ऊर्जा कुशल कूलिंग वाले हाई-एंड Double Door Refrigerators के 5 बेहतरीन विकल्प

आपकी रसोई में रखा हाई-एंड डबल डोर Refrigerator अपनी शक्तिशाली कूलिंग के साथ खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हुए ऊर्जा कुशल प्रदर्शन दे सकता है। आप यहां Samsung, Haier और Whirlpool जैसे कुछ प्रमुख ब्रांड के अलग-अलग क्षमता और कीमत वाले मॉडल्स देख सकते हैं।
हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स
हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स

आजकल की मॉडर्न रसोई में अक्सर लोग डबल डोर फ्रिज को रखना पसंद करते हैं। इनमें ना सिर्फ स्टोरेज के लिए अच्छी जगह मिलती है, बल्कि ये किचन को भी आकर्षक दिखाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजेरटर के विकल्प लेकर आए हैं, जिनका शक्तिशाली और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक तरोताजा बनाए रख सकता है। आप यहां कुछ प्रमुख ब्रांड जैसे Samsung, Godrej, Haier, Whirlpool और Electrolux के 419 से लेकर 472 तक की क्षमता में आने वाले फ्रिज देख सकते हैं। इंवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस ये Double Door Refrigerator ऊर्जा दक्षता के साथ ही शांत और टिकाऊ संचालन के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, इनमें आपको कंवर्टिबल मोड की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से आप स्टोरेज की जरूरत के अनुसार तापमान को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ में एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो मौसम, खाने के भार और इस्तेमाल की प्रक्रिया के आधार पर कूलिंग आदि को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करती है।

नीचे आप 5 शानदार प्रदर्शन वाले हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    यह हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 445 लीटर की क्षमता में आता है, जिसकी एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है। इसकी खासियत झुकना मैट वाली डिजाइन है, जिसमें फ्रिज से बार-बार सामान निकालने के लिए आपको झुकने से बचाने के लिए फ्रीजर नीचे और फ्रिज सेक्शन ऊपर दिया गया है। यह ऊर्जा दक्षता से भरपूर कुशल कूलिंग और शांत संचालन देने के लिए ट्रिपल इंवर्टर और डुअल फैन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके 14-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स आपको जरूरत और मौसम के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं। वहीं, इस Haier Refrigerator में बाहर दरवाजे पर लगा एलईडी पैनल आपको आसानी से तापमान आदि को नियंत्रित करने देता है। इसमें दोगुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में सब्जियां स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा फलों को रखने के लिए यह एक अलग बॉक्स के साथ आता है। ट्विस्ट आइस मेकर के साथ बर्फ आसानी से जमाया और बॉक्स को मोड़कर निकाला भी जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 445 लीटर
    • मॉडल- ‎HRB-4952CKG-P
    • फ्रीजर क्षमता- 109 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रीजर बॉटम
    • स्पेशल फीचर- इंवर्टर कंप्रेसर
    • रंग- ब्लैक ग्लास
    • ड्रॉर की संख्या- 3
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • प्रीमियम ग्लास फिनिश आपकी रसोई में बेहतरीन एहसास जोड़ सकता है।
    • तेजी से बर्फ जमाने के लिए 1 घंटे की आइसिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।
    • पावरकट के दौरान इसे इंवर्टर से जोड़कर चलाया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इससे आवाज आने की शिकायत की है।
    01
  • Samsung 419 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Refrigerator

    सैमसंग के इस फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर फ्रिज में 5-इन-1 कंवर्टिबल टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से इसे नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन, होम अलोन जैसे अलग-अलग मोड पर चला सकते हैं। इसका AI द्वारा संचालित होने वाला सिस्टम ना सिर्फ बेहतर कूलिंग प्रदर्शन देता है, बल्कि AI एनर्जी मोड के साथ ऊर्जा की बचत करने में भी मदद कर सकता है। यह Samsung डबल डोर रेफ्रिजरेटर 419 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि एक मीडियम साइज फैमिली के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ शांत और टिकाऊ संचालन देने वाला डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर दोगुना अधिक ताजगी बनाए रखने का काम करती है। वहीं, एक्टिव फ्रेश फिल्टर अंदर रखी चीजों की महक आपस में मिलने और दुर्गन्ध पैदा होने से रोकता है। यह पावर फ्रीज के जरिए तेजी से बर्फ जमाता है और पावर कूल के साथ बोतलों को कम समय में ठंडा करने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 419 लीटर
    • मॉडल- ‎‎RT45DG6A4DB1HL
    • फ्रीजर क्षमता- 95 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड डबल डोर, फ्रीजर टॉप, कनवर्टिबल
    • स्पेशल फीचर- ट्विन कूलिंग प्लस, WiFi, स्मार्टथिंग्स ऐप
    • रंग- ब्लैक मैट
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसे WiFi की मदद से फोन से जोड़कर कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए इसकी रख-रखाव से जुड़ी चीजों पर नजर रख सकते हैं।
    • इसकी 15 दिनों तक की फॉर्म फ्रेशनेस खाने को ताजा बनाए रखने में सक्षम है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इसके अचानक बंद होने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Electrolux 453L Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

