Amazon पर उपलब्ध 2026 के बेस्ट रेटेड Microwave Oven के साथ करें स्मार्ट और आसान कुकिंग

अमेजन पर उपलब्ध 2026 के बेस्ट रेटेड माइक्रोवेव ओवन में स्मार्ट कूकिंग मोड्स और कम बिजली खपत वाली टेक्नोलॉजी मिलती है। ये Microwave मॉडल्स हर भारतीय रसोई के लिए आसान, सुरक्षित और समय-बचत विकल्प साबित हो सकते हैं।
2026 में भारत के बेस्ट रेटेड माइक्रोवेव ओवन
2026 में भारत के बेस्ट रेटेड माइक्रोवेव ओवन

जब समय कम हो और खाना जल्दी तैयार करना हो, तो माइक्रोवेव भरोसेमंद और स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आता है। 2026 में Amazon पर कई ऐसे बेस्ट रेटेड मॉडल्स उपलब्ध हैं जो सिर्फ खाना गर्म नहीं करते, बल्कि ग्रिलिंग, बेकिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसे फ़ंक्शन भी आसानी से संभाल लेते हैं। इन Microwave Oven में आसान कंट्रोल पैनल, प्रीलोडेड कुकिंग मोड और बेहतर सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिससे रोज़ाना की कुकिंग आसान, सुरक्षित और समय-बचाने वाली बन जाती है। स्मार्ट फीचर्स जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, ऑटो कुकिंग प्रोग्राम खाना बनाने वाले को बेहतर अनुभव देते हैं। अमेजन से बढ़िया मॉडल्स चुनकर आप स्मार्ट तरीके से कुकिंग कर सकते हैं।

नीचे देखें 2026 के 5 बेहतरीन माइक्रोवेव ओवन मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 22L Convection Microwave Oven

    यह माइक्रोवेव ओवन रोज़मर्रा की और खास दोनों तरह की कुकिंग को आसान बना सकता है। 22 लीटर की क्षमता इसे 4 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें कंवेक्शन तकनीक दी गई है, जिससे आप बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, रीहीट और डीफ्रॉस्ट जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसमें डिजीटल कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसमें क्विक स्टार्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। चाइल्ड लॉक की सुविधा बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। 800 वॉट पावर आउटपुट और 10 माइक्रोवेव पावर लेवल के साथ यह खाना बराबर और सही तरीके से पकाता है। स्टीम क्लीन फीचर अंदर की सफाई को बेहद आसान बना देता है। प्री-हीट विकल्प 110 से 200 डिग्री तापमान तक सही हीटिंग देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Haier {HIL2201CSSH}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 39.2D x 45.2W x 26.2H
    • कलर - सिल्वर
    • कैपेसिटी - 22 लीटर
    • स्पेशल फीचर - ऑटो-कुक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, कंट्रोल पैनल लॉक, डिजीटल कंट्रोल 
    • वाट क्षमता - 800 वाट

    खूबियां

    • क्विक स्टार्ट जैसे विकल्प के साथ में डिजीटल कंट्रोल पैनल
    • खाने को बराबर और सही तरीके से पकाने के लिए 10 माइक्रोवेव पावर लेवल

    कमी 

    • माइक्रोवेव की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • IFB 30L Convection Microwave Oven

    30 लीटर की क्षमता वाला यह ओवन बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बड़ी क्षमता होने की वजह से इसमें एक साथ ज़्यादा मात्रा में खाना तैयार किया जा सकता है। कंवेक्शन तकनीक के साथ यह माइक्रोवेव बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, रीहीट और डीफ्रॉस्ट जैसे काम आराम से कर सकता है। इस माइक्रोवेव में 101 कूकिंग मैन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से अलग अलग तरह की सब्ज़ी, नॉन वेज, स्नैक्स और मिठाइयाँ बिना ज्यादा मेहनत के बनाई जा सकती हैं। टच की पैड कंट्रोल इस्तेमाल में आसान है और साफ करना भी सरल रहता है। 360 डिग्री मोटराइजड Rotisserie से चिकन और कबाब अच्छे से सिकते हैं। ग्रिल और 4 कॉबी कूक मोड्स अलग-अलग पकाने के विकल्प देते हैं। स्टीम क्लीन फीचर अंदर की सफाई को आसान बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - IFB {30BRC2}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 53.9W x 30H
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 30 लीटर
    • स्पेशल फीचर - ऑटो-कुक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, कंट्रोल पैनल लॉक, डिजीटल कंट्रोल 
    • वाट क्षमता - 800 वाट

    खूबियां

    • अलग अलग तरह की सब्ज़ी, नॉन वेज, स्नैक्स पकाने के लिए 101 कूकिंग मैन्यू
    • अंदर की सफाई को आसान बनाने के लिए स्टीम क्लीन फीचर

    कमी 

    • ओवन की हीटिंग रोड ज्यादा गर्म होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 25L Solo Microwave Oven

    25 लीटर की क्षमता होने के कारण इसमें रोज़मर्रा का खाना आसानी से तैयार किया जा सकता है। 900 वाट की पावर के साथ यह Panasonic का यह Microwave खाने को जल्दी और बराबर गर्म करता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। इस माइक्रोवेव में री-हीट और डीफ्रॉस्ट के लिए ऑटो प्रोग्राम दिए गए हैं, जो खाने की बनावट और स्वाद को खराब किए बिना सही तरीके से गर्म या डीफ्रॉस्ट करते हैं। ऑटो-कूक के 85 मेनू इसमें पहले से मौजूद हैं, जिनकी मदद से स्नैक्स, खाना और मिठाइयाँ एक बटन दबाकर बनाई जा सकती हैं। इसका छोटा डिजाइन किचन में ज़्यादा जगह नहीं लेता और काउंटरटॉप पर आसानी से फिट हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Panasonic {NN-ST310QBFG} 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - D x W x H
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 25 लीटर
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
    • वाट क्षमता - 900 वाट

