घर, होटल और दुकान के लिए शानदार सिंगल डोर वाले डीप फ्रीजर जो देंगे जबरदस्त कूलिंग अनुभव

घर, दुकान और बिजनेस के लिए सबसे अच्छे सिंगल डोर डीप फ्रीजर लेना चाहते हैं, तो कम बिजली खर्च और बेहतर कूलिंग वाले बेहतरीन विकल्प देख सकते हैं। ये डीप फ्रीजर आइसक्रीम, डेयरी उत्पाद, जमे हुए खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय को लंबे समय तक सुरक्षित और ताज़ा रखने में मदद कर सकते हैं।
सिंगल डोर डीप फ्रीजर
सिंगल डोर डीप फ्रीजर

आज के समय में खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। खासकर दुकानों, छोटे व्यवसाय, होटल, रेस्टोरेंट और घरों में सिंगल डोर डीप फ्रीजर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये कम बिजली खर्च में आइसक्रीम, दूध, मांस, जमी हुई खाद्य सामग्री और ठंडे उत्पादों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। यहां लेख में सिंगल डोर फ्रीजर के टॉप 5 विकल्पों की लिस्ट देख सकते हैं, जो खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित रख सकते हैं। Haier, Blue Star, Voltas और Godrej जैसे ब्रांडेड मॉडल आकार में कॉम्पैक्ट होने के साथ उपयोग में आसान और टिकाऊ भी होते हैं। 

तो आइए, नीचे सिंगल डोर फ्रीजर के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier HFC-145SM5, 5 Star Rating, Single Door Convertible Deep Freezer

    हायर का यह डीप फ्रीजर 102 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें काफी मात्रा में सामान आसानी से रख सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन कम जगह घेरता है, इसलिए छोटे घरों और दुकानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह Deep Freezer Haier 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली बिल भी कम आ सकता है। इसमें कन्वर्टिबल सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से इसे जरूरत के अनुसार फ्रीजर या चिलर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रीजर मोड में इसका तापमान 0 डिग्री से -26 डिग्री तक जाता है, जिससे आइसक्रीम, मांस और जमे हुए खाद्य पदार्थ लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.3D x 57.5W x 87.7H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 102 लीटर
    • मॉडल नाम - HFC-145SM
    • रंग - सफेद 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 70 वाट

    खूबियां 

    • चिलर मोड में तापमान 0 डिग्री से 10 डिग्री तक रहता है, जो दूध, पेय पदार्थ और अन्य सामान्य खाद्य सामग्री को ठंडा रख सकता है।
    • इसमें डीओ फ्रेश तकनीक दी गई है, जो अंदर बनने वाली खराब गंध को कम कर सकती है। 
    • यह डीप फ्रीजर 5D फ्रीज़िंग तकनीक के साथ आता है, जो तेज और समान कूलिंग दे सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बिक्री में धोखाधड़ी का फीडबैक दिया है। 
    01
  • Blue Star HT3-N180, 180 Liter Hard Top Single Door Deep Freezer

    इस ब्लू स्टार डीप फ्रीजर में हैवी ड्यूटी कंप्रेसर लगा है, जो अधिक तापमान और लगातार उपयोग के दौरान भी शानदार प्रदर्शन दे सकता है। गर्म मौसम में भी यह तेजी से कूलिंग करता है और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित बनाए रख सकता है। इसमें कन्वर्टिबल कूलिंग की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से इसे जरूरत के अनुसार फ्रीज़र या कूलर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Blue Star Deep Freezer 180 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें लगभग 161 लीटर स्टोरेज स्पेस मिलता है। साथ ही इसमें क्वाड्राकूल तकनीक दी गई है, जो चारों तरफ से समान और तेज कूलिंग देती है, जिससे फ्रीजर के हर हिस्से में सही तापमान बना रहता है और खाद्य सामग्री लंबे समय तक ताज़ा और सुरक्षित रह सकती है। बेहतर कूलिंग के कारण बिजली की बचत भी हो सकती है और फ्रीजर बढ़िया तरीके से काम कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57D x 76.5W x 84.2H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Blue Star
    • क्षमता - 180 लीटर
    • मॉडल नाम - ब्लू स्टार HT3-N180, 180 लीटर हार्ड टॉप सिंगल डोर डीप फ्रीजर (161 लीटर, सफेद, 3-स्टार)
    • रंग - सफेद 
    • वोल्टेज - 160 वोल्ट 
    • आइटम का वजन - 31000 ग्राम