    इस 453 लीटर क्षमता वाले Electrolux डबल डोर रेफ्रिजरेटर की टेस्टलॉकऑटो टेक्नोलॉजी फलों और सब्जियों से अतिरिक्त नमी कम करके उन्हें करीब एक हफ्ते तक ताजा बनाए रख सकती है। यह टेस्टगार्ड डिओडराइज़र फंक्शन के साथ आता है, जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करके अनचाही दुर्गन्ध को हटाकर फ्रिज के अंदर ताजगी और बेहतर माहौल बनाता है। इसमें मिलने वाला EvenTemp फंक्शन आपके भोजन के स्वाद और टेक्सचर को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके फ्लेक्सस्टोर फंक्शन के साथ आप अपनी स्टोरेज की जरूरत के अनुसार दरवाजे की बिन और शेल्व्स को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस Double Door Fridge का न्यूट्रीफ्रेश इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज में तापमान को स्थिर रखता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और साथ ही खाने-पीने की चीजें ताजा रहती हैं। यह क्विक फ्रीज फंक्शन के साथ आता है, जिससे फ्रीजर में तेजी से चीजों को फ्रीज करके उन्हें लंबे समय ताजा बनाए रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Electrolux
    • क्षमता- 425 लीटर
    • मॉडल- ‎‎EBE4502C-S
    • फ्रीजर क्षमता- 142 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- डबल डोर, फ्रीजर बॉटम
    • स्पेशल फीचर- टेस्टलॉकऑटो, फ्लेक्सस्टोर, इवनटेम्प
    • रंग- सिल्वर
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • फल और सब्जियों को स्टोर करने के लिए यह गहरे और बड़े क्रिस्पर के साथ आता है।
    • ट्विस्ट और सर्व आइस मेकर फ्रिज से जमी हुई बर्फ को आसानी से निकालने में मदद करता है।
    • फ्लैट डोर फिनिश और स्टेनलेस स्टील बॉडी मजबूती के साथ आकर्षकता का ध्यान रखती है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
    03
  • Godrej 472 L 2 Star With AI Tech, Frost Free Double Door Regalis Refrigerator

    यह गोदरेज ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो 472 लीटर की क्षमता में आता है। इसका इंवर्टर कंप्रेसर कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी के साथ शानदार एयर फ्लो सिस्टम के जरिए फ्रिज के हर हिस्से में एकसमान और तेज कूलिंग पहुंचाने का काम करता है। वहीं, इसमें खाने-पीने की चीजों को 95% तक हानिकारक किटाणुओं आदि से बचाने वाली नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी मिलती है। इस Godrej फ्रिज में बाहर ही एडवांस्ड कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसे टच करके आप तापमान, मोड आदि को नियंत्रित कर सकते हैं। यह खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक फ्रेश रखने वाली 30 दिनों तक की फॉर्म फ्रेशनेस के साथ आता है। इसकी पेटेंटेड कूल शॉवर टेक्नोलॉजी इन-बिल्ट एयर वेंट्स के जरिए 360 डिग्री कूलिंग सुनिश्चित करती है। इस डबल डोर फ्रिज में 6-इन-1 कंवर्टिबल फ्रीजर कूलिंग मोड दिए गए हैं, और साथ ही यह इंटेलिजेंट, क्विक व इको जैसे 3 अन्य मोड के साथ आता है। पीछे रखी चीजों को आसानी से निकालने के लिए इसमें आसान स्लाइड शेल्फ दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 472 लीटर
    • मॉडल- ‎‎RF EON 474B RCI CH GD
    • फ्रीजर क्षमता- 96 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- डबल डोर
    • स्पेशल फीचर- एडवांस्ड कंट्रोल पैनल, कूल बैलेंस तकनीक
    • रंग- शैंपेन गोल्ड
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इसमें बड़े वेजिटेबल ट्रे के साथ अलग से फ्रूट क्रिस्पर भी दिया गया है।
    • पावरकट के दौरान यह कूलिंग को 12 घंटे तक अंदर बनाए रख सकता है।
    • एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी खाने के भार, उपयोग और मौसम के अनुसार कूलिंग एडजस्ट करती है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इससे आवाज आने की समस्या बताई है।

