₹30,000 से कम में मिलेगी पॉवरफुल कूलिंग! ये Split AC कर देंगे फटाक से गर्मी गायब

कम बजट में दमदार कूलिंग चाहिए? यहां जानें ₹30,000 के अंदर आने वाले बेहतरीन स्प्लिट एसी के विकल्प, जिनमें मिलते हैं कन्वर्टिबल मोड, टर्बो कूलिंग और एयर फिल्ट्रेशन जैसे फीचर्स। छोटे और मीडियम साइज के कमरे में ये बेहतर परफॉर्मेंस, आरामदायक कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देते हैं।
₹30,000 से कम कीमत वाले हाई परफॉरमेंस स्प्लिट एसी
₹30,000 से कम कीमत वाले हाई परफॉरमेंस स्प्लिट एसी

भारत में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए घर पर एयर कंडीशनर लाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ₹30,000 है, तो ऐसे में थोड़ी सी कठिनाई हो रही है। बता दें ऑनलाइन कई हाई परफॉर्मेंस स्प्लिट एसी उपलब्ध हैं, जो शानदार कूलिंग के साथ बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इस प्राइस रेंज में आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, टर्बो कूल मोड, फास्ट कूलिंग, एंटी डस्ट फिल्टर और स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। Hisense, Cruise, Lloyd और Daikin जैसी कंपनियां बजट फ्रेंडली और भरोसेमंद स्प्लिट एसी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर इन ब्रांड्स के बढ़िया मॉडल्स देखने को मिलेंगे, जो छोटे और मीडियम साइज रूम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं, क्योंकि ये कम बिजली खर्च करते हुए तेज और समान कूलिंग देते हैं।

तो चलिए ₹30,000 के अंदर स्प्लिट एसी के शानदार विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC

    यह हाइसेंस 1.5 टन क्षमता वाला इन्वर्टर एसी 110 से 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए बढ़िया काम कर सकता है। इसमें दिया गया इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे एसी जरूरत के अनुसार ही बिजली का इस्तेमाल करता है और बिजली की बचत करने में मदद करता है। इस Hisense Split AC में 5 इन 1 कन्वर्टिबल तकनीक की मदद से आप जरूरत के अनुसार एसी की कूलिंग क्षमता को अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। वहीं क्विक चिल फीचर कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। गर्मियों में बाहर से आने के बाद यह मोड कुछ ही मिनटों में कमरे का तापमान कम कर देता है, जिससे तुरंत ठंडक महसूस होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Hisense 
    • कूलिंग पॉवर - 5100 W
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • शोर स्तर - 36 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1012.16 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसमें 4 वे स्विंग तकनीक दी गई है, जो हवा को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों दिशाओं में समान रूप से फैलाती है। 
    • PM 2.5 फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद धूल, छोटे प्रदूषण कण, बैक्टीरिया और एलर्जेंस को फिल्टर करने में मदद करता है, जिससे हवा ज्यादा स्वच्छ और ताजी रहती है।
    • इसमें हेयरपिन कोटिंग और एंटी करॉजन प्रोटेक्शन कॉइल्स को जंग और धूल से बचाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 


    01
  • Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    क्रूज ब्रांड का यह एयर कंडीशनर बजट फ्रेंडली और हाई परफॉर्मेंस एसी है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ₹30,000 के अंदर दमदार कूलिंग, कम बिजली खर्च चाहते हैं। इस Cruise AC की फास्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा कर देती है। साथ ही इसमें 2 वे ऑटो एयर स्विंग दिया गया है, जो हवा को दाएं और बाएं दिशा में समान रूप से फैलाता है ताकि कमरे के हर हिस्से तक ठंडी हवा पहुंचे। इस इन्वर्टर एसी का 7 स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम एंटी डस्ट फिल्टर, PM 2.5 फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर, कैटेचिन फिल्टर, विटामिन सी फिल्टर और सिल्वर आयन फिल्टर जैसे कई लेयर्स के साथ आता है। यह सिस्टम हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को कम करने में मदद करता है। कंपनी के अनुसार इसका मोटा पीएम 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद 99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया और वायरस को कम करने में मदद करता है। इसलिए यह एसी सिर्फ कूलिंग ही नहीं बल्कि बेहतर और स्वच्छ हवा भी देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1 टन 
    • ब्रांड - Cruise 
    • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • शोर स्तर - 42 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट 

