भारत के 10 सबसे बेहतरीन Fridge ब्रांड्स के विकल्प, जो बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की करेंगे बचत

एक बढ़िया और स्मार्ट फ्रिज का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि Haier, Samsung, LG, Whirlpool, Godrej जैसे कई ब्रांड अपनी उन्नत इन्वर्टर तकनीक, बिजली की बचत, शानदार कूलिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर की वजह से भारत में हमेशा टॉप रहते हैं। इस लेख के जरिए हम आपको 10 सबसे बढ़िया माने जाने वाले फ्रिज ब्रांड्स के विकल्प पेश कर रहे हैं।
भारत में फ्रिज के 10 सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स
भारत में फ्रिज के 10 सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स

फ्रिज लेना हर किसी की पहली जरूरत बन चुका है क्योंकि इसमें फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और अन्य पदार्थों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। सही रेफ्रिजरेटर न केवल बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है बल्कि लंबे समय तक ताजगी व कूलिंग का बेहतरीन शानदार परफॉर्मेंस देता है। भारत में कई भरोसेमंद ब्रांड्स मौजूद है, जो आधुनिक तकनीक और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नया Fridge लेना की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस सूची में भारत में मिलने वाले 10 फ्रिज के विकल्प मिलेंगे, जिनमें Haier, Voltas Beko, Samsung, Bosch, Whirlpool, LG, और ROCKWELL जैसे कई ब्रांड्स शामिल है। ये अपनी बेहतर क्वालिटी, बेहतरीन प्रदर्शन, बिजली की बचत और ग्राहकों के रिव्यू के आधार पर बढ़िया माने जाते हैं। इनमें सिंगल डोर, डबल डोर, साइड बाय साइड और ट्रिपल जैसे मॉडल्स मिलेंगे, जिनका चयन आप अपनी सुविध के हिसाब से कर सकते हैं। अलग-अलग क्षमता वाले ये फ्रिज ब्रांड्स छोटे से लेकर बड़े परिवार के लिए बढ़िया हो सकते हैं। 

भारत में कौन सा फ्रिज ब्रांड बढ़िया है? 

यहां आपको भारत में 10 सबसे बेहतरीन फ्रिज ब्रांड्स की सूची दी गई है, जो अपनी खास सुविधाओं की वजह से लोकप्रिय होते हैं। 

  • Haier - अपने बॉटम-माउंटेड और स्मार्ट, किफायती, स्टाइलिश फ्रिज पेश करने के लिए लोकप्रिय है। 
  • Samsung -  अपने आकर्षक डिजाइन, डिजिटल इन्वर्टर तकनीक, मजबूत, स्टाइलिश रेफ्रिजरेटर के लिए भारत में प्रसिद्ध हैं। 
  • Voltas Beko - अपनी आधुनिक और स्मार्ट कूलिंग की वजह से यह ज्यादातर उपयोगकर्ताओं की पहली पसंद है। इसमें आकर्षक और टिकाऊ डिजाइन शामिल है।
  • Bosch - एक प्रीमियम ब्रांड जो जर्मन इंजीनियरिंग और उच्च स्तरीय, बिजली की बचत और स्मार्ट सुविधाओं के लिए भारत में काफी मशहूर है। 
  • Electrolux - भारत में शीर्ष पर माने जाने वाला यह ब्रांड न्यूट्रीफ्रेश तकनीक के साथ आता है, जो भोजन को ताजा रखता है।
  • Whirlpool - माइक्रोब्लॉक और इंटेलीफ्रेश जैसी खास सुविधाओं के साथ आता है। साथ ही लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करने के लिए अच्छा हो सकता है। 
  • Midea - किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स जैसे इन्वर्टर कंप्रेसर, कन्वर्टिबल मोड और आधुनिक एलईडी लाइट की वजह से अच्छे माने जाते हैं। 
  • LG - अपनी स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक, टिकाऊ कंप्रेसर और बेहतर कस्टमर सर्विस के लिए जाना जाता है। 
  • Godrej - एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड है, जो विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती रेफ्रिजरेटर के मॉडल्स पेश करता है, जो अपने मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।
  • ROCKWELL - अपनी बेहतरीन कूलिंग क्षमता, बिजली की बचत, 100% कॉपर कॉइल की वजह से अच्छा माना जाता है। 

यहां आपको भारत में सबसे बढ़िया 10 फ्रिज ब्रांड्स के विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    डियो फ्रैश टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर हवा को शुद्ध रखता है, बदबू कम करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है। 596 लीटर की क्षमता वाला Haier का यह मॉडल 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 204 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 392 लीटर है। इस Side By Side Fridge ब्रांड में सब्जियों को रखने के लिए बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है। इसमें 100% कन्वर्टिबल फ्रिज स्पेस और -24°C से 5°C तक के तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा है। एक्सपर्ट इन्वर्टर तकनीक वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज बिजली की बचत, कम शोर औऱ लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 596 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 204 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 392 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 518 किलोवाट घंटे 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खासियत 

