वॉशिंग मशीन के क्या फायदे हैं, यह तो लगभग हर कोई जानता है! मगर, एक 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन कितनी फायदेमंद हो सकती है, इसे जानना भी जरूरी है। दरअसल, 5 स्टार सबसे उच्च एनर्जी रेटिंग है, जो उपकरण की ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। ऐसे में इस रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के साथ बेहतर धुलाई प्रदर्शन दे सकती है। आप यहां पर Top Load Washing Machine के ऐसे ही मॉडल्स देख सकते हैं, जो 5 Star एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं और ऊर्जा दक्षता के मामले में शानदार साबित हो सकते हैं। ये सभी अमेजन पर उपलब्ध हैं और अलग-अलग क्षमताओं में आते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत या परिवार में मौजूद सदस्यों को ध्यान में रखते हुए चुना जा सकता है। वहीं, बिजली की अधिकतम बचत करने के लिए इनमें इंवर्टर टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो संचालन को शांत और अधिक कुशल भी बना सकती है। इनके फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे शामिल Haier, LG, Samsung, Whirlpool, Godrej और IFB जैसे ब्रांड के मॉडल्स देख सकते हैं-
ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-च्वाइस की मदद ले सकते हैं।
Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
हायर ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें ओशनस वेव ड्रम है, जो समुद्र की लहरों की तरह पानी के प्रवाह को घुमाता है और कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धुलता है। इसकी बॉडी और ड्रम को उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से ये बेहद टिकाऊ, मजबूत और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया मानी जाती है। इस Haier ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक मिलता है। वहीं इसकी बॉडी पूरी तरह से शॉक प्रूफ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - ETL80-AES5:PUNE
- क्षमता - 8 किलोग्राम
- खास सुविधा - बैलेंस क्लीन पल्सेटर, मैजिक फिल्टर, एनजेडपी, ओशनस वेव ड्रम
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 54 x 52 x 93.5 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 28 किलोग्राम
खासियत
- इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 780 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर है, जो कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है।
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन बिजली और पानी की कम खपत करती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है।
01
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology
एलजी ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम की क्षमता में आती है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस LG वॉशिंग मशीन में स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकी कम-से-कम बिजली खपत के साथ शांत और बेहतरीन प्रदर्शन मिल सके। यह 740 RPM वाली तेज स्पिन स्पीड के साथ काम करते हुए कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में सक्षम है। वहीं, इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन का टर्बोड्रम घूमने वाले ड्रम और विपरीत दिशाओं में घूमने वाले पल्सेटर के साथ बेहद शक्तिशाली धुलाई प्रदान करता है, जिससे कपड़े गहराई से साफ हो सकते हैं। आपके अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए इसमें कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिसमें से आप डेली, टॉवल, टी-शर्ट, बेडशीट आदि को जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह डिजिटल डिस्प्ले और बटन वाले सुविधाजनक इंटर्फेस के साथ आता है, जिससे मशीन के फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और डिस्प्ले पर साइकिल, टाइमर आदि से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, इंवर्टर
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- स्टैंडर्ड साइकिल- 8
- मटेरियल टाइप- स्टील
खूबियां
- ऑटोमैटिक टब क्लीन हर धुलाई के बाद टब अपने आप साफ करने का काम करता है।
