Samsung के Double Door Fridge बेहतरीन प्रदर्शन के साथ देंगे दमदार कूलिंग

डबल डोर में आने वाले Samsung Fridge अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर, AI एनर्जी डिस्प्ले, कन्वर्टिबल मोड्स, चौतरफा कूलिंग और कई आधुनिक फीचर्स की वजह से लोकप्रिय है। किफायती दामों पर मिलने वाले ये मॉडल्स हर उपयोगकर्ता की पहली पसंद बन चुके हैं।
सर्वश्रेष्ठ Samsung डबल डोर फ्रिज
सर्वश्रेष्ठ Samsung डबल डोर फ्रिज

अगर आप भी किफायती दामों में भरोसेमंद ब्रांड का रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए सैमसंग ब्रांड के डबल डोर फ्रिज के बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। इनमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो शानदार प्रदर्शन, बिजली की बचत और कम शोर करने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन रेफ्रिजरेटर में ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक है, जो फ्रिज और फ्रीजर में नमी को बनाए रखती है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। Samsung के इन Double Door Fridge में विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स है, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इन मॉडल्स में बाहर की तरफ डिजिटल डिस्प्ले मिलती है, जो दरवाजा खोले बिना तापमान को सेट करने की सुविधा देते हैं। इन डबल डोर रेफ्रिजरेटर में पावर कूल और 'पावर फ्रीज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे बर्फ जल्दी जमती है और सामान तेजी से ठंडा होता है।

यहां आपको सैमसंग डबल डोर फ्रिज के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 419 L, 3 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। दमदार कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी को बनाए रखने के लिए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन मौजूद है। 419 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में WI-FI की सुविधा है, जिसे फोन से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। एक्टिव फ्रेश फिल्टर सैमसंग फ्रिज के अंदर की हवा को शुद्ध और भोजन को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी है, जिसमें फ्रिज और फ्रीजर के लिए दो अलग-अलग इवेपोरेटर और पंखे होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT45HG6A43B1HL
    • क्षमता - 419 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 324 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 95 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 220 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • वोल्टेज -230 वोल्ट 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 75.5 x 70 x 179 सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • डिजिटल इन्वर्टर वाला यह सैमसंग फ्रिज कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। 
    • इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 15 दिन भोजन को ताजा रखने में मदद करता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला डबल डोर फ्रिज लेना चाहते हैं, तो सैमसंग ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 256 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में ताजा भोजन रखने की क्षमता 203 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 53 लीटर है। इस डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में ऑटोमेटिक डीफ्रॉस्ट की सुविधा है, जो बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है। इस Samsung Refrigerator के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जो भारी सामान को रखने की सुविधा प्रदान करता है। इसका एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन फ्रिज के अंदर कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य कणों को भोजन में जाने से रोकता है। इस डबल डोर फ्रिज में LED लाइट की सुविधा है, जो सामान को आसानी से ढूंढने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT40H30U3THL
    • क्षमता - 256 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 202 किलोवाट घंटे
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 163.5H सेंटीमीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 203 लीटर 

    खासियत 

    • सैमसंग ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम बै। 
    • चौतरफा कूलिंग वाला यह मॉडल चारों तरफ ठंडक करता है और भोजन को ताजा रखता है।  

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी कंडीशन में कमी बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर 50% तक बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है। बिजली की बचत के लिए इस मॉडल में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 236 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। सब्जियों को रखने के लिए इसमें बड़ा सब्जी बॉक्स मिलता है। वहीं दरवाजे में बड़ा बॉटल गार्ड है। डिजिटल डिस्प्ले वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर दरवाजा खोले बिना तापमान सेट करने और कूलिंग मोड्स को सेट करने की सुविधा देता है। फ्लैट डिजाइन में होने की वजह से यह रसोई को आधुनिक बना सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT40H28U3FHL
    • क्षमता - 236 लीटर 
    • फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 200 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर 
    • अलमारियों की संख्या - 4

