ये Double Door Fridge किफायती कीमत में देंगे दमदार कूलिंग! देखें 5 विकल्प

क्या आप भी किफायती कीमत पर भरोसेमंद डबल डोर Fridge लेना चाहते हैं? तो यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जो किफायती कीमत में आपको बढ़िया कूलिंग दे सकते हैं, जिससे लंबे समय तक भोजन ताजा बना रहता है।
डबल डोर फ्रिज
डबल डोर फ्रिज

किफायती कीमत में डबल डोर फ्रिज तलाश रहे हैं? तो यहां हम आपको इनके 5 विकल्पों की जानकारी देने जा रहे हैं। इनमें Haier, Samsung, Godrej, Bosch और Whirlpool जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो एडवांस फीचर्स के साथ Refrigerator पेश करते हैं। इनमें आपको एडवांस इन्वर्टर तकनीक शामिल मिलती है, जो जरूरत अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है। इससे बिजली की खपत कम होती है और रेफ्रिजरेटर कम शोर के साथ कूलिंग करता है। वहीं इनमें आपको कंवर्टिबल मोड मिलता है, जिससे आप फ्रीजर सेक्शन को फ्रिज की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रेफ्रिजरेटर की सबसे खास बात है कि इनमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है जिससे बाहरी गंदगी या बैक्टीरिया-वायरस फ्रिज के अंदर नहीं जाता है। इससे रेफ्रिजरेटर के अंदर रखा भोजन सुरक्षित और ताजा बना रहता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 240L 3 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator

    हायर का यह 240 लीटर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड शामिल है, जिससे आप इस रेफ्रिजरेटर की कूलिंग का 5 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। इसमें ट्विन इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो कंप्रेसर और फैन दोनों को अलग-अलग और सटीक गति पर चलाती है जिससे बिजली की खपत कम होती है और तापमान भी स्थिर रहता है और शोर भी कम रहता है। इसमें आप 200% तेजी से केवल 49 मिनट में बर्फ को जमा सकते हैं। इस Haier फ्रिज में आपको फल और सब्जियों को रखने के लिए बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है जिसमें आप हफ्तेभर की सब्जियों को स्टोर कर सकते हैं। इसमें लगा एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट बाहर की गंदगी और बैक्टीरिया को फ्रिज के अंदर जाने से रोकता है जिससे अंदर रखा खाने-पीने का सामान लंबे समय तक फ्रेश रहता है। इसमें आरामदायक हैंडल लगे मिलते हैं, जिससे फ्रिज को खोलना और बंद करना काफी आसान होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier HEF-253GS-P
    • कैपेसिटी - 240 लीटर
    • कलर - मून सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - पावर सेविंग मोड

    खूबियां

    • इसमें लगी LED लाइट अंधेरे में भी बेहतर रोशनी प्रदान करती है, जिससे फ्रिज के अंदर रखा सामान साफ दिखता है।
    • इसमें ऑटो कनेक्ट की सुविधा मिलती है यानी बिजली जाने पर यह रेफ्रिजरेटर अपने आप घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है।

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Samsung 236 L 3 Star Double Door Refrigerator

    सैमसंग का यह रेफ्रिजरेटर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसकी 236 लीटर क्षमता इसे 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया बनाती है। इसमें कंवर्टिबल मोड शामिल होता है, जिससे आप फ्रिज को फ्रीजर और फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इस Samsung Fridge में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है, जो जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर के तापमान को कम या ज्यादा करती है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है और शोर भी कम होता है। इसमें आपको इन-बिल्ट स्टेबलाइजर मिलता है, जो बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव से रेफ्रिजरेटर को सुरक्षित रखता है। इसमें ऑल राउंड कूलिंग फीचर शामिल है, जो फ्रिज के हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है जिससे लंबे समय तक भोजन ताजा बना रह सकता है। यह रेफ्रिजरेटर 23% तेजी से कूलिंग करता है जिससे खाने-पीने का सामान ताजा बना रहता है। इसमें LED लाइट लगी है, जिससे अंधेरे में भी फ्रिज के अंदर सब साफ दिखता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung RT28C3733S8/HL
    • कैपेसिटी - 236 लीटर
    • कलर - सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - डिजिटल इन्वर्टर

