अगर आप भी अपने पुराने फ्रिज में बार-बार बर्फ जमने की समस्या से परेशान हो चुके हैं? तो आप अपने घर लाएं एक नया फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर। ये बिना किसी झंझट के कूलिंग को समान रूप से फैलाते हैं और खाने को लंबे समय तक ताज़ा रखते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपके लिए 5 बढ़िया माने जाने वाले Frost Free रेफ्रिजरेटर के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें Haier, LG, Samsung, Godrej और Whirlpool ब्रांड्स शामिल है। इन Refrigerators के अंदर पंखे लगे होते हैं, जो ठंडी हवा को हर कोने में समान रूप से वितरित करते हैं। इससे फ्रिज के चारों तरफ कूलिंग होती है। इन फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में बर्फ न जमने की वजह से स्टोरेज स्पेस खाली रहता है। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। ये मॉडल्स वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी झेल सकते हैं क्योंकि स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकते हैं।
यहां आपको 5 बढ़िया फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 325L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator
हायर ब्रांड का यह डबल डोर फ्रिज ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करता है। इस मॉडल की 14 इन 1 तकनीक से आप स्टोरेज की सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 325 लीटर की क्षमता वाले इस Haier फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर को 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा माना जा सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 85 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 240 लीटर है। यह Double Door Fridge ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है, जो दमदार कूलिंग, लंबे समय तक ताजगी और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसका ट्विस्ट आइस मेकर बिना किसी झंझट के बर्फ को आसानी से बाहर निकाल देता है। इस डबल डोर फ्रिज में 2 गुना बड़ा वेजिटेबल बॉक्स मिलता है, जो सब्जियों को रखने के लिए अधिक स्पेस देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HEB-332GBA-P
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 325 लीटर
- प्रोजक्ट डायमेंशन - 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 85 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 240 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 282 किलोवाट घंटे
खासियत
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह फ्रिज वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
- इस मॉडल में 1 घंटे में बर्फ जमाने की तकनीक मिलती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
01
LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator
फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। बिजली की बचत करने के लिए इसमें 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। 655 लीटर की क्षमता वाला यह साइड बाय साइड फ्रिज दो अलग-अलग कम्पार्टमेंट के साथ आता है, जो सामान रखने के लिए अधिक स्पेस देता है। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे भोजन, फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। इस LG फ्रिज का आइस मेकर है, जो बर्फ के टुकड़ों को आसानी से निकालने की सुविधा देता है। स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर रसोई को आधुनिक व स्मार्ट बना सकता है। इसका डिओडराइजर फंक्शन फ्रिज के अंदर आने वाली बदबू को सोखकर उसे साफ व ताजा रखता है। इस फ्रिज का एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन अंदर रखें भोजन को साफ व स्वच्छ बनाए रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - GL-B257HWBY
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 655 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 416 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 239 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 539 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
खासियत
- एलजी के इस फ्रिज में स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक है, जिसकी मदद से आप अपने फ्रिज में आने वाली समस्या का तुरंत पता लगा सकते हैं।
- इसमें सामान को आसानी से ढूंढने के लिए सफेद रंग की LED लाइट मिलती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस सैमसंग फ्रिज को आप अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। इसकी 236 लीटर क्षमता 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकती है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर में लंबे समय तक कूलिंग और ताजगी को बनाए रखने के लिए ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट की सुविधा है। इसके शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जो मजबूत होने के साथ-साथ फिसलन रोधी है। इस Samsung Fridge में डिजिटल डिस्प्ले है, जो बाहर दरवाजे या अंदर लगा होता है। इसमें सब्जियों को रखने के लिए वेजिटेबल बॉक्स और बड़ा बॉटल गार्ड मिलता है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर के बिना भी काम कर सकता है। सामान को आसानी से ढूंढने के लिए इसमें सफेद रंग की LED लाइट मिलती है। फ्लैट डिजाइन में आने वाला यह मॉडल रसोई को आधुनिक बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 236 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 53 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 51 किलोग्राम
खासियत
- इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर का मल्टी एयर फ्लो सिस्टम भोजन को लगभग 15 दिन तक ताजा बनाए रखता है।
- चौतरफा कूलिंग वाले इस मॉडल की ठंडी हवा फ्रिज के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें परफॉर्मेंस की कमी बताई है।
03
Godrej 308 L 2 Star, Inverter Frost Free Double Door Regalis Refrigerator
इंटेलिजेंट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर कम शोर, बिजली की बचत और शानदार प्रदर्शन के लिए अच्छा हो सकता है। 308 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही इसमें फ्रीजर क्षमता 65 लीटर और ताजा भोजन रखने की क्षमता 243 लीटर है। AI तकनीक वाला यह Godrej डबल डोर फ्रिज बिजली की बचत करने, भोजन को ताजा रखने और कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से नियंत्रित करता है। इसकी नैनो शील्ड तकनीक भोजन की सतह से 95% से अधिक कीटाणुओं को नष्ट करती है। इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर का मल्टी एयर फ्लो सिस्टम 30 दिन तक भोजन, फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए अच्छा हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 308 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 65 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 243 लीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 276 किलोवाट घंटे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 67.6D x 65.2W x 167H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 64.4 किलोग्राम
खासियत
- इसमें सब्जियों को रखने के लिए 34 लीटर का वेजिटेबल बॉक्स मिलता है।
- फूड लोड डिटेक्शन फंक्शन फ्रिज के अंदर रखे गए भोजन की मात्रा को मापता है और उसके अनुसार तापमान व कूलिंग को एडजस्ट करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी गुणवत्ता में कमी बताई है।
04
Whirlpool 236 L 5 Star Frost Free Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator
इसमें 6th सेंस इंटेलीफ्रॉस्ट तकनीक है, जो व्हर्लपूल फ्रिज में जमने वाली बर्फ की मोटाई को मांप लेता है और जरूरत के अनुसार डीफ्रॉस्ट कर देता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। 236 लीटर की क्षमता वाले इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के शेल्फ को मजबूत ग्लास के साथ डिजाइन किया गया है, जो स्पिल प्रूफ है। इसका मैजिक चिलर और लैमिनर एयर फ्लो लाइट कट के 12 घंटे बाद भी दूध को खराब नहीं होने से बचाते हैं। Whirlpool का यह Single Door Fridge नमी नियंत्रण वाले हनीकॉम्ब डिजाइन में आता है, जो लगभग 7 दिन तक ताजगी को बनाए रखता है। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल गर्मियों के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 236 लीटर
- फ्रीजर क्षमता - 20.1 लीटर
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 215.9 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.2 x 61.1 x 140.5 सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 119 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 37 किलो 200 ग्राम
खासियत
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट फंक्शन रेफ्रिजरेटर के अंदर रखें हुए भोजन को ताजा व स्वच्छ बनाता है।
- इसमें माइक्रोब्लॉक तकनीक है, जो फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने और सड़ने से बचाने का काम करती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें ऑटो डीफ्रॉस्ट की समस्या बताई है।
05
5 बढ़िया फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर की तुलना
यहां आपको तालिका के जरिए अलग-अलग ब्रांड्स के 5 बढ़िया फ्रॉस्ट फ्री सिंगल डोर, डबल डोर और साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर मिलेंगे। इनका चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और परिवार के सदस्यों के हिसाब से कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।