Blue Star ब्रांड के ये Air Conditioner देंगे भीषण गर्मी में पावरफुल कूलिंग!

अगर आप गर्मी में शानदार कूलिंग, बेहतर प्रदर्शन और लंबे समय तक चलने वाला एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो Blue Star के कई AC मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। ये तेज कूलिंग, कम बिजली खपत और आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं, जो घर के लिए सही हैं।
बढ़िया कूलिंग के लिए ब्लू स्टार एयर कंडीशनर
बढ़िया कूलिंग के लिए ब्लू स्टार एयर कंडीशनर

गर्मी के मौसम में घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के लिए एक अच्छे एयर कंडीशनर की जरूरत होती है। ऐसे में ब्लू स्टार एयर कंडीशनर अपनी तेज कूलिंग, मजबूत प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके एयर कंडीशनर कम समय में कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखते हैं। यहां लेख में ऐसे ही शानदार Blue Star ब्रांड के Air Conditioner मिल जायेंगे, जो इन्वर्टर तकनीक, टर्बो कूलिंग, धूल और बैक्टीरिया फिल्टर, और मल्टी सेंसर तकनीक जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। ये स्प्लिट एसी न केवल आरामदायक ठंडक देते हैं, बल्कि बिजली की खपत को कम करने में भी मदद करते सकते हैं। अलग-अलग कमरे के आकार और जरूरत के अनुसार क्षमता और डिजाइन को चुन सकते हैं।

तो चलिए ब्लू स्टार एयर कंडीशनर के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Blue Star 1 Ton 3 Star Inverter Split Ac

    ब्लू स्टार का यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी अच्छी कूलिंग दे सकता है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग देने के साथ लंबे समय तक टिकाऊ मानी जाती है और कम रखरखाव की जरूरत होती है। इस 1 Ton AC के साथ एंटी-कोरोज़िव ब्लू फिन्स सुरक्षा दी गई है, जो कॉइल को जंग, नमी और धूल से बचाने में मदद कर सकती है। यह एयर कंडीशनर ईको मोड के साथ आता है, जो आरामदायक कूलिंग देते हुए बिजली बचाने में मदद कर सकता है। वहीं कम्फर्ट स्लीप फीचर रात के समय तापमान को अपने आप सही रखता है, जिससे आरामदायक नींद मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 11942 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 44 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1060 वाट

    खूबियां 

    • इसमें डस्ट फिल्टर भी दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को कम कर सकता है।
    • इसका सेल्फ डायग्नोसिस फीचर किसी खराबी की स्थिति में स्क्रीन पर एरर कोड दिखाता है, जिससे समस्या को जल्दी समझने में आसानी हो सकती है।
    • यह एसी स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके साथ इंस्टॉलेशन और स्टेबलाइजर शामिल नहीं हैं।


    01
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    इस 1.5 टन स्प्लिट एसी में वाई-फाई और वॉइस कमांड तकनीक दी गई  है। इसे मोबाइल फोन के जरिए कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं ब्लू स्टार के स्मार्ट ऐप से तापमान सेट कर सकते हैं और एसी के उपयोग को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह AC 1.5 Ton अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे केवल आवाज के जरिए एसी को चालू करना, तापमान बदलना और अन्य सेटिंग्स नियंत्रित करना आसान हो जाता है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले ये 1.5 टन एसी में 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार अलग-अलग कूलिंग चुनकर बिजली की बचत कर सकते हैं और मौसम के अनुसार आरामदायक कूलिंग पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5050 किलोवॉट
    • नॉइज़ लेवल - 35 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 617 घन फीट प्रति मिनट प्रति वाट

    खूबियां 

    • यह एसी 4-वे स्विंग सुविधा के साथ आता है, जिसमें हवा ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं दोनों दिशाओं में फैलती है। 
    • टर्बो कूल फीचर कम समय में कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
    • AI प्रो तकनीक कमरे और बाहर के तापमान को पहचानकर अपने आप कूलिंग और पंखे की स्पीड को नियंत्रित करती है, जिससे बेहतर ठंडक मिल सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह आवाज बहुत तेज करता है। 


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blue Star 1.5 Ton 4 Star, Inverter Split AC

    इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी में 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिसको आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग कूलिंग क्षमता के अनुसार चुन सकते हैं। इससे कम बिजली खर्च में भी आरामदायक ठंडक मिल सकती है। इसमें खास ध्वनि सुरक्षा लेयर दी गई है, जो कंप्रेसर की आवाज और कंपन को कम करके एसी को शांत तरीके से चलाने में मदद करती है। साथ ही यह Inverter AC स्मार्ट रेडी फीचर के साथ आता है, जिसको मोबाइल ऐप, अमेज़न एलेक्सा और गूगल होम के जरिए भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसकी 1.5 टन क्षमता लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए सही रह सकती है। वहीं इसमें दिया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को नियंत्रित करता है। इससे जरूरत के अनुसार कूलिंग मिल सकती है और बिजली की बचत भी हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 18000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 41.6 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 850.74 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसका टर्बो कूल फीचर तेज गर्मी में कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर सकता है।
    • इसका ईको मोड कमरे को ठंडा रखते हुए बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है।
    • इसमें एंटी-कोरोज़िव ब्लू फिन सुरक्षा दी गई है, जो नमी, बारिश और धूल के कारण होने वाले जंग और खराबी से सुरक्षा कर सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया शोर का स्तर बहुत ज़्यादा है। 
    03
  • Blue Star 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC

