मार्डन किचन में बड़े और स्टाइलिश रेफ्रिजरेटर की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए फ्रेंच डोर डिजाइन वाले मॉडल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस प्रकार के रेफ्रिजरेटर में ऊपर 2 दरवाजों वाला फ्रिज सेक्शन और नीचे फ्रीजर ड्रॉअर होता है, जिससे चीजों को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है। अमेजन पर कई ब्रांडस ऐसे प्रीमियम मॉडल पेश करते हैं, लेकिन कुछ ब्रांड क्वालिटी, विश्वसनीयता और तकनीक के कारण अधिक भरोसेमंद माने जाते हैं। उदाहरण के तौर पर Samsung, Haier और Electrolux जैसे ब्रांडस जबरदस्त कूलिंग सिस्टम, इन्वर्टर कंप्रेसर और स्मार्ट फीचर्स वाले रेफ्रिजरेटर के लिए जाने जाते हैं। इन कंपनियों के French Door Refrigerator में बड़ी स्टोरेज क्षमता, बेहतर तापमान नियंत्रण और ऊर्जा दक्षता जैसे फीचर मिलते हैं, जो बड़े परिवारों के लिए उपयोगी होते हैं। इसी वजह से किचन के लिए नया फ्रिज लेते समय कई खरीदार इन जाने-माने ब्रांडस को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इनके फ्रिज लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए पहचाने जाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया फ्रेंज डोर रेफ्रिजरेट मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Samsung 550 L Convertible French Door Refrigerator
फ्रेंच डोर डिज़ाइन वाला यह 550 लीटर रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए काफी जगह देता है। ऊपर का हिस्सा फ्रिज के लिए और नीचे का हिस्सा फ्रीजर के लिए होता है, इसलिए रोज इस्तेमाल की चीजें बिना ज्यादा झुके आसानी से निकाली जा सकती हैं। अंदर मजबूत टफन्ड ग्लास शेल्फ और बड़े ड्रॉअर दिए गए हैं, जिससे फल, सब्जियां और बड़े कंटेनर व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है। इस Samsung फ्रिज में ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक दी गई है जो फ्रिज और फ्रीजर में अलग-अलग ठंडक बनाए रखती है। इससे खाने की नमी बनी रहती है और एक हिस्से की गंध दूसरे हिस्से में नहीं मिलती। डिजीटल इन्वर्टर कम्प्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी गति बदलकर ठंडक देता है। इस फ्रिज में कन्वर्टिबल सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर फ्रीजर के हिस्से को फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर कूल और पावर फ्रिज फीचर खाने या पेय पदार्थ को जल्दी ठंडा करने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {RF57A5032S9/TL}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 550 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - रिफाइन्ड Inox
- फूड कैपेसिटी - 364 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 186 लीटर
खूबियां
- फ्रिज को दाग-धब्बों से बचाकर साफ रखने के लिए फिगंरप्रिंट रजिस्टेंट डिजाइन
- गर्मियों में ज्यादा पानी की बोतल रखने के लिए बिग बोटल गार्ड
कमी
- फ्रिज की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Haier 520L 3 Star Lumiere French Door 4-Door Refrigerator
520 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर में चार दरवाजों वाला डिज़ाइन मिलता है और अंदर बीच में पार्टीशन न होने की वजह से बड़े बर्तन या बड़े कंटेनर भी आसानी से रखे जा सकते हैं। इससे फ्रिज के अंदर सामान निकालना और व्यवस्थित रखना भी आसान हो जाता है। इसमें Magic Convertible Zone दी गई है, जिससे जरूरत के अनुसार स्टोरेज सेक्शन का तापमान बदला जा सकता है। इसका फायदा यह है कि आप मौसम या जरूरत के हिसाब से फ्रिज या फ्रीजर की जगह को अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Haier Fridge का इन्वर्टर कम्प्रेसर ठंडक को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करता है, जिससे फ्रिज शांत तरीके से चलता है और ऊर्जा का उपयोग संतुलित रहता है। डिओ फ्रैश तकनीक अंदर की गंध को कम रखने में मदद करती है ताकि खाने की चीजें ज्यादा समय तक ताजा महसूस हों। सामने दिया गया डिजिटल डिस्प्ले बिना दरवाजा खोले तापमान देखने और कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {HRB-600IS}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 83D x 190W x 63.5H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 520 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - ग्रे
- फूड कैपेसिटी - 440 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 80 लीटर
खूबियां
- खाने की जल्दी ठंडा करने के साथ ताजगी बरकरार रखने के लिए सुपर कूल फीचर
- पानी की बोतल या फिर जारों को गिरने से बचाने के लिए एंटी-टिपिंग डोर रैक
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Electrolux 564L Inverter French Door 4 Door Refrigerator
चार दरवाजों वाला इसका डिज़ाइन अलग-अलग सेक्शन में सामान रखने को आसान बनाता है, जिससे रोज इस्तेमाल की चीजें जल्दी मिल जाती हैं और फ्रिज के अंदर साफ-सफाई बनी रहती है। नीचे दिया गया फ्रीजर सेक्शन जमे हुए सामान तक आसान पहुंच देता है। फ्रिज के दरवाजे पर दिया गया डिजिटल टच पैनल तापमान और सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें GreenZone क्रिस्पर दिया गया है जो फल और सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा रखने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक उनमें मौजूद न्यूट्रीशिन को भी लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होती है। EvenTemp सिस्टम फ्रिज के हर हिस्से में लगभग एक जैसा तापमान बनाए रखने की कोशिश करता है, जिससे खाने की चीजों का स्वाद और बनावट बेहतर बनी रहती है। इन्वर्टर कम्प्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी गति बदलकर ठंडक बनाए रखता है, जिससे यह बिना आवाज किए काम करता है और बिजली का खर्च भी संतुलित रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Electrolux {EQE5600B-S}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 72.6D x 89W x 179.5H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 564 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - स्टेनलेस स्टील
