1.5 Ton क्षमता वाले ये Air Conditioner मिनटों में करेंगे गर्मी गायब, Wi-Fi और AI फीचर्स से हैं लैस

स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर के साथ पाएं तेज कूलिंग, बिजली की बचत और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन अनुभव। LG, Samsung और Daikin जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के एसी Wi-Fi कंट्रोल, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और कम शोर जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ गर्मियों में ठंडक का अहसास दे सकते हैं।
स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर
स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर

गर्मियों में तेज और आरामदायक ठंडक पाने के लिए लेख में बताए गए Carrier, Samsung, LG और Haier जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर शानदार विकल्प हो सकते हैं। ये एसी फास्ट कूलिंग तकनीक के साथ आते हैं, जो कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा कर सकते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से बिजली की खपत कम होती है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन मिल सकता है। कई स्मार्ट Air Conditioner मॉडल तो Wi-Fi कंट्रोल, वॉइस कमांड और मोबाइल ऐप सपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आते हैं, जिससे आप एसी को कहीं से भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, HD फ़िल्टर, एंटी-बैक्टीरियल प्रोटेक्शन और कम शोर में काम करने जैसी खूबियां होने से ये घर और ऑफिस के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।

तो आइए, नीचे स्मार्ट 1.5 टन स्प्लिट एसी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    1.5 टन क्षमता वाला यह हायर एसी 111 से 180 स्क्वायर फीट तक के मीडियम साइज के कमरे को बहुत तेजी से ठंडा कर सकता है। इसमें 5.25 किलोवॉट की कूलिंग पावर दी गई है, जिससे तेज गर्मी में भी कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने आप कम या ज्यादा करता है, जिससे जरूरत के हिसाब से बिजली का उपयोग होता है और बिल में कमी देखने को मिल सकती है। इस Haier Split AC में 7-इन-1 कूलिंग मोड भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक कंट्रोल कर सकते हैं। इस एयर कंडीशनर में AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया गया है, जो आपकी आदतों और कमरे के तापमान को समझकर अपने आप कूलिंग सेट करता है। इससे बार-बार तापमान बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है और आरामदायक माहौल बना रहता है। वहीं Wi-Fi सपोर्ट होने की वजह से आप इसे अपने स्मार्टफोन से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। मोबाइल ऐप के जरिए एसी ऑन या ऑफ करना, तापमान बदलना या मोड सेट करना बहुत आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एयर कंडीशनर एप्लीकेशन - स्मार्ट होम
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 किलोवाट

    खूबियां 

    • यह एसी सुपरसोनिक कूलिंग तकनीक के साथ केवल 10 सेकंड में तेज ठंडी हवा देना शुरू कर देता है। 
    • इसमें 900 CFM एयर सर्कुलेशन दिया गया है, जो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है।
    • इसमें दिया गया फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर केवल एक बटन दबाने पर लगभग 21 मिनट में इंडोर यूनिट की अंदर से सफाई कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टालेशन बहुत महंगा और अच्छा नहीं है। 
    01
  • IFB 1.5 Ton 5Star, AI Powered Inverter Split Air Conditioner

    AI पॉवर्ड तकनीक के साथ आने वाला यह आईएफबी स्मार्ट एसी कमरे के तापमान और उपयोगकर्ता की जरूरत के अनुसार अपने आप सेटिंग्स को एडजस्ट करता है। इससे आपको बार-बार तापमान बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है और आरामदायक माहौल बना रहता है। वहीं वाई-फाई स्मार्ट कंट्रोल फीचर की मदद से आप इसे अपने स्मार्टफोन से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। मोबाइल ऐप के जरिए IFB Air Conditioner को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं या मोड सेट कर सकते हैं। इसमें जियो सेंसिंग फीचर होने से यह आपके मोबाइल की लोकेशन को पहचानकर आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है। यह लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में काम करता है, जिससे घर पहुंचते ही ठंडा और आरामदायक वातावरण मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IFB
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.7 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 39 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एयर कंडीशनर एप्लीकेशन - आवासीय
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 644.41 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • स्लीप प्रोफाइल फीचर रात में आपकी जरूरत के अनुसार तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है, जिससे आरामदायक नींद के साथ बिजली की बचत भी हो सकती है।
    • इसमें दी गई फ़ास्ट कूलिंग तकनीक 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी तेजी से कमरे को ठंडा कर सकती है।
    • साफ और स्वच्छ हवा के लिए इसमें डस्ट फ़िल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को रोकने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 



    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 1.5Ton 3Star, Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC

    4.75 किलोवॉट की कूलिंग पावर वाला यह सैमसंग एसी तेज गर्मी में भी कमरे को जल्दी और प्रभावी तरीके से ठंडा कर सकता है। यह एयर कंडीशनर डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है, जिसमें इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप कम या ज्यादा कर सकता है। इससे लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती है, बिजली की बचत होती है और मशीन की लाइफ भी बढ़ सकती है। इस Samsung AC में सबसे खास तकनीक विंडफ्री दी गई है, जो सामान्य एसी में तेज ठंडी हवा सीधे शरीर पर लगती है, जिससे कई लोगों को असहज महसूस होता है, लेकिन WindFree फीचर में हजारों छोटे माइक्रो एयर होल्स के जरिए हवा धीरे-धीरे और समान रूप से कमरे में फैलती है। इससे कमरा ठंडा भी रहता है और सीधी ठंडी हवा शरीर पर नहीं लगती है, जिससे ज्यादा आरामदायक अनुभव मिल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 26 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एयर कंडीशनर एप्लीकेशन - आवासीय
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 829.57 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इस एयर कंडीशनर में BESPOKE AI तकनीक दी गई है, जो उपयोगकर्ता की आदतों और कमरे की स्थिति को समझकर अपने आप कूलिंग सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकती है। 
    • AI एनर्जी मोड लगभग 30% तक अतिरिक्त बिजली बचाने में मदद कर सकता है।
    • Samsung स्मार्ट थिंग्स ऐप की मदद से एसी ऑन या ऑफ करना, तापमान बदलना, मोड सेट करना और बिजली की खपत को मॉनिटर करना बहुत आसान हो जाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसे समय और पैसे की पूरी बर्बादी बताया है।
    03
  • LG 1.5 Ton 5 Star, Smart Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एलजी एसी 111 से 150 स्क्वायर फीट तक के मीडियम साइज कमरे के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 5000 W की कूलिंग क्षमता दी गई है, जो तेज गर्मी में भी कमरे को जल्दी ठंडा कर सकती है। इस LG एयर कंडीशनर में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को अलग-अलग स्तर पर सेट कर सकता है। कम गर्मी होने पर कम क्षमता पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है और ज्यादा गर्मी में हाई कूलिंग मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस विराट मोड वाले एलजी स्प्लिट एसी में दिया गया विराट मोड बहुत ज्यादा गर्मी में एसी की कूलिंग क्षमता को बढ़ाकर कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 31 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एयर कंडीशनर एप्लीकेशन - आवासीय
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 671.15 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • यह एसी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। 
    • इसमें मौजूद 4 वे एयर स्विंग हवा को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना समान रूप से ठंडा रहता है और कहीं भी ज्यादा या कम कूलिंग महसूस नहीं होती है। 
    • इसका 15 मीटर एयर थ्रो फीचर लंबी दूरी तक ठंडी हवा पहुंचाता है, जिससे बड़े कमरे में भी अच्छी कूलिंग मिल सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके साथ कॉपर वायर नहीं मिलती है। 

    04
  • Carrier 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    इस एयर कंडीशनर में स्मार्ट वाई -फाई फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे अपने स्मार्टफोन से कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। Carrier RAC Wi-Fi V2 App के जरिए आप तापमान बदल सकते हैं, मोड सेट कर सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं और बिजली की खपत भी देख सकते हैं। यह एसी अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है, इसलिए आप केवल आवाज से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इस इन्वर्टर एसी में कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है। कम गर्मी होने पर कम क्षमता पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है और ज्यादा गर्मी में फुल पावर पर तेज कूलिंग ली जा सकती है। इसका इंस्टा कूल फीचर जल्दी से ठंडक दे कमरे को ठंडा कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 38 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एयर कंडीशनर एप्लीकेशन - आवासीय
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट 

    खूबियां 

    • इसमें दी गई स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले में बिजली की खपत की जानकारी देख सकते हैं ताकि उपयोगकर्ता आसानी से अपने बिजली खर्च पर नजर रख सके। 
    • फॉलो मी फंक्शन फीचर रिमोट कंट्रोल में लगे सेंसर की मदद से उस जगह के तापमान को पहचानता है जहां आप बैठे होते हैं और उसी हिसाब से कूलिंग एडजस्ट कर सकता है।
    • स्लेप मोड रात में धीरे-धीरे तापमान को संतुलित रखता है, जिससे आरामदायक नींद मिलती है और बिजली की बचत भी होती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को बहुत बेकार बताया है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    05

स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद स्मार्ट 1.5 टन एयर कंडीशनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी, फ़िल्टर, एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिनको आप अपने जरूरत और बजट के हिसाब से ले सकते हैं।

फीचर्स

Haier 1.5 Ton 4 Star AI AC

IFB 1.5 Ton 5 Star AI AC

Carrier 1.5 Ton AC

Samsung 1.5 Ton Bespoke AI WindFree AC

LG 1.5 Ton 5 Star Smart AC

क्षमता

1.5 टन

1.5 टन

1 टन

1.5 टन

1.5 टन

स्टार रेटिंग

4 स्टार

5 स्टार

5  स्टार

3 स्टार

5 स्टार

कूलिंग क्षमता

5250 वॉट

4700 वॉट

4800 किलोवॉट

4750 वॉट

5000 वॉट

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

ट्रिपल+इन्वर्टर

AI इन्वर्टर 

फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर 

डिजिटल इन्वर्टर 

स्मार्ट इन्वर्टर 

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1

8-इन-1

6-इन-1

5-स्टेप  कन्वर्टिबल 

AI 6-इन-1

तेज कूलिंग फीचर

10 सेकंड कूलिंग

हाइब्रिड फ़ास्ट कूलिंग 

इंस्टा कूल 

AI फ़ास्ट कूलिंग 

विराट मोड 

अधिकतम तापमान पर कूलिंग

60°C

55°C

52°C

58°C

55°C


और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 1.5 टन स्मार्ट एसी बड़े कमरे के लिए सही होता है?
    +
    हां, 1.5 टन स्मार्ट एयर कंडीशनर लगभग 110 से 180 स्क्वायर फीट तक के मीडियम साइज कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह तेज कूलिंग के साथ पूरे कमरे को समान रूप से ठंडा करने में मदद करता है।
  • स्मार्ट एसी में Wi-Fi और मोबाइल कंट्रोल का क्या फायदा है?
    +
    स्मार्ट एसी को आप मोबाइल ऐप की मदद से कहीं से भी ऑन/ऑफ कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और टाइमर सेट कर सकते हैं। कई मॉडल अलेक्सा और गूगल अस्सिटेंट वॉइस कंट्रोल भी सपोर्ट करते हैं।
  • इन्वर्टर एसी और सामान्य एसी में क्या अंतर होता है?
    +
    इन्वर्टर एसी कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड अपने आप कम या ज्यादा करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती है। सामान्य एसी बार-बार ऑन/ऑफ होता है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च होती है।