    • ट्विस्ट आइस ट्रे एक साथ बर्फ को इकट्ठा करने में मदद करता है, जो गर्मियों के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    • 2 डोर वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज डिजिटल डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 563 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    प्रोस्मार्ट इन्वर्टर के साथ आने वाला यह वोल्टास बेको रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 563 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में मल्टी एयर फ्लो सिस्टम मिलता है, जो लगभग 15 दिन तक भोजन को ताजा रख सकता है। ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाला यह Voltas Beko साइड बाय साइड फ्रिज बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है। वोल्टास बेको ब्रांड का यह फ्रिज एडजस्टेबल कठोर कांच के साथ डिजाइन किया गया है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाले इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में एक्ट्वि फ्रेश ब्लू लाइट मिलती है। स्लीक डिजाइन में आने वाला यह मॉडल रसोई को आधुनिक बना सकता है। इस रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर क्षमता 177 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 344 लीटर तक की है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎RSB585/FPV300RXID
    • क्षमता - 563 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 177 लीटर 
    •  वार्षिक ऊर्जा खपत - 150 वाट 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 344 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 91 किलोग्राम 

    खासियत 

    • एयर क्लीन फिल्टर से लैस होने की वजह से यह बेहद आकर्षक और स्टाइलिश है। 
    • इस फ्रिज में सामान रखने के लिए अधिक स्पेस मिलता है। 
    • इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन फ्रिज के अंदर कीटाणु और बैक्टीरिया को अंदर पनपने से रोकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 350 L, 3 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर को आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से उपयोग कर सकते हैं। 350 लीटर तक की क्षमता वाला यह मॉडल 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung Fridge से साल में 212 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष वार्षिक ऊर्जा खपत करता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा उपलब्ध है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। AI से संचालित होने वाला फ्रिज एआई एनर्जी मोड के साथ 10% बिजली की बचत करता है। फ्लैट डोर डिजाइन में आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर दिखने में बेहद स्टाइलिश है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल -RT38HG5A23BXHL
    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 350 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 75 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 275 लीटर 
    • आइटम का वजन -64 किलो 400 ग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 74 x 63 x 178.5 सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज -230 वोल्ट 

    खासियत 

    • ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन वाला यह सैमसंग फ्रिज पावरफुल कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी को बनाए रखता है। 
    • इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फल, सब्जियों और अन्य पदार्थों को 15 दिन तक ताजा रख सकता है। 
    • ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी की सुविधा है, जिससे आप फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें गुणवत्ता की कमी बताई है। 
    03
  • Bosch 303L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

    बॉश ब्रांड के इस फ्रिज में 8 कन्वर्टिबल मोड हैं, जो आपकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं। 303 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही इसमें 65 फ्रीजर क्षमता और 180 लीटर फ्रिज क्षमता है। वेरियो इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह Bosch ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत, कम शोर और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही लंबे समय तक कूलिंग करने के लिए बढ़िया हो सकता है। वीटाफ्रेश तकनीक से लैस होने की वजह से यह रेफ्रिजरेटर सभी मौसमों में सही तापमान और नमी बनाए रखकर डेयरी उत्पादों व फल, सब्जियां और अन्य पदार्थों को ताजा व स्वादिष्ट रखता है। इसकी चमकदार LED लाइट हर कोने में समान रोशनी प्रदान करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Bosch
    • क्षमता - 302 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 65 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 180 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • आइटम का वजन - 70.8 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 68D x 67W x 175H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • बॉश के इस फ्रिज को फ्रीजर में कन्वर्ट किया जा सकता है। 
    • 4 इंटेलिजेंट सेंसर के साथ कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 
    • मल्टी एयर फ्लो सिस्टम चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    04
  • Electrolux 541L Inverter French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    आप भी एक अच्छे ब्रांड का रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रोलक्स को अच्छा माना जा सकता है। इसकी टेस्टलॉकप्लस तकनीक अतिरिक्त नमी को बाहर निकालती है, जिससे भोजन को एक सप्ताह तक ताजा रख जा सकता है। इस Electrolux साइड बाय साइड फ्रिज का न्यूट्रीफ्रेश इन्वर्टर कंप्रेसर तापमान को स्थिर रखता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है और साथ ही आपके खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक ताजा रहती हैं। 541 लीटर की क्षमता वाला यह Side By Side Refrigerator मध्यम परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें ताजा भोजन रखने की क्षमता 398 लीटर है और फ्रीजर क्षमता 143 लीटर तक की है। इस मॉडल की बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टील के साथ डिजाइन किया गया है, जिस वजह से यह बेहद टिकाऊ और मजबूत है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Electrolux
    • मॉडल नाम - EQE6000A-B
    • क्षमता - 541 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 143 किलोग्राम 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 398 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 408 किलोवाट घंटे
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 78.1D x 89.6W x 172.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इस मल्टीडोर रेफ्रिजरेटर में टेस्टगार्ड डीओडोराइजर फंक्शन है, जो कार्बन फिल्टर का इस्तेमाल करके भोजन को ताजा, स्वच्छ व गंदगी से दूर रखता है। 
    • इसके सभी शेल्फ को कठोर ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिन पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। 
    • दरवाजा अधिक समय तक खुला रहने पर डोल अलार्म बजता है ताकि समय रहते बंद किया जा सकें। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    05
  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस मॉडल का उपयोग आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं। 308 लीटर की क्षमता वाला यह Whirlpool फ्रिज मध्यम से लेकर बड़े परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 12 घंटे तक ठंडक बनाए रखने की क्षमता है। साथ ही फ्रीजर को 27 मिनट में फ्रिज में बदलने की सुविधा है। इस डबल डोर फ्रिज के एडजस्टेबल शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जो टिकाऊ व मजबूत है। डोर लॉक वाला यह मॉडल बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इस डबल डोर फ्रिज में सामान रखने के लिए विभिन्न कम्पार्टमेंट्स मिलते हैं, जो फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और अन्य चीजों को रखने की सुविधा प्रदान करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IF INV 355 TITAN STEEL(3S) CONV
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • क्षमता - 308 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 73 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 235 लीटर 
    • आइटम का वजन -57 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 
    • इसमें 73 लीटर तक फ्रीजर क्षमता है, जिसमें सामान रखने के लिए अधिक स्पेस मिलता है। 
    • इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी टिकाऊ व मजबूत है, जिस वजह से यह लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने बताया कि कुछ समय बाद इस फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया।
    06
  • Midea 560 L Side by Side,Frost Free Refrigerator

