दमदार परफॉर्मेंस वाली LG फ्रंट लोड Washing Machine के अमेजन पर देखें 5 बेस्ट रेटेड विकल्प

यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 बेस्ट रेटेड LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों की जानकारी आपको दी है, जिनमें से आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध 5 बेस्ट रेटेड एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
अमेजन पर उपलब्ध 5 बेस्ट रेटेड एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

क्या आप Amazon पर एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं? लेकिन इतने विकल्पों को देखकर समझ नहीं आ रहा कौन-सा मॉडल आपके लिए सही होगा? तो यहां हम आपको एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 5 बेस्ट रेटेड विकल्पों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक की वॉशिंग मशीन मिल जाएगी। फ्रंट लोड वाली LG की ये फुली ऑटोमैटिक Washing Machine एडवांस फीचर्स से लैस है, जिसमें आपको DD इन्वर्टर, इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश, 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव, Wifi और AI जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। आप इन 5 विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर इनमें से अपने लिए सही विकल्प का चयन कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम की यह एलजी वॉशिंग मशीन 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। यह मशीन डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करती है। इसमें मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे यह कम शोर के साथ कपड़े धोती है और स्पीड को जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस फ्रंट लोड LG वॉशिंग मशीन में शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें मौजूद एलर्जी या बैक्टीरिया को खत्म कर सकती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह वॉशिंग मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं। इसकी ऑटो रिस्टार्ट तकनीक बिजली कटने पर जिस सेटिंग्स पर रुकती है दोबारा लाइट आने पर वहीं से शुरू हो जाती है। इसमें आपको फैब्रिक सॉफ्टनर और डिटर्जेंट डिस्पेंसर लगा मिलता है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1200RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ आती है, जिसमें कपड़े तेजी से सूख सकते हैं। इसकी स्मार्ट डाग्नोसिस तकनीक मोबाइल ऐप के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी के बारे में बताती है, जिससे आप समय रहते मशीन को ठीक करवा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHB1207Z2W
    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा -  इन्वर्टर तकनीक
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। 
    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम लगी होती है, जो जंग से सुरक्षित रहती है और कपड़ों को खराब होने से बचाती है।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • LG Smart Choice 9 Kg 5 Star Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता में आती है, जो 5 से 6 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव मोटर लगी होती है, जो सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। इसका फायदा यह होता है कि वॉशिंग के दौरान स्पीड जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा होती है। इससे मोटर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे शोर कम होता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें AI DD तकनीक शामिल है, जो कपड़ों के वजन, फैब्रिक और गंदगी को समझकर उसी हिसाब से वॉशिंग प्रोग्राम  को अपने आप चुनता है, जिससे समय और मेहनत दोनों कम लगता है। इस LG Washing Machine में मौजूद स्टीम वॉश तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़ता है, जिससे एलर्जी और बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप अपने मोबाइल को कनेक्ट करके मशीन की सेटिंग्स को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह 1200RPM की हाई स्पिन स्पीड में आता है, जो तेजी से कपड़ों को सुखाने में मदद करता है। वहीं इसकी स्मार्ट डाग्नोसिस तकनीक मोबाइल ऐप के माध्यम से आपको मशीन में होने वाली खराबी को बताता है, जिससे आप समय रहते मशीन को ठीक करवा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHP1209Z5M
    • कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा -  ऑटो रिस्टार्ट
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर मिलता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
    • इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है, जिसके माध्यम से आप मशीन के वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं।

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 11 Kg 5 Star AI Direct Drive Technology Fully Automatic Front load Washing Machine

    एलजी की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 11 किलोग्राम क्षमता में आती है, जो बड़े परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप इस मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी इस वॉशिंग मशीन को ऐप के माध्यम से ऑन/ऑफ या फिर इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है, जो आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है। दरअसल, यह सेंसर के माध्यम से ड्रम में मौजूद कपड़ों का वजन, फैब्रिक, गंदगी पहचानती है और उसी हिसाब से समय और वॉश प्रोग्राम को अपने आप चुनती है। इससे आपका समय और मेहनत दोनों बच सकता है। इसमें 6 मोशन DD तकनीक शामिल होती है, जो कपड़ों को ड्रम में 6 अलग-अलग मोशन के साथ धोती है। इससे कपड़े ज्यादा बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं। इस Automatic Washing Machine में 14 वॉश प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें टच पैनल लगा होता है, जिससे डिस्प्ले पर प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देखा जा सकता है और बदला भी जा सकता है। इसमें शामिल टर्बो वॉश 360 डिग्री तकनीक शामिल है, जो ड्रम में चारों तरफ पानी की बौछाड़ करके कपड़ों को केवल 39 मिनट में अच्छी तरह साफ कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHP1411Z9P
    • कैपेसिटी - 11 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मोटर वारंटी - 10 साल 
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • इसमें स्टीम+ तकनीक शामिल है, जो कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उनमें से बैक्टीरिया व वायरस को खत्म कर सकता है।
    • इसमें मौजूद फैब्रिक केयर तकनीक कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाती है।

