छोटे कमरे के लिए कौन सा 1 टन Split AC है बढ़िया? जानिए सही विकल्प

छोटे कमरे के लिए कौन सा 1 Ton AC सबसे बेहतर है? यहां लेख में जानें टॉप ब्रांडेड मॉडल, जो देते हैं शानदार कूलिंग, कम बिजली खर्च और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ बढ़िया ठंडी हवा।
छोटे कमरे के लिए कौन सा 1 टन स्प्लिट एसी सबसे बेहतर है
छोटे कमरे के लिए कौन सा 1 टन स्प्लिट एसी सबसे बेहतर है

छोटे कमरे लगभग 80 से 120 स्क्वायर फीट के लिए सही एयर कंडीशनर चुनना बहुत जरूरी होता है, और ऐसे में 1 टन स्प्लिट एसी बढ़िया विकल्प हैं। ये न सिर्फ तेजी से कूलिंग देते हैं बल्कि बिजली की खपत भी कम करते हैं, जिससे आपका बिजली बिल कंट्रोल में रहता है। 1 Ton Split AC स्मार्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी, फास्ट कूलिंग मोड, और एनर्जी सेविंग फीचर्स के साथ आते हैं, जो छोटे कमरे को जल्दी और समान रूप से ठंडा करते हैं। Panasonic AC ब्रांड बिजली बचाने और साफ हवा देने के लिए अच्छा होता है, वहीं Carrier AC तेज और दमदार कूलिंग के लिए भरोसेमंद है, Midea ब्रांडेड मॉडल कम बजट में अच्छे फीचर्स देता है और Lloyd ब्रांड किफायती और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए सही है, और Haier ब्रांड फास्ट कूलिंग व मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है। साथ ही इनमें मौजूद एडवांस फीचर्स से इन एयर कंडीशनर को कंट्रोल करना आसान होता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    अगर आप छोटे कमरे के लिए स्मार्ट, तेज और एनर्जी सेविंग एसी ढूंढ रहे हैं, तो हायर का यह मॉडल बढ़िया विकल्प है। यह 120 स्क्वायर फीट तक के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बेडरूम और स्टडी रूम जल्दी और समान रूप से ठंडा होता है। इस Haier एसी में ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसका सुपरसोनिक कूलिंग फीचर सिर्फ 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देती है, और यह 60°C जैसी तेज गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.47 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 37 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 4 स्टार 
    • वोल्टेज - 50 वोल्ट

    खूबियां 

    • 4-वे एयर स्विंग और 20 मीटर एयर थ्रो की वजह से ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है, जिससे कोई भी हिस्सा गर्म नहीं रहता है। 
    • 4 स्टार एनर्जी रेटिंग और AI ECO मोड बिजली की खपत को कम रखते हैं। 
    • वाई-फाई और AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर आपके उपयोग को समझकर ऑटोमैटिक कूलिंग सेट करता है, जिससे हमेशा आरामदायक तापमान मिलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग को बढ़िया नहीं बताया है।


    01
  • Panasonic 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    पैनासोनिक ब्रांड का यह 1 टन स्प्लिट एसी छोटे कमरे के लिए एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है, जो 90-120 स्क्वायर फीट साइज के कमरे को जल्दी ठंडा करता है। इसमें PM0.1 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे धूल कणों को भी फिल्टर करके साफ और स्वच्छ हवा देता है। साथ ही क्रिस्टल क्लीन तकनीक अंदर की सफाई खुद ही करती है, जिससे एसी की परफॉर्मेंस बनी रहती है और हवा शुद्ध रहती है। इस Panasonic AC में मौजूद 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आपकी जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल को सेट कर सकते हैं, यानी कम जरूरत में कम बिजली और ज्यादा गर्मी में ज्यादा कूलिंग। वहीं इसका हाई एयरफ्लो और पावरफुल मोड तेजी से कमरे को ठंडा करते हैं, और यह 55°C तक की गर्मी में भी अच्छी तरह काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 11431 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइज़ लेवल - 36 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर कूलिंग और लंबी लाइफ देता है।
    • स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन (100–290V) एसी को वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षित रखता है। 
    • इसका 2-वे एयर स्विंग हवा को सही दिशा में फैलाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Carrier 1 Ton 5 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    1 टन कैपेसिटी वाला यह कैरियर एसी 580 CFM एयरफ्लो के साथ छोटी साइज के कमरे में तेज और समान कूलिंग देता है। इसमें Flexicool इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे लगभग 50% तक बिजली की बचत होती है। यह Carrier AC वाई -फाई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जिसमें जियो फेंसिंग के हिसाब से आप अपनी लोकेशन के हिसाब से ऑन/ऑफ कर सकते हैं। डुअल फिल्ट्रेशन सिस्टम (HD + PM2.5 फिल्टर) हवा को साफ और हेल्दी बनाता है, जबकि 100% कॉपर कंडेंसर और ब्लू कोटिंग से यह एयर कंडीशनर मजबूत होता है और लंबे समय तक चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • वॉइस कंट्रोल फीचर की मदद से एसी को आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले आपको दिखाता है कि AC कितनी बिजली खर्च कर रही है, जिससे आप आसानी से अपनी बिजली की खपत को समझकर कंट्रोल कर सकते हैं।
    • फॉलो में फीचर में रिमोट में लगा सेंसर आपके आसपास का तापमान मापता है और उसी के अनुसार कूलिंग देता है, जिससे आपको सही ठंडक मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने ऐप कनेक्टिविटी को बढ़िया नहीं बताया है।
    03
  • Midea 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    अगर आपको अपने छोटे बेडरूम या हॉल के लिए एक बजट-फ्रेंडली, स्मार्ट और हेल्दी कूलिंग वाला एसी चाहिए, तो मिडिया ब्रांड के इस मॉडल को ला सकते हैं। इसमें 3X एयर केयर फीचर मिलता है, जिसमें ड्राई मोड, एंटी - मोल्ड और ऑटो क्लीन शामिल हैं, जो नमी और गंदगी को हटाकर हवा को साफ और स्वच्छ बनाते हैं। साथ ही HD और PM2.5 फिल्टर धूल और छोटे कणों को हटाकर बेहतर हवा की क्वालिटी देते हैं। वहीं 100% कॉपर कंडेंसर और ब्लू कोटिंग होने से यह Midea एसी मजबूत और टिकाऊ बनाता हैं, जो लंबे समय तक बिना ज्यादा मेंटेनेंस के अच्छे से चलता है। इसका स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन (135–280V) इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी को वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षित रखता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Midea 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • यह एसी 52°C तक की गर्मी में भी सही तरह से काम करता है।
    • इसका स्लीप मोड फीचर रात में अपने आप तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है, जिससे नींद बढ़िया आती है।
    • इसका टाइमर फीचर से आप AC को पहले से सेट कर सकते हैं कि कब ऑन या ऑफ होना है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को बढ़िया नहीं बताया है।


