जून की रिकॉर्ड-तोड़ गर्मी में कड़क कूलिंग देने वाले पावरफुल स्प्लिट एसी!

मई-जून के महीने में जब पारा 50°C के पार जाने लगता है, तब घर को रहने लायक बनाने का एकमात्र जरिया स्प्लिट एसी ही बचता है। अगर आप भी इस सीजन अपने लिए एक नया एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं, तो यहां बताए गए पावरफुल स्प्लिट एसी के विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
जून की भीषण गर्मी के लिए शक्तिशाली स्प्लिट एसी
जून की भीषण गर्मी के लिए शक्तिशाली स्प्लिट एसी

जब तापमान 43 डिग्री के पार जाने लगता है, तो सामान्य पंखें और कूलर भी गर्म हवा फेंकते हैं। जून का महीना गर्मी के लिए सबसे अहम होता है क्योंकि इस समय में हीटवेव भी चलती है। इस तपती धूप और उमस भरे मौसम में अगर कोई राहत दे सकता है, तो वो है पावरफुल स्प्लिट एसी। ऐसे में अगर आप भी जून की भीषण गर्मी में कमरे को तेजी से ठंडा करने वाला एसी लेना चाहते हैं, तो यहां देखिए Haier, Daikin, Carrier, Blue Star और Hitachi ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प। ये मॉडल्स न सिर्फ ठंडी हवा प्रदान करते हैं बल्कि जून की भीषण गर्मी में उमस से राहत देकर सुकून भरा अहसास प्रदान करते हैं। पावरफुल एयर स्प्लिट एसी 43 से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा करने की क्षमता रखते हैं। WI-FI कनेक्टिविटी और ऑटो-क्लीनिंग जैसे फीचर्स के साथ इन्हें स्मार्टफोन की मदद से कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

यहां आपको पावरफुल स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

    4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस हायर एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे कूलिंग का बेहतरीन अनुभव मिलता है। हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ मिलने वाला यह मॉडल 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसे आप अपनी ठंडक जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। साथ ही 60% तक बिजली की बचत हो सकती है। Haier के इस 1.5 Ton AC को 120 से 190 वर्ग फीट के बड़े आकार वाले कमरों के लिए अच्छा माना जा सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस एयर कंडीशनर में WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। जो लोग कम बिजली की खपत करने वाला इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए अच्छा हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • मॉडल - HSA18KU-RAI4NB-I
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 735.94 kWh (यूनिट)
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • यह 60 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे में 10 सेकेंड के अंदर ठंडी हवा फेंकना शुरू कर देता है।
    • इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को हटाने में मदद करता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 20 मीटर का लंबा एयर थ्रो है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जा सकती है। 

    कमी 

    • 4-स्टार होने के कारण यह 5-स्टार जितना एफिशिएंट नहीं है और हायर की आफ्टर-सेल्स सर्विस कुछ छोटे शहरों में कमजोर है।
    01
  • Daikin 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Hot & Cold Inverter Split AC

    1.5 टन की क्षमता वाला यह डाइकिन स्प्लिट एसी इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर तापमान को एडजस्ट करता है। 3डी एयरफ्लो फीचर वाले इस मॉडल की हवा कमरे के हर कोने में समान रूप से पहुंचती है। इस Daikin एयर कंडीशनर की इनडोर यूनिट पर एक स्मार्ट ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है, जो करंट टेम्परेचर और बिजली की बचत जैसी जरूरी जानकारियां लाइव दिखाता है। 32db के शोर पर संचालित होने वाला यह स्प्लिट एसी चलते समय घर में बेहद शांत वातावरण प्रदान करता है। इसमें एडवांस हेप्टा सेंस तकनीक दी गई है, जिसके तहत इनडोर और आउटडोर यूनिट में 7 स्मार्ट सेंसर लगे होते हैं। इसका फिल्टर क्लीन इंडिकेटर आपको याद दिलाता है कि इन्वर्टर एसी के एयर फिल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RHT50XV16
    • ब्रांड - Daikin
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पावर - 5 किलोवाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 880.1 किलोवाट घंटे 
    • खास सुविधा - 3डी एयरफ्लो, ड्यू क्लीन, हीटिंग और कूलिंग फंक्शन -10°C से 54°C तक संचालन, हेप्टा सेंस, ट्रिपल डिस्प्ले
    • वाट क्षमता - 1600 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • डाइकिन ब्रांड के इस एसी में PM 0.1 फिल्टर है, जो हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है। 
    • R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। 
    • इकोनो मोड बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छा माना जा सकता है। 