- इसमें लगा जेट स्प्रे+ अपने शक्तिशाली पानी के स्प्रे से कपड़ों की गंदगी और अतिरिक्त डिटर्जेंट को धोता है।
- कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को आसानी से हटाने के लिए इसमें ऑटो प्री-वॉश का फीचर भी दिया गया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor
इस टॉप लोड वाली फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 8 किलोग्राम है और यह उच्च ऊर्जा दक्षता वाले प्रदर्शन की वजह से 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। इसमें बेडिंग, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस कुल 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें अपने कपड़ों के अनुसार सेट करके आप बेहतर धुलाई परिणाम पा सकते हैं। यह डुअल स्टोर्म वाले स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है, जो कपड़ों को गहराई से साफ करने के साथ ही टब को ज़ंग आदि से बचाकर लंबे समय तक स्वच्छ और टिकाऊ रख सकता है। इसकी 700 RPM की तेज स्पिन स्पीड को टब को तेजी से घुमाते हुए कपड़ों को जल्दी धुलती है और उन्हें अच्छी तरह निचोड़कर काफी हद तक सुखाने का काम भी करती है। यह हार्ड वॉटर वॉश के लिए भी उपयुक्त है, यानी खराब क्वालिटी वाले पानी में भी यह कपड़ों को बेहतर तरीके से धुल सकती है। इसकी Eco Bubble वॉश टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह घोलकर करीब 73% तक बिजली की बचत करते हुए कपड़ों को पूरी देखभाल के साथ धुलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- इंवर्टर, वॉटर लेवल 5.0
- फिनिश टाइप- ग्लास, स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल टाइप- टच
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- प्रोग्राम की संख्या- 6
- नॉइज- 60 db
- डिस्प्ले- एलईडी
खूबियां
- इसकी डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी टिकाऊ, शांत और कुशल संचालन सुनिश्चित करती है।
- इसका बबलस्टॉर्म डिटर्जेंट को कपड़े में 2.5 गुना तेजी से प्रवेश करने में मदद करता है और कपड़े की 20% बेहतर देखभाल करता है।
- फंक्शन, टाइमर, वॉश प्रोग्राम, पावर आदि को आसानी से नियंत्रित करने के लिए इसमें आसान रिअर कंट्रोल दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इससे अधिक पानी खपत की शिकायत की है।
03
IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered
7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में भी शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकती है। इसका AI-पावर्ड फंक्शन न्यूरल नेटवर्क-आधारित एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके स्वचालित रूप से कपड़े के प्रकार और भार का पता लगाता है, जिससे पानी के स्तर, वॉश साइकिल और टाइम को एडजस्ट किया जा सकता है। इससे कपड़ों को नुकसान पहुंचे बिना बेहतप धुलाई सुनिश्चित होती है। इस Top Load वॉशिंग मशीन में 8+1* वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें विभिन्न प्रकार के कपड़ों के लिए बनाया गया है, और मनचाही धुलाई के लिए बेहतर परिणाम दे सकते हैं। यह ट्राइडिक पल्सटर के साथ मिलने वाली डीपक्लीन टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह रगड़ और धोकर उनसे गंदगी व दाग-धब्बों को हटा सकती है। इसमें एक्वा एनर्जी और ActivMix फीचर भी मिलता है, जो हार्ड वॉटर को सुधारकर कपड़ों के रंग, फैब्रिक का अधिक नाजुकता से ख्याल रखते हुए धुलाई करता है। वहीं, इसका टिकाऊ रस्टप्रूफ ड्रम ज़ंग से सुरक्षित रहते हुए कई सालों तक चलने की गारंटी देता है और मशीन को अंदर से स्वच्छ भी रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- एक्टिवमिक्स, ऑटो लोड सेंसिंग, एक्वा एनर्जी
- साइकिल विकल्प- नॉर्मल
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
- वॉश साइकिल- 8
खूबियां
- रिअर कंट्रोल पैनल के साथ इसके टाइम, वॉश साइकिल आदि फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- इसके ड्रम का 360 डिग्री घूमने वाला फंक्शन कपड़ों को अच्छी तरह घुमाकर साफ कर सकता है।
- कम पानी के दाब वाले क्षेत्रों में भी मशीन कुशलतापूर्वक भरती है, जिससे सुचारू संचालन सुनिश्चित होता है।
कमी
- कुछ लोगों ने मशीन से ज्यादा पानी खपत की शिकायत की है।
04
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, AI Tech, Fabrisafe Steel Drum