    खासियत 

    • इसका ऑटोमेटिक डीफ्रॉस्ट फंक्शन पावरफुल कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी को बनाए रखने में मदद करता है। 
    • इसके शेल्फ मजबूत कांच से डिजाइन किए गए है, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ मजबूत भी है। 

    कमी  

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    03
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    चौतरफा कूलिंग वाला यह सैमसंग फ्रिज चारों तरफ समान ठंडक करता है, जिससे भोजन लंबे समय तक ताजा बना रहता है। 236 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल में ताजा भोजन रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह Double Door Fridge बिजली की कम खपत करने के साथ-साथ कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम भोजन, फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी बेहद मजबूत और टिकाऊ है। एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन वाला यह डबल डोर फ्रिज भोजन में गंदगी और कीटाणुओं को जाने से रोकता है। कठोर कांच के शेल्फ वाला यह मॉडल विभिन्न भारी वस्तुओं को रखने की सुविधा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RT40H28U3THL
    • क्षमता - 236 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 200 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • डिजिटल डिस्प्ले वाले इस फ्रिज का दरवाजा खोले बिना तापमान को सेट किया जा सकता है। 
    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी परफॉर्मेंस में कमी बताई है। 

    04
  • Samsung 330 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा उपलब्ध है, जिस वजह से इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 330 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी है, जो फ्रिज और फ्रीजर दोनों के लिए अलग-अलग पंखों का उपयोग करती है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह डबल डोर फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। डिजिटल इन्वर्टर कंर्रेसर वाला यह मॉडल बेहतर प्रदर्शन, कम शोर और बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎RT34HG5A23BXHL
    • क्षमता - 330 लीटर 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 210 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष 
    • फ्रीजर क्षमता - 75 लीटर 
    • ताजा भोजन रखने की क्षमता - 255 लीटर 
    • आइटम का वजन - 66 किलो 400 ग्राम

    खासियत 

    • इस डबल डोर फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा है, जो दमदार कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। 
    • इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम आपके भोजन, फल और सब्जियों को हफ्तेभर ताजा रख सकता है। 

    कमी

    • कोई कमी नहीं 
    05

सर्वश्रेष्ठ सैमसंग डबल डोर फ्रिज की तुलना 

यहां हम आपको तालिका के माध्यम से Samsung ब्रांड के डबल डोर फ्रिज के बारे में बताएंगे, जो अलग-अलग क्षमता के साथ आते हैं। इनका चयन आप परिवार के सदस्यों, बजट और जरूरत को ध्यान में रखकर सकते हैं। 

मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

‎RT45HG6A43B1HL

419 लीटर

प्रति वर्ष 220 किलोवाट घंटे 

वाई-फाई सक्षम

RT40H30U3THL

256 लीटर

प्रति वर्ष 202 किलोवाट घंटे

डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 

RT40H28U3FHL 

236 लीटर

प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे

एडजस्टेबल शेल्फ 

RT40H28U3THL

236 लीटर

प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे

स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 

‎RT34HG5A23BXHL 

330 लीटर 

प्रति वर्ष 210 किलोवाट घंटे

बिजली की बचत करें 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग डबल डोर फ्रिज की औसत लाइफ कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, सैमसंग डबल डोर फ्रिज 10-15 साल तक चलते हैं, लेकिन उचित रखरखाव से यह अवधि बढ़ सकती है।
  • क्या सैमसंग डबल डोर फ्रिज बिजली की ज्यादा खपत करते हैं?
    +
    नहीं, आजकल के सैमसंग डबल डोर फ्रिज इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो बिजली की खपत को काफी कम करते हैं और ऊर्जा-कुशल होते हैं।
  • सैमसंग डबल डोर फ्रिज खरीदने के लिए कौन सी क्षमता (लीटर) सबसे अच्छी है?
    +
    यह आपके परिवार के सदस्यों की संख्या पर निर्भर करता है। 2-3 सदस्यों के लिए 250-300 लीटर, 4-5 सदस्यों के लिए 300-400 लीटर और बड़े परिवारों के लिए 400+ लीटर उपयुक्त होता है।