आज के समय में कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इनमें जरूरत के अनुसार स्टोरेज को आसानी से बदलने की सुविधा मिलती है। पारंपरिक फ्रिज की तुलना में इनमें फ्लेक्सिबल स्टोरेज तकनीक होती है, जिससे फ्रीजर को अतिरिक्त फ्रिज स्पेस में बदला जा सकता है। यहां लेख में मौजूद Samsung, Haier, Bosch, IFB और Whirlpool जैसी कंपनियां भारत में मल्टी-मोड कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर पेश कर रही हैं, जिनमें बेहतर कूलिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और बिजली की बचत जैसे फीचर्स मिलते हैं। कई मॉडलों में 10-इन-1 या मल्टी-कन्वर्ट मोड्स दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार फ्रिज और फ्रीजर का उपयोग बदल-बदल के कर सकते हैं। ये रेफ्रिजरेटर खासतौर पर उन परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं जो स्मार्ट स्टोरेज, बेहतर ऑर्गनाइजेशन और आधुनिक डिजाइन की तलाश में हैं।
तो आइए कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर के शानदार विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं -
Haier 328 L 2 Star Frost Free Top Mount Double Door Refrigerator | Convertible 10-in-1
328 लीटर क्षमता का यह हायर फ्रिज बड़े परिवार के लिए पर्याप्त स्टोरेज देता है, जिसमें 254 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 74 लीटर फ्रीजर स्पेस मिलता है। इसमें आप फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, कोल्ड ड्रिंक और फ्रोजन फूड को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इस Haier रेफ्रिजरेटर में 10 इन 1 कन्वर्टिबल तकनीक मौजूद है, जिसमें अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई मोड दिए गए हैं। नॉर्मल मोड रोजमर्रा के सामान्य उपयोग के लिए सही रहता है, जबकि वेज मोड सब्जियों और फलों को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। कोल्ड ड्रिंक मोड ड्रिंक्स को जल्दी ठंडा करने के लिए डिजाइन किया गया है। सॉफ्ट फ्रीजर मोड खाने को हल्का फ्रोजन रखता है ताकि उसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। वहीं फास्ट फ्रीजर मोड तेजी से बर्फ जमाने और फ्रोजन आइटम को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। पावर कूल मोड पूरे फ्रिज को जल्दी ठंडा करता है, जबकि पावर सेविंग मोड बिजली की खपत कम करने में मदद करता है। सरप्राइज पार्टी मोड अचानक मेहमान आने पर अतिरिक्त कूलिंग और स्टोरेज जरूरतों को संभालने के लिए बढ़िया है। वहीं इस Double Door Fridge में दिया गया प्रिजर्व कर्ड मोड दही को सही तापमान पर लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है और डेजर्ट मोड मिठाइयों और डेजर्ट को बेहतर तरीके से स्टोर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 328 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - काला
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 250 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो ज्यादा एनर्जी एफिशिएंसी, कम आवाज और बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।
- इसमें ड्यूल फैन मोटर टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो फ्रिज के हर हिस्से में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है और खाद्य पदार्थों की ताजगी बनाए रखती है।
- इसका ऑटो कनेक्ट टू होम इन्वर्टर फीचर बिजली कटने पर फ्रिज को अपने आप होम इन्वर्टर से जोड़ देता है, जिससे कूलिंग बनी रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Bosch 368L, 1 Star, Frost Free Double Door Refrigerator | 6-in-1 Convertible Storage Modes
6 इन 1 कन्वर्टिबल स्टोरेज मोड वाले इस बॉस रेफ्रिजरेटर में आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर सेक्शन को सामान्य फ्रिज स्पेस में बदल सकते हैं या अलग-अलग सेक्शन को ऑपरेट कर सकते हैं। इस मॉडल में वीटा फ्रेश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाने को लगभग 10 दिनों तक ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह तकनीक तापमान और नमी को बैलेंस रखती है जिससे फल, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब नहीं होती है। साथ ही इस Bosch Refrigerator में ड्यूल कूलिंग सिस्टम मौजूद है, जो फ्रिज और फ्रीजर के लिए अलग-अलग एयर फ्लो बनाए रखता है। इससे दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों की गंध आपस में नहीं मिलती है और हर सेक्शन में सही कूलिंग मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 67.8W x 187H सेंटीमीटर
- ब्रांड - Bosch
- क्षमता - 368 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - शाइनी सिल्वर- 368 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 1 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 300 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इस रेफ्रिजरेटर में वेरियो इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो आसपास के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है।
- इसमें मौजूद डोर कूलिंग टेक्नोलॉजी दरवाजे के पास रखे सामान तक भी समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है।
- यह रेफ्रिजरेटर पावर कट होने पर लगभग 18 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में सक्षम है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
IFB 331L, 2 Star, Tru Convertible 10-in-1, Double Door Refrigerator
