आज के समय में बिजली की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कम बिजली बिल निकालने वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 स्टार रेटिंग वाले Refrigerator स्मार्ट विकल्प हो सकते हैं। इनकी मदद से आप लंबे समय तक बिजली की बचत कर सकते हैं। Haier, Samsung, Whirlpool, IFB और Godrej जैसे ब्रांडेड इन फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर, स्मार्ट कूलिंग सिस्टम और एडवांस इंसुलेशन जैसी तकनीकें हैं, जो बिजली की खपत को कम रखते हुए लगातार कार्यक्षमता बनाए रखती हैं। साथ ही, ये लंबे समय तक चलते हैं, जिससे बार-बार रिपेयर या बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस लिस्ट में सिंगल डोर फ्रिज के विकल्प शामिल हैं, जिनको आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।
तो चलिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Haier 190L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
यह हायर का 190 लीटर क्षमता वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक भरोसेमंद और लंबे समय तक बिजली की बचत करने वाला बढ़िया विकल्प है। इसका इन्वर्टर कम्प्रेसर न केवल कम बिजली की खपत करता है बल्कि बिजली कटने पर अपने आप होम इन्वर्टर से जुड़कर लगातार कूलिंग बनाए रखता है, जिससे खाना लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इस Haier रेफ्रिजरेटर की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग सालों तक बिजली के बिल में बचत करने में मदद करती है। 190 लीटर की क्षमता, बड़ा वेजिटेबल बॉक्स और टफेंड ग्लास शेल्फ्स आपको अधिक सामान व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा देते हैं, जबकि 60 मिनट में तेज बर्फ जमाने की क्षमता घर के लिए बढ़िया फ्रिज बनाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर
- क्षमता - 190 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - स्लेटी
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शेल्फ की संख्या - 2
खूबियां
- इसका एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट खाद्य पदार्थों को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करता है।
- यह फ्रिज 110–300V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन को बिना स्टेबलाइज़र के काम कर सकता है।
- एलईडी लाइट अंदर स्पष्ट रोशनी देती है और मजबूत एक्सटर्नल हैंडल उपयोग को आसान बनाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया दरवाजा अच्छे से बंद नहीं होता है।
01
Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
यह सैमसंग का 189 लीटर क्षमता वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक भरोसेमंद, टिकाऊ और लंबे समय तक बिजली की बचत करने वाला बेहतरीन विकल्प है। इसमें 171 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 18 लीटर फ्रीजर कम्पार्टमेंट मिलता है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरत का सामान रख सकते हैं। वहीं इस Samsung Refrigerator में मौजूद टफेंड ग्लास शेल्फ भारी सामान भी आसानी से संभाल लेती हैं। इसमें दिया गया बड़ा वेजिटेबल बॉक्स और बेस स्टैंड ड्रॉअर अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा देता है, जिससे आप बिना फ्रिज में रखे जाने वाले सामान भी व्यवस्थित रख सकते हैं। इस फ्रिज में दिया गया फ्रेश रूम फीचर फीचर खाने को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है, वहीं एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट स्वच्छता बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71D x 56.5W x 132H सेंटीमीटर
- क्षमता - 189 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - न्यू कैमेलिया ब्लू
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शेल्फ की संख्या - 2
खूबियां
- स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर तकनीक बिजली जाने पर अपने आप इन्वर्टर से कनेक्ट होकर कूलिंग जारी रखती है।
- इसका डिजिटल इन्वर्टर कम्प्रेसर कम बिजली खपत करता है।
- सिंगल टच डीफ्रॉस्ट से इसके अंदर जमा बर्फ को पिघलाना आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब फ्रिज मिलने की शिकायत की है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर बढ़िया तकनीक, मजबूत परफॉर्मेंस के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल करने के साथ बिजली की बचत करने वाला एक बेहतरीन 5 स्टार रेटेड फ्रिज है। इसकी 184 लीटर की क्षमता 2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही रहती है। Whirlpool ब्रांड के इस Single Door Refrigerator की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग लगभग 116 यूनिट सालाना बिजली खपत करती है, जिससे बिजली के बिल में लगातार बचत होती है। साथ ही इसमें दी गई इंटेलिसेंस इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक न केवल बिजली की खपत को कम करती है बल्कि 95V जैसे कम वोल्टेज पर भी काम करने की क्षमता रखती है, जिससे यह बिना स्टेबलाइज़र के भी बढ़िया काम करता है। इसका बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Whirlpool
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर
- क्षमता - 184 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - आंतरिक फ्रीजर
- रंग - लाल-2026 मॉडल
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- शेल्फ की संख्या - 2
खूबियां
- हनीकॉम्ब लॉक इन तकनीक कूलिंग को अंदर लॉक करके भोजन की ताजगी बनाए रखती है.
