घर के लिए बढ़िया रहेंगे ये Sandwich Makers, जो कम तेल में देंगे ज्यादा स्वाद

घर के लिए लेना चाहते हैं बढ़िया सा सेंडविच मेकर, तो यहां देखें प्रेस्टीज, मिल्टन, बोरोसिल, प्रेस्टीज और क्रॉम्पटन जैसे ब्रांड्स के शानदार विकल्प। ये पावर और प्लेट क्वालिटी, सेफ्टी और यूजर फ्रेंडली डिजाइन के साथ आते हैं।
बढ़िया सैंडविच मेकर
बढ़िया सैंडविच मेकर

आज तेज भागती जिंदगी में सैंडविच एक आसान, झटपट और टेस्टी नाश्ता या स्नैक बन चुका है। ऐसे में सैंडविच मेकर हर भारतीय किचन की जरूरत बनता जा रहा है, जो कम समय में कुरकुरे और परफेक्ट सैंडविच तैयार करता है। अमेजन पर आपको अलग-अलग तरह के Sandwich Makers मिल जायेंगे, जिनमें विभिन्न प्लेट, नॉन-स्टिक कोटिंग, पावर और सेफ्टी फीचर्स दिए हुए हैं। यहां पर आपको जरूरत के हिसाब से बढ़िया परफॉर्मेंस, आसान सफाई और लंबे समय तक टिकाऊ विकल्प बताये हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर में सैंडविच बना सकते हैं। 

आइए बजट, फीचर्स, पावर और प्लेट क्वालिटी के हिसाब से बढ़िया सैंडविच मेकर के 5 विकल्प देखें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Prestige PGMFB 800 Watt Grill Sandwich Toaster with Fixed Grill Plates

    यह ग्रिल सैंडविच टोस्टर एक भरोसेमंद विकल्प है, जो 800 वॉट की पावर के साथ कुछ ही मिनटों में कुरकुरे सैंडविच तैयार कर देता है। इसमें नॉन-स्टिक ग्रिल प्लेट्स लगी हैं, जिनसे कम तेल में हेल्दी सैंडविच बनते हैं। इसमें खाना चिपकता नहीं है, इसलिए सफाई बहुत आसानी से होती है। इसकी हीट रेजिस्टेंट बैकेलाइट बॉडी और कूल टच हैंडल इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा और आराम देते हैं। इसमें ऑटो कट-ऑफ फीचर है, जो खाना तैयार होते ही मशीन को अपने आप बंद कर देता है, जिससे ओवरहीटिंग नहीं होती है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ज्यादा जगह नहीं लेता है। साथ ही, यह ISI सर्टिफाइड है और 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

    01
  • Milton Royal Express 800W Griller Sandwich Maker & Toaster

    यह ग्रिलर सैंडविच मेकर तेज काम करने वाला सुरक्षित विकल्प है। इसमें ऑटो कट-ऑफ की सुविधा है और LED पावर इंडिकेटर दिए गए हैं, जिससे इसको इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है। इसमें नॉन-स्टिक ग्रिल प्लेट्स लगी हैं, जिनसे सैंडविच बनाना आसान होता है और बाद में सफाई भी बिना झंझट के हो जाती है। साथ ही 800 वॉट की पावर के साथ कम समय में सैंडविच बराबर तरीके से कुरकुरा बनता है। इसकी डाई-क स्ट एल्युमिनियम प्लेट मजबूत हैं और हर बार एक जैसी ग्रिलिंग देती हैं। वहीं कूल टच लॉकिंग हैंडल और एंटी स्किड रबर बेस सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं। यह प्रोडक्ट 1 साल की वारंटी के साथ आता है। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Borosil 800W Prime Grill Sandwich Maker

    इस बोरोसिल सैंडविच मशीन में आप एक साथ 2 बड़े सैंडविच आसानी से बना सकते हैं। इसमें 800 वॉट की पावर दी गई है, जो सैंडविच को जल्दी और बराबर तरीके से ग्रिल करती है। इसकी नॉन स्टिक कोटेड प्लेट खाना चिपकने से रोकती हैं। 90° वाइड ओपन डिजाइन और फ्लोटिंग हिंज सिस्टम की वजह से सैंडविच रखना और निकालना काफी सुविधाजनक होता है। सुरक्षा के लिए इसमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, थर्मल फ्यूज, कूल-टच हैंडल और एंटी-स्किड रबर फीट दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसका कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन, हैंडल लॉक और कॉर्ड रैप सिस्टम आसानी से स्टोर करने में मदद करता है।

    03
  • iBELL SM1301 3-in-1 Sandwich Maker

    यह 3 इन 1 सैंडविच मेकर एक बड़ा और मल्टीपर्पज अप्लायंस है, जिससे आप सैंडविच, वाफल और ग्रिल तीनों काम एक ही मशीन में कर सकते हैं। इसमें 750 वॉट की पावर दी गई है, जो जल्दी और समान रूप से खाना पकाने में मदद करती है। इसका बड़ा साइज एक साथ बड़े सैंडविच बनाने के लिए सही है। इसमें तीन अलग-अलग नॉन-स्टिक प्लेट मिलती हैं, जो आसानी से बदली जा सकती हैं। इसकी डिटैचेबल प्लेट होने से सफाई आसानी से हो जाती है और यह डिशवॉशर सेफ भी है। इसकी शॉक-प्रूफ बॉडी, ग्रिप हैंडल और स्टाइलिश ब्लैक फिनिश इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा देता है। 

    04
  • Crompton InstaServe Toast 800 Watts Sandwich maker

    इस क्रॉम्पटन सैंडविच मशीन में नॉन-स्टिक ग्रिल प्लेट दी गई हैं, जिसमें खाना चिपकता नहीं है। साथ ही इसकी सफाई भी जल्दी हो जाती है। इसका कूल टच हैंडल इस्तेमाल के दौरान हाथों को सुरक्षित रखता है। यह 800 वॉट की पावरफुल हीटिंग एलिमेंट के साथ कुछ ही मिनटों में कुरकुरे और अच्छी तरह से टोस्ट किए हुए सैंडविच तैयार करता है। इसमें ड्यूल LED इंडिकेटर दिए गए हैं जैसे लाल लाइट बताती है कि मशीन प्रीहीट हो रही है, और हरी लाइट यह संकेत देती है कि सैंडविच तैयार हो चुके हैं। इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर भी है, जो सैंडविच बनते ही मशीन को अपने आप बंद कर देता है। यह 2 स्लाइस सैंडविच मेकर है और 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 

    05

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैंडविच मेकर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    सैंडविच मेकर लेते समय पावर (वॉट), नॉन-स्टिक प्लेट्स, सेफ्टी फीचर्स, सफाई में आसानी और वारंटी ज़रूर देखें।
  • 750W और 800W सैंडविच मेकर में क्या फर्क होता है?
    +
    800W सैंडविच मेकर ज़्यादा तेज़ी से गर्म होता है और सैंडविच जल्दी कुरकुरे बनाता है, जबकि 750W थोड़ा ज़्यादा समय लेता है।
  • नॉन स्टिक प्लेट क्यों ज़रूरी होती हैं?
    +
    नॉन स्टिक प्लेट से कम तेल में सैंडविच बनते हैं, खाना चिपकता नहीं और सफाई आसान हो जाती है।