    स्टाइलिश ब्रू स्टील फिनिश में आने वाला यह मीडिया साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर रसोई को आधुनिक व प्रीमियम बना सकता है। 560 लीटर की क्षमता वाला यह बड़े परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें ताजे और जमे हुए पदार्थों को आसानी से स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इस Midea फ्रिज में वॉटर डिस्पेंसर की सुविधा है, जो दरवाजा खोले बिना ठंड़े पानी की सुविधा देता है। यह साइड बाय साइड Fridge बिजली की बचत करते हुए शानदार प्रदर्शन करता है। इसके एडजस्टेबल शेल्फ और दरवाजे के डिब्पे लंबी बोतलों और बड़े कंटेनरों को रखने की सुविधा देते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह मॉडल बिजली की बचत करते हुए, कम शोर और बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Midea
    • मॉडल - MDRS704FGF46
    • क्षमता - 560 लीटर 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • फ्रीजर क्षमता - 210 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 350 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 468 किलोवाट घंटे 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 70.6D x 89.7W x 176.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 82 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें 2 लीटर की बोतलों को रखने के लिए दरवाजे पर शेल्फ मिलता है। 
    • मीडिया के इस मॉडल में फ्रीजर क्षमता 210 लीटर और ताजा भोजन रखने 350 लीटर तक की है। 
    • डिजिटल कंट्रोल पैनल वाला यह मॉडल उपयोग में काफी आसान है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    07
  • LG Smart Choice, 322 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    एलजी का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और कंपन कम करने के लिए बढ़िया हो सकता है। यह 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि यह 322 लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें फ्रीजर की क्षमता 81 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 241 लीटर है। इस LG डबल डोर Refrigerator में फ्रीजर को फ्रिज में बदलने से आपको अपनी जरूरत के हिसाब से अधिक जगह मिलती है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम ठंडी हवा को हर कोने में समान रूप से पहुंचाता है जिससे भोजन सप्ताह भर ताजा रह सकता है। एलजी का यह मॉडल एंटी बैक्टीरियल गैस्केट के साथ आता है, जो भोजन को बैक्टीरिया और धूल से बचाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - GL-S342SDSX
    • क्षमता - 322 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 81 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 241 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 242 किलोवाट घंटे 
    • आइटम का वजन - 59 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 71D x 60W x 164H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • एलजी फ्रिज का ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है। 
    • स्मार्ट डायग्नोसिस टेक्नोलॉजी फ्रिज में होने वाली समस्याओं का पता लगाता है और उनका समाधान बताता है। 
    • इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी है, जो बिजली बचाने, कम शोर और कंपन कम करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें स्थायित्व की कमी बताई है। 
    08
  • Godrej 180L 1Star Single Door Refrigerator