    ऐसी ही अन्य जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।

    04
  • Whirlpool 431 L 2 Star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    431 लीटर क्षमता वाले इस व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है। यह अलग-अलग मौसम और कूलिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड के साथ आता है। इसका स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन 95V - 300V तक के उच्च वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी संचालन को स्थिर और सुरक्षित बनाए रखने का काम करता है। यह Whirlpool डबल डोर Refrigerator 15 दिन तक की गार्डन फ्रेशनेस के साथ आता है, जिस वजह से इसमें रखी चीजें कई दिनों तक ताजी बनी रह सकती हैं। इसमें क्रिस्पर के साथ मिलने वाली माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया की ग्रोथ को 99.9% तक रोकने में सक्षम है। वहीं, इस फ्रिज में फ्लेक्सी वेंट के साथ फ्रेशफ्लो एयर टावर मिलता है, जो अंदर एक स्वच्छ और ताजा माहौल बनाकर रखता है। यह डेयरी फ्रेश ट्रे के साथ आता है, जिसमें आप दूध, दही जैसे डेयरी उत्पादों को बाकी चीजों से अलग करके रख सकते हैं। वेजिटेबल और फ्रूट बॉक्स की सीलफ्रेश टेक्नोलॉजी नमी को बनाए रखते हुए उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 431 लीटर
    • मॉडल- ‎‎‎IF INV CNV 480
    • फ्रीजर क्षमता- 91.6 लीटर
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • स्पेशल फीचर- इंवर्टर कंप्रेसर
    • रंग- अल्फा स्टील
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • टच डिस्प्ले के जरिए तापमान को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
    • अडाप्टिव इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी मौसम, उपयोग, भार के अनुसार कूलिंग को नियंत्रित करती है।
    • सुविधाजनक स्टोरेज के लिए यह एडजस्टेबल शेल्व्स के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी कूलिंग में समस्या आई है।
    05

हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की तुलना

सैमसंग, व्हर्लपूल, हायर और गोदरेज जैसे ब्रांड हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में प्रमुख खिलाड़ी हैं। प्रत्येक ब्रांड अपनी अनूठी तकनीकों और डिजाइनों के लिए जाना जाता है। हम इन शीर्ष ब्रांडों के लोकप्रिय Double Door Fridge मॉडलों की तुलना करेंगे, उनकी खूबी, वारंटी और अन्य विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह तुलना आपको यह तय करने में मदद करेगी कि कौन सा ब्रांड आपकी अपेक्षाओं और बजट के अनुरूप है।

मॉडल्स

वॉरंटी

विशेषता

अन्य

Haier 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल

झुकना मैट-बॉटम फ्रीजर

14-इन-1 कंवर्टिबल मोड, ट्रिपल इंवर्टर, ट्विस्ट आइस मेकर

Samsung 419 L, 3 Star,Double Door, Refrigerator

प्रोडक्ट पर 1 साल और कंप्रेसर पर 20 साल

Bespoke AI वाई-फाई की सुविधा

5-इन-1 मोड, डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर, AI 

Electrolux 453L Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

प्रोडक्ट पर 1 साल, कंप्रेसर पर 10 साल

टेस्टलॉक ऑटो और टेस्ट गार्ड टेक्नोलॉजी

बॉटम फ्रीजर, क्विक फ्रीज़, फ्लैट डोर फिनिश

Godrej 472 L 2 Star Double Door Regalis Refrigerator

कंप्रेसर पर 10 साल और प्रोडक्ट पर 3 साल

एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी

6-इन-1 कंवर्टिबल फ्रीजर, टच डिस्प्ले, फ्रूट क्रिस्पर

Whirlpool 431 L 2 Star Double Door Refrigerator

1 साल प्रोडक्ट और 10 साल कंप्रेसर वॉरंटी

उन्नत इंटेलिफ्रेश टेक्नोलॉजी

5-इन-1 कंवर्टिबल मोड, फ्लेक्सिबल इनर शेल्व्स, फ्रेशफ्लो एयर टावर

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए विभिन्न कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हाई-एंड डबल डोर रेफ्रिजरेटर सामान्य रेफ्रिजरेटर की तुलना में अधिक बिजली की खपत करते हैं?
    +
    नहीं, अक्सर हाई-एंड रेफ्रिजरेटर बेहतर इन्सुलेशन और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी उन्नत ऊर्जा-बचत तकनीकों के कारण कम या समान बिजली की खपत करते हैं, भले ही उनकी क्षमता अधिक हो।
  • हाई-एंड रेफ्रिजरेटर में 'स्मार्ट' सुविधाएं क्या होती हैं?
    +
    स्मार्ट सुविधाओं में वाई-फाई कनेक्टिविटी, ऐप कंट्रोल (तापमान समायोजन, डायग्नोस्टिक्स), टचस्क्रीन डिस्प्ले, और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट शामिल हो सकते हैं।
  • डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए कौन सा कंप्रेसर बेहतर है: इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर?
    +
    इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर होते हैं क्योंकि वे लगातार तापमान बनाए रखते हैं, कम बिजली की खपत करते हैं, और नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर की तुलना में अधिक शांत और टिकाऊ होते हैं।