    कमी 

    • डाइकिन के इस हैवी-ड्यूटी मॉडल की शुरुआती कीमत और इंस्टॉलेशन चार्ज मार्केट के अन्य सामान्य ब्रांड्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। हालांकि, इसके लॉन्ग-लास्टिंग फीचर्स को देखते हुए यह पैसा वसूल डील हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 2 Ton 3 Star, New Star Rated, Smart Inverter Split AC

    5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस ब्लू स्टार एयर कंडीशनर को आप अपनी ठंडक आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका कॉपर कॉइल जंग से सुरक्षित, मजबूत व टिकाऊ है। 2 टन की क्षमता में आने वाला यह Blue Star स्प्लिट एसी 151 से 200 वर्ग फुट वाले कमरों के लिए अच्छा हो सकता है। 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को तेजी से ठंडा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Inverter AC को वाई-फाई से जोड़कर फोन के जरिए कभी-भी और कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं।। साथ ही वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी है, जिस वजह से इसे आप आवाज की मदद से भी चला सकते हैं। इस एयर कंडीशनर का टर्बो कूल फंक्शन कमरे को बहुत कम समय में तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - IA322DXU
    • ब्रांड - Blue Star 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 21838 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • वाट क्षमता - 6300 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • खास सुविधा - 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, एआई प्रो, कम्फर्ट स्लीप, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.5D x 111W x 33.5H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है। 
    • 2 टन की क्षमता वाला यह मॉडल 4 वे स्विंग के साथ आता है, जिसकी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है। 
    • एआई प्रो बाहर के तापमान और कमरे के अंदर की स्थितियो को समझकर कूलिंग और पंखे की स्पीड को एडजस्ट करता है।  

    कमी 

    • 2 टन की क्षमता होने के कारण इसकी इनडोर यूनिट काफी बड़ी और लंबी (111 cm) है। इसे इंस्टॉल करने के लिए दीवार पर अच्छी-खासी जगह होनी चाहिए।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    बिजली की कम खपत करने वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो हिताची ब्रांड का चयन करना अच्छा हो सकता है क्योंकि इसमें 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों को खत्म करने में मदद करता है। 1.5 टन की क्षमता वाले इस Hitachi इन्वर्टर एसी में आइस क्लीन की सुविधा है, जो अंदरूनी हिस्सों में जमी धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करती है। इसमें फिल्टर क्लीन इंडिकेटर है, जो आपको यह याद दिलाता है कि आपको स्प्लिट एसी के एयर फिल्टर को साफ करने की जरूरत है ताकि इसका कम रख-रखाव किया जा सकें। इसमें 600 CFM IDU एयरफ्लो की सुविधा है, जो पावरफुल और एकसमान कूलिंग करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - RAS.V518PCDIBT
    • ब्रांड - Hitachi
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1275 वाट 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 690.72 किलोवाट घंटे 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 25D x 105W x 29.4H सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • इस हिताची एसी में 3 इन 1 स्मार्ट व्यू डिस्प्ले है, जो इनडोर यूनिट पर तापमान और अन्य जानकारी को दिखाता है। 
    • 1.5 टन की क्षमता वाले इस मॉडल में 24 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है। 
    • यह 54 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी कमरे को कम समय में तेजी से ठंडा कर सकता है। 

