आप घर के लिए ऐसा फ्रिज चाहते हैं, जो न सिर्फ खाना ताज़ा रखे बल्कि बिजली की बचत भी करे। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए स्मार्ट एनर्जी सेविंग रेफ्रिजरेटर बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आए हैं। इनमें इन्वर्टर तकनीक दी जाती है, जो जरूरत के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है और फ्रिज ज्यादा समय तक टिकाऊ रह सकता है। इस लेख में आपको सिंगल और डबल डोर वाले फ्रिज मिल जायेंगे, जो स्मार्ट फीचर्स, बेहतर कूलिंग और कम बिजली खर्च के साथ आते हैं। ये Refrigerator कूलिंग को हर कोने तक समान रूप से पहुंचाते हैं, जिससे फल, सब्जियां और बाकी खाने की चीजें लंबे समय तक फ्रेश रह सकती हैं। साथ ही ये कम आवाज करते हैं और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी बढ़िया काम कर सकते हैं।
तो चलिए बिजली बचाने वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 325 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
यह हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक बड़ा, स्मार्ट और परिवार के लिए बढ़िया फ्रिज है, जो 3 से 4 लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें नीचे की तरफ फ्रीजर दिया गया है, जिससे बार-बार झुकने की जरूरत नहीं पड़ती और रोज इस्तेमाल वाली चीजें ऊपर आसानी से मिल जाती हैं। यह Haier Fridge फ्रॉस्ट फ्री तकनीक के साथ आता है, जिसमें बर्फ जमने की समस्या नहीं होती है और आपको बार-बार साफ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इस सिंगल डोर फ्रिज में 14-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिससे आप जरूरत के अनुसार अलग-अलग सेटिंग जैसे सब्जी मोड, ड्रिंक मोड, पावर कूल मोड या वेकेशन मोड चुन सकते हैं, जिससे स्टोरेज के साथ बढ़िया कूलिंग मिल जाती है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर और ड्यूल फैन तकनीक दी गई है, जो कम आवाज में काम करती है, बिजली की बचत करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 325 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर नीचे की ओर
- रंग - काला
- बीई स्टार रेटिंग - 2 स्टार
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- यह फ्रिज लगभग 1 घंटे में बर्फ जमा देता है, जिससे आपको जल्दी ठंडी ड्रिंक्स मिल सकती हैं।
- यह बिना स्टेबलाइजर के भी काम करता है जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रह सकता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट है, जो खाने को साफ और सुरक्षित रख सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Bosch 207 L, 4 star, Direct-Cool Single Door Refrigerator
207 लीटर का यह बोश सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एक कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प है, जो 4 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से कम बिजली खर्च करता है और साल भर में बिजली बिल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। वहीं बिजली जाने पर भी यह लगभग 18 घंटे तक अंदर की ठंडक बनाए रख सकता है, जिससे आपका खाना लंबे समय तक सुरक्षित और ताज़ा रहता है। इस फ्रिज में तेज कूलिंग तकनीक दी गई है, जो अंदर रखे गए खाने और ड्रिंक को लगभग 2.5 गुना तेजी से ठंडा कर सकती है। इसमें सुपरफ्रीज सुविधा भी मौजूद है, जिससे केवल लगभग 50 मिनट में बर्फ तैयार हो जाती है, जिससे आपको आइस या कोल्ड ड्रिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Bosch
- क्षमता - 207 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 68.2D x 53.8W x 126.6H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - ऊपर कॉम्पैक्ट फ्रीजर
- रंग - लाल
- बीई स्टार रेटिंग - 4 स्टार
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खूबियां
- स्टोरेज के लिए इसमें मल्टी बॉक्स और आसान एक्सेस वाले अलग-अलग हिस्से दिए गए हैं, जिससे आप फल, सब्जियां और रोजमर्रा की चीजें व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।
- इसके मजबूत टफेंड ग्लास शेल्फ भारी बर्तन और कंटेनर भी आसानी से संभाल सकते हैं.
