घर के लिए 5 बेहतरीन Cold Press Juicer Machine के साथ फटाफट निकालें ताजा जूस

कोल्ड प्रेस जूसर मशीनें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं जो घर पर ताजा और पौष्टिक जूस बनाना चाहते हैं। इस लेख में, आप अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया कोल्ड प्रेस Juicer Machine के विकल्प देख सकते हैं, जो कि घरेलू इस्तेमाल के लिए अच्छी रहने वाली हैं।
घर के लिए देखें 5 बढ़िया कोल्ड प्रेस जूसर मशीन
घर के लिए देखें 5 बढ़िया कोल्ड प्रेस जूसर मशीन

अगर आप भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं और घर पर हर रोज ताजे फल व सब्जियों का जूस निकालकर पीना चाहते हैं, तो एक अच्छी कोल्ड प्रेश जूसर मशीन आपके काफी काम आ सकती है। हम आपके लिए 5 बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं और घरेलू इस्तेमाल के लिए अच्छी हो सकती हैं। आप यहां विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध अलग-अलग ब्रांड की Cold Press Juicer Machine देख सकते हैं, जो कई शानदार फीचर्स से लैस हैं। इनके कई मॉडल्स में ऑल-इन-वन टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसके जरिए फल और सब्जियों के जूस के साथ ही मेवों का दूध भी निकाला जा सकता है। वहीं, कुछ में आइस्क्रीम मेकर की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप घर पर ही स्वादिष्ट फ्रोज़न दूध और फलों से फटाफट आइस्क्रीम बना सकते हैं। ये सभी कई सुरक्षा फीचर्स और कुछ पेटेंटेड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kuvings B1700 Cold Press Juicer for Home

    इस कोल्ड प्रेश जूसर की पेटेंटेड JMCS टेक्नोलॉजी के जरिए आपको साधारण जूसर के मुकाबले फलों से 10% अधिक जूस मिलता है। यह पेटेंटेड ग्रीन क्लीनिंग टूल किट के साथ आता है, जिसकी मदद से मशीन को एक मिनट के अंदर फटाफट से साफ किया जा सकता है। Kuvings ब्रांड का यह कोल्ड प्रेस जूसर किसी भी फल, सब्जी, पत्तेदार साग और नट मिल्क को निचोड़ने में सक्षम है। इसमें 76mm का चौड़ा फीडिंग ट्यूब दिया गया है, जिससे आप पूरे-पूरे फल और सब्जी एकसाथ डाल सकते हैं और उन्हें काटने का समय बचा सकते हैं। इसका उन्नत सेफ्टी लॉक और कूलिंग सिस्टम मोटर के सुरक्षित संचालन और लंबे जीवनकाल को सुनिश्चित करता है। आपकी अच्छी सेहत और जीवन भर उपयोग के लिए इसे 100% बीपीए मुक्त हाई क्वालिटी वाले फूड ग्रेड मटेरियल से बनाया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- kuvings
    • रंग- गहरा सिल्वर
    • स्पेशल फीचर- एडवांस्ड JMCS टेक्नोलॉजी
    • मटेरियल- BPA फ्री फूड ग्रेड ट्राइटन प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील स्ट्रेनर
    • अधिकतम पावर- 240 वॉट्स
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • क्षमता- 400 मिली

    खूबियां

    • 240 वॉट की शक्तिशाली कॉपर मोटर शांत, तेज, और टिकाऊ संचालन सुनिश्चित करती है।
    • इसकी खास टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन किचन को बेहतरीन दिखा सकती है।
    • पेटेंटेड क्लीनिंग टूल मशीन को तेज और आसानी से साफ करने में मदद करता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Rico Cold Press Juicer with Ice Cream Maker

    बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया यह जूसर आपके फलों और सब्जियों में मौजूद प्राकृतिक स्वाद, विटामिन और एंजाइम को संरक्षित करते हुए पोषण की हर बूंद को निकालने में सक्षम है। इसे कुशल रिवर्स फंक्शन के साथ तैयार किया गया है, जो बिना किसी रूकावट के लगातार जूस निकालने का काम करता है। इसमें चौड़े मुंह वाले ट्यूब की मदद से फलों और सब्जियों के बड़े टुकड़ों को आसानी से काटकर जूस निकालने में कम समय लगता है, जिससे आप तेजी से और कम गंदगी के साथ जूस बना सकते हैं। इसकी एडवांस्ड स्लो मेस्टिकैटिंग और कोल्ड प्रेस टेक्नोलॉजी अधिकतम पोषक तत्वों, विटामिनों और एंजाइमों को संरक्षित करते हुए कम झाग और बिना किसी रुकावट के पोषक तत्वों से भरपूर जूस निकालने का काम करती है। यह 60 dB से कम शोर स्तर के साथ कम करते हुए आपको शोर से भी बचा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Rico
    • रंग- स्टील ग्रे
    • स्पेशल फीटर- स्लो जूसर
    • मटेरियल- ABS प्लास्टिक
    • अधिकतम पावर- 300 वॉट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • स्पीड की संख्या- 2

    खूबियां

    • यह एंटी-ड्रिप स्मार्ट कैप वाला स्लो जूसर बिना किसी गंदगी के जूस निकालने की प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।
    • इस स्लो जूसर के आइसक्रीम मेकर अटैचमेंट के साथ मिनटों में 100% प्राकृतिक फ्रोजन डेजर्ट तैयार कर सकते हैं।
    • इसकी 300 वॉट की शक्तिशाली मोटर बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तेज व शांत संचालन का अनुभव दे सकती है।

    कमी

    • अभी तक किसी खास समस्या जिक्र ग्राहकों ने नहीं किया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • AGARO Imperial Slow Juicer

    यह AGARO ब्रांड का कोल्ड प्रेस जूसर है, जो पोषक तत्वों को बनाए रखते हुए फलों व सब्जियों से अधिकतम जूस निकालने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उपयोग जूस निकालने, स्मूदी और शर्बत बनाने के लिए किया जा सकता है। इसमें मिलने वाला 74 मिमी की बड़ा फीडिंग ट्यूब मैं संतरे और सेब जैसे पूरे फलों को प्रोसेस कर सकता है, जिससे आपको उन्हें काटने में समय नहीं गवाना पड़ेगा। वहीं, यह रस की आखिरी बूंद तक निचोड़ने के लिए पेंच के आकार वाले पल्वराइजिंग ऑगर के साथ आता है। इस Cold Press Juicer को 100% बीपीए मुक्त उच्चतम फूड ग्रेड प्लास्टिक जार के साथ तैयार किया गया है, ताकी स्वाद के साथ ही आपकी सेहत भी बनी रहे। इसकी मुख्य बॉडी ABS प्लास्टिक से बनी है, जो कि कई सालों तक उपयोग के लिए मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- AGARO
    • रंग- सिल्वर और काला
    • स्पेशल फीचर- होल फ्रूट प्रोसेसिंग
    • मटेरियल- ABS प्लास्टिक
    • वॉटेज- 240 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- मैनुअल
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता- 300 मिली

    खूबियां

    • 3 इंच चौड़े फीडिंग ट्यूब में समूचे फल डालकर आसानी से जूस निकाला जा सकता है।
    • 7 स्पाइरल मेस्टिकैटिंग टेक्नोलॉजी फलों को अच्छी तरह काटने, तोड़ने और उनसे रस निकालने का काम करती है।
    • 240 वॉट की 100% कॉपर मोटर के साथ लंबा, तेज और शांत संचालन सुनिश्चित होता है।

    कमी

    • ग्राहकों द्वारा अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।
    03
  • Cookwell Cold Press Slow Juicer and Ice Cream Maker

    अपनी उन्नत स्लो मेस्टिकैटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए यह कोल्ड प्रेस जूसर कम-से-कम फल और सब्जियों से भी अधिकतम स्वाद व पोषण को संरक्षित करते हुए रस की एक-एक बूंद निकालने का काम करता है। इसमें संतरे और टमाटर जैसे नरम फलों से लेकर गाजर और अजवाइन जैसी सख्त सब्जियों से घर पर ही पोषक तत्वों से भरपूर जूस बनाने की सुविधा मिलती है। इसकी स्लो स्क्वीज टेक्नोलॉजी साधारण जूसर की तुलना में अधिकतम रस की मात्रा सुनिश्चित करती है और प्राकृतिक स्वाद व पोषक तत्वों को बरकरार रखती है। ऐसे में आप हर बार कम से कम ऑक्सीकरण के साथ स्वादिष्ट, गूदे रहित जूस का आनंद ले सकते हैं। यह BPA मुक्त फूड ग्रेड मटेरियल और हैवी-ड्यूटी बॉडी से बना है, जो कई सालों तक मजबूत और सुरक्षित रूप से चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- COOKWELL
    • रंग- स्टील
    • स्पेशल फीचर- होल फ्रूट प्रोसेसिंग
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • अधिकतम पावर- 500 वॉट
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • फिनिश टाइप- पाउडर कोटेड