    खूबियां

    • खाने के स्वाद को खराब किए बिना सही तरीके से गर्म करने के लिए री-हीट और डीफ्रॉस्ट प्रोग्राम
    • छोटा डिजाइन और काउंटरटॉप स्टाइल किचन में आसानी से फिट

    कमी 

    • माइक्रोवेव को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    03
  • LG 30 L Solo Microwave Oven

    30 लीटर की क्षमता होने से इसमें एक साथ ज़्यादा मात्रा में खाना आराम से तैयार किया जा सकता है। इसमें दी गई i-Wave तकनीक खाना चारों तरफ से बराबर गर्म करती है, जिससे खाना ठीक तरह से पकता है और स्वाद भी बना रहता है। 900 वॉट की आउटपुट पावर के साथ यह LG Oven रीहीट और डीफ्रॉस्ट जैसे काम तेज़ी से करता है। इसमें 44 ऑटो-कूक मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से दाल, सब्ज़ी, चावल, सूप, केक, अंडे और कई तरह के स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं। भारतीय रसोई मोड इंडियन घरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इस माइक्रोवेव की एंटी-बैक्टीरियल कैवेटी साफ-सफाई को आसान बनाती है और खाना ज़्यादा सुरक्षित रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - LG {MS3032BK}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - D x W x H
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 30 लीटर
    • मटेरियल - ग्लास, सीट मेटल 
    • वाट क्षमता - 900 वाट

    खूबियां

    • खाना चारों तरफ से बराबर गर्म करने के लिए i-Wave तकनीक
    • दाल, सब्ज़ी, चावल, सूप, केक, अंडे और कई तरह के स्नैक्स आसानी से बनाने के लिए 44 ऑटो-कूक मेन्यू

    कमी 

    • माइक्रोवेव की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Samsung 28L Convection Microwave Oven

    इस कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन 28 लीटर की क्षमता होने के कारण यह 4 से 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए बिल्कुल उपयुक्त हो सकता है। इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीट और डीफ्रॉस्ट जैसे सभी ज़रूरी काम आराम से किए जा सकते हैं। इस ओवन की सेरेमिक कैवेटी अंदर से मज़बूत होती है, जिस पर दाग नहीं लगते और सफाई बहुत आसान रहती है। इसी वजह से इसमें 10 साल की कैविटी वारंटी दी गई है। 6 पावर लेवल और मल्टी-स्टेज कुकिंग से हर रेसिपी को सही तापमान पर पकाया जा सकता है। ऑटो-कूक मेन्यू भारतीय व्यंजनों के लिए पहले से सेट विकल्प देता है, जिससे समय और मेहनत दोनों बचते हैं। चाइल्ड लॉक जैसे फीचर इसे बच्चों वाले घरों के लिए सुरक्षित बनाते हैं। 

    जागरण स्मार्ट चाइस पर पढ़ें ऐसे ही जानकारी से भरपूर लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Samsung {MC28A5013A}
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.5D x 51.7W x 31H
    • कलर - ब्लैक
    • कैपेसिटी - 28 लीटर
    • वाट क्षमता - 900 वाट

    खूबियां

    • ओवन की सेरेमिक कैवेटी के कारण अंदर दाग नहीं लगते और सफाई बहुत आसान रहती है
    • हर रेसिपी को सही तापमान पर पकाने के लिए 6 पावर लेवल और मल्टी-स्टेज कुकिंग

    कमी 

    • माइक्रोवेव का टचपैड ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: अमेजन पर 2026 के बेस्ट रेटेड माइक्रोवेव ओवन मॉडल्स

मॉडल

कैपेसिटी

वाट क्षमता

Haier {HIL2201CSSH}

22 लीटर

800 वाट

IFB {30BRC2}

30 लीटर

800 वाट

Panasonic {NN-ST310QBFG}

25 लीटर

900 वाट

LG {MS3032BK}

30 लीटर

900 वाट

Samsung {MC28A5013A}

28 लीटर

900 वाट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

5 स्टार एनर्जी रेटिंग और Top Load वाली Washing Machine के अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड मॉडल्स

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2026 के माइक्रोवेव ओवन रेटिंग किस आधार पर मिलती है?
    +
    ओवन की रेटिंग आमतौर पर बिल्ड क्वालिटी, कुकिंग प्रोग्राम, ऊर्जा उपयोग और ग्राहक समीक्षा जैसे फैक्टर्स पर आधारित होती है।
  • क्या सभी माइक्रोवेव ओवन में ग्रिल और बेकिंग फ़ीचर मिलता है?
    +
    नहीं, कुछ बेसिक मॉडल सिर्फ गरम और डीफ्रॉस्ट फ़ंक्शन देते हैं, जबकि ग्रिल और कॉम्बि-कुकिंग फीचर्स प्रीमियम मॉडल में होते हैं।
  • कितनी क्षमता वाला माइक्रोवेव ओवन रोज़ाना उपयोग के लिए ठीक रहता है?
    +
    आमतौर पर 20-30 लीटर वाला मॉडल छोटे-मध्यम परिवार के लिए पर्याप्त और सही माना जाता है।