घर के लिए Window AC बढ़िया है या Split AC ? यहां जानें कौन देता है बेहतर ठंडक और कम बिजली बिल?

Window AC और Split AC में से घर के लिए कौन सा विकल्प बढ़िया है? इस लेख में जानें दोनों के बीच कूलिंग परफॉर्मेंस, बिजली खर्च, कीमत, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के आधार पर फर्क और अपनी जरूरत, बजट और इस्तेमाल के हिसाब से चुनें अपने घर के लिए बेहतरीन विकल्प है और इस गर्मी पाएं आरामदायक कूलिंग।
घर के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी के बढ़िया विकल्प
घर के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी के बढ़िया विकल्प

गर्मी बढ़ते ही सबसे बड़ा सवाल आने लगता है कि घर के लिए कौन सा एसी सही रहेगा, विंडो एसी या स्प्लिट एसी? अगर आप नया एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि दोनों में फर्क क्या है और आपके कमरे, बजट और जरूरत के हिसाब से कौन बेहतर रहेगा। Window AC आमतौर पर सस्ते और इंस्टॉल करने में आसान होते हैं, जबकि Split AC ज्यादा स्मार्ट फीचर्स, कम आवाज वाले और बेहतर कूलिंग का अनुभव देते हैं। इस लेख में आप आसान भाषा में 5 विंडो एसी और 5 स्प्लिट एसी के मॉडल्स देख सकते हैं और इन दोनों के फीचर्स समझ सकते हैं, ताकि आप बिना कन्फ्यूजन के सही एसी चुन सकते हैं। इस लिस्ट में Hitachi, Haier, Voltas, Panasonic, Carrier, LG, Blue Star और Daikin जैसे ब्रांडेड एसी मौजूद हैं, जिनको यूजर्स की रेटिंग, फीडबैक, जरूरत और बजट के हिसाब से चुना गया है। ये एयर कंडीशनर 0.8 टन, 1 टन और 1.5 टन की क्षमता के साथ आते हैं, जो छोटे-बड़े कमरे में बढ़िया कूलिंग करते हैं।

विंडो एसी और स्प्लिट एसी क्या है और इनमें क्या अंतर है?

विंडो एसी एक सिंगल यूनिट होता है जिसमें सभी पार्ट्स जैसे कम्प्रेसर, कंडेंसर, फैन एक ही बॉक्स में होते हैं और इसे खिड़की या दीवार में लगाया जाता है। इसे इंस्टॉल करना आसान और बजट में सस्ता होता है, इसलिए छोटे कमरों के लिए अच्छा माना गया है।

वहीं स्प्लिट एसी दो हिस्सों में आता है - एक इंडोर यूनिट जो कमरे के अंदर लगती है और एक आउटडोर यूनिट, जो कमरे के बाहर लगती है। यह कम आवाज करता है, ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आता है और बड़े कमरों को जल्दी और बेहतर तरीके से ठंडा करता है।

चलिए नीचे Window AC और Split AC के आसान और जरूरी फीचर के आधार पर तुलना देखें - 

फीचर

Window AC

Split AC 

इंस्टॉलेशन

आसान, खिड़की में फिट हो जाता है

थोड़ा मुश्किल, दीवार + आउटडोर यूनिट

कीमत

सस्ता और बजट फ्रेंडली

थोड़ा महंगा लेकिन फीचर ज्यादा

कूलिंग परफॉर्मेंस

ठीक-ठाक, छोटे/मध्यम कमरे के लिए

तेज और बेहतर, बड़े कमरे के लिए भी अच्छा

बिजली की बचत

कम

ज्यादा (इन्वर्टर + AI फीचर्स)

आवाज

थोड़ा ज्यादा आवाज करता है

बहुत कम आवाज, शांत चलता है

एयर फिल्टर

बेसिक फिल्टर (डस्ट फिल्टर)

एडवांस (PM2.5, एंटी-वायरस, मल्टी फिल्टर)