    खूबियां

    • इस कोल्ड प्रेस जूसर के जरिए नट मिल्क, जूस, स्मूदी और आइस्क्रीम भी तैयार की जा सकती है।
    • 7 स्टेज वाला अपग्रेडेड स्पाइल ऑगर फल या सब्जियों से 99% तक रस निकाल सकता है।
    • इसमें एक सेफ्टी लॉक दिया गया है जो यह सुनिश्चित करता है कि जूसर तभी काम करेगा जब इसके सभी हिस्से ठीक से लगे होंगे।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी बिल्ड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    04
  • Atomberg Althea Cold Press Juicer

    यह Atomberg कोल्ड प्रेस जूसर मात्र 40 RPM पर चलता है, और कम दबाव का उपयोग करके फलों और सब्जियों से बिना गर्मी उत्पन्न किए रस निकाल सकता है। इसकी धीमी गति ऑक्सीकरण को रोकती है, जिससे अधिकतम पोषक तत्व बरकरार रहते है अधिक रस प्राप्त होता है और आप पोषण से भरपूर जूस पा सकते हैं। इसमें 3 अलग-अलग स्टेप में जुड़ने वाले हिस्से मिलते हैं, जिन्हें आसानी से जोड़ और अलग किया जा सकता है। यह खास डिजाइन उपयोग और साफ-सफाई दोनों को आसान बनाता है। इस जूसर मशीन में इंटेलिजेंट DC मोटर द्वारा संचालित होती है जिससे पोषक तत्वों के संरक्षण के साथ अधिकतम जूस उत्पादन सुनिश्चित होता है। हर बार सुरक्षित जूस निकालने का अनुभव देने के लिए इसमें हॉपर लॉक डिटक्शन और ऑटो लिड डिटक्शन जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- atomberg
    • रंग- मिडनाइट ब्लैक
    • मटेरियल- ABS प्लास्टिक
    • वॉटेज- 200 वॉट्स
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता- 1.2 लीटर
    • फिनिश टाइप- मैट

    खूबियां

    • संचालन प्रक्रिया को दर्शान के लिए इसमें एलईडी इंडिकेटर दिया गया है।
    • लिड खुले होने पर ऑटो-लिड डिटक्शन प्रक्रिया को बीच में रोक देता है।
    • हॉपर लॉक डिटक्शन सही से लॉक ना होने पर प्रक्रिया को चालू नहीं होने देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर ऐसी ही अन्य जानकारियां भी देखी जा सकती हैं।

    05

5 सर्वश्रेष्ठ कोल्ड प्रेस जूसर मशीन के मॉडल्स की तुलना

मॉडल्स

पावर

मोटर वॉरंटी

स्पेशल फीचर

Kuvings B1700 Cold Press Juicer

240 वॉट

12 साल

पेटेंटेड JMCS टेक्नोलॉजी

Rico Cold Press Juicer

300 वॉट

-

कुशल रिवर्स फंक्शन

AGARO Imperial Slow Juicer

240 वॉट

5 साल

लार्ज फीडिंग ट्यूब

Cookwell Cold Press Slow Juicer

500 वॉट

10 साल

आइस्क्रीम मेकर

Atomberg Althea Cold Press Juicer

200 वॉट

3 साल

इंटेलिजेंट DC मोटर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कोल्ड प्रेस जूसर अन्य जूसर से बेहतर हैं?
    +
    हां, कोल्ड प्रेस जूसर अन्य जूसर से बेहतर हैं क्योंकि वे अधिक पोषक तत्वों को बरकरार रखते हैं और अधिक जूस का उत्पादन करते हैं।
  • कोल्ड प्रेस जूसर की कीमत कितनी होती है?
    +
    कोल्ड प्रेस जूसर की कीमत 15000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक हो सकती है।
  • कोल्ड प्रेस जूसर के क्या फायदे हैं?
    +
    कोल्ड प्रेस जूसर के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं: अधिक पोषक तत्वों का संरक्षण, अधिक जूस का उत्पादन, जूस को अधिक समय तक ताजा रखना, कम शोर, और आसान सफाई।