- इन शेल्फ को आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें ऊपर-नीचे करके जगह को एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने डिलीवरी को अच्छा नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator
अगर आप कम बिजली खर्च और लगातार ठंडक देने वाला फ्रिज ढूंढ रहे हैं, तो एलजी का यह मॉडल अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत होती है और फ्रिज में हर समय समान ठंडक बनी रहती है। इस फ्रिज की कुल क्षमता 185 लीटर है, जिसमें 169 लीटर फ्रेश फूड के लिए और 16 लीटर फ्रीजर के लिए दिया गया है, जिसमें आप रोजमर्रा की जरूरत का सामान आसानी से रख सकते हैं। वहीं 5 स्टार रेटिंग होने के कारण यह LG Refrigerator बहुत कम बिजली खर्च करता है, जो लंबे समय में बिजली का बिल बचाने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 185 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 64.3D x 53.4W x 127.7H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - फ्रीजर ऊपर की ओर
- रंग - चमकदार स्टील
- बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खूबियां
- इसमें मौजूद‘एन’ फ्रेश फीचर सब्जियों और फलों में नमी बनाए रखता है, जिससे वे ज्यादा समय तक ताज़ा रह सकते हैं।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने से रोकता है, जिससे खाना सुरक्षित और साफ रह सकता है।
- इसमें डोर लॉक फीचर बच्चों को बार-बार दरवाजा नहीं खोलने देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
IFB Smart Choice 197L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
आईएफबी के इस 5 स्टार रेफ्रिजरेटर में बड़ा सा क्वाड्रा क्रिस्पर बॉक्स दिया गया है, जिसमें नमी कंट्रोल करने की सुविधा दी गई है, जिससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं। एक्स्ट्रा हाइट डिजाइन के कारण इसमें ज्यादा जगह मिलती है और आप खाने-पीने का सामान आसानी से रख सकते हैं। इस IFB Fridge में मजबूत कांच की शेल्फ दी गई हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं और इन पर भारी बर्तन भी आसानी से रख सकते हैं। यह 5 स्टार रेफ्रिजरेटर बिजली जाने पर लगभग 10 घंटे तक ठंडक बनाए रखता है, जिससे आपका खाना खराब नहीं होता है। साथ ही इसका फास्ट आइस फीचर मेटल आइस ट्रे की मदद से लगभग 60 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - IFB
- क्षमता - 197 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 53.9W x 139.5H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - इंटरनल फ्रीजर
- रंग - मिस्टिक ब्लॉसम ब्लू
- बीई स्टार रेटिंग - 5 स्टार
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खूबियां
- इसमें मौजूद एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदल सकता है।
- इसका एंटी-बैक्टीरियल गैसकेट खाने को सुरक्षित और साफ रख सकता है।
- यह रेफ्रिजरेटर बिना स्टेबलाइजर के भी काम करता है जो घर के इन्वर्टर से भी चल सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका लेमिनेशन जल्दी निकल गया।
04
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
सैमसंग का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 236 लीटर क्षमता में 183 लीटर फ्रेश फूड और 53 लीटर फ्रीजर के साथ 3-4 से सदस्य वाले परिवार के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें दिया गया डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है, आवाज कम आ सकती है। साथ ही यह Samsung फ्रिज लंबे समय तक चल सकता है। यह लगभग 50% तक कम बिजली खर्च करता है और 3 स्टार रेटिंग होने के कारण किफायती बिजली की खपत करता है। इसमें कन्वर्टिबल फीचर है, जिससे आप जरूरत के अनुसार फ्रीजर या फ्रिज स्पेस को बदल सकते हैं। यह Double Door Refrigerator ऑल राउंड कूलिंग और मल्टी एयर फ्लो सिस्टम के साथ हवा को हर कोने तक पहुंचाते हैं, जिससे पूरे फ्रिज में समान ठंडक बनी रह सकती है और खाना लंबे समय तक ताज़ा मिल सकता है। यह फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के भी 100 से 300 वोल्ट के बीच काम करता है और बिजली जाने पर भी ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 236 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- कॉन्फिग्रेशन - ऊपर की ओर फ्रीजर
- रंग - सिल्वर मैट नया
- बीई स्टार रेटिंग - 3 स्टार
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें फ्रॉस्ट फ्री तकनीक दी गई है, जिससे बर्फ अपने आप साफ होती रहती है और आपको बार-बार डिफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इसमें डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे आप तापमान आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- एलईडी लाइट होने से अंदर की चीजे साफ देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने फ्रिज पर डेंट होने की शिकायत की है।
05
बढ़िया कूलिंग के साथ कम बिजली खपत वाले रेफ्रिजरेटर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद कम बिजली खपत रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिनको देखकर आप अपने घर के लिए चुन सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर एक नजर जरूर डालें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।