ऑफिस में काम का प्रेशर हो या मीटिंग का लंबा सिलसिला एक अच्छी कॉफी पूरी थकान दूर कर सकती है। इसलिए अगर आप भी अपने ऑफिस के लिए एक भरोसेमंद और बढ़िया कॉफी मशीन ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको 1.8 लीटर से लेकर 1.5 लीटर कैपेसिटी वाले कॉफी मेकर मिल जाएंगे, जो हाई परफॉर्मेंस हीटिंग तकनीक के साथ आते। इन मशीन की खासियत यह है कि आप इसमें हर प्रकार की कॉफी तैयार कर सकते हैं, जैसे - कैपुचीनों, एस्प्रेसो, आदि। वहीं इन Coffee Maker मशीन को इस्तेमाल करना आपके एंप्लॉय के लिए आसान हो सकता है, क्योंकि ये टच कंट्रोल पैनल के साथ आते हैं। इनकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, क्योंकि ये ज्यादातर स्टेनलेस स्टील और मजबूत प्लास्टिक बॉडी से बने होते हैं। इन कॉफी मशीन को साफ करना भी आसान होता है, क्योंकि इन मशीन के सभी पार्ट्स डिटैचेबल होते हैं।
नीचे इन कॉफी मशीन के 5 बेस्ट रेटेड विकल्प देखें
VANTRO Espresso Coffee Machine with Touch Control Panel
ऑफिस यूज के लिए यह कॉफी मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह प्रोफेशनल 20 बार प्रेशर तकनीक के साथ आती है, जिसमें गर्म पानी को कॉफी पाउडर से 20 बार के दबाव के साथ निकाला जाता है। इसका फायदा यह होता है कि कॉफी गाढ़ी निकलती है और इसका स्वाद और सुगंध भी बढ़िया होता है। इसमें 1500W हाई परफॉर्मेंस हीटिंग तकनीक शामिल होती है, जिससे इसमें कॉफी जल्दी बनकर तैयार होती है और आप गरमा गरम कॉफी का आनंद उठा सकते हैं। यह स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी होती है जो इसे टिकाऊ बनाता है और इसके लुक को प्रीमियम भी बनाता है। इसमें 1.8 लीटर की डिटैचेबल वॉटर टैंक लगी होती है, जिसमें आप एक बार में 3 से 4 लोगों के लिए कॉफी तैयार कर सकते हैं। इस कॉफी मशीन को इस्तेमाल करना काफी आसान माना जाता है, क्योंकि इसमें टच कंट्रोल पैनल लगा होता है, जिससे आप सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - VANTRO
- कैपेसिटी - 1.8 लीटर
- कलर - स्टेनलेस स्टील
- विशेष सुविधा - मिल्क फ्रोदर
- कॉफी मेकर प्रकार - एस्प्रेसो मशीन
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वॉट क्षमता - 1500W
खूबियां
- इस कॉफी मशीन के सभी पार्ट डिटैचेबल होते हैं, जिससे इन्हें निकालकर साफ करना आसान होता है।
- इसमें पावरफुल स्टीम तकनीक शामिल होती है जिसकी मदद से आप गाढ़ी और क्रीमी कॉफी तैयार कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कॉफी मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
UN1QUE Espresso Stainless Steel Coffee Machines with Milk Frother
यह कॉफी मेकर मशीन स्टेनलेस स्टील बॉडी में आती है जो काफी टिकाऊ और देखने में प्रीमियम लुक देती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे छोटे ऑफिस के लिए उपयुक्त बनाता है। फीचर्स की बात करें, इसमें कप वार्मर होता है जिस पर आप एक साथ 2 कप को रखकर केवल 25 सेकंड में कॉफी को गर्म कर सकते हैं। इसमें मिल्क फ्रोदर सिस्टम शामिल होता है जिसकी मदद से आप इस मशीन के जरिए गाढ़ी और क्रीमी कॉफी निकाल सकते हैं। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने होने के कारण इसे साफ करना भी आसान होता है और सबसे बढ़िया बात है कि इसमें जंग लगने का खतरा भी कम रहता है। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। यह 1450W की हाई पॉवर हीटिंग तकनीक के साथ काम करता है, जिससे आप बिना ज्यादा इंतजार किए अपनी कॉफी को गर्म कर सकते हैं। इसे साफ करना बहुत आसान होता है क्योंकि इसके सभी भागों को आसानी से अलग किया जा सकता है।
ऐसी अन्य जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट च्वॉइस पर जाएं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - UN1QUE
- कैपेसिटी - 600 मिलीलीटर
- कलर - सिल्वर
- विशेष सुविधा - कप वार्मर
- कॉफी मेकर प्रकार - एस्प्रेसो मशीन
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वॉट क्षमता - 1450W
खूबियां
- इसमें 600 मिलीलीटर की वॉटर टैंक लगी मिलती है, जिससे आप इसमें 2 से 3 लोगों के लिए आराम से कॉफी बना सकते हैं।
- प्रोफेशनल 20 बार प्रेशर तकनीक के साथ आता है जिससे कॉफी का स्वाद और सुगंध बना रहता है।
कमी
- इस मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Rossmann Espresso Coffee Maker with 4 in 1 Funtions