- इंसुलेटेड कैपिलरी तकनीक बिजली कटने पर भी 12 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करती है।
- जंबो बोतल स्टोरेज बड़े बोतलों को रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
IFB 197L 5 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
इस 5 स्टार सिंगल डोर आईएफबी रेफ्रिजरेटर में एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर कूलिंग के साथ कम बिजली खपत करता है, जिससे लगातार परफॉर्मेंस देते हुए भी बिजली का बिल नियंत्रित रहता है। इसमें 10 घंटे तक ठंडा रखने की क्षमता वाला फीचर दिया गया है, जो बिजली कटने पर भी खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है। वहीं पावर कट के दौरान यह IFB Fridge ऑटोमैटिक होम इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है, जिससे बिना बिजली के भी कूलिंग जारी रखती है। फ़ास्ट आइस तकनीक के साथ मेटल-इन्फ्यूज्ड आइस ट्रे 60 मिनट से कम समय में बर्फ तैयार कर देती है, जो रोजना उपयोग के लिए काफी सुविधाजनक है। इसका बड़ा क्रिस्पर ह्यूमिडिटी कंट्रोल के साथ फल और सब्जियों को ज्यादा समय तक फ्रेश बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - IFB
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 53.9W x 127.8H सेंटीमीटर
- क्षमता - 197 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - सिंगल
- रंग - ब्रश ग्रे
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- शेल्फ की संख्या - 3
खूबियां
- एक्स्ट्रा हाइट और एडजस्टेबल टफेंड ग्लास शेल्फ्स ज्यादा स्टोरेज देती हैं।
- XL बॉटल बिन में 3 बड़ी (2.25 लीटर) बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं।
- एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट स्वच्छता बनाए रखता है।
- यह फ्रिज स्टेबलाइज़र-फ्री ऑपरेशन के साथ वोल्टेज फ्लक्चुएशन को भी संभाल सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने फ्रीजर का दरवाजा थोड़ा नाजुक और घटिया बताया है।
04
Godrej 207 L 5 Star Single Door Refrigerator
बिजली की लंबे समय तक बचत करने के लिए आप इस गोदरेज सिंगल डोर 5 स्टार रेफ्रिजरेटर को ला सकते हैं, जो भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्प है। इस Godrej फ्रिज का इन्वर्टर कम्प्रेसर और टर्बो कूलिंग तकनीक मिलकर तेज और प्रभावी कूलिंग करते हैं, जिससे बर्फ लगभग 10% जल्दी बनती है और बोतलें 24% तेजी से ठंडी होती हैं। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग लगभग 128 यूनिट सालाना बिजली खपत करती है, जिससे आपको लंबे समय तक बिजली के बिल में बचत मिलती है। इस फ्रिज में 192 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 15 लीटर फ्रीजर कैपेसिटी दी गई है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त है, जबकि टफेंड ग्लास शेल्फ्स भारी सामान को आसानी से संभालते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Godrej
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.4D x 57.5W x 142H सेंटीमीटर
- क्षमता - 207 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - फॉसिल स्टील
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शेल्फ की संख्या - 2
खूबियां
- इसका 16.4 लीटर का बड़ा वेजिटेबल स्टोरेज और फार्म फ्रेश क्रिस्पर तकनीक फल और सब्जियों को 24 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है, जिससे खाने की गुणवत्ता बनी रहती है।
- एडवांस कैपिलरी तकनीक रेफ्रिजरेंट को बेहतर इंसुलेशन के साथ लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने में मदद करती है, जिससे कूलिंग ज्यादा समय तक लॉक रहती है।
- बेस ड्रावर में आप ऐसे सामान रख सकते हैं जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया 5 में से 1.0 स्टार रेफ्रिजरेटर का एक पैर टूटा हुआ है।
05
5 स्टार एनर्जी रेटिंग रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद कम बिजली की खपत करने वाली 5 स्टार एनर्जी रेटिंग रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, जिससे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।
ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।