यह फ्रॉस्ट फ्री आईएफबी रेफ्रिजरेटर ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो फ्रीजर में बर्फ जमने से रोकता है। इससे आपको बार-बार मैन्युअली बर्फ साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है और फ्रिज की कूलिंग लगातार बेहतर बनी रहती है। इस IFB Fridge में 360 डिग्री कूलिंग तकनीक दी गई है, जो रेफ्रिजरेटर के हर कोने तक समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती है। इससे सभी खाद्य पदार्थ लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं। इसमें 10 इन 1 ट्रू कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बदल सकते हैं। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। टर्बो फ्रीज मोड तेजी से बर्फ जमाने में मदद करता है, जबकि टर्बो कूल मोड पूरे फ्रिज को जल्दी ठंडा करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73D x 59.4W x 178H सेंटीमीटर
- ब्रांड - IFB
- क्षमता - 331 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - ग्रे
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 274 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसमें एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो बिजली की खपत कम करते हुए बेहतर कूलिंग प्रदान करता है।
- इसमें 2 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो सालाना लगभग 274 यूनिट प्रति वर्ष बिजली खपत करता है।
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया और फंगस बनने से रोकता है, जिससे फ्रिज के अंदर सफाई और हाइजीन बनी रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने फ्रीजर में लाइट नहीं बताई है।
03
Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रिज के अंदर रखे सामान के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट कर सकती है। इससे बिजली की खपत कम होती है और बेहतर कूलिंग मिलती है। यह टेक्नोलॉजी वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी फ्रिज को सुरक्षित तरीके से चलाने में मदद कर सकती है। यह Whirlpool Fridge 95V से 300V तक बिना अलग स्टेबलाइजर के आसानी से काम कर सकता है। इसमें मौजूद 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। केवल एक बटन दबाकर अलग-अलग मोड्स का उपयोग किया जा सकता है, जिससे स्टोरेज ज्यादा फ्लेक्सिबल बन सकता है। इस व्हर्लपूल की 6th सेंस न्यूट्रीलॉक तकनीक खाने में मौजूद विटामिन और पोषक तत्वों को लगभग 2 गुना ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। इससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजा और पौष्टिक बनी रहती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 308 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - टाइटन स्टील 308 एल
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 236 किलोवाट घंटे
खूबियां
- इसमें 15 डेज एक्सटेंडेड फ्रेशन फीचर फ्रिज और फ्रीजर दोनों में खाद्य पदार्थों को लगभग 15 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- 7 डेज डेयरी फ्रेशन फीचर दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को लगभग 7 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
- इसमें माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लगभग 99.9 प्रतिशत बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में मदद करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने क्षतिग्रस्त उत्पाद मिलने की शिकायत की है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
04
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग का यह मॉडर्न और एडवांस फीचर्स वाला फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर है, जो छोटे और मीडियम साइज परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस Samsung Refrigerator की 236 लीटर क्षमता 2 से 3 सदस्यों वाले परिवार के लिए पर्याप्त स्टोरेज देती है, जिसमें आप फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रोजन आइटम आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका मतलब है कि फ्रिज के अंदर बर्फ नहीं जमती है और ऑटो डीफ्रॉस्ट सिस्टम अपने आप कूलिंग को बैलेंस रखता है। इससे बार-बार मैन्युअली बर्फ साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है और खाना लंबे समय तक ताजा बना रहता है। इस एनर्जी सेविंग रेफ्रिजरेटर के कन्वर्टिबल फीचर की मदद से आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर स्पेस को अतिरिक्त फ्रिज स्पेस में बदल सकते हैं। त्योहारों, पार्टी या ज्यादा खाने-पीने का सामान रखने के समय यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता - 236 लीटर
- ब्रांड - Samsung
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - सिल्वर मैट नया
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- बीई स्टार रेटिंग - 3 स्टार
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे
खूबियां
- फ्रिज में डिजिटल डिस्प्ले होने से तापमान और सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम बिजली खर्च करते हुए बेहतर कूलिंग देता है और सामान्य कंप्रेसर की तुलना में कम आवाज करता है।
- इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर भी दिया गया है, जो 100V से 300V तक के वोल्टेज पर बिना किसी बाहरी स्टेबलाइजर के सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया फ्रिज में डेंट है।
05
भारत में मिलने वाले कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिनको आप अपने जरूरत और बजट के हिसाब से ले सकते हैं।
और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।