    कमी 

    • यूजर्स को अभी तक इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • LG 8 Kg 5 Star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    8 किलोग्राम की यह एलजी वॉशिंग मशीन डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर तकनीक के साथ काम करती है, जो कम शोर के साथ कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ कर सकती है और बिजली की खपत भी कम करती है। इसकी 6 मोशन DD तकनीक कपड़ों को 6 अलग-अलग मोशन में साफ करती है और फैब्रिक को खराब होने से भी बचाती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर एलर्जी और बैक्टीरिया को कम कर सकती है। इस एलजी वॉशिंग मशीन की सबसे खास बात यह है कि इसे आप LF ThinQ ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिसके जरिए आप घर से बाहर रहकर भी मशीन के वॉश प्रोग्राम को बदल सकते हैं और उसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन शामिल होता है यानी बिजली कटने के बाद मशीन की सेटिंग्स जहां रुकती है दोबारा लाइट आने के बाद वहीं से शुरू हो जाती है। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन चाइल्ड लॉक फीचर के साथ आती है, जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देती है। इससे बच्चे वॉशिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHB1208Z4M
    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल  

    खूबियां

    • इस एलजी वॉशिंग मशीन में 1200RPM की हाई स्पिन स्पीड शामिल होती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है।
    • इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे गर्म पानी में कपड़े साफ होते हैं और इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। 

    कमी 

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • LG 12 Kg 5 Star Fully Automatic Front-Loading Washing Machine

    अगर आपका परिवार भी बहुत बड़ा है, तो 12 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल होती है, जो ड्रम में मौजूद कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी हिसाब से वॉश प्रोग्राम को अपने आप चुनती है। इससे आपके समय और मेहनत दोनों की बचत हो सकती है। यह एलजी Washing Machine स्टीम तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों से एलर्जी और बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर सकती है। इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है। यह तकनीक आपको LG ThinQ ऐप के माध्यम से मशीन की खराबी को बताता है ताकि आप समय रहते अपनी वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकें। यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है, जो जंग से सुरक्षा देती है और कपड़ों को खराब होने से बचाती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में LED डिस्प्ले लगा होता है, जिसमें आप वॉश प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं और बदल सकते हैं। इस 12KG वॉशिंग मशीन 14 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम शामिल होते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG FHP1412Z5O
    • कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • विशेष सुविधा -  चाइल्ड लॉक
    • मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
    • मोटर वारंटी - 10 साल
    • प्रोडक्ट वारंटी - 2 साल

    खूबियां

    • यह वॉशिंग मशीन डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर के साथ आती है, जो कम शोर और वाइब्रेशन करने का दावा करती है।
    • इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक अलग-अलग मोशन में कपड़ों को धोती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए LG की Front Load Washing के 5 मॉडल्स की तुलना हमने की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।

मॉडल नाम  

कैपेसिटी 

विशेष सुविधा 

वारंटी

LG FHP1411Z9P 

11 किलोग्राम 

Wi-Fi, AI डायरेक्ट ड्राइव, फैब्रिक केयर, स्टीम प्लस, 6 मोशन DD 

मोटर वारंटी 10 साल, प्रोडक्ट वारंटी 2 साल

LG FHB1208Z4M 

8 किलोग्राम  

Wi-Fi, डायरेक्ट ड्राइव तकनीक, स्टीम वॉश, इन-बिल्ट हीटर 

मोटर वारंटी 10 साल, प्रोडक्ट वारंटी 2 साल

LG FHP1412Z5O 

12 किलोग्राम  

AI डायरेक्ट ड्राइव, एलर्जी केयर, रिमोट कंट्रोल 

मोटर वारंटी 10 साल, प्रोडक्ट वारंटी 2 साल

LG FHB1207Z2W 

7 किलोग्राम  

स्टीम तकनीक, इन्वर्टर ड्राइव तकनीक, रिमूव एलर्जी और स्टेन तकनीक, इन-बिल्ट हीटर 

मोटर वारंटी 10 साल, प्रोडक्ट वारंटी 2 साल

LG FHP1209Z5M 

9 किलोग्राम  

AI डायरेक्ट ड्राइव, Wifi, स्टीम वॉश, फैब्रिक केयर 

मोटर वारंटी 10 साल, प्रोडक्ट वारंटी 2 साल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन क्यों लोकप्रिय हैं?
    +
    LG के फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एडवांस तकनीक से लैस होते हैं, जो कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए समय और मेहनत दोनों की बचत कर सकते हैं। यही कारण है कि इन वॉशिंग मशीन को अधिक पसंद किया जाता है।
  • एलजी के फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मोटर पर कितने साल की वारंटी होती है?
    +
    एलजी के फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मोटर पर आपको लगभग 10 साल तक की वारंटी मिलती है।
  • एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिलने वाले खास फीचर्स कौन-कौन से हैं?
    +
    एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको AI डायरेक्ट ड्राइव, Wifi कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट हीटर और स्टीम वॉश जैसे खास फीचर्स शामिल मिलते हैं।