कमरे के साइज के अनुसार एयर कंडीशनर चुनना बेहतर कूलिंग और बिजली बचत दोनों के लिए जरूरी होता है। आमतौर पर 10x12 साइज के कमरे के लिए 1 टन एसी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह छोटे कमरे को तेजी से ठंडा करने में सक्षम होता है। वहीं 10x15 साइज के कमरे में बेहतर और लगातार कूलिंग के लिए 1.5 टन AC ज्यादा सही रहता है। वहीं अगर आपके कमरे में ज्यादा धूप आती है या कमरा ऊपरी मंजिल पर है, तो 1.5 टन एसी लेना सही होता है। आजकल के इन्वर्टर AC टर्बो कूलिंग, कॉपर कंडेंसर, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और एयर फिल्टर जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जो तेज कूलिंग, कम बिजली खपत और ज्यादा आरामदायक अनुभव देते हैं। वहीं कई नए स्प्लिट एसी में टर्बो कूलिंग, HD फिल्टर, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, स्लीप मोड और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं। ये फीचर्स कमरे को तेजी से ठंडा करने, हवा को साफ रखने और रात में आरामदायक नींद देने में मदद करते हैं।
तो चलिए 10x12 और 10x15 साइज के कमरे के लिए 1 टन एसी और 1.5 टन एसी के विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं -
Haier 1 Ton 5 Star, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
हायर का यह 1 टन क्षमता वाला स्प्लिट एसी छोटे और मध्यम आकार के कमरे, जैसे 10x12 साइज रूम के लिए अच्छा विकल्प है। इस एसी में HEXA इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार कूलिंग पावर को अपने आप कंट्रोल करता है। इससे बिजली की बचत और लगातार आरामदायक तापमान मिलता है। वहीं 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर 30% से 110% तक क्षमता कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जिससे मौसम और कमरे की जरूरत के अनुसार कूलिंग सेट करते हैं। यह Haier AC सिर्फ 10 सेकंड में तेज कूलिंग करता है। KTS और PKC तकनीक गर्मी के मौसम में तेजी से कमरा ठंडा करने में मदद करती है। यह एयर कंडीशनर 60 डिग्री तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है, इसलिए बहुत ज्यादा गर्म इलाकों में भी अच्छा प्रदर्शन देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - हायर
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 3.4 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - रोगाणुरोधी वायु फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 465.89 वाट
खूबियां
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से यह सालाना लगभग 465.89 यूनिट बिजली की खपत करता है।
- इसमें AI आधारित सेल्फ क्लीन फीचर दिया गया है, जो इनडोर यूनिट की अंदर से सफाई करने में मदद करती है, जिससे धूल और बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।
- 100% 100% ग्रूव्ड कॉपर कंडेंसर कॉइल तेजी से कूलिंग देने और कम रखरखाव में मदद करता है।
कमी
- इसकी इनडोर यूनिट ज्यादा बड़ी है, जिस कारण कमरे में अजीब सा महसूस हो सकता है और इंस्टॉलेशन फीस ज्यादा है।
01
Blue Star 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC
अगर आपका कमरा लगभग 10x12 फुट (करीब 120 वर्गफुट) का है, तो 1 टन क्षमता वाला यह ब्लू स्टार एसी बढ़िया काम देता है। इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इससे कम गर्मी के दिनों में बिजली की बचत और ज्यादा गर्मी में बेहतर कूलिंग मिलती है। AI Pro तकनीक इस Blue Star एसी का एक स्मार्ट फीचर है। यह कमरे के अंदर और बाहर के तापमान को पहचानकर कूलिंग और पंखे की गति को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे बिना बार-बार सेटिंग बदले आरामदायक ठंडक का आनंद उठा सकते हैं। कम्फर्ट स्लीप फीचर रात के समय बेहतर आराम देने के लिए बनाया गया है। यह सोते समय धीरे-धीरे तापमान को संतुलित करता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती है और आरामदायक नींद मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - ब्लू स्टार
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 51 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 621.1 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- एंटी कोरोसिव ब्लू फिन फीचर कॉइल्स को जंग, नमी, बारिश के पानी और खारे वातावरण से बचाता है। इससे एसी लम्बे समय तक बढ़िया काम कर सकता है।
- DigiQ हेप्टा सेंसर तकनीक एसी के तापमान और कामकाज पर लगातार नजर रखती है, जिससे बढ़िया कूलिंग मिलती है।
- इसमें दिया गया सेल्फ डायग्नोसिस फीचर किसी तकनीकी समस्या का पता लकर एरर कोड दिखाता है और समस्या पहचानने में मदद करता है।
कमी
- इस एसी के PCB बोर्ड में खराबी आ सकती है जिससे ठीक करवाने में समय लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 1.5 Ton 5 Star Smart Inverter Split AC
अगर आपका कमरा 10x15 फुट से लेकर 12x12 फुट (लगभग 120 से 150 वर्गफुट) के बीच है, तो 1.5 टन क्षमता वाला एलजी एसी एक बेहतरीन मॉडल है। यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देता है। इसलिए अत्यधिक गर्म मौसम वाले क्षेत्रों के लिए भी यह शानदार एयर कंडीशनर है। इस LG 1.5 Ton AC का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी गति को अपने आप कम-ज्यादा करता है। इससे बिजली की बचत होने के साथ-साथ बढ़िया और आरामदायक कूलिंग मिलती है। AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर की मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बदल सकते हैं। कम गर्मी में कम बिजली खर्च की जा सकती है और ज्यादा गर्मी में पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर बिजली बचाने के साथ बेहतर कूलिंग देने में मदद करता है। इस 5 स्टार एसी का विराट मोड तेज और शक्तिशाली कूलिंग देता है। यह बहुत ज्यादा गर्मी होने पर कम समय में कमरे को ठंडा करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 31 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - सिल्वर आयन फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 671.15 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