कूलिंग कंट्रोल

लिमिटेड मोड

कन्वर्टिबल, AI कंट्रोल, मल्टी मोड

मेंटेनेंस

आसान और सस्ता

थोड़ा महंगा लेकिन स्मार्ट फीचर्स

चलिए, अब घर के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी मॉडल्स के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    यह 1.5 टन हायर स्प्लिट एसी खास तौर पर उन घरों के लिए बढ़िया है जहां तेज गर्मी, ज्यादा इस्तेमाल और आरामदायक कूलिंग की जरूरत होती है। भारतीय गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस Split AC में 60°C तक कूलिंग करने की क्षमता दी गई है, जो बहुत ज्यादा गर्मी में भी यह एसी बिना रुके काम करता है। साथ ही सुपरसोनिक कूलिंग सुविधा 10 सेकंड में ठंडक तुरंत देती है, जो खासकर दोपहर या हीट वेव के समय बहुत काम आता है। इस स्मार्ट Haier एसी का ट्रिपल इन्वर्टर कम्प्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है। वहीं फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक होने से आप सिर्फ एक बटन दबाने पर एसी के अंदर की सफाई कर सकते हैं। इससे हवा साफ रहती है, बदबू नहीं आती है और आपको बार-बार सर्विस की जरूरत कम पड़ती है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Haier 
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवॉट 
    • नॉइज़ लेवल - 42 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1555 वाट 

    खूबियां 

    • इसका 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको कूलिंग कंट्रोल करने की आज़ादी देता है जिससे आप जरूरत के हिसाब से 40% से 110% तक कूलिंग सेट कर सकते हैं।
    • इसकी सुपर क्वाइट तकनीक एसी को बहुत कम आवाज में चलाती है, जिससे नींद या काम में कोई परेशानी नहीं होती है। 
    • Wi-Fi सपोर्ट और स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर होने से आप मोबाइल से भी एसी कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को महंगा बताया है।


    01
  • Panasonic 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    छोटे कमरों के लिए यह पैनासोनिक 1 टन स्प्लिट एसी एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है, जो कम बिजली खर्च में साफ हवा और आरामदायक कूलिंग देता हैं। 100% कॉपर कंडेंसर औरशील्ड ब्लू+ कोटिंग इस Panasonic इन्वर्टर 3 स्टार एसी को मजबूत बनाती है और लीकेज या जंग से बचाने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय तक बिना परेशानी के उपयोग कर सकते हैं। यह Air Conditioner स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है, जो भारत में वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी सुरक्षित चलता है। साथ ही 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको कूलिंग को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप कभी फुल पावर तो कभी सेविंग मोड में एसी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1 टन 
    • ब्रांड - Panasonic 
    • कूलिंग पॉवर - 11431 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 36 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 576.31 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • बढ़िया एयरफ्लो और 2-वे स्विंग की वजह से हवा पूरे कमरे में फैलती है, जिससे छोटा कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है।
    • क्रिस्टल क्लीन तकनीक एसी के अंदर खुद सफाई करने में मदद करती है, जिससे कूलिंग बेहतर रहती है और मेंटेनेंस कम करना पड़ता है।
    • यह एसी 55°C तक काम करने की क्षमता रखता है, इसलिए तेज गर्मी में भी बढ़िया कूलिंग मिलत है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Cruise 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Inverter Split AC

    7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आने वाले इस क्रूज स्प्लिट एसी में PM 2.5 फिल्टर, एंटी-डस्ट, एक्टिवेटेड कार्बन, सिल्वर आयन जैसे कई लेयर हैं। इससे हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और छोटे कण काफी हद तक कम हो जाते हैं और आपको ज्यादा साफ एवं स्वच्छ हवा मिलती है, जो खासकर प्रदूषित शहरों के लिए बहुत जरूरी है। इस Cruise एसी में मौजूद इन्वर्टर कम्प्रेसर यानि वेरिएबल टननेज तकनीक का फायदा यह है की यह कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी पावर बदलती है। साथ ही यह 1.5 टन एसी बार-बार बंद-चालू नहीं होता है, जिससे बिजली कम खर्च होती है और कमरे में आरामदायक कूलिंग बनी रहती है। वहीं 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपको सुविधा देता है कि आप कूलिंग को जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Cruise 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 44 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 842.84 वाट 

    खूबियां 

    • तेज गर्मी के लिए इसमें टर्बो कूलिंग और ट्रॉपिकल-X कम्प्रेसर दिया गया है, जो 48°C तक भी लगातार कूलिंग बनाए रखता है। 
    • 2-वे ऑटो एयर स्विंग और मल्टी फैन स्पीड हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाते हैं, जिससे हर कोने तक कूलिंग पहुंचती है।
    • इसमें दी गई ऑटो ब्लो और क्लीन तकनीक एसी बंद होने के बाद अंदर की नमी को सुखा देती है, जिससे फंगस और बैक्टीरिया नहीं पनपते है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने अधिक शोर करने की शिकायत की है।
    03
  • Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

