वैसे तो बाजार में कई अलग-अलग ब्रांड्स के गीजर मौजूद है, लेकिन किसी एक का चयन कर पाना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए यहां हम आपको Haier, Crompton, Havells, Bajaj और Orient Electric ब्रांड्स के Geyser के बारे में बताएंगे। ये मॉडल्स अपनी अलग-अलग क्षमता, टिकाऊपन, शानदार प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और कई सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं, जो आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य मार्केट में कई अन्य ब्रांड्स मौजूद है, जो बेहद भरोसेमंद है और सर्दियों में आपको गर्म पानी की सुविधा प्रदान करते हैं। सर्दियों के मौसम में ये गीजर न सिर्फ आपको गर्म पानी की सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि आपकी रोज़मर्रा की जरूरतों को भी काफी आरामदायक बना देते हैं। अगर आप सही गीजर का चुनाव करते हैं तो आप लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के गर्म पानी की सुविधा ले सकते हैं। आप भी इन सर्दियों में घर में अच्छी क्वालिटी का गीजर जरूर लेकर आएं।
यहां आपको गीजर ब्रांड्स के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
Haier Precis pro Water Geyser 15ltr
15 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह हायर गीजर PUF इन्सुलेशन तकनीक के साथ आता है, जो पानी को लंबे समय तक गर्म रखता है। इस वॉटर हीटर की शॉक प्रूफ बॉडी लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया मानी जाती है। U-Turn फ्लो टेक्नोलॉजी की वजह से गर्म पानी का आउटपुट भी ज्यादा मिलता है, ताकि परिवार के सभी लोग आराम से इस्तेमाल कर सकें। 2000 वाट की क्षमता पर संचालित होने वाला यह Haier गीजर पानी को तेजी से गर्म करते हुए बिजली की कम खपत करता है। साथ ही, इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। यह 15 लीटर वॉटर हीटर दबाव रिलीज वाल्व के साथ आता है, जिस वजह से यह ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है। इसके स्टेनलेस स्टील टैंक पर ग्लास लाइन कोटिंग है, जिस वजह से यह कठोर पानी वाले क्षेत्रों में भी बेहतर जंग प्रतिरोध और स्केल रोकथाम प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 15 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 35.2W x 41.9H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
- आइटम का वजन - 9 किलो 500 ग्राम
खासियत
- इस वॉटर हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन की सुविधा है, जो पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म होने से रोकती है।
- इस मॉडल में तापमान इंडिकेटर है, जो यह बताता है कि पानी निर्धारित तापमान तक गर्म है या नहीं।
- यह गीजर IPX4 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से यह धूल या अन्य पदार्थ से भी सुरक्षित है।
कमी
01
Havells Monza Pro 15L Storage Water Heater
अगर आप भी एक अच्छे ब्रांड का गीजर ढूंढ रहे हैं, तो हैवेल्स ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 2000 वाट की क्षमता पर संचालित होने वाला यह वॉटर हीटर ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त हो सकता है क्योंकि इसका मल्टीफंक्शनल वाल्व दबाव को 8 बार से अधिक बढ़ने से रोकता है। इस Havells गीजर के टैंक में स्टेनलेस स्टील कोर वाली एनोड रॉड है, जिसे टैंक को संक्षारक तत्वों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस वॉटर हीटर में व्हर्लफ्लो तकनीक है, जो ठंडे और गर्म पानी के प्रवाह के बीच सीधे संपर्क को रोकती है, जिससे पानी तेजी से गर्म होता है और बिजली की बचत होती है। 15 लीटर की क्षमता वाला यह गीजर जंगरोधी बॉडी के साथ आता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए बढ़िया हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Havells
- क्षमता - 15 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 36W x 43.2H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आइटम का वजन - 7 किलो 600 ग्राम
खासियत
- इस वॉटर हीटर में PUF इन्सुलेशन तकनीक है, जिसकी वजह से यह पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखता है।
- इस गीजर में फास्ट हीटिंग की सुविधा है यानी की यह पानी को बहुत तेजी से गर्म करता है।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home
25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह बजाज गीजर तापमान नियंत्रण के लिए एडजस्टेबल थर्मोस्टेट नॉब के साथ आता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह वॉटर हीटर 8 बार तक का दबाव सहन कर सकता है, जिसकी वजह से यह ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 4 इन 1 मल्टीफंक्शनल सेफ्टी वाल्व और अग्रिरोधी वॉटर हीटर केबल लगी हुई है। इस Water Heater की PUF इन्सुलेशन तकनीक टैंक के अंदर गर्मी को रोककर पानी को लंबे समय तक गर्म रखती है। यह बजाजा हीटर नॉन स्टिक हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके टैंक पर ग्लासलाइन कोटिंग की गई है, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Bajaj
