सर्दी में गर्माहट के लिए Usha Room Heater के ये मॉडल्स Amazon पर मचा रहे धूम!

सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए Usha रूम हीटर एक बेहतरीन विकल्प हैं। अमेजन पर कई मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे अच्छे कौन से हैं? इस लेख में, हम Amazon पर उपलब्ध टॉप उषा रूम हीटर की समीक्षा करेंगे और आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा मॉडल सही हो सकता है।
अमेजन पर उपलब्ध Usha रूम हीटर के टॉप मॉडल्स
अमेजन पर उपलब्ध Usha रूम हीटर के टॉप मॉडल्स

उषा एक ऐसी अप्लाइंस कंपनी है, जो अपने क्वालिटी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। इन्हीं में से एक हैं रूम हीटर, जो बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सर्दी में गर्माहट से भरा एहसास दे सकते हैं। वैसे तो उषा इनके कई मॉडल और प्रकार पेश करता है। मगर, अपने लिए एक सही विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप यहां अमेजन पर उपलब्ध Usha के टॉप मॉडल्स वाले Room Heater देख सकते हैं, जिन्हें ग्राहकों द्वारा सराहा गया है। ये अपनी तेज हीटिंग और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जो बिजली की बचत करते हुए कमरे को फटाफट से गर्म कर सकते हैं। इनमें ऑइल हीटर के साथ ही कंवेक्टर और हैलोजन प्रकार वाल मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिनमें से किसी को भी आप अपने कमरे के आकार, बजट और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

नीचे आप इनके 5 अच्छे मॉडल्स और उनके फीचर्स को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • USHA 3609FS PTC 2000-Watt Oil Filled Radiator

    यह उषा रूम हीटर 2W,12W और 8 W तीन अलग-अलग हीट सैटिंग्स के साथ आता है, जिन्हें नॉब की मदद से आसानी से घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसका ओवरहीट प्रोटक्शन निर्धारित तापमान से अधिक गर्म होने पर संचालन को बंद कर देता है, ताकी हीटर के खराब होने या फिर किसी प्रकार की दुर्घटना का खतरा ना रहे। तेजी से गर्मी पैदा करने के लिए यह PTC हीटिंग एलिमेंट और 4 वॉट वाले पंखे के साथ आता है। इसमें गर्मी को अच्छी तरह से फैलाने वाली वेव स्टाइल फिन्स दिए गए हैं, जिन्हें ज़ंग से बचाने के लिए पाउडर कोटिंग भी की गई है। इस ऑइल हीटर में इन-बिल्ड टिप ओवर स्विच दिया गया है, ताकी हीटर के गलती से गिरने या झुकने पर हीटिंग प्रक्रिया खुद से बंद हो जाए और आपको सुरक्षित प्रदर्शन मिल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रूम टाइप- बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग, किचन
    • स्पेशल फीचर- एनर्जी एफिशियंट
    • फॉर्म फैक्टर- टावर
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • हीट आउटपुट- 2000 वॉट्स
    • हीटिंग एलिमेंट- कॉपर
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • एडजस्टेबल थर्मोस्टेट तापमान को अपने अनुसार कम-ज्यादा करने की सुविधा देता है।
    • S-आकार वाले फिन्स ज्यादा बड़े एरिया में गर्मी फैलाने में सक्षम हैं।
    • स्टोरेज को आसान बनाने के लिए कॉर्ड वाइंडर भी दिया गया है, जिसमें तार को समेटकर रख सकते हैं।
    • इसका थर्मल कट-आउट वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर हीटर को बंद या खराब होने से बचाता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने सामने का पैनल सही से टिके ना रहने की शिकायत की है।
    01
  • USHA Oil Filled Radiator Room Heater OFR