    खूबियां 

    • इसको मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए जंग-रोधी सामग्री और विशेष सुरक्षा परत का उपयोग किया है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता है। 
    • इसमें मौजूद लॉक रिंग तकनीक रेफ्रिजरेंट गैस के रिसाव को रोकने में मदद कर सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह ठीक से काम कर रहा है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Rockwell 350SDU Deep Freezer Single Door, 5 Star

    यह सिंगल डोर डीप फ्रीजर 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, जिसको लंबे समय तक उपयोग करने पर बिजली बिल में बचत हो सकती है। इसमें तेज कूलिंग तकनीक दी गई है, जो खाद्य सामग्री को जल्दी ठंडा करने और लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखने में मदद करती है। यह 308 लीटर की बड़ी स्टोरेज क्षमता के साथ आता है, जिसमें आइसक्रीम, मांस, ठंडे पेय और खाने-पीने की चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं। वहीं इसमें ड्यूल तापमान प्रणाली होने से इसे जरूरत के अनुसार फ्रीजर और कूलर दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रीजर मोड में इसका तापमान -23 डिग्री तक जाता है, जिससे जमी हुई खाद्य सामग्री लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है। वहीं कूलर मोड में तापमान +8 डिग्री तक रखा जा सकता है, जो पेय पदार्थ और सामान्य खाद्य सामग्री को ठंडा रखने के लिए उपयोगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Rockwell 
    • क्षमता - 308 लीटर
    • मॉडल नाम - SFR350SDU-5S
    • रंग - सफेद 
    • आइटम का वजन - 50 किलो 

    खूबियां 

    • इसमें पेटेंटेड नॉइज़-फ्री हिंज तकनीक दी गई है, जिससे ढक्कन खोलने और बंद करने पर कम आवाज आती है।
    • इस फ्रीज़र में 360 डिग्री घूमने वाले पहिए दिए गए हैं, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। 
    • बेहतर और समान कूलिंग के लिए इसमें तीन तरफ एयर सर्कुलेशन डिज़ाइन दिया गया है, जो हर हिस्से तक ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने क्षतिग्रस्त फ्रिजर मिलने का रिव्यु दिया है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    03
  • VOLTAS 205 L Single Door White and Grey Hard Top Deep Freezer

    यह डीप फ्रीजर लगभग 177 लीटर स्टोरेज क्षमता के साथ आता है, जो मध्यम मात्रा में खाद्य पदार्थ, आइसक्रीम, जमे हुए सामान और ठंडे पेय रखने के लिए सही रहती है। इसका बड़ी स्टोरेज घर और छोटे व्यवसाय के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। वोल्टास की कन्वर्टिबल तकनीक की मदद से इसे जरूरत के अनुसार फ्रीजर और कूलर दोनों ही तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सिंगल डोर वाले इस Deep Fridge में 2 स्टार बीईई ऊर्जा रेटिंग दी गई है, जो बिजली की बचत करने में मदद कर सकती है। यह कम ऊर्जा खर्च में बेहतर कूलिंग दे सकता है और लंबे समय तक उपयोग करने पर बिजली बिल कम आ सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67D x 84W x 80H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - VOLTAS 
    • क्षमता - 177 लीटर
    • मॉडल नाम - 5210774
    • रंग - ग्रे 
    • वाट क्षमता - 170 किलोवाट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसका ट्रॉपिकलाइज़्ड डिज़ाइन अधिक तापमान वाले वातावरण में भी बेहतर कूलिंग बनाए रख सकता है।
    • इस डीप फ्रीज़र में R290 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित और कम प्रदूषण फैलाने वाली मानी जाती है। 
    • इसका मजबूत हार्ड टॉप दरवाज़ा लंबे समय तक उपयोग के लिए बनाया गया है जो अंदर की ठंडक को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह कार्यक्षमता के लिहाज से बेहद खराब है।
    04
  • Godrej 207 L 4 Star, Single Door Convertible Deep Freezer