इस कॉफी मशीन को आप ऑफिस में इस्तेमाल के लिए चुन सकते हैं। इस मशीन में आप केवल एस्प्रेसो और ग्राउंड कॉफी बीन्स डाल सकते हैं। इसमें पावरफुल स्टीम तकनीक शामिल होती है, जिससे आप दूध को गाढ़ा और क्रीमी बना सकते हैं। इससे आप इस Coffee Machine से कैफे स्टाइल कॉफी निकाल सकते हैं। इस कॉफी मशनी इन-बिल्ट टच स्क्रीन पैनल होता है, जिसमें आप टेम्परेचर व अन्य सेटिंग्स को देख सकते हैं और आसानी से इन सेटिंग्स को बदल भी सकते हैं। यह 4 इन 1 फंक्शन के साथ आता है, जिसमें एक्सप्रेसो, अमेरिकानों, कोल्ड एस्प्रेसो और स्टीम फंक्शन शामिल है। आप इन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1.5 लीटर का रिमूवेबल वॉटर टैंक लगा होता है, जिससे इसे निकालकर आसानी से इसमें पानी भरा या निकाला जा सकता है। इसमें 1350W की पावरफुल फास्ट हीटिंग तकनीक शामिल होती है, जिससे इसमें से जल्दी व गरमा-गर्म कॉफी निकाली जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - ROSSMANN
- कैपेसिटी - 1.5 लीटर
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - टच स्क्रीन
- कॉफी मेकर प्रकार - एस्प्रेसो मशीन
- वॉट क्षमता - 1350W
खूबियां
- इसमें स्टेनलेस स्टील कर्व्ड पोर्टा फिल्टर लगा होता है, जो कॉफी को अच्छी तरह फिल्टर करने में मदद करता है।
- इस कॉफी मशीन में आपको ओवरहीटिंग और प्रेशर प्रोटेक्शन फीचर मिलता है, जिससे कॉफी बनाते समय होने वाले खतरों से बचा जा सकता है।
कमी
- इस कॉफी मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
AGARO Imperial Espresso Coffee Maker
यह कॉफी मशनी कॉम्पैक्ट साइज में आता है जिससे इसे छोटे ऑफिस के लिए चुना जा सकता है। इस कॉफी मशीन में आप एस्प्रेसो, कैपुचीनो, लैटे और मोका जैसी कॉफी आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह स्टेनलेस स्टील बॉडी में आता है, जो प्रीमियम लुक देता है और अधिक टिकाऊ भी हो सकता है। इसमें आपको 1.5 लीटर की वॉटर टैंक लगी मिलती है, जिसे आप आसानी से निकाल सकते हैं। बड़ी टैंक होने के कारण आप इस मशीन में 2 से 3 लोगों के लिए कॉफी बना सकते हैं। इसमें 15 बार प्रेशर तकनीक शामिल होती है जो गर्म पानी में 15 बार कॉफी पर दबाव डालकर स्वादिष्ट कॉफी निकालती है। इस तकनीक के कारण कॉफी की सुगंध भी बनी रहती है। इस कॉफी मशीन में डबल टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम शामिल होता है, जो कॉफी बनाने और दूध को भाप देने के लिए दो अलग-अलग हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इससे कॉफी का स्वाद बना रहता है और आप बिना इंतजार के जल्दी कॉफी बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - AGARO
- कैपेसिटी - 28.35 ग्राम
- कलर - सिल्वर
- विशेष सुविधा - मिल्प फ्रोदर
- कॉफी मेकर प्रकार - एस्प्रेसो मशीन
- मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- वॉट क्षमता - 1100W
खूबियां
- इसमें स्टीम तकनीक शामिल होती है जिससे आप कॉफी को गाढ़ा कर सकते हैं और कैफे स्टाइल टेस्टी कॉफी बना सकते हैं।
- इस कॉफी मशीन को साफ करना आसान होता है क्योंकि इसके पार्ट अलग-अलग किए जा सकते हैं।
कमी
- यूजर्स ने इस कॉफी मशीन को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
04
DeLonghi Ecam290.81 Magnifica Evo Fully Automatic Coffee Machine
यह फुली ऑटोमैटिक कॉफी मशीन है जिसमें आपको कॉफी बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सबसे खास बात यह है कि इस कॉफी मशीन के साथ आपको 250 ग्राम कॉफी बीन्स फ्री में मिलती है। इस कॉफी मशीन में आप 12 से ज्यादा अलग-अलग प्रकार की गर्म और ठंडी कॉफी बना सकते हैं। इसमें ऑटोमैटिक फ्रोदिंग सिस्टम शामिल है यानी कॉफी बनने के बाद यह अपने आप कॉफी को गाढ़ा और क्रीमी बना देता है। इसमें ऑटो क्लीन फंक्शन शामिल होता है जो मशनी के अंदर की पाइपों और ब्रइंग यूनिट में जमा दूध और कॉफी को अपने आप साफ करता है। वहीं इसमें रिमूवबल टैंक शामिल होता है जिसे निकालकर आप इसमें आसानी से दूध और पानी निकाल या भर सकते हैं। यह प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील मटेरियल से मिलकर बना होता है जो इसे टिकाऊ बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - DeLonghi
- कैपेसिटी - 1.8 लीटर
- कलर - ब्लैक
- विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन फंक्शन
- कॉफी मेकर प्रकार - एस्प्रेसो मशीन
- मटेरियल - प्लास्टिक
- वॉट क्षमता - 1450W
खूबियां
- इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर शामिल होता है, जो कॉफी बनने के बाद मशीन को अपने आप बंद कर देता है।
- इसमें इन-बिल्ट कॉफी ग्राइंडर शामिल होता है जो कॉफी को अच्छी तरह पीसता है, जिससे आपको स्वादिष्ट कॉफी मिल सकती है।
कमी
- इस कॉफी मशीन में फिलहाल यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
कॉफी मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना
ऊपर बताए गए 5 बेस्ट रेटेड कॉफी मशीन की यहां तुलना की गई है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।