₹20,000 से कम में बेहतर कूलिंग और कम बिजली की खपत के लिए सिंगल डोर फ्रिज का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इनमें इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो कम शोर, बेहतर प्रदर्शन और बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है। अलग-अलग क्षमता में आने वाले ये Single Door Fridge छोटे से मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फ्रिज के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को जाने से रोकता है। सामान को आसानी से ढूंढने के लिए सफेद रंग की LED लाइट मिलती है। ये सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकते हैं।
यहां आपको ₹20,000 के अंदर मिलने वाले सिंगल डोर फ्रिज के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 190L Direct Cool Single Door Refrigerator
4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर रेफ्रिजरेटर बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका कंप्रेसर कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 190 लीटर की क्षमता वाला यह Haier सिंगल डोर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही इसमें ताजा भोजन रखने की क्षमता 176 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 14 लीटर है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में सब्जी रखने के लिए बॉक्स और दरवाजे में बड़ा बोटल गार्ड मिलता है। LED लाइट वाले इस मॉडल की मदद से सामान को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इस सिंगल डोर फ्रिज के पिछले हिस्से को आसानी से और सुरक्षित रूप से साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HED-204TMIBA-N
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 190 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 14
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 176 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 136 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 38 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 62.8D x 53W x 131.3H सेंटीमीटर
खासियत
- यह हायर रेफ्रिजरेटर 60 मिनट में बर्फ को जमा सकता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
01
Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
यह सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर एंटी बैक्टीरियल गैस्केट के साथ आता है, जो कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को भोजन में जाने से रोकता है। 183 लीटर की क्षमता वाला यह डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इस Samsung Fridge का मल्टी एयरफ्लो सिस्टम चारों तरफ समान कूलिंग करता है और आपके फल, सब्जियों और भोजन को 15 दिन तक ताजा बनाए रख सकता है। 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी है, जो लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें बेस स्टैंड ड्रॉअर है, जो मुख्यतौर पर फ्रिज के नीचे स्टोरेज के लिए दी जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - RR20H28249U/NL
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 183 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 18 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.5D x 55W x 133H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 130 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खासियत
- प्रीमियम डिजाइन में आने वाला यह फ्रिज रसोई को स्टाइलिश व आधुनिक बना सकता है।
- इसके शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आसानी से भारी सामान रखा जा सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें कूलिंग की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 184 L 2 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator
हनीकॉम्ब लॉक इन टेक्नोलॉजी वाला यह व्हर्लपूल फ्रिज फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करन वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 184 लीटर की क्षमता में मिलने वाला यह Whirlpool सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी बॉडी को स्टील के साथ तैयार किया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ मजबूत भी है। इस सिंगल डोर फ्रिज में बड़ा वेजिटेबल क्रिस्पर है, जिसमें फल और सब्जियों को लंबे समय ताजा रखने के लिए डिजाइन किया जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - 205 WDE PRM 2S WINE SERENA-Y
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 184 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 14.3
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 170 किलोवाट घंटे
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169.7 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी है, जो 12 घंटे तक लगातार कूलिंग करती है।
- कम शोर पर काम करने वाला यह मॉडल चलते समय बेहद शांति का वातावरण प्रदान करता है।
कमी
03
Godrej 185 L 5 Star Direct Cool Single Door Fridge
कम बिजली की खपत करने वाला फ्रिज लेना चाहते हैं, तो गोदरेज ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 185 लीटर की क्षमता वाला यह 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा हो सकता है। इस Godrej Refrigerator का मल्टी एयरफ्लो सिस्टम भोजन को लगभग 15 दिन तक ताजा रख सकता है। इसकी बॉडी को स्टेनलेस स्टील के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह मजबूत और टिकाऊ है। साथ ही लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इस सिंगल डोर फ्रिज में ताजा भोजन रखने की क्षमता 168.5 लीटर और फ्रीजर क्षमता 16.5 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 185 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66.7D x 57.7W x 125H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 16.5 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 168.5 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 113 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 35.1 किलोग्राम
खासियत
- इसमें टर्बो कूलिंग तकनीक है, जो रेफ्रिजरेटर को सामान्य से बहुत तेजी ठंडा करने में मदद करती है।
- इस सिंगल डोर फ्रिज के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जो फिसलन रोधी है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें अधिक शोर की समस्या बताई है।
04
LG 185 L, 4 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator
यह एलजी सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो लंबे समय तक ताजगी को बनाए रखता है. बिजली की कम खपत करने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। 183 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में ताजा भोजन रखने की क्षमता 169 लीटर है और फ्रीजर की क्षमता 16 लीटर है। यह सिंगल डोर फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकता है। इसमें नीचे की तरफ बेस स्टैंड ड्रॉअर मिलती है, जो एक तरह से सामान रखने की सुविधा देती है। इस एलजी रेफ्रिजरेटर में एंटी बैक्टीरियल गैस्केट तकनीक है, जो फ्रिज में रखे हुए भोजन, फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- मॉडल - GLD1945ZOSE
- फ्रीजर क्षमता - 16 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 169 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 131 किलोवाट घंटे
- वोल्टेज - 220 वोलट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.1D x 53.7W x 124.7H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 34 किलोग्राम
खासियत
- इस एलजी फ्रिज में उन्नत फ्रेशनेस तकनीक है, जो आधुनिक रसोई के लिए बढ़िया हो सकती है।
- कम शोर पर संचालित होने वाला यह मॉडल चलते समय बेहद कम शोर करता है और शांति का वातावरण प्रदान करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
05
₹20,000 से कम वाले सिंगल डोर फ्रिज की तुलना
यहां आपको 20,000 रुपये से कम कीमत वाले Single Door Refrigerator के 5 बेहतरीन ब्रांड्स मिलेंगे, जो अलग-अलग क्षमता, एनर्जी रेटिंग और सुविधाओं से लैस है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी सिंगल डोर फ्रिज की कीमत ₹20,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।