    इस स्प्लिट एसी में 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार अलग-अलग कूलिंग क्षमता चुन सकते हैं। इससे मौसम और उपयोग के अनुसार बिजली की खपत को कंट्रोल करना आसान हो सकता है। वहीं समें टर्बो मोड भी दिया गया है, जो कम समय में कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकता है।1 टन क्षमता वाले इस Blue Star ब्रांड के Air Conditioner में डिजीक्यू हेप्टा सेंसर तकनीक दी है, जिसमें 7 स्मार्ट डिजिटल सेंसर काम करते हैं। ये सेंसर तेज़ गर्मी में भी सही और लगातार कूलिंग बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह तकनीक ब्रांडेड स्प्लिट एसी के महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों की सुरक्षा भी करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 51 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 621.1 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसमें 4-वे एयर स्विंग सुविधा दी गई है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंच सकती है। 
    • इसका ड्राई मोड बारिश या उमस वाले मौसम में कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करके वातावरण को ठंडा और आरामदायक बनाए रख सकता है।
    • यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, जो लगभग 621 यूनिट वार्षिक बिजली खपत करता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने एसी को बढ़िया नहीं बताया है। 
    04
  • Blue Star 2 Ton 5 Star, Inverter Split AC

    यह 2 टन क्षमता वाला स्प्लिट एयर कंडीशनर लगभग 151 से 200 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप कंट्रोल कर सकता है। इससे बेहतर कूलिंग मिलने के साथ बिजली की बचत भी हो सकती है। इस Split AC में 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिसकी मदद से अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग कूलिंग क्षमता को चुन सकते हैं। इससे मौसम और कमरे की जरूरत के हिसाब से आरामदायक ठंडक मिल सकती है। इस मॉडल में AI प्रो तकनीक दी गई है, जो कमरे के अंदर और बाहर के तापमान को पहचानकर अपने आप कूलिंग और पंखे की स्पीड को कंट्रोल कर सकती है। साथ ही डिजीक्यू पेंटा सेंसर तकनीक एसी की कूलिंग को संतुलित रखने और महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों की सुरक्षा करने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 2 टन
    • कूलिंग पॉवर - 6100 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 51.7 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 935.89 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • यह एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी शानदार कूलिंग दे सकता है।
    • इसका टर्बो कूल फीचर तेज गर्मी में कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकता है।
    • डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करके साफ हवा दे सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अन्य एयर कंडीशनर की तुलना में अधिक शोर करता है।


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    05

ब्लू स्टार एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद ब्लू स्टार एयर कंडीशनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी रेटिंग, कैपेसिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में बताया है, जिनको आप अपने जरूरत और बजट के हिसाब से ले सकते हैं।

विशेषताएं

Blue Star 1 Ton IA312INU

Blue Star 1.5 Ton Smart AC

Blue Star 1.5 Ton 4 Star AC

Blue Star 1 Ton IA312ZXU

Blue Star 2 Ton 5 Star AC

क्षमता

1 टन

1.5 टन

1.5 टन

1 टन

2 टन

स्टार रेटिंग

3 स्टार

3 स्टार

4 स्टार

3 स्टार

5 स्टार

कन्वर्टिबल कूलिंग

4-इन-1

5-इन-1

4-इन-1

5-इन-1

5-इन-1

टर्बो कूल फीचर

हां

हां

हां

हां

हां

एयर स्विंग

सामान्य

4-वे स्विंग

सामान्य

4-वे स्विंग

4-वे स्विंग

और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ब्लू स्टार एयर कंडीशनर की कूलिंग कैसी होती है?
    +
    ब्लू स्टार एयर कंडीशनर तेज़ और बेहतर कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। ये एसी कम समय में कमरे को ठंडा करने में मदद करते हैं।
  • क्या ब्लू स्टार इन्वर्टर एसी बिजली बचाते हैं?
    +
    हां, ब्लू स्टार इन्वर्टर एसी कमरे की जरूरत के अनुसार कूलिंग को नियंत्रित करते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
  • क्या ब्लू स्टार एसी में स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?
    +
    हां, कई ब्लू स्टार एसी वाई-फाई, मोबाइल ऐप कंट्रोल और वॉइस कमांड जैसी स्मार्ट सुविधाओं के साथ आते हैं।