- फूड कैपेसिटी - 411 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 153 लीटर
खूबियां
- डिजीटल डिस्पले पर टच कंट्रोल की मदद से तापमान को बदलने की सुविधा
- खाने की खुशबू और ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कूलिंग 360 डिग्री
कमी
- फ्रिज की कूलिंग क्षमता कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Haier 520L 3Star Lumiere French Door 4-Door Refrigerator
520 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर में फ्रिज, फ्रीजर और एक अलग कन्वर्टिबल सेक्शन मिलता है, जिससे अलग-अलग प्रकार के खाने को सही तापमान पर रखा जा सकता है। My Zone फीचर में खास स्टोरेज जगह दी गई है जहाँ आप खास खाने या डेयरी जैसी चीजें अलग रख सकते हैं ताकि उनका स्वाद और खुशबू बनी रहे। इस फ्रिज में मैजिक कन्वर्टिबल जोन दिया गया है, जिससे तापमान लगभग −20°C से 5°C के बीच बदला जा सकता है। इसका फायदा यह है कि जरूरत के अनुसार आप इस हिस्से को फ्रिज या फ्रीजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। Garden Fresh Box फल और सब्जियों को ज्यादा समय तक ताजा रखने में मदद करता है। इस French Door Fridge का ट्रिपल इन्वर्टर कम्प्रेसर ठंडक को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करता है, जिससे फ्रिज शांत तरीके से चलता है। अंदर दिया गया Sunlit LED लाइट फ्रिज को ज्यादा रोशनी देता है, जिससे सामान ढूंढना आसान हो जाता है। HaiSmart ऐप के जरिए कुछ सेटिंग्स फोन से भी देखी या बदली जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {HRB-600MGU1}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 63.5D x 83W x 190H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 520 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - मिरर ग्लास
- फूड कैपेसिटी - 350 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 80 लीटर
खूबियां
- स्मार्ट सेंस AI की मदद से खाने का सही मनेजमैंट और एनर्जी सेविंग्स मोड का उपयोग
- फ्रिज से गंदी बदबू के साथ में 99.99% तक बैक्टीरिया को हटाने के लिए ABT तकनीक
कमी
- फ्रिज के डिजाइन को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Electrolux 609L Inverter French Door Refrigerator
इस प्रीमियम रेफ्रिजरटेर का मल्टी डोर डिज़ाइन अलग-अलग सेक्शन में सामान रखने की सुविधा देता है, जिससे फल, सब्जियां, पेय पदार्थ और जमे हुए सामान व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है। इस Electrolux फ्रिज के दरवाजे पर ही पानी और बर्फ निकालने की सुविधा भी दी गई है, जिससे ठंडा पानी या बर्फ तुरंत मिल जाता है। इसमें TasteLockAuto तकनीक दी गई है जो फल और सब्जियों के लिए सही नमी बनाए रखने में मदद करती है। इससे वे लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं। Taste SealFlex फीचर के जरिए अलग-अलग सेक्शन का तापमान लगभग −23°C से 7°C के बीच बदला जा सकता है, जिससे जरूरत के अनुसार स्टोरेज का उपयोग बदला जा सकता है। ट्विन टेक कूलिंग सिस्टम फ्रिज और फ्रीजर में संतुलित तापमान बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही टेस्टगार्ड डियोडोराइज़र अंदर की गंध को कम करने में मदद करता है, ताकि खाने की चीजों का स्वाद और ताजगी बनी रहे।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Electrolux {EQE6879A-B}
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 74.9D x 91.3W x 178.2H सेंटीमीटर
- कैपेसिटी - 609 लीटर
- कॉन्फ़िगरेशन - फ्रेंच डोर
- कलर - ग्लासी डार्क ग्रे
- फूड कैपेसिटी - 371 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी - 238 लीटर
खूबियां
- कम बिजली खपत के साथ में बढ़िया कूलिंग देने वाला न्यूट्रीफ्रैश इन्वर्टर कंप्रेसर
- गलती से दरवाजा खुला रह जाने पर डोर अलार्म नोटिफिकेशन की सुविधा
कमी
- फ्रिज को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना: भरोसेमंद ब्रांडस के फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए French Door Refrigerator मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
निष्कर्ष :-
मार्डन रसोईघरों के लिए बड़े और स्टाइलिश डिजाइन वाले रेफ्रिजरेटर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, इसी के लिए लोग फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर बढ़िया विकल्प बनकर सामने आते हैं। इन फ्रिज में ज्यादा सामान को व्यव्स्थित रखा जा सकता है और स्मार्ट फीचर्स के जरिए इनका कंट्रोल भी काफी आसान होता है। अब हमारे लिए ये बता पाना थोडा मुशकिल है कि सबसे भरोसेमंद ब्रांड कौन-सा है हमने यूजर रिव्यू और रेटिंग के हिसाब से 5 बढ़िया मॉडल्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जिन में से आप अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।