    04
  • Lloyd 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह 1 टन लायड स्प्लिट एसी 120 स्क्वायर फीट तक के कमरे में अच्छे से कूलिंग करता है और इन्वर्टर कंप्रेसर के कारण कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड से आप जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा 30% से 110% तक कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल कम आता है। यह Lloyd एसी 52°C तक की गर्मी में भी अच्छे से काम करता है। गोल्डन फिन कॉपर कॉइल जंग से बचाता है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता है। लो गैस डिटेक्शन फीचर आपको समय पर गैस की जानकारी देता है और क्लीन फ़िल्टर इंडिकेटर बताता है कि कब फिल्टर साफ करना है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.55 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32
    • एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट

    खूबियां 

    • टर्बो कूल फीचर तेजी से कमरे को ठंडा कर देता है।
    • इसमें मौजूद एंटी वायरल + PM2.5 फिल्टर हवा को साफ और हेल्दी बनाते हैं।
    • 2-वे एयर स्विंग और 7 मीटर एयर थ्रो की वजह से ठंडी हवा कमरे में सही तरीके से फैलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को बढ़िया नहीं बताया है।

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।

    05

छोटे कमरे के लिए बढ़िया 1 टन स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद छोटे कमरे के लिए बढ़िया 1 टन स्प्लिट एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा कर बिजली का बिल कम रखते हैं। 

फीचर

Haier

Panasonic

Carrier

Midea

Lloyd

क्षमता

1 टन 

1 टन 

1 टन 

1 टन 

1 टन 

स्टार रेटिंग

4 स्टार 

3 स्टार 

5 स्टार 

3 स्टार 

3 स्टार 

कन्वर्टिबल मोड

7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड 

8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड

6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड

6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड

5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड

मैक्स तापमान

60°C

55°C

52°C

52°C

52°C

एयरफ्लो/थ्रो

20 मीटर

हाई एयरफ्लो

580 CFM

380 CFM

7 मीटर

स्मार्ट फीचर्स

वाई -फाई, AI Control

स्मार्ट 

वाई -फाई, वॉइस, Geo

बेसिक स्मार्ट

बेसिक

फिल्टर

एंटी-बैक्टीरियल

PM0.1 फ़िल्टर 

PM2.5 + HD

PM2.5 + HD

एंटी-वायरल + PM2.5

निष्कर्ष : वैसे तो ऊपर बताए गए सभी 1 टन Split AC छोटे कमरे के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन सही मॉडल आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आपको बेहतरीन कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स चाहिए तो Carrier और Panasonic बेहतर माने जाते हैं। वहीं, बजट में अच्छा परफॉर्मेंस पाने के लिए Midea और Lloyd भी अच्छे विकल्प हैं। अगर आप AI और स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स चाहते हैं तो Haier भी एक अच्छा चुनाव हो सकता है। इसलिए अपने कमरे के साइज, उपयोग और बजट के अनुसार ही सही एयर कंडीशनर चुनें। 

इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1 टन AC किस साइज के कमरे के लिए सही होता है?
    +
    1 टन एसी छोटे कमरे (लगभग 90-130 स्क्वायर फीट) के लिए सबसे सही होता है और इसमें अच्छी कूलिंग मिलती है।
  • क्या 1 टन स्प्लिट एसी बेडरूम के लिए सही है?
    +
    हां, छोटे बेडरूम (100-120 sq.ft) के लिए 1 टन Split AC सबसे अच्छा और एनर्जी सेविंग विकल्प होता है।
  • 1 टन एसी कितने समय में कमरा ठंडा करता है?
    +
    सामान्यतः 1 टन एसी 100-150 sq.ft कमरे को लगभग 15-20 मिनट में ठंडा कर सकता है, यह तापमान और गर्मी पर निर्भर करता है।