    खूबियां

    • इसमें डोर अलार्म फीचर शामिल है यानी अगर गलती से रिफ्रेजरेटर का डोर खुला रह जाता है तो इसमें अलार्म भजता है। 
    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा है, जो बाहरी बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी को फ्रिज में जाने से रोकता है और भोजन को सुरक्षित रखता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bosch 243L 3 Star Inverter Frost free Double Door Refrigerator

    बॉश का यह रेफ्रिजरेटर बड़े LED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें आप फ्रिज का कूलिंग तापमान व अन्य सेटिंग्स देख सकते हैं। इसमें Rapid फ्रीजिंग की सुविधा मिलती है, जो फ्रीजर को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इसकी 18 घंटे कूलिंग रिटेंशन बिजली जाने के बाद भी 18 घंटे तक कूलिंग को फ्रिज में बनाए रखता है जिससे खाने-पीने का सामान खराब नहीं होता है। इसमें एयर प्यूरीफायर फीचर शामिल है, जो फ्रिज के अंदर की हवा को शुद्ध करता है जिससे खाने-पीने का सामान सुरक्षित और ताजा बना रहता है। इसमें लगी LED लाइटिंग को आपको कम रोशनी में भी फ्रिज को साफ देखने में मदद करती है। इस Bosch फ्रिज में आपको 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड मिलते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी ब्लास्ट कूलिंग फ्रिज के अंदर तेजी से ठंडक फैलाती है जिससे पानी की बोतल व अन्य सामान जल्दी ठंडा होता है। इस रेफ्रिजरेटर की खास बात है कि आप इसे बिजली जाने के बाद इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे आरामदायक हैंडल के कारण इसे खोलना और बंद करना काफी आसान होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bosch CTC27S031I
    • कैपेसिटी - 243 लीटर
    • कलर - शाइनी सिल्वर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - डिजिटल डिस्प्ले

    खूबियां

    • इस रेफ्रिजरेटर में 6 सेंसर लगे होते हैं जिनकी मदद से रेफ्रिजरेटर दमदार कूलिंग के साथ बढ़िया प्रदर्शन करता है। 
    • इसमें डोर अलार्म की सुविधा शामिल होती है यानी अगर गलती से फ्रिज का डोर खुला रह जाता है, तो इसमें अलार्म बजने लगता है।

    कमी

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Godrej 223 L 3 Star Frost Free Inverter Double Door Refrigerator

    233 लीटर क्षमता वाला गोदरेज का यह रेफ्रिजरेटर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 6 इन 1 कंवर्टिबल मोड शामिल होता है, जिसमें आप कूलिंग को 6 अलग-अलग मोड में अपनी जरूरत अनुसार बदल सकते हैं। Godrej के इस Double Door Fridge में फ्रॉस्ट फ्री तकनीक शामिल है यानी फ्रीजर की परत पर जमने वाली बर्फ अपने आप पिघलती है, जिससे आपको इसे खुद से साफ नहीं करना पड़ता है। इसमें 30 डे फ्रेशनेस तकनीक शामिल है यानी इस रेफ्रिजरेटर में 30 दिनों तक फल-सब्जियों और अन्य खाने-पीने का सामान ताजा बना रह सकता है। इसमें नैनो शील्ड तकनीक फ्रिज के हवा से बैक्टीरिया और वायरस को हटाती है जिससे लंबे समय तक रेफ्रिजरेटर में ताजगी बनी रहती है। इसमें एडवांस इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो कंप्रेसर की गति को रेफ्रिजरेटर के तापमान अनुसार कम और ज्यादा करती है। इससे बिजली की खपत भी कम होती है और रेफ्रिजरेटर बहुत कम शोर के साथ कूलिंग करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Godrej RF EON 244CN RCIF ST RH
    • कैपेसिटी - 223 लीटर
    • कलर - स्टील
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • विशेष सुविधा - फ्रॉस्ट फ्री