    कमी 

    • हिताची के इस मॉडल की कूलिंग और जापानी बिल्ड क्वालिटी तो लाजवाब है, लेकिन इसके रिमोट का बैकलाइट डिजाइन थोड़ा साधारण लगता है, जिसे रात के अंधेरे में ऑपरेट करने में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। 
    04
  • Carrier 2 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    डिह्यूमिडिफायर फंक्शन के साथ मिलने वाला यह कैरियर एसी हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है। इसका ऑटो क्लीन फंक्शन इवैपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी को ऑटोमैटिक साफ करता है। इस 2 टन एसी में वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड वाले इस Carrier AC को आप अपनी ठंडक जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप एसी को घर पर आने से पहले ही चालू करना चाहते हैं, तो इस स्मार्ट एसी का चयन करें क्योंकि इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WIFI की सुविधा है, जिस वजह से इसे आप स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी चला सकते हैं। स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह एयर कंडीशनर हिडन एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - CAI24EE3R36W0
    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 2 टन 
    • कूलिंग पावर - 6000 वाट 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
    • वाट क्षमता - 1780  वाट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1068.29 kWh (यूनिट्स प्रति वर्ष)
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 104.5W x 31.5H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 40 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • ऑटोमेटिक रीस्टार्ट फंक्शन लाइट होने के बाद एसी को पिछली सेटिंग पर ही चालू कर देता है। 
    • 2 टन की क्षमता वाला यह मॉडल एचडी और PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है। 
    • इसमें रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर है, जो एसी में कूलिंग गैस का पता लगाने में मदद करता है। 

    कमी 

    • 2 टन की क्षमता होने के कारण इसका कुल वजन लगभग 40.5 किलोग्राम है, और इसका साइज भी काफी बड़ा है। इसे इंस्टॉल करने के लिए आपको एक बहुत मजबूत दीवार और अच्छी-खासी जगह की जरूरत होगी।
    05

जून की भीषण गर्मी के लिए पावरफुल स्प्लिट एसी की तुलना 

यहां आपको जून की भीषण गर्मियों को आरामदायक बनाने वाले पावरफुल Split AC के 5 बेहतरीन विकल्प मिलेंगे, जिनका चयन आप अपनी जरूरत, बजट और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

Haier-HSA18KU-RAI4NB-I

1.5 टन 

735.94 वाट

4-वे स्विंग

Daikin-RHT50XV16

1.5 टन 

880.1 किलोवाट घंटे 

3D एयरफ्लो

Blue Star-IA322DXU

2 टन

      - 

सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी

Hitachi-RAS.V518PCDIBT

1.5 टन 

690.72 किलोवाट घंटे

स्मार्ट व्यू डिस्प्ले

Carrier-CAI24EE3R36W0

2 टन 

1068.29  वाट 

वाईफाई सक्षम 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस ब्रांड के स्प्लिट एसी जून की गर्मी से राहत दिला सकते हैं?
    +
    अगर आप भी जून की गर्मी से राहत पाने के लिए पावरफुल कूलिंग वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो Haier, Daikin, Carrier, Blue Star और Hitachi ब्रांड्स को अच्छा माना जा सकता है।
  • जून की गर्मी के लिए कितने टन का एसी चाहिए?
    +
    जून भीषण गर्मी में 1.5 टन या 2 टन का एसी बेहतर कूलिंग दे सकता है, खासकर अगर कमरा धूप वाला हो।
  • क्या इन्वर्टर एसी भीषण गर्मी में बिजली बचाते हैं?
    +
    हां, इन्वर्टर एसी अपनी कंप्रेसर स्पीड को तापमान के अनुसार एडजस्ट करते हैं, जिससे वे पारंपरिक एसी की तुलना में बिजली की काफी बचत करते हैं और लगातार ठंडक बनाए रखते हैं।