    शक्तिशाली 2400 वॉट का हीटिंग एलिमेंट और पंखे के साथ आने वाला यह उषा रूम हीटर कमरे को तेज और कुशल तरीके से गर्म कर सकता है। इसका पीटीसी पंखा गर्म हवा को तेज और एकसमान रूप से कमरे में फैलाता है, जिससे ठंड से जल्दी राहत मिल सकती है। इस हीटर के तापमान को कम-ज्यादा करने के लिए एडजस्टेबल थर्मोस्टेट की सुविधा दी गई है। वहीं, इसमें कास्टर पहिए भी दिए गए हैं, ताकी जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया सके। यह ऑइल फिल्ड रेडिएटर हीटर कमरे में आद्रता या फिर ऑक्सीजन लेवल को भी कम नहीं होने देता है, जिससे आपको एक आरामदायक गर्माहट भरा एहसास मिल सकता है। ऑटो रिवॉल्विंग फीचर वाले इस रूम हीटर के जरिए आपको कमरे में चारों तरफ गर्मी मिल सकती है, जिसके लिए इसकी पोजिशन को भी बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रूम टाइप- होम ऑफिस, बेडरूम, स्टडी रूम
    • स्पेशल फीचर- ओवरहीट प्रोटक्शन
    • फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
    • हीटिंग मेथेड- रेडिएंट
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • हीटिंग कवरेज- 450 वर्ग फीट
    • स्पीड की संख्या- 3
    • मॉडल नंबर- 46691431187N

    खूबियां

    • हीटर के तार को आराम से लपेटकर रखने के लिए कॉर्ड वाइंडर दिया गया है।
    • इस ऑइल हीटर को अपने आराम के अनुसार तीन अलग-अलग तापमान पर चला सकते हैं।
    • इसमें आसान नॉब कंट्रोल के साथ पावर को चालू और बंद करने के लिए स्विच दिए गए हैं।
    • सुरक्षित और टिकाऊ इस्तेमाल के लिए यह ओवरहीट प्रोटक्शन के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Usha 423N 2000 Watt Heat Convector Room Heater

    इसे एक सीधे स्थान पर गर्मी देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह मेज वगैरा पर रखकर चलाने के लिए अच्छा हो सकता है। यह 150 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है। इसमें अलग-अलग मौसम और तापमान के अनुसार गर्मी देने के लिए तीन हीट सैटिंग्स मिलती हैं, जिन्हें 665, 1330 और 2000 वॉट पर सेट कर सकते हैं। इस Usha रूम हीटर में दो अलग-अलग गति पर चलने वाला पंखा दिया गया है, जो तेजी से गर्म हवा फैलाने का काम करता है। इसका ट्विन टर्बो डिजाइन बेहतर गर्मी प्रदान करती है, जिससे आपका कमरा कुछ ही मिनटों में आरामदायक बन सकता है। यह नाइट लाइट इंडिकेटर के साथ आता है, जिसके जरिए आप इसे चालू होने का पता लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रूम टाइप- बेडरूम
    • स्पेशल फीचर- तेज हीटिंग
    • फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • हीटिंग कवरेज- 150 वर्ग फीट
    • हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    खूबियां

    • हीटर की ऊंचाई को कम-ज्यादा करने के लिए एडजस्टेबल स्टैंड मिलता है।
    • आसानी से उठाने-रखने के लिए यह सुविधाजनक हैंडल के साथ आता है।
    • इसके पंखे को लो और हाई दो अलग-अलग स्पीड पर चलाया जा सकता है।
    • ओवरहीटिंग को रोकने के लिए इसमें थर्मल कट-आउट फीचर भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को यह मजबूती के लिहाज से पसंद नहीं आया।
    03
  • USHA Heat Convector 812 T 2000-Watt Room Heater

    इस उषा रूम हीटर का ट्विन टर्बो डिजाइन तेज और कुशल तरीके से गर्मी देता है, जिससे कमरा जल्दी गर्म होने के साथ ही बिजली की बचत भी हो सकता है। यह छोटे कमरे में इस्तेमाल के लिए अच्छा रहेगा। इसके जरिए एक सीधी जगह पर गर्म हवा मिलती है, जिस वजह से आप इसे किसी मेज पर या बेड के आस-पास रख सकते हैं। इसमें तेजी से गर्मी देने के लिए इनबिल्ट पंखा मिलता है, जो तेज गर्म हवा प्रसारित करता है। इसके साथ ही यह हीटर साइड वेंट के साथ आता है, जिनकी वजह से यह हवा को आसानी से अंदर खींच सकता है। यह हीटिंग प्रक्रिया को चालू होने को दर्शना के लिए पावर इंडिकेटर के साथ आता है। वहीं, इसमें सुविधाजन नॉब कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से तापमान को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्पेशल फीचर- पोर्टेबल
    • फॉर्म फैक्टर- कैबिनेट
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • हीटिंग कवरेज- 120 वर्ग फीट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • इस्तेमाल- इनडोर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • रंग- काला

