2026 की गर्मी हर दिन अपने तेवर दिखा रही है और ऐसे में एक नया एयर कंडीशनर लेने का मतलब सिर्फ कूलिंग से ही नहीं है बल्कि साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करना भी है। ऐसे में अगर आप भी ऑटो क्लीन फंक्शन वाला एसी लेने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए साल 2026 में बढ़िया माने जाने वाले Haier, Blue Star, Carrier, Panasonic और Voltas ब्रांड्स के विकल्प लेकर आए हैं। ऑटो क्लीन फंक्शन वाले Split AC बंद होने के बाद भी अपने अंदर की नमी और धूल को ऑटोमेटिक साफ करते हैं। ये न केवल आपको फ्रेश हवा देते हैं, बल्कि बार-बार सर्विसिंग के झंझट और खर्चे को भी खत्म करते हैं। इनके अंदरूनी हिस्से और कॉइल्स साफ रहते हैं, तो एयर कंडीशनर के कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है और बिजली की कम खपत होती है।
यहां आपको 2026 के लिए ऑटो क्लीन फंक्शन वाले स्प्लिट एसी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता में आने वाला हायर एसी 120 से 190 वर्ग मीटर तक के बड़े कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इस मॉडल में ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और बिजली की कम खपत करता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाला यह Haier स्प्लिट एसी ऑटो क्लीन फंक्शन के साथ आता है, जो इवेपोरेटर कॉइल्स पर जमी गंदगी को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है। इस एयर कंडीशनर के कंडेंसर कॉइल को कॉपर से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग और कम रख-रखाव के लिए बढ़िया हो सकती है। इस इन्वर्टर एसी में सुपर माइक्रो एंटी बैक्टीरियल फिल्टर है, जो हवा ठंडा करने के साथ-साथ उसे साफ और स्वस्थ बनाने का काम करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
- ब्रांड - Haier
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- क्षमता - 1.5 टन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 854.39 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1435 वाट
खासियत
- 1.5 टन एसी में 15 मीटर तक का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा कमरे में दूर तक जाती है।
- इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन हवा में मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है।
- सुपर क्वाइट मोड वाला यह एयर कंडीशनर चलते समय कम आवाज करता है।
कमी
01
Carrier 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
अगर आप भी ऑटो क्लीन फंक्शन वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो कैरियर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा है, जिससे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करके इसे कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स वाले इस Carrier इन्वर्टर एसी को आप अपनी कूलिंग आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। डिह्यूमिडिफायर फंक्शन वाला यह 1.5 Ton AC हवा में मौजूद उमस को कम करने का काम करता है। 2 वे एयर स्विंग फंक्शन वाला यह एयर कंड़ीशनर 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी जबरदस्त ठंडक करता है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह इन्वर्टर एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल - CAI18EE5R36W0
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर
- खास सुविधा - ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 663.31 वाट
- वाट क्षमता - 1100 वाट
खासियत
- 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह कैरियर एसी बिजली की कम खपत कर सकता है।
- रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर कम गैस होने पर अलर्ट करता हैय़ लंबे समय तक आराम के लिए इस मॉडल में हाइड्रो ब्लू कोटिंग की गई है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें विश्वसनीयता की कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Panasonic 1.5 T 3S, New star rated, Heavy Duty WiFi Inverter Smart Split AC
4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस पैनासोनिक एसी की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है, जिससे ठंडक का बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस मॉडल में स्पीड कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम और ज्यादा कर सकता है। ऑटो क्लीन वाले इस Panasonic स्प्लिट एसी में 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WI-FI की सुविधा मिलती है, जिसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। 1.5 टन की क्षमता वाला यह एयर कंडीशनर कमरे में दूर तक हवा फेंकने में सक्षम है। साथ ही 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को कम समय में ठंडा कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CS/CU-SU18BKY3WXH
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 908.45 किलोवाट घंटे
- कूलिंग पावर - 18016 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 1600 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- खास फीचर्स - 4 तरह से घूमने वाला, वायु शोधन फिल्टर, ऑटो क्लीन, साइलेंट मोड, वाईफाई सक्षम
- आइटम का वजन - 11 किलोग्राम
खासियत
- कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला यह इन्वर्टर एसी बेहतर कूलिंग और कम रखरखाव के लिए बढ़िया हो सकता है।
- इस मॉडल में PM 0.1 फिल्टर है, जो साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
03
Voltas 1.5 ton 3 star,New star rated, Rating Inverter Split AC
एंटी डस्ट फिल्टर वाला यह वोल्टास एसी कमरे की हवा में मौजूद धूल, मिट्टी, बाल और रेशों को अंदर आने से रोकता है। मेमोरी रीस्टार्ट वाला यह मॉडल लाइट कट होने के बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाता है और बिजली वापस आने पर उसे पिछली सेटिंग्स पर चालू कर देता है। एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग वाला यह Voltas एयर कंडीशनर बैक्टीरिया, गंदगी और फंगस को पनपने से रोकता है, जिससे साफ व स्वच्छ एयर मिलती है। इस 1.5 टन Inverter AC को 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया माना जा सकता है। ऑटो क्लीन फंक्शन वाला स्प्लिट एसी अंदरूनी हिस्सों को नमी और गंदगी से दूर रखने में मदद कर सकता है। इस मॉडल को रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है, जिस वजह से यह उपयोग में आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - SAC 183INV CAV
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 900.94 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- वाट क्षमता - 5000
- कूलिंग पावर - 6 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24D x 92.5W x 32H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10.5 किलोग्राम
खासियत
- वोल्टास ब्रांड का यह एयर कंडीशनर स्लीप मोड के साथ आता है, जो रात में सोते समय कमरे के तापमान और पंखे की स्पीड को ऑटोमेटिक रूप से एडजस्ट करता है।
- एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट इंडोर इवेपोरेटर कॉइल को अधिक ठंडा होकर जमने से रोकता है।
कमी
04
Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह ब्लू स्टार स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी जबरदस्त ठंडक कर सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस मॉडल की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इस Blue Star इन्वर्टर एसी में WI-FI की सुविधा है। साथ ही इसमें वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी है, जिस वजह से इसे आप आवाज की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऑटो क्लीन फंक्शन वाला यह एयर कंडीशनर इवेपोरेटर कॉइल पर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को ऑटोमेटिक साफ कर सकता है। इस एयर कंडीशनर में टर्बो कूल फंक्शन है, जो एसी को सामान्य से बहुत अधिक तेजी से ठंडा करता है। R32 रेफ्रिजरेंट गैस वाला यह स्प्लिट एसी पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - IA318ZXUS
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वाट क्षमता - 5200 वाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 918.45 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर
- खास फीचर्स - 4-वे स्विंग, एआई प्रो+, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ऐप के साथ स्मार्ट एसी
खासियत
- सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी एसी के अंदरूनी हिस्सों में जमी गंदगी, बैक्टीरिया और धूल को पनपने से रोकता है।
- ब्लू स्टार के इस एसी में एआई प्रो+ तकनीक है, जो कमरे के तापमान और बाहरी मौसम के अनुसार कूलिंग मोड को सेट करती है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसमें गुणवत्ता की कमी बताई है।
05
2026 में सर्वश्रेष्ठ ऑटो क्लीन स्प्लिट एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के जरिए 2026 में बढ़िया माने जाने वाले ऑटो क्लीन फंक्शन स्प्लिट Air Conditioner के प्रमुख विकल्पों की सूची दी गई है। इनका चयन आप अपने कमरे के आकार, सुविधा, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।