- क्षमता - 25 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 38.3W x 52.3H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम तापमान - 50 डिग्री सेल्सियस
खासियत
- इस वॉटर हीटर में बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड सेफ्टी मोड मिलता है।
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह गीजर बिजली की कम खपत करता है।
- इसका स्टेनलेस स्टील टैंक जंग से सुरक्षित है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस गीजर के फंक्शन में कमी बताई है।
03
Crompton Arno Prime 15-L Geyser
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह क्रॉम्पटन गीजर बिजली की खपत के लिए बढ़िया हो सकता है। 2000 वाट की क्षमता पर संचालित होने वाला यह 15 लीटर वॉटर हीटर बाथरूम के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें एंटी स्केल तकनीक है, जो 2000 ppm तक के कठोर पानी को सहन करने के लिए डिजाइन किया गया है।इसमें 3 स्तरीय सुरक्षा है, जिसमें थर्मोस्टेट, थर्मल कट आउट और मल्टी फंक्शनल वाल्ट उच्च सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। इसमें तापमान को 75 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है। 15 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस गीजर का टैंक स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है, जो जंग से पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Crompton
- क्षमता - 15 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 34W x 49H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
खासियत
- इसके टैंक पर 8 साल की वारंटी और 4 साल की एलिमेंट पर वारंटी मिलती है।
- यह वॉटर हीटर 8 बार तक के दबाव को सहन कर सकता है, जिसकी वजह से यह ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है।
- इस गीजर को दीवार पर माउंट किया जा सकता है क्योंकि यह हल्के वजन में आता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉटर हीटर में हीटिंग की समस्या बताई है।
04
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड का यह गीजर मल्टीफंक्शन वाल्व के साथ आता है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें वॉटर व्हर्लफ्लो तकनीक शामिल है, जिसकी वजह से यह 20% अधिक गर्म पानी प्रदान करता है। यह 15 लीटर स्टोरेज में आता है, जो बड़े परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें HPE कोटेड टैंक शामिल होती है, जिसनें जंग नहीं लगता है और यह हार्ड वॉटर से भी टैंक की सुरक्षा करता है। इससे इस गीजर की टैंक लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। ऊंची बिल्डिंग के लिए यह Orient Electric वॉटर गीजर काफी बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह 8 बार तक पानी के प्रेशर को आसानी से हैंडल कर सकता है। शॉकप्रूफ बॉडी के साथ आने वाला गीजर है यानी इसमें बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं रहता है। इसमें ऑटो कट-ऑफ फीचर मौजूद है जो पानी को तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती है। यह फायरप्रूफ गीजर है यानी इसमें आग लगने का डर नहीं रहता है। इसमें मौजूद कॉपर हीटिंग एलिमेंट पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है, जिससे आपको गर्म पानी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसमें कलर चेंजिंग एलईडी लाइट लगी होती है जो बताता है कि गीजर पानी गर्म कर रहा है या नहीं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Orient Electric
- क्षमता - 15 लीटर
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस
- वाट क्षमता - 2000 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 34W x 47H सेंटीमीटर
खासियत
- इस गीजर में ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन की सुविधा है, जो पानी के तापमान को निर्धारित सीमा से अधिक बढ़ने पर गीजर को अपने आप बंद कर देती है।
- इस मॉडल की PUF इन्सुलेशन तकनीक पानी को लंबे समय तक गर्म रखती है।
- इसका टैंक जंगरोधी है, जो लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जाता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉटर हीटर में हीटिंग की समस्या बताई है।
05
कौन सा गीजर ब्रांड्स बढ़िया है?
अगर आप भी घर के लिए एक बढ़िया गीजर लेना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग ब्रांड्स के वॉटर हीटर के बारे में जानकारी दी गई है ताकि आप शानदार प्रदर्शन करने वाला मॉडल चुन सकें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।