    खूबियां

    • इस रेफ्रिजरेटर में आपको 27 लीटर का बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है जिसमें आप हफ्तेभर की सब्जियों को रख सकते हैं।
    • इसकी एयर फ्लो तकनीक फ्रिज के अंदर हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है जिससे खाने-पीने का सामान ताजा बना रहता है।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Whirlpool 215 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    व्हर्लपूल का यह रेफ्रिजरेटर 215 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें आपको 3 अलग-अलग सेक्शन मिलते हैं जिसमें एक सब्जियों को रखने का कंपार्टमेंट होता है, दूसरा फ्रिज सेक्शन होता है और तीसरा फ्रीजर होता है। इससे आप रेफ्रिजरेटर में अच्छी तरह चीजों को व्यवस्थित ढंग से रख सकते हैं। इसमें आपको आइस ट्विस्टर लगा मिलता है जिसमें बर्फ को जमाना और निकालना काफी आसान होता है। इसमें एयर बूस्टर तकनीक शामिल है जो तेजी से ठंडी हवा को फैलाने का काम करता है। इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर में आने वाले वेजिटेबल बॉक्स में आपको माइक्रो ब्लॉक तकनीक शामिल मिलती है, जो सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर है, जो 160V से 300V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है और रेफ्रिजरेटर को सुरक्षित रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Whirlpool FP 223D
    • कैपेसिटी - 215 लीटर
    • कलर - स्टील
    • एनर्जी रेटिंग - नहीं है 
    • विशेष सुविधा - जियोलाइट तकनीक

    खूबियां

    • इस रेफ्रिजरेटर में  जियोलाइट तकनीक शामिल है, जो फ्रिज में रखी सब्जियों और फलों को खराब होने से बचाता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर में लगे आरामदायक हैंडल के कारण इन्हें खोलना और बंद करना आसान होता है। 

    कमी 

    • इस रेफ्रिजरेटर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    05

डबल डोर रेफ्रिजरेटर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने आपको जिन 5 डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बारे में बताया है उनकी नीचे तुलना की गई है ताकि आपको यह समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता 

इन्वर्टर तकनीक 

खास फीचर्स

Haier HEF-253GS-P

240 लीटर 

ट्विन इन्वर्टर तकनीक

5 इन 1 कंवर्टिबल मोड, फास्ट आइस मेकिंग

Samsung RT28C3733S8/HL

236 लीटर 

डिजिटल इन्वर्टर

ऑल राउंड कूलिंग, एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट

Bosch CTC27S031I

243 लीटर 

इन्वर्टर कंप्रेसर

LED लाइट्स, एयर प्यूरीफायर

Godrej RF EON 244CN RCIF ST RH

223 लीटर 

एडवांस इन्वर्टर तकनीक

नैनो शील्ड तकनीक, AI पावर्ड

Whirlpool FP 223D

215 लीटर 

डिजिटल इन्वर्टर

एयर बूस्टर, माइक्रो ब्लॉक तकनीक

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डबल डोर फ्रिज खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    क्षमता, स्टार रेटिंग, कंप्रेसर का प्रकार (इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर), ब्रांड की विश्वसनीयता और वारंटी जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या किफायती डबल डोर फ्रिज बिजली ज्यादा खाते हैं?
    +
    नहीं, आजकल कई किफायती मॉडल भी उच्च स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जो बिजली की खपत को कम करते हैं।
  • डबल डोर फ्रिज की सामान्य वारंटी कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, डबल डोर फ्रिज पर 1 साल की उत्पाद वारंटी और कंप्रेसर पर 5 से 10 साल की वारंटी मिलती है।