    खूबियां 

    • इसका टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर और ट्रॉपिकल-एक्स ट्विन रोटरी कंप्रेसर बेहद गर्म मौसम में भी शानदार कूलिंग दे सकते हैं। 
    • ऑटो ब्लो एंड क्लीन टेक्नोलॉजी एसी बंद होने के बाद भी कुछ समय तक हवा चलाकर अंदर की नमी को सुखा देती है, जिससे फंगस, बैक्टीरिया और खराब गंध बनने की संभावना कम हो जाती है। 
    • इसमें 100 प्रतिशत हाई ग्रूव्ड कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो सामान्य कॉइल्स की तुलना में तेजी से हीट एक्सचेंज करता है, जिससे एसी जल्दी कूलिंग करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को बेकार बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

    लॉयड ब्रांड का यह 0.8 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी गर्मियों में तेज और आरामदायक कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें मौजूद 5 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर की मदद से आप रिमोट कंट्रोल के जरिए एसी की कूलिंग क्षमता को 30 प्रतिशत से 110 प्रतिशत तक एडजस्ट कर सकते हैं। Lloyd का यह Inverter Split AC 52 डिग्री सेल्सियस के अधिक तापमान पर भी बढ़िया कूलिंग कर सकता है। इसमें एयर कूल्ड इलेक्ट्रिक कंट्रोल बॉक्स टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आउटडोर यूनिट के इलेक्ट्रिक पार्ट्स को ठंडा रखने में मदद करती है। इससे बहुत ज्यादा गर्मी में भी एसी बिना रुके लगातार कूलिंग देता रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 0.8 टन 
    • ब्रांड - Lloyd 
    • कूलिंग पॉवर - 2.7 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • शोर स्तर - 32 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 549.06 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसका 5 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो फीचर ठंडी हवा को कमरे के दूर तक पहुंचाने में मदद करता है।
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर की मदद से यह एसी 140V से 280V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है। 
    • इसमें दिया गया लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने की स्थिति को जल्दी पहचानने में मदद करता है, जिससे समय रहते सर्विस करवाई जा सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को अच्छा नहीं बताया है। 


    03
  • Sharp 1 Ton 3 star, New Star Rated, Split AC

    1 टन क्षमता वाला शार्प ब्रांड का यह एयर कंडीशनर छोटे कमरों और लगभग 110 स्क्वायर फीट तक के स्पेस के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस ब्रांडेड स्प्लिट एसी में दिया दिया डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल और छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करता है, जिससे कमरे की हवा ज्यादा साफ और ताजी हो सकती है। वहीं हाई टेक इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और गर्मी के अनुसार यह स्प्लिट एयर कंडीशनर अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की बचत होती है और लगातार स्मूद कूलिंग मिलती रहती है। इस 1 Ton AC में 7 शील्ड जापान क्वालिटी प्रोटेक्शन तकनीक दी गई है जिसमें फायर शील्ड, वोल्टेज शील्ड, हीट शील्ड, स्क्वॉल शील्ड, यूवी शील्ड, सर्ज शील्ड और करॉजन शील्ड शामिल हैं। ये सभी सुरक्षा फीचर्स एसी को बिजली के उतार चढ़ाव, अत्यधिक गर्मी, बारिश, जंग और बिजली गिरने जैसी स्थितियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 0.95 टन 
    • ब्रांड - Sharp 
    • कूलिंग पॉवर - 11400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • शोर स्तर - 52 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 594.67 वाट 

    खूबियां 

    • इसकी मैजिक एलईडी डिस्प्ले में तापमान और टाइमर सेटिंग को आसानी से देख सकते हैं। 
    • इसका आउटडोर सेल्फ क्लीन और ऑटो क्लीन फीचर यूनिट के अंदर जमा धूल और नमी को साफ करने में मदद करता है। 
    • स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम और सेल्फ डायग्नोसिस फीचर एसी में आने वाली तकनीकी समस्याओं की पहचान आसान बनाते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग को कुछ खास नहीं बताया है।
    04
  • Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC

    इस डाइकिन एसी में PM 2.5 फिल्टर दिया गया है जो हवा में मौजूद धूल, छोटे प्रदूषण कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को फिल्टर करने में मदद कर सकता है। इससे कमरे की हवा ज्यादा साफ और हेल्दी बनी रहती है। बच्चों और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए यह फीचर काफी बढ़िया है। वहीं इस Daikin AC में मौजूद DNNS सेल्फ हील कोटिंग कॉपर कंडेंसर को जंग, नमी और धूल से बचाने में मदद करती है। इससे एसी की उम्र बढ़ती है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग मिलती रहती है। कॉपर कंडेंसर तेजी से हीट ट्रांसफर करता है जिससे कूलिंग जल्दी होती है और मेंटेनेंस भी कम रहता है। ₹30,000 से कम कीमत में आने वाला यह 0.8 टन क्षमता वाला स्प्लिट एसी छोटे कमरों और लगभग 80 स्क्वायर फीट तक के स्पेस के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 0.8 टन 
    • ब्रांड - Daikin 
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
    • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार 
    • शोर स्तर - 32 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 555.81 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसका फिक्स्ड स्पीड रोटरी कंप्रेसर लगातार बढ़िया कूलिंग दे सकता है।
    • इसमें मौजूद कोआंडा एयरफ्लो फीचर हवा को सीधे ऊपर डालने के बजाय पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है। 
    • इस मॉडल में स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन होने से सामान्य वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान अलग स्टेबलाइजर की जरूरत कम पड़ती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को खराब बताया है।

    और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

    05

₹30,000 से कम कीमत वाले स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप ऑनलाइन मौजूद अलग-अलग ब्रांड्स के ₹30,000 से कम कीमत वाले स्प्लिट Air Conditioner के मुख्य बिंदुओं जैसे एनर्जी एफिशिएंसी, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपनी जरूरत व बजट के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। 

फीचर

Hisense 1.5 Ton 3 Star Split AC

Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

Sharp 1 Ton 3 Star Split AC

Daikin 0.8 Ton 2 Star Split AC

क्षमता

1.5 टन

1 टन

0.8 टन

1 टन

0.8 टन

उपयुक्त कमरा

110-150 स्क्वायर फीट

110 स्क्वायर फीट तक

90 स्क्वायर फीट तक

110 स्क्वायर फीट तक

80 स्क्वायर फीट तक

स्टार रेटिंग

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

2 स्टार

एसी टाइप

इन्वर्टर स्प्लिट एसी

इन्वर्टर स्प्लिट एसी

इन्वर्टर स्प्लिट एसी

इन्वर्टर स्प्लिट एसी

फिक्स्ड स्पीड स्प्लिट एसी

कन्वर्टिबल मोड

5 इन 1

4 इन 1

5 इन 1

7 इन 1

नहीं

कूलिंग क्षमता

52°C तक

48°C तक

52°C तक

55°C तक

50°C तक

एयर स्विंग

4 वे स्विंग

2 वे ऑटो स्विंग

4 वे स्विंग

4 वे स्विंग

कोआंडा एयरफ्लो

एयर फिल्टर

PM 2.5 फिल्टर

7 स्टेज फिल्ट्रेशन

एंटी वायरल + PM 2.5

डस्ट फिल्टर

PM 2.5 फिल्टर

कॉपर कंडेंसर

100% कॉपर

हाई ग्रूव्ड कॉपर

100% कॉपर

100% कॉपर

कॉपर

एंटी रस्ट सुरक्षा

एंटी करॉजन

रस्ट ओ शील्ड

गोल्डन फिन्स

गोल्ड फिन प्लस

DNNS सेल्फ हील कोटिंग

फास्ट कूलिंग

क्विक चिल

टर्बो कूल

टर्बो कूल

टर्बो कूल

पावर चिल


Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्प्लिट एसी की कीमत ₹30,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹30,000 के अंदर कौन-सा स्प्लिट एसी सबसे अच्छा माना जाता है?
    +
    ₹30,000 के बजट में आज कई अच्छे इन्वर्टर स्प्लिट एसी उपलब्ध हैं, जिनमें कन्वर्टिबल कूलिंग, टर्बो मोड, पीएम 2.5 फिल्टर और कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बजट में Hisense, Lloyd, Cruise, और Daikin जैसे ब्रांड काफी लोकप्रिय हैं।
  • क्या ₹30,000 के अंदर इन्वर्टर एसी मिल जाता है?
    +
    हां, इस बजट में कई इन्वर्टर स्प्लिट एसी आसानी से उपलब्ध हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करने के साथ कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इससे कम बिजली खर्च होती है और लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती है।
  • क्या कन्वर्टिबल एसी बिजली बचाने में मदद करता है?
    +
    हां, कन्वर्टिबल एसी अलग-अलग कूलिंग मोड्स के साथ आते हैं जिनकी मदद से जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता कम या ज्यादा की जा सकती है। इससे बिजली की खपत कम होती है और एसी ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट बनता है।