क्या आप अपने घर को गर्म रखने के लिए एक कुशल और सुरक्षित तरीके की तलाश में हैं? 13 फिन ऑयल रेडिएटर हीटर एक लोकप्रिय विकल्प हो सकते हैं, लेकिन कौन सा आपके लिए सही है? इस गाइड में, हम अमेजन पर उपलब्ध 5 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों की समीक्षा करेंगे, उनके फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे, और आपको इनके फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे। Havells, Bajaj, Orient, Morphy Richards और Sujata जैसे ब्रांड के ये Oil Heaters कमरे में आद्रता बनाए रखते हुए गर्माहट भरा एहसास दे सकते हैं। इनके 13 पंख हवा को पूरे कमरे में समान और बेहतर ढ़ंग से फैलाने का काम करते हैं, ताकी हर कोना गर्म हो सके। इनमें मिलने वाली ऑटो शट-ऑफ, टेंप्रेचर कंट्रोल, टिप ओवर स्विच जैसी सुरक्षा सुविधाएं इन्हें इस्तेमाल में सुरक्षित बनाती हैं। ये डिजाइन में हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिन्हें आप अपने घर के एक कमरे से दूसरे में आसानी से ले जा सकते हैं।
आप नीचे 13 फिन ऑइल हीटर के 5 विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
Havells 13 Fin Oil Filled Room Heater (OFR)
यह 13 फिन ऑइल फिल्ड रेडिएटर हीटर 1000 W, 1500 W और 2500 W तीन अलग-अलग वॉटेज क्षमताओं पर चलाया जा सकता है। इसका PTC पंखा गर्म हवा को तेज और एकसमान रूप से कमरे में फैलाता है। वहीं, इस Havells रूम हीटर में बेहतरीन थर्मोऑक्सीडेटिव स्टेबिलिटी की वजह से तेल खराब होने से बचता है, जिससे सर्विस लाइफ लंबी हो सकती है। इसमें एडवांस्ड न्यू यू-टेक फास्ट हीटिंग फिन्स दिए गए हैं, जो ठंडे के मौसम में गर्माहट से भरा आरामदायक एहसास दे सकते हैं। यह पहियों के साथ आता है, जिसकी वजह से एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखना आसान रहता है। इसका ओवरहीट प्रोटेक्शन सिस्टम अंदर का तापमान जरूरत से ज्यादा होने पर पावर सप्लाई बंद कर देता है, जिससे हीटर के खराब होने या किसी प्रकार की दुर्घटना का जोखिम कम रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havell
- स्पेशल फीचर्स- ओवरहीट प्रोटक्शन, पहिए, एनर्जी एफिशियंट
- फॉर्म फैक्टर- टावर
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 2900 वॉट्स
- मॉडल नंबर- GHROFDKK290
खूबियां
- थर्मल कटआउट और ओवरहीट प्रोटक्शन सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करते हैं।
- इनक्लाइंड कंट्रोल पैनल तापमान, पावर आदि को आसानी से नियंत्रित करने की सुविधा देता है।
- हीटर के गलती से गिरने या लुढ़कने पर संचालन को बंद करने वाला टिल्ट स्विच दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बताया कि उन्हें डैमेज यूनिट मिलीं, जिनके बॉडी पर डेंट और खरोंच थे।
01
Bajaj Majesty RH 13F Plus 2500 Watts 13 Fins Oil Filled Room Heater
इस ऑइल हीटर को चलाने के लिए सिर्फ 2900 वॉट की जरूरत होती है, जिससे यह कुशलता से काम करता है और बिजली की बचत भी कर सकता है। इसका टेंप्रेचर कंट्रोल फीचर हीटर को 1000W, 1500W और 2500W अलग-अलग क्षमताओं पर जरूरत के अनुसार चलाने की सुविधा देता है। यह Bajaj हीटर गर्म हवा को बेहतर तरीके से फैलाने वाले 13 फिन्स के साथ आता है, जिन्हें एंटी-लीक फंक्शन और बजाज ड्यूराप्रोटेक सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें तापमान के उचित स्तर से ऊपर जाने पर संचालन को ऑटोमैटिक तरीके से बंद करने वाला ऑटो कट-ऑफ फंक्शन मिलता है, जिससे आग लगने जैसा खतरा कम हो सकता है। वहीं, इसका सेफ्टी टिल्ट स्विच हीटर के गलती से झुकने या गिरने पर दुर्घटना से बचाने के लिए संचालन को तुरंत बंद कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- स्पेशल फीचर- ड्यूराप्रोटेक, एंटी लीक फिन्स
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग कवरेज- 250 वर्ग फीट
- हीट आउटपुट- 2900 वॉट्स
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- ऑटो के साथ ही ओवरहीटिंग को रोकने के लिए इसमें मैनुअल कट आउट की सुविधा भी मिलती है।
- इसका बिल्ट-इन हैंडल और पहिए इसे किसी भी स्थान पर रखने के लिए आसान बनाते हैं।
- इसके संचालन को दर्शान के लिए इसमें निऑन इंडिकेटर भी दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहक हीटर के प्लग में दिक्कत की शिकायत करते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Comforter collection 13 fin oil filled radiator