    खूबियां

    • यह कैरी हैंडल के साथ आता है, जिसकी मदद से आसानी से उठाया-रखा जा सकता है।
    • इसके एडजस्टेबल स्टैंड की मदद से ऊंचाई को कम-ज्यादा किया जा सकता है।
    • हवा को अच्छी तरह से अंदर खींचने के लिए साइड वेंट दिए गए हैं।
    • इसका इनबिल्ट पंखा तेजी से गर्म हवा फैलाने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक हीटर की फंक्शनैलिटी में कई समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    04
  • USHA 4003 1200 Watt 3 Rod Halogen Heater

    3 अधिक लंबे 242 mm के हैलोजन ट्यूब्स के साथ आने वाला यह उषा हीटर तेज व कुशल हीटिंग प्रदर्शन दे सकता है। इसमें वाइड एंगल ऑटो ऑसिलेशन दिया गया है, जिसकी वजह से हीटर चौड़ाई में गर्मी फैलाने का काम करता है। इस हैलोजन हीटर में एक हैंडल भी दिया गया है, ताकी इसे सुविधाजनक तरीके से कहीं से भी उठाकर किसी दूसरी जगह रखा जा सके। यह सुरक्षित इस्तेमाल के लिए टिप ओवर स्विच के साथ आता है, जो हीटर के लुढ़कने या झुकने पर संचालन को अपने आप बंद कर देता है। यह आकार में काफी छोटा और वजन में हल्का है, जिस वजह से छोटी जगह में आसानी से फिट हो सकता है। इसे संचालन के लिए मात्र 1200 वॉट की जरूरत होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रूम टाइप- बेडरूम
    • स्पेशल फीचर- तेज हीटिंग, नॉइजलेस, पोर्टेबल
    • फॉर्म फैक्टर- टावर
    • हीटिंग मेथेड- रेडिएंट
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
    • हीटिंग कवरेज- 250 वर्ग फीट
    • हीट आउटपुच- 1200 वॉट
    • ऐंपरेज- 10 Amps

    खूबियां

    • ऑटोमैटिक ऑसिलेशन अलग-अलग दिशाओं में घूमकर गर्म हवा देता है।
    • इसके हैलोजन ट्यूब्स बेहतर तरीके से गर्मी पैदा करने में सक्षम हैं।
    • हीटर में तापमान को नियंत्रित करने के लिए आसान बटन दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को यह स्पेस हीटर अस्थिर लगता है।

    इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

    05

तुलना: अमेजन पर टॉप Usha रूम हीटर मॉडल्स में से किसे चुनें?

अमेजन पर कई लोकप्रिय उषा Heater For Room मॉडल उपलब्ध हैं। कुछ टॉप मॉडलों में उषा क्वार्ट्ज रूम हीटर, उषा हैलोजन रूम हीटर और उषा ऑयल फिल्ड रूम हीटर शामिल हैं। प्रत्येक मॉडल की अपनी विशेषताएं और लाभ हैं। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही मॉडल चुना जा सकता है-

मॉडल्स

वॉटेज क्षमता

प्रकार

खासियत

USHA 3609FS PTC 2000-Watt Oil Filled Radiator

2000 वॉट

ऑइल हीटर

अनोखे डिजाइन वाले वेव स्टाइल फिन्स

USHA Room Heater OFR

2900 वॉट

ऑइल फिल्ड रेडिएटर

ऑटो रिवॉल्विंग हीटर

Usha 423N 2000 Watt Heat Convector Room Heater

2000 वॉट

कंवेक्टर

दो फैन स्पीड

USHA Heat Instant Heating Feature Room Heater

2000 वॉट

क्वार्ट्ज

साइड वेंट

USHA 4003 1200 Watt 3 Rod Heater

1200 वॉट

हैलोजन

टिप ओवर स्विच

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • उषा रूम हीटर कितने वाट का होना चाहिए?
    +
    यह कमरे के आकार पर निर्भर करता है। छोटे कमरों के लिए 800 वाट का हीटर पर्याप्त है, जबकि बड़े कमरों के लिए 1500 वाट या उससे अधिक का हीटर आवश्यक है।
  • उषा रूम हीटर कितने ऊर्जा कुशल होते हैं?
    +
    यह मॉडल पर निर्भर करता है। हैलोजन और ऑयल फिल्ड हीटर आमतौर पर क्वार्ट्ज हीटर की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल माने जाते हैं।
  • उषा रूम हीटर की वारंटी कितने साल की होती है?
    +
    यह मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर 1 साल तक की वारंटी होती है।