₹20,000 के अंदर कौन सा Fridge देगा बेहतर कूलिंग और ज्यादा स्टोरेज? यहां जानें विकल्पों के साथ

₹20,000 के अंदर कौन सा Fridge बेहतर कूलिंग और अच्छा स्टोरेज देता है? यहां जानिए बजट में आने वाले ब्रांडेड मॉडल, जो देते हैं तेज ठंडक, स्मार्ट स्टोरेज डिजाइन और कम बिजली खपत का बेहतरीन संतुलन।
₹20,000 कीमत के अंदर बढ़िया कूलिंग और स्टोरेज वाले फ्रिज
₹20,000 कीमत के अंदर बढ़िया कूलिंग और स्टोरेज वाले फ्रिज

आज के समय में फ्रिज लेते समय कीमत के अलावा बहुत सारी बातें दिमाग में रहती हैं जैसे किस रेफ्रिजरेटर में बढ़िया कूलिंग मिलेगी? कौन सा मॉडल बेहतर स्टोरेज देता है? हालांकि ₹20,000 के बजट में आपको कई ऐसे Refrigerator मिल जायेंगे, जो छोटे परिवार या सिंगल यूज के लिए बिल्कुल सही होते हैं। लेकिन सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हर मॉडल में अलग-अलग फीचर्स और क्षमता होती है। ऐसे में आप यहां बताये गए Haier, LG, Samsung, Godrej और Whirlpool ब्रांड मॉडल्स को देख सकते हैं, जो ₹20,000 कीमत के अंदर बेहतर कूलिंग और सही स्टोरेज के साथ आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। साथ ही ये एडवांस कूलिंग फीचर, मल्टी एयर फ्लो और नमी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। वहीं अंदर सामान रखने के लिए इनमें 180 से 205 लीटर तक की क्षमता और इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी तकनीक मिलती है, जो बेहतर ठंडक और बिजली की बचत दोनों देते हैं।

तो आइए बढ़िया कूलिंग और अधिक क्षमता के साथ आने वाले फ्रिज के विकल्पों पर नजर डालें - 

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी फ्रिज की कीमत ₹20,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 205 L, 3 Star, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    हायर का यह 205 लीटर सिंगल डोर फ्रिज स्टाइलिश और मजबूत मॉडल है, जो छोटे परिवार या बैचलर्स के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें डायरेक्ट कूल तकनीक दी गई है, जो तेजी से ठंडक देती है और खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकती है। Haier Refrigerator की 205 लीटर की कुल क्षमता में लगभग 187 लीटर फ्रेश फूड स्टोरेज और 18 लीटर फ्रीजर मिलता है, जिसमें आप सब्जियां, दूध, फल और फ्रोजन आइटम्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। वहीं अंदर टफेंड ग्लास शेल्फ दिए गए हैं, जो मजबूत हैं और भारी बर्तन को आराम से संभाल सकते हैं। साथ ही इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है, जिससे आप ज्यादा मात्रा में सब्जियां एक जगह पर रख सकते हैं। इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और आपका बिजली बिल कंट्रोल में रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 205 लीटर
    • ब्रांड - Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 62D x 56W x 138H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - सिंगल 
    • बीई स्टार रेटिंग - 3 स्टार
    • रंग - ब्लैक  
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसकी डायमंड एज फ्रीजिंग तकनीक फ्रीजर में ठंडक को ज्यादा समय तक बनाए रखती है, जो बिजली जाने पर भी जल्दी खत्म नहीं होती है। 
    • इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन है, जो वोल्टेज कम-ज्यादा होने पर भी बिना किसी अतिरिक्त स्टेबलाइजर के सही तरीके से काम कर सकता है।
    • इसमें दिया गया एंटी बैक्टीरियल गैस्केट बैक्टीरिया और फंगस को अंदर बनने से रोकता है, जिससे खाना सुरक्षित और साफ रहता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने हीटिंग की समस्या बताई है।
    01
  • LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