    छोटे कमरे में आरामदायक और बढ़िया कूलिंग के लिए आप इस डाइकिन स्प्लिट एसी को ले सकते हैं । इसमें दिया गया पावर चिल फीचर एसी को ऑन करते ही सामान्य मोड से करीब 20% तेजी से कूलिंग शुरू करता है, जिससे गर्म कमरे में तुरंत राहत मिलती है। इस 3 Star AC में लगा PM 2.5 फिल्टर हवा को सिर्फ ठंडा ही नहीं बल्कि साफ भी बनाता है। इसका मतलब है कि धूल और छोटे प्रदूषण कण कम हो जाते हैं, जिससे सांस लेना ज्यादा आरामदायक होता है। यह Daikin का स्प्लिट एसी इकोनो मोड आपको बिजली बचाने में मदद करता है। बता दें यह फीचर जब ज्यादा लोड होता है या लंबे समय तक एयर कंडीशनर चलाना होता है, तब काम आता है और बिल कम रखने में मदद करता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 0.8 टन 
    • ब्रांड - Daikin 
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 548.84 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसका कोआंडा एयरफ्लो और ड्यूल फ्लैप डिजाइन कूलिंग को संतुलित करता है, जिससे ठंडी हवा सीधे शरीर पर नहीं आती है बल्कि पूरे कमरे में फैलती है।
    • बारिश के मौसम में ड्राई मोड नमी को कम करता है, जिससे कमरे में चिपचिपापन नहीं रहता है।
    • कॉपर कंडेंसर और प्रोटेक्टिव कोटिंग की वजह से एसी ज्यादा टिकाऊ रहता है और जल्दी खराब होने की संभावना कम हो जाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके साथ कॉपर पाइप नहीं मिलती है।


    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

    गोल्ड फिन+ और कॉपर कंडेंसर इस एलजी 1.5 टन एसी को जंग से बचाते हैं और इसकी उम्र को बढ़ाते हैं, जिससे लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस मिलता है। 4-वे एयर स्विंग और लगभग 15 मीटर लंबा एयर थ्रो पूरे कमरे में ठंडी हवा को बराबर फैलाते हैं, जिससे हर कोना ठंडा रहता है और आपको एक समान कूलिंग मिलती है। साथ ही यह LG कंपनी का Inverter Split AC गर्मी में 55°C तक भी काम करने की क्षमता रखता है, इसलिए हीट वेव में भी इसकी परफॉर्मेंस कम नहीं होती है। वहीं गर्मी ज्यादा होने पर विराट मोड तुरंत हाई पावर पर कूलिंग शुरू कर देता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता -1.5 टन 
    • ब्रांड - LG 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 31 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1290 वाट 

    खूबियां 

    • ऑटो क्लीन और Ez क्लीन फ़िल्टर की सुविधा एसी को अंदर से साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे हवा साफ रहती है और मेंटेनेंस कम करना पड़ता है।
    • रात में आराम के लिए सोने के लिए म्यूट फंक्शन और कम नॉइज की सुविधा बहुत बढ़िया रहती है। 
    • लौ गैस डिटेक्शन फीचर एसी में गैस कम होने पर अलर्ट देता है। इससे कूलिंग कम होने की समस्या समय रहते पता चल जाती है और आप तुरंत सर्विस करा सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग को ज्यादा बढ़िया नहीं बताया है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Window Inverter AC

    हिताची का यह 1.5 टन विंडो एसी कम बजट में आसान इंस्टॉलेशन और भरोसेमंद कूलिंग चाहते हैं, तो घर के लिए बढ़िया विकल्प है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ Hitachi एसी मीडियम साइज के कमरे में बढ़िया ठंडक देता है और 43°C तक की गर्मी में भी ठीक तरह से कूलिंग देता है। इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है। इसमें नॉन-इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जो बढ़िया और किफायती है। यह जरूरत के हिसाब से काम करता है और स्प्लिट एसी की तुलना में सस्ता पड़ता है, इसलिए अगर आपका बजट कम है तो यह एक बढ़िया विंडो एयर कंडीशनर विकल्प है। इसकी 3 स्टार रेटिंग और सालाना लगभग 1194 यूनिट खपत करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Hitachi
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 54 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1172.92 किलोवाट घंटे

    खूबियां 

    • इसमें की गई 100% कॉपर कंडेंसर और नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं। 
    • डिफ्रॉस्ट सेंसर अंदर जमी बर्फ को कंट्रोल करता है, जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ता है। 
    • ऑटो पावर मोड बिजली बचाने में मदद करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी ठंडा नहीं कर रहा है।
    06
  • Godrej 1.5 Ton Window AC