खूबियां
- इसका 4 वे एयर स्विंग फीचर हवा को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं सभी दिशाओं में फैलाता है। इससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंच सकती है।
- इसमें एंटी वायरस प्रोटेक्शन के साथ HD फ़िल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल और कुछ हानिकारक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है। इससे कमरे की हवा ज्यादा साफ महसूस हो सकती है।ADC सेंसर कमरे की स्थिति और तापमान को पहचानकर बेहतर कूलिंग बनाए रखने हैं।
कमी
- इसके साथ कॉपर वायर नहीं मिलता है, जिसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
03
Carrier 1.5 Ton 3 Star, Flexicool Inverter Split AC
अगर आप 10x15 फुट (लगभग 120 वर्गफुट) के कमरे के लिए ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं, जो अच्छी ठंडक देने के साथ बिजली की बचत भी करे, तो कैरियर का यह 1.5 टन स्प्लिट एसी अच्छा रहेगा । 1.5 टन क्षमता की वजह से यह मध्यम आकार के कमरों में तेज और समान कूलिंग देता है। इस Carrier Split AC में स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले दिया गया है, जो बिजली की खपत की जानकारी दिखाता है। इससे आप आसानी से अपने बिजली उपयोग पर नजर रख पाएंगे। 4800 W कूलिंग क्षमता और अधिकतम 5400 W क्षमता की वजह से यह इन्वर्टर एसी कमरे को तेजी से ठंडा करने में सक्षम है। साथ ही 580 CFM एयर फ्लो पूरे कमरे में हवा को बेहतर तरीके से फैलाने में मदद करता है। इसका इंस्टा कूल फीचर कम समय में कमरे को ठंडा करने में मदद करता है, जो तेज गर्मी के दौरान काफी सुविधाजनक होता है। रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर गैस रिसाव की स्थिति का पता लगाता है, जिससे समय पर समस्या की जानकारी मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें मौजूद फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक कमरे की गर्मी के अनुसार कंप्रेसर की गति को अपने आप कम-ज्यादा करती है। इससे जरूरत के हिसाब से कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत कम होती है।
- 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता चुन सकते हैं।
- हवा को साफ रखने के लिए इसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं।
कमी
- AC के अंदर कोई उत्पाद क्षतिग्रस्त है जिसे तकनीशियन द्वारा बदलने में समय लग सकता है।
04
Midea 1.5 Ton 3 Star, Wifi Inverter Split AC
अगर आपके कमरे का आकार 10x15 फुट है, तो 1.5 टन क्षमता वाला मीडिया एसी अच्छे से काम करता है। इसमें स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप कंट्रोल करता है। इससे जरूरत के अनुसार कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत कम करने में मदद मिलती है। स्मार्ट वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल फीचर की मदद से आप मोबाइल ऐप या आवाज के जरिए एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही Midea AC को कहीं से भी चालू, बंद या सेट कर सकते हैं। 1.5 टन क्षमता और 580 CFM एयर फ्लो की वजह से यह इन्वर्टर एसी 111 से 150 वर्गफुट तक के कमरों में बेहतर ठंडक देने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें मौजूद HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल, छोटे कणों और कमरे की हवा में मौजूद अशुद्धियों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कमरे की हवा स्वच्छ होती है। वहीं हाइड्रोफिलिक ब्लू कॉइल एसी की कॉइल को जंग, नमी और धूल से बचाने में मदद करती है, जिससे एयर कंडीशनर लंबे समय तक अच्छी तरह काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Midea
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
खूबियां
- ऑटो ऑन/ऑफ टाइमर की मदद से एसी को तय समय पर चालू या बंद कर सकते हैं।
- मॉनसून कम्फर्ट मोड बारिश के मौसम में कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करता है, जबकि ड्राई मोड वातावरण को ज्यादा आरामदायक बनाता है।
- स्लीप मोड रात में आरामदायक तापमान बनाए रखता है, जिससे अच्छी नींद मिल सकती है और बिजली की बचत भी हो सकती है।
कमी
- इंस्टालेशन सर्विस अच्छी न होने से समस्या हो सकती है और आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ सकते हैं।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
05
निष्कर्ष
अगर आपके कमरे का आकार 10x12 फुट (लगभग 120 वर्गफुट) है, तो सामान्य परिस्थितियों में 1 टन एसी पर्याप्त रहता है। ये छोटे से मध्यम आकार के कमरे में अच्छी कूलिंग देने के साथ बिजली की बचत भी करते हैं। हालांकि यदि कमरा ऊपरी मंजिल पर है, दिनभर सीधी धूप आती है या कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं, तो 1.5 टन एसी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
वहीं 10x15 फुट (लगभग 150 वर्गफुट) के कमरे के लिए 1.5 टन एसी अच्छे रहते हैं। इनकी ज्यादा कूलिंग क्षमता पूरे कमरे में तेजी और समान रूप से ठंडक पहुंचाती है। छोटे क्षमता वाला एसी कमरे में लगातार अधिक मेहनत कर सकता है, जिससे कूलिंग और ऊर्जा दक्षता दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
इसलिए आसान शब्दों में कहें तो 10x12 फुट कमरे के लिए 1 टन एसी और 10x15 फुट कमरे के लिए 1.5 टन एसी बढ़िया हो सकते हैं।
और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।