    यह LG सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट, किफायती और स्टाइलिश फ्रिज है, जो 20 हजार से सस्ती कीमत पर बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस 5 स्टार रेफ्रिजरेटर में मॉइस्ट ‘एन’ फ्रेश तकनीक दी गई है, जो सब्जियों और फलों में नमी बनाए रखती है, जिससे वे जल्दी सूखते या खराब नहीं होते हैं। साथ ही जर्म रेसिस्टेंट गैस्केट बैक्टीरिया और फंगस को बनने से रोकता है, जिससे खाना ज्यादा साफ और सुरक्षित रहता है। इस LG Fridge की कुल क्षमता 185 लीटर है, जिसमें लगभग 169 लीटर फ्रिज स्पेस और 16 लीटर फ्रीजर मिलता है। साथ ही बड़े से वेजिटेबल बॉक्स में ज्यादा सब्जियां स्टोर की जा सकती हैं और वे लंबे समय तक ताजी रहती हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 185 लीटर
    • ब्रांड - LG 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.3D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार
    • रंग - चमकदार स्टील
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसकी डायरेक्ट कूल तकनीक तेजी से ठंडक देती है और खाने को ताजा बनाए रखती है।
    • इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत होती है और आवाज कम आती है। 
    • यह फ्रिज बिजली जाने पर होम इन्वर्टर पर भी चल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह सैमसंग फ्रिज स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो 100V से 300V तक वोल्टेज होने पर भी बिना किसी स्टेबलाइजर के सही काम कर सकता है। साथ ही इसमें स्मार्ट कनेक्ट इन्वर्टर फीचर दिया गया है, जिससे बिजली जाने पर यह अपने आप इन्वर्टर से चलने लगता है और ठंडक बनी रहती है। Samsung ब्रांड के इस Single Door Refrigerator में कुल क्षमता 183 लीटर मिलती है, जिसमें लगभग 165 लीटर फ्रिज स्पेस और 18 लीटर फ्रीजर है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गैस्केट दिया गया है, जो बैक्टीरिया और फंगस को अंदर बनने से रोकता है, जिससे खाना सुरक्षित और ताजा रह सकता है। साथ ही इसमें फ्रेश रूम फीचर दिया गया है, जिसमें आप दूध, डेयरी या जल्दी खराब होने वाली चीजें ज्यादा समय तक ताजा रख सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कूल तकनीक होने से तेजी से ठंडक मिलती है और खाने लंबे समय तक ताजा रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 183 लीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.3D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • बीई स्टार रेटिंग - 4 स्टार
    • रंग - पैराडाइज़ ब्लूम ब्लू
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें 4 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली की खपत कम रहती है। 
    • इसमें बेस स्टैंड ड्रॉअर दिया गया है, जहां आप आलू, प्याज जैसी चीजें रख सकते हैं। 
    • बिग बॉटल गार्ड में आप बड़ी बोतलें आसानी से रख सकते हैं। 
    • एलईडी लाइट होने से आप रात में अंदर की चीजें साफ देख सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।
    03
  • Godrej 180 L 4 Star Turbo Cooling Technology, Single Door Refrigerator

    यह गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली बिल भी कम आ सकता है। इसमें इस्तेमाल किया गया R600A गैस पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और कम नुकसान करती है। इस Godrej Refrigerator की कुल क्षमता 180 लीटर है, जो छोटे परिवार के लिए पर्याप्त हो सकती है। इस सिंगल डोर फ्रिज में जंबो वेजिटेबल ट्रे दी गई है, जिसमें आप ज्यादा मात्रा में सब्जियां, फल या अन्य सामान रख सकते हैं और वे लंबे समय तक कंपनी के अनुसार लगभग 24 दिन तक ताजी बनी रह सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 180 लीटर
    • ब्रांड - Godrej 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 57.5W x 119H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
    • बीई स्टार रेटिंग - 4 स्टार
    • रंग - एक्वा ब्लू
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें बड़ी बोतल रखने के लिए 13.5 लीटर डोर स्पेस दिया गया है, जहां आप पानी की बड़ी बोतलें, जूस रख सकते हैं।
    • इसमें डायरेक्ट कूल तकनीक तेजी से ठंडक देती है और खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकती है।
    • इसकी मजबूत टफेंड ग्लास की शेल्फ काफी मजबूत हैं जो लगभग 150 किलो तक का वजन सहन कर सकती हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने टूटा हुआ फ्रिज मिलने की शिकायत की है।
    04
  • Whirlpool 184 L 2 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो ₹20,000 से सस्ती कीमत पर बेहतर कूलिंग और सही स्टोरेज चाहते हैं। इसकी कुल क्षमता 184 लीटर है, जिसमें लगभग 169 लीटर फ्रेश फूड स्पेस और 14 लीटर फ्रीजर मिलता है, जो छोटे परिवार या बैचलर्स के लिए बिल्कुल सही है। इस Whirlpool Fridge में आप रोजमर्रा की चीजें जैसे फल, सब्जियां, दूध और फ्रोजन आइटम्स आराम से रख सकते हैं। इसमें बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी मिलता है, जिसमें सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी रह सकती हैं। साथ ही इसमें मौजूद डायरेक्ट कूल तकनीक जल्दी ठंडक देती है और खाने को ताजा रखती है। इसकी खास तकनीक इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी है, जिसमें ठंडी गैस पाइप को चारों तरफ से कवर करती है, जिससे कूलिंग तेज होती है, कंप्रेसर बेहतर काम करता है और बिजली जाने के बाद भी लगभग 9 घंटे तक ठंडक बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 184 लीटर
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 60.5D x 53.5W x 118.8H सेंटीमीटर 
    • कॉन्फिग्रेशन - इंटरनल फ्रीजर 
    • बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
    • रंग - 2026 मॉडल - नीलम नीला - Y
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 