    गोदरेज का यह 1.5 टन विंडो एसी कम खर्च में भरोसेमंद कूलिंग के लिए अच्छा विकल्प है। इसका टर्बो मोड जरूरत पड़ने पर तुरंत तेज कूलिंग देता है, जिससे गर्मी में कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। वहीं इस Window AC का प्योर एयर फिल्टर हवा को साफ करता है और धूल-मिट्टी को कम करता है, जिससे आपको थोड़ी बेहतर और साफ कमरे में हवा मिलती है। कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ ब्लू इन कोटिंग होने से यह एयर कंडीशनर बेहद मजबूत और टिकाऊ है, जिससे जंग कम लगता है और लंबे समय तक अच्छी कूलिंग देता है। साथ ही स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर किसी भी छोटी समस्या को पहचानने में मदद करता है, जिससे सर्विस आसान हो जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Godrej 
    • कूलिंग पॉवर - 4.9 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 48 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • फ़िल्टर प्रकार - एंटी डस्ट फिल्टर 
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1203.74 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ यह बिजली खपत को कम कर सकता है।
    • यह 48°C तक की गर्मी में भी ठीक कूलिंग देता है। 
    • इसका 530 CFM एयर फ्लो कमरे में हवा तेजी से फैलता है और जल्दी ठंडक देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कंप्रेसर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
    07
  • Carrier 1.5 Ton 3 Star Window AC

    अगर आपको ज्यादा इंस्टॉलेशन का झंझट नहीं चाहिए और बजट में अच्छा एयर कंडीशनर चाहिए, तो यह Carrier विंडो एसी सही विकल्प हो सकता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें कई सुविधाजनक फीचर्स दिए गए हैं जैसे डस्ट फिल्टर, जो हवा से धूल हटाने में मदद करता है। टर्बो मोड तुरंत तेज कूलिंग देता है। वहीं ऑटो स्विंग और 2-वे एयर डायरेक्शन की वजह से हवा कमरे में बराबर फैलती है, जिससे हर कोना ठंडा होता है और आप किसी कोने में बैठकर कूलिंग का मजा ले सकते हैं। बेहतर कूलिंग देने और कम मेंटेनेंस के लिए यह 3 स्टार एसी कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Carrier 
    • कूलिंग पॉवर - 5.1 किलोवाट 
    • नॉइज़ लेवल - 52 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1206.06 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इसकी लगभग 5100 वॉट कूलिंग पावर कमरे को जल्दी ठंडा कर सकती है।
    • इसमें रोटरी कम्प्रेसर लगा है, जो अच्छे से काम करता है और लगातार कूलिंग बनाए रखता है।
    • इसमें ऑटो फैन स्पीड होने से एसी खुद जरूरत के अनुसार स्पीड एडजस्ट करता है।
    • इसका स्लीप मोड रात में आरामदायक कूलिंग देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया बनावट की गुणवत्ता घटिया लगती है।
    08
  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter Window AC

    अगर आप विंडो एसी में थोड़े एडवांस और पावर सेविंग फीचर्स चाहते हैं, तो ब्लू स्टार कंपनी का यह एसी आपको निराश नहीं करेगा। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी मध्य साइज के कमरे 150 sq.ft तक के लिए सही रहती है और यह तेज गर्मी में भी अच्छा कूलिंग देता है। इस Air Conditioner में 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड होने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग की क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसका 5 स्टार एनर्जी रेटिंग लंबे समय में बिजली खर्च को कम करने में मदद करता है, इसलिए अगर आप रोजाना कई घंटे Blue Star एसी चलाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद विकल्प हो सकता है। वहीं रोटरी कम्प्रेसर स्मूद और लगातार कूलिंग देता है, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ की समस्या नहीं होती है और कमरे में आरामदायक तापमान बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Blue Star
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 1089.35 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

    खूबियां 

    • इस्तेमाल के लिए इसमें अलग-अलग फैन मोड जैसे ऑटो / हाई / मीडियम / लो दिए गए हैं, जिससे आप अपने आराम के हिसाब से एयर फ्लो सेट कर सकते हैं।
    • इसका डस्ट फिल्टर हवा को साफ रखने में मदद करता है, जिससे कमरे में कम धूल आती है।
    • सेल्फ डाइग्नोसिस फीचर एसी में आने वाली समस्या को खुद पहचान लेता है, जिससे सर्विस आसान हो जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को कुछ खास नहीं बताया है।
    09
  • Voltas 185V Vertis Elite A 1.5 Ton 5 Star Inverter Window AC