इसका शक्तिशाली उच्च गुणवत्ता वाला डायथर्मिक तेल कमरे को तेजी से गर्म करने में सक्षम है। वहीं, यह एस-आकार के फिन्स के जरिए गर्मी को समान रूप से पूरे कमरे में फैलाने का काम करता है। इसमें गर्माहट को तेज और एकसमान रूप से फैलाने वाला PTC पंखा भी लगा है, जो कमरे को तुरंत गर्म करने में मदद करता है। इस Orient रूम हीटर में एडजस्टेबल थर्मोस्टेट सैटिंग की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से इसे लो, मीडियम और हाई स्पीड पर चलाया जा सकता है। इसके हीटिंग एलिमेंट की सुरक्षा और लंबी उम्र सुनिश्चित करने के लिए ओवरहीट प्रोटेक्टर दिया गया है, जो तापमान का स्तर जरूरत से ज्यादा होने पर संचालन प्रक्रिया को रोक देता है। यह कमरे में आद्रता को कम होने से बचाकर आरामदायक एहसास दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- स्पेशल फीचर- इलेक्ट्रिक
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- रूम टाइम- लिविंग रूम
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 1200 वॉट्स
खूबियां
- टिप ओवर स्विच की वजह से गलती से गिरने पर रूम हीटर अपने आप बंद हो जाता है।
- OFR रूम हीटर के कैस्टर पहिए आपको इसे जहां चाहें वहां ले जाने की सुविधा देते हैं।
- ट्रिपल ओवरहीट प्रोटक्शन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बढ़िया प्रदर्शन दे सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी बिल्ड क्वालिटी से शिकायत है।
03
Morphy Richards OFR 13F 13-Fin Oil Filled Radiator Room Heater
यह 13 फिन वाला हीटर सिर्फ 2500 वॉट्स की क्षमता पर काम करता है और बिना शोर किए कमरे में गर्माहट से भरा एहसास दे सकता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी हीट सैटिंग को बदल सकते हैं, जिससे आपको मौसम के अनुसार आराम से भरा अनुभव मिल सकता है। ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें सेफ्टी टिल्ट और ऑटो थर्मल शटऑफ की सुविधा दी गई है, जिससे इसमें खराबी ना आए और आप किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचे रह सकें। आसानी से इस्तेमाल के लिए इस Morphy Richards रूम हीटर को एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया गया स्विच मिलता है। यह ऑइल फिल्ड रेडिएटर PTC पंखे के साथ आता है, ताकी आपको कमरे में चारों तरफ तेज और एकसमान गर्माहट मिल सके। इसमें लगे पहिए हीटर को आसानी से किसी भी जगह ले जाने में आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Morphy Richards
- स्पेशल फीचर- मैनुअल थर्मोस्टेट, ओवरहीट प्रोटक्शन, पहिए
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर माउंट
- हीटिंग कवरेज- 150 वर्ग फीट
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 400 वॉट्स
खूबियां
- संचालन प्रक्रिया को दर्शान के लिए इसमें पावर इंडिकेटर दिया गया है।
- नॉब कंट्रोल के जरिए इसके तापमान को आसानी से कम-ज्यादा कर सकते हैं।
- हीटर के किसी भी वजह से गिरने पर संचालन को रोकने के लिए टिप ओवर स्विच दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहक हीटर की ड्यूरेबिलिटी को लेकर समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
04
Sujata 13 Fin Oil Heaters For Home
13 फिन के साथ आने वाले इस Sujata हीटर में हाई-क्वालिटी थर्मल तेल का इस्तेमाल किया गया है, जो कुशल और लंबे समय तक रहने वाली गर्माहट सुनिश्चित करता है। इसमें एडवांस्ड PTC पंखे के साथ OFR हीटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज, लगातार और ऊर्जा कुशल हीटिंग प्रदर्शन मिल सकता है। यह ऑयल हीटर ऑक्सीजन नहीं जलाता और न ही ह्यूमिडिटी कम करता है, इसलिए यह बेडरूम के लिए रूम हीटर के तौर पर एकदम सही हो सकता है। इसकी 3-स्टेप एडजस्टेबल हीट सैटिंग आपको मौसम या जरूरत के अनुसार गर्माहट के स्तर को लो, मीडियम और हाई पर सेट करने की सुविधा देती है। इसके अलावा यह ओवरहीटिंग प्रोटक्शन के साथ सर्दियों में कमरे के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित ऑपरेशन सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sujata
- स्पेशल फीचर- टिप ओवर प्रोटक्शन
- फॉर्म फैक्टर- पेडेस्टल
- हीटिंग मेथेड- रेडिएंट
- माउंटिंग टइप- फ्लोर माउंट
- फ्यूल टाइप- इलेक्ट्रिक
- मॉडल नंबर- SRH99
खूबियां
- यह कमरे में 13 फिन्स के साथ एकसमान रूप से गर्मी फैला सकता है।
- इसके तापमान और पावर को नॉब की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।
- आसान पोर्टेबिलटी के लिए यह बिल्ट-इन हैंडल और पहियों के साथ आता है।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
घरेलू उपकरणों की अहम जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
05
सर्वश्रेष्ठ 13 फिन ऑयल रेडिएटर हीटर की तुलना
13 फिन ऑयल रेडिएटर वाले Room Heater लेते समय, कमरे का आकार, ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा सुविधाएं (जैसे कि ओवरहीट प्रोटेक्शन), थर्मोस्टेट कंट्रोल, और वारंटी जैसे कारकों पर विचार करें। अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप इनकी तुलना करने हुए एक सही मॉडल चुन सकते हैं-
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।