यह टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि यह 7 किलोग्राम की क्षमता में आती है। इस Godrej वॉशिंग मशीन में कपड़ों से गहराई से धूल व गंदगी निकालकर बेहतर धुलाई परिणाम देने वाली टाइडल वॉश टेक्नोलॉजी मिलती है। वहीं, इसकी 720 RPM की तेज स्पिन स्पीड आपके कपड़ों को कम समय में धुलने के साथ ही सुखाने में भी मदद कर सकती है। यह लॉन्ड्री की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिससे आप इसमें विभिन्न प्रकार के कपड़ों को सुरक्षित और आसान ढंग से धुल सकते हैं। इसमें मिलने वाले टर्बो 6 पल्सेटर में 6 उभार होते हैं जो टब के अंदर पानी की लहरें बनाते हैं, जिससे डिटर्जेंट बेहतर तरीके से प्रवेश करता है और गंदगी आसानी से निकल सकती है। इसके अलावा एक्यूवॉश ड्रम में समान दूरी पर बड़े और छोटे खांचे बनाए गए हैं जो कोमल स्क्रबिंग प्रदान करते हैं। इसकी ज़ीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव में भी टब को तेजी से भरने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- एलईडी डिस्प्ले, साइकिल एंड बज़र, फैब्रीसेफ ड्रम
- फिनिश टाइप- ग्रेफाइट
- साइकिल विकल्प- ऑटो, रेगुलर, रिंज, स्पिन, स्ट्रॉन्ग
- कंट्रोल टाइप- टच
- रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
- स्टैंडर्ड साइकिल- 12
खूबियां
- इसके क्विक वॉश प्रोग्राम के साथ कम लोड और गंदगी वाले कपड़ों को मात्र 30 मिनट में धुल सकते हैं।
- डिटर्जेंट स्कूप इंडिकेटर आपको पानी के स्तर के अनुसार सही मात्रा में डिटर्जेंट डालने का निर्देश देता है।
- इसमें चाइल्ड लॉक, साइकिल एंड बज़र और डिले स्टार्ट जैसी बेहतरीन सुविधाएं भी मिलती हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने संचालन के समय इससे शोर आने की समस्या बताई है।
05
Whirlpool 6.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
हार्ड वॉटर वॉश के साथ यह व्हर्लपूल टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को बेहतर ढंग से धुल सकती है। यह 6.5 किलोग्राम की क्षमता में आती है और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग भी दी गई है। इसकी ज़ीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी मशीन के टैंक को कम पानी के दबाव में भी तेजी से भरने का काम करती है। वहीं, इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में नॉर्लम, हैवी, व्हाइट्स, इको वॉश, रिंज, जैसे कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, ताकी आप अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को उनकी धुलाई की जरूरत के अनुसार धुल सकें। इसमें स्मार्ट सेंसर भी मिलता है, जो कपड़ों के भार, फैब्रिक के प्रकार आदि का पता लगाकर उन्हीं से अनुसार वॉश साइकिल, वॉटर लेवल और टाइमर आदि को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करने का काम करता है। यह 740 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को कम समय में धुलने और तेजी से सुखाने में भी बेहतरीन हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 6.5 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- ऑटो रीस्टार्ट
- फिनिश टाइप- मैट
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- रोटेशनल स्पीड- 740 RPM
- प्रोग्राम की संख्या- 8
खूबियां
- डिले वॉश प्रोग्राम आपको अपनी सुविधानुसार कपड़े धोने का समय निर्धारित करने की सुविधा देता है।
- ऑटो टब क्लीन फीचर कपड़ों की धुलाई के बाद टब को स्वचालित रूप से साफ करता है।
- संचालन के वक्त नल से पानी सप्लाई ना आने पर ड्राई टैप सेंसिंग आपको संकेत देने का काम करता है।
कमी
- कुछ लोगों से इसमें कंपन होने की समस्या बताई है।
06
तुलना: 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ बेस्ट रेटेड टॉप लोड वॉशिंग मशीन
सबसे अच्छी 5 स्टार टॉप लोड वाशिंग मशीन आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर निर्भर करती है। हालांकि, यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे एलजी, सैमसंग, व्हर्लपूल, आईएफबी और गोदरेज के मॉडल शामिल किए गए हैं। इनकी तुलना के आधार पर आप अपने लिए एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसे उपकरणों से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।