    खूबियां 

    • इसमें वायर्ड शेल्फ दी गई हैं, जो मजबूत होने के साथ हवा का अच्छा फ्लो बनाए रखती हैं। 
    • इसमें मौजूद हनीकॉम्ब लॉक-इन टेक्नोलॉजी ठंडी हवा को अंदर बनाए रखने में मदद करती है, जिससे खाना ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है।
    • इसमें क्विक चिल जोन है, जहां आप जल्दी ठंडी चीज करने के लिए सामान रख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिलीवरी सेवा को खराब बताया है।


     इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

₹20,000 कीमत के अंदर बढ़िया कूलिंग और स्टोरेज वाले फ्रिज मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद ₹20,000 के अंदर आने वाले फ्रिज मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिससे कि आप बिना उलझन के एक समझदारी भरा चुनाव कर सकें।

फीचर

Haier 205L 3 Star Fridge

LG 185L 5 Star Fridge

Samsung 183L 4 Star Fridge

Godrej 180L 4 Star Fridge

Whirlpool 184L 2 Star Fridge

क्षमता

205 लीटर

185 लीटर

183 लीटर

180 लीटर

184 लीटर

स्टार रेटिंग

3 स्टार

5 स्टार

4 स्टार

4 स्टार

2 स्टार

कूलिंग टाइप

डायरेक्ट कूल

डायरेक्ट कूल

डायरेक्ट कूल

डायरेक्ट कूल

डायरेक्ट कूल

कंप्रेसर

नॉर्मल

स्मार्ट इन्वर्टर

डिजिटल इन्वर्टर

नॉर्मल

नॉर्मल

बिजली खपत

मध्यम

बहुत कम

कम

कम

ज्यादा

स्टोरेज स्पेस

205 L

185 L

183 L

180 L

184 L

वेजिटेबल बॉक्स

बड़ा

बड़ा + फ्रेश टेक

अच्छा

जंबो बॉक्स

बड़ा

ज्यादा जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर एक नजर जरूर डालें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 20,000 के अंदर कौन सा फ्रिज सबसे अच्छा होता है?
    +
    इस बजट में आमतौर पर 170L-220L सिंगल डोर फ्रिज सबसे अच्छे होते हैं। इसलिए LG, Samsung, Whirlpool, Godrej जैसे ब्रांड भरोसेमंद माने जाते हैं।
  • स्टोरेज ज्यादा किस फ्रिज में मिलता है?
    +
    200 लीटर के आसपास वाले फ्रिज में ज्यादा जगह मिलती है। बड़े वेजिटेबल बॉक्स और बॉटल स्पेस वाले मॉडल ज्यादा उपयोगी होते हैं। इसमें सिंगल डोर फ्रिज छोटे परिवार के लिए सबसे सही रहते हैं।
  • क्या ₹20,000 के अंदर इन्वर्टर फ्रिज मिलते हैं?
    +
    हां, इस बजट में कई इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज मिलते हैं। ये कम आवाज करते हैं, ज्यादा टिकाऊ होते हैं और बिजली भी बचाते हैं।