    गोदरेज ब्रांड के इस डीप फ्रीजर में ट्रॉपिकलाइज़्ड इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग दे सकता है। यह कंप्रेसर अधिक गर्म मौसम में भी शानदार प्रदर्शन दे सकता है। वहीं कन्वर्टिबल तकनीक होने से इसको जरूरत के अनुसार फ्रीजर और फ्रिज दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा अलग-अलग जरूरतों के अनुसार उपयोग को आसान और सुविधाजनक बना सकता है। इस Godrej सिंगल डोर डीप फ्रीजर में कन्वर्टिबल तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार फ्रीजर और फ्रिज दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुविधा अलग-अलग जरूरतों के अनुसार उपयोग को आसान और सुविधाजनक बना सकती है।

     स्पेसिफिकेशन्स 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 82.6D x 76.2W x 85.9H सेंटीमीटर 
    • ब्रांड - Godrej 
    • क्षमता - 207 लीटर
    • मॉडल नाम - DH ESNCH 225D 1HCNP RW
    • रंग - सफेद  
    • वाट क्षमता - 300 वाट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • इसमें 5 साइड कूलिंग यानी पेंटाकूल तकनीक दी है, जो हर तरफ से समान और तेज ठंडक पहुंचा सकती है। 
    • इसकी डी-कूल तकनीक खाद्य सामग्री को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रख सकती है। 
    • तेज और प्रभावी कूलिंग के लिए इसमें हाई पावर और हाई टॉर्क कंप्रेसर लगाया गया है, जो लगातार उपयोग के दौरान भी शानदार प्रदर्शन दे सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव उत्पाद होने का रिव्यू दिया है।
    05

सिंगल डोर डीप फ्रीजर के मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर सिंगल डोर फ्रीजर के मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिनको आप अपने जरूरत और बजट के हिसाब से ले सकते हैं।

विशेषता

Haier HFC-145SM5 Deep Freezer

Blue Star HT3-N180 Deep Freezer

Rockwell 350SDU Deep Freezer

Voltas Deep Freezer

Godrej 207L Convertible Deep Freezer

क्षमता

102 लीटर

180 लीटर

308 लीटर

177 लीटर

207 लीटर

स्टार रेटिंग

5 स्टार

3 स्टार

5 स्टार

2 स्टार

4 स्टार

कन्वर्टिबल सुविधा

हां

हां

हां

हां

हां

तापमान सुविधा

फ्रीजर और चिलर

फ्रीजर और कूलर

-23°C से +8°C

फ्रीजर और कूलर

फ्रीजर और फ्रिज

कूलिंग तकनीक

5डी फ्रीज़िंग

क्वाड्राकूल तकनीक

3 साइड एयर कूलिंग

ट्रॉपिकल डिज़ाइन

पेंटाकूल तकनीक

खास सुविधा

डीओ फ्रेश तकनीक

हैवी ड्यूटी कंप्रेसर

360° पहिए और लॉक

पर्यावरण सुरक्षित गैस

इन्वर्टर कंप्रेसर

और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिंगल डोर डीप फ्रीजर किस काम आता है?
    +
    सिंगल डोर डीप फ्रीज़र का उपयोग आइसक्रीम, मांस, डेयरी उत्पाद, जमे हुए खाद्य पदार्थ और ठंडे पेय को लंबे समय तक सुरक्षित और ताज़ा रखने के लिए किया जाता है।
  • क्या कन्वर्टिबल डीप फ्रीज़र ज्यादा उपयोगी होता है?
    +
    हाँ, कन्वर्टिबल डीप फ्रीज़र को जरूरत के अनुसार फ्रीज़र और कूलर दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह ज्यादा सुविधाजनक बन जाता है।
  • कौन-सा डीप फ्रीज़र कम बिजली खर्च करता है?
    +
    5 स्टार रेटिंग वाले डीप फ्रीज़र कम बिजली की खपत करते हैं और लंबे समय तक उपयोग करने पर बिजली बिल बचाने में मदद कर सकते हैं।