    टर्बो कूलिंग तकनीक वाला यह गोदरेज सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर बर्फ जमाने की प्रकिया को 10%तक और बोतलों को ठंडा करने की प्रकिया को 24% तक तेज करता है। 180 लीटर की क्षमता वाले इस Godrej फ्रिज में फ्रीजर क्षमता 13.5 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 166.5 लीटर तक की है। इस मॉडल में एंटी बैक्टीरियल रिमूवल गैस्केट है, जो फ्रिज के अंदर कीटाणुओंं और बैक्टीरिया को जाने से रोकता है। यह Single Door Fridge सबसे चौड़ी शेल्फ के साथ आता है, जो भारी सामान रखने की सुविधा प्रदान करता है। वायर्ड शेल्फ आपको अपने रेफ्रिजरेटर में सामान को व्यवस्थित करने और आसानी से एक्सेस करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली स्टील के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RD EDGE 205AN WRF PP BL
    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 180 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 13.5 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 166.5 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 186 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.5D x 57.6W x 118H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इस सिंगल डोर फ्रिज का रिसेस हैंडल बाहर की तरफ निकला होता होता है, जिस वजह से आसानी से पकड़ने की सुविधा देता है। 
    • जंबो वेजिटेबल ट्रे वाला यह मॉडल अधिक संख्या में सब्जियों को रखने की सुविधा देता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    09
  • ROCKWELL Single Door Refrigerator

    यह रॉकवेल सिंगल डोर फ्रिज 95 लीटर की क्षमता के साथ आता है, जो छोटे परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। यह खाने-पीने की चीजों को हर दिन ताजा रखता है। यह मॉडल रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया हो सकता है और इसमें पानी की बोतलें, बचा हुआ खाना, दवाइयां और कुछ फ्रोजन आइटम बिना किसी परेशानी के स्टोर किए जा सकते हैं। छोटे साइज में आने वाले इस सिंगल डोर फ्रिज पर 5 साल तक की वारंटी मिलती है। यह प्रीमियम क्वालिटी वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह लंबे समय तक काम करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। डायरेक्ट कूल तकनीक वाला यह 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - MB1001S
    • ब्रांड - ROCKWELL
    • क्षमता - 95लीटर 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 169 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 51D x 45.5W x 84.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 20 किलोग्राम 

    खासियत 

    • यह रॉकवेल फ्रिज चलते समय कम शोर करता है, जिससे बेहद शांत वातावरण का अनुभव मिलता है। 
    • इस मॉडल में तापमान को आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग परफॉर्मेंस की कमी बताई है। 
    10

भारत में उपलब्ध 10 सर्वश्रेष्ठ फ्रिज ब्रांड्स 

यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में सबसे बढ़िया माने जाने वाले फ्रिज Brands की सूची दी गई है ताकि आप अपनी जरूरत, सुविधा, आवश्यकता और जरूरत के हिसाब से एक अच्छा मॉडल चुन सकें। 

ब्रांड्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास सुविधा 

Haier

596 लीटर 

प्रति वर्ष 518 किलोवाट घंटे

मैजिक कन्वर्टिबल ज़ोन

Voltas Beko

563 लीटर 

    150 वाट

ट्विस्ट आइस ट्रे

Samsung

350 लीटर

प्रति वर्ष 212 किलोवाट घंटे

5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड 

Bosch

303 लीटर 

प्रति वर्ष 360 किलोवाट घंटे

यूवी सुरक्षित बॉडी शील्ड

Electrolux

541 लीटर 

प्रति वर्ष 408 किलोवाट घंटे

मल्टीडोर फ्लेक्सिबिलिटी

Whirlpool

308 लीटर

प्रति वर्ष 236 किलोवाट घंटे

स्टेबलाइजर के बिना काम करें 

Midea

560 लीटर 

प्रति वर्ष 468 किलोवाट घंटे

इन्वर्टर कंप्रेसर 

LG

322 लीटर 

प्रति वर्ष 242 किलोवाट घंटे

स्मार्ट डायग्नोसिस

Godrej

180 लीटर

186 किलोवाट घंटे

एंटी बैक्टीरियल रिमूवल गैस्केट

ROCKWELL

95 लीटर 

प्रति वर्ष 169 किलोवाट घंटे

कॉम्पैक्ट डिजाइन 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में सबसे अच्छा फ्रिज ब्रांड कौन सा है?
    +
    भारत में LG, Samsung, Whirlpool, Godrej, Haier, Bosch और कई अन्य ब्रांड अपनी विश्वसनीयता और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं।
  • इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज के क्या फायदे हैं?
    +
    इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज कम शोर करते हैं, अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और तापमान को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं।
  • भारत में सबसे बढ़िया फ्रिज का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
    +
    फ्रिज का चयन करते समय एनर्जी रेटिंग, क्षमता, स्टाइल, खास फीचर्स, ब्रांड और प्रकार का चयन करना बेहद जरूरी है।