    वोल्टास का यह 1.5 टन विंडो एसी कम जगह, आसान इंस्टॉलेशन और बिजली की बचत करने वाला घर के लिए किफायती कीमत में बढ़िया विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है, जिसका फायदा है कि यह Voltas Window AC जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता है, जो बार-बार ऑन/ऑफ नहीं होता है और बिजली की खपत कम रहती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस एयर कंडीशनर में मौजूद 2-इन-1 एडजस्टेबल मोड उपभोक्ता को यह सुविधा देता है कि वह कूलिंग को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकता है और जब ज्यादा ठंडक की जरूरत हो तो फुल पावर और जब हल्की कूलिंग चाहिए तो कम पावर पर चला सकते हैं। इससे सीधा फायदा बिजली की बचत में होता है। वहीं विंडो में लगने वाला यह एसी एंटी-डस्ट फिल्टर विद एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग के साथ आता है, जो हवा को साफ रखने में मदद करता है, जिससे धूल और छोटे कण कम होते हैं और ज्यादा साफ हवा मिलती है।


     स्पेसिफिकेशन्स 

    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ब्रांड - Voltas 
    • कूलिंग पॉवर - 1.64 किलोवॉट 
    • नॉइज़ लेवल - 56 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 5050 वाट 

    खूबियां 

    • फिल्टर क्लीन इंडिकेटर समय-समय पर आपको फिल्टर साफ करने की याद दिलाता है।
    • टर्बो मोड तुरंत तेज कूलिंग देता है, जिससे गर्म कमरे को जल्दी ठंडा किया जा सकता है।
    • मेमोरी रीस्टार्ट फीचर पावर कट के बाद खुद ही पहले वाली सेटिंग पर एसी को चालू कर देता है, जिससे बार-बार सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह एसी अच्छे से काम नहीं करता है।


    10

विंडो एसी और स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद विंडो एसी और स्प्लिट एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे क्षमता, फ़िल्टर, कन्वर्टिबल मोड जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और आसान मेंटेनेंस वाला एयर कंडीशनर चुन सकते हैं।

 

ब्रांड / मॉडल

टाइप

कैपेसिटी

एनर्जी

कूलिंग

Haier AC 

स्प्लिट 

1.5 टन 

4 स्टार 

बहुत हाई

Panasonic AC 

स्प्लिट 

1 टन 

3 स्टार 

अच्छी

Cruise AC 

स्प्लिट 

1.5 टन 

3 स्टार 

हाई

Daikin AC 

स्प्लिट 

0.8 टन 

3 स्टार 

मीडियम

LG AC 

स्प्लिट 

1.5 टन 

5 स्टार 

बहुत हाई

Hitachi AC 

विंडो 

1.5 टन 

3 स्टार 

अच्छी

Godrej AC 

विंडो 

1.5 टन 

3 स्टार 

अच्छी

Carrier AC 

विंडो 

1.5 टन 

3 स्टार 

हाई

Blue Star AC 

विंडो 

1.5 टन 

5 स्टार 

हाई

Voltas AC 

विंडो 

1.5 टन 

5 स्टार 

हाई

 

निष्कर्ष - अगर आपको कम बजट, आसान इंस्टॉलेशन और बेसिक कूलिंग चाहिए, तो Window AC सही रहेगा। वहीं अगर आपको कम आवाज, ज्यादा आराम, साफ हवा और स्मार्ट फीचर्स चाहिए तो Split AC बढ़िया रहेगा।

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • विंडो एसी और Split AC में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    विंडो एसी एक सिंगल यूनिट होता है जो खिड़की या दीवार में फिट होता है, जबकि स्प्लिट एसी में दो यूनिट (इनडोर + आउटडोर) होते हैं। स्प्लिट एसी ज्यादा एडवांस होता है और बेहतर कूलिंग देता है, जबकि विंडो एसी सिंपल और बजट फ्रेंडली होता है।
  • कौन सा एसी ज्यादा बिजली बचाता है?
    +
    आमतौर पर स्प्लिट एसी खासकर इन्वर्टर वाले ज्यादा बिजली बचाते हैं क्योंकि ये जरूरत के हिसाब से पावर एडजस्ट करते हैं। विंडो एसी में अक्सर फिक्स्ड स्पीड होती है, जिससे बिजली खपत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
  • छोटे कमरे के लिए कौन सा Air Conditioner बेहतर है?
    +
    अगर आपका कमरा छोटा है (100–150 sq.ft), तो विंडो एसी भी अच्छा काम करता है और सस्ता पड़ता है । लेकिन अगर आप कम आवाज और बेहतर आराम चाहते हैं, तो छोटा एसी ज्यादा अच्छा रहेगा।