भारत में बढ़ते प्रदूषण और धूल की समस्या को देखते हुए घरों में साफ और स्वस्थ हवा बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में डस्ट फिल्टर करने वाले Split AC स्मार्ट और उपयोगी विकल्प है। ये आधुनिक स्प्लिट एसी न सिर्फ कमरे को ठंडा करते हैं, बल्कि इसमें लगे एडवांस डस्ट फिल्टर और एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी हवा से धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और प्रदूषण को भी कम करने में मदद करते हैं। खासकर शहरों और प्रदूषण वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ये एसी बेहतर विकल्प हैं, जो कूलिंग के साथ-साथ साफ और ताजी हवा भी देते हैं, जिससे घर का वातावरण ज्यादा साफ और आरामदायक बनता है।
तो चलिए डस्ट फिल्टर के साथ आने वाले स्प्लिट एसी के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
हायर का यह 1.5 टन पॉल्यूशन कंट्रोल डस्ट फिल्टर स्प्लिट एसी ठंडक के साथ-साथ साफ और स्वच्छ हवा भी देता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर प्लस कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है। यह 1.5 टन की क्षमता वाला Haier एसी 111 से 150 वर्ग फीट के कमरे में बढ़िया ठंडक देता है। इसमें सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और HD फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाता है, जिससे आपको साफ और शुद्ध हवा मिलती है। फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर सिर्फ एक बटन दबाने पर 21 मिनट में अंदर की पूरी सफाई कर देता है, जिससे 99.9% साफ हवा मिलती है और बदबू भी खत्म हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 34 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - एंटी-माइक्रोबियल एयर फिल्टर
- वोल्टेज - 50 वोल्ट
खूबियां
- इसमें 7 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार 40% से 110% तक कूलिंग कंट्रोल कर सकते हैं।
- यह एसी 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी तेज़ कूलिंग करता है।
- इसमें मौजूद हाइपर पीसीबी टेक्नोलॉजी वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाती है, जिससे आपको स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टॉलेशन बहुत महंगी बताई है।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
कैरियर का यह 1.5 टन पॉल्यूशन कंट्रोल डस्ट फिल्टर स्प्लिट एसी फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है। इस Carrier एसी का 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड आपको कूलिंग को जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा करने की सुविधा देता है। इसमें 4800 W कूलिंग पावर और 5400 W तक की मैक्सिमम क्षमता मिलती है, जो तेज और प्रभावी कूलिंग देता है। इंस्टा कूल फीचर की मदद से यह बहुत जल्दी कमरे को ठंडा कर देता है और 52 डिग्री तापमान तक भी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसमें मौजूद PM 2.5 फिल्टर और हाई डेंसिटी फिल्टर हवा में मौजूद बारीक धूल, प्रदूषण और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाकर साफ हवा देता है। ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम आपके घर की हवा को ज्यादा शुद्ध और सुरक्षित बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4800 किलोवाट
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - प्री-फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसका ऑटो क्लीन फीचर अंदर की नमी और गंदगी को साफ करके एसी को हाइजीनिक रखता है।
- स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले से आप बिजली की खपत को आसानी से देख और कंट्रोल कर सकते हैं।
- फॉलो मी फंक्शन आपके पास के तापमान के अनुसार कूलिंग देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
डाइकिन के इस 1.5 टन स्प्लिट एसी में 3D एयरफ्लो और कोआंडा एयरफ्लो टेक्नोलॉजी है, जो हवा को चारों तरफ बराबर फैलाती है और सीधे शरीर पर ठंडी हवा नहीं लगने देती है, जिससे ज्यादा आरामदायक कूलिंग मिलती है। वहीं 16 मीटर एयर थ्रो के कारण पूरा कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इस Daikin AC में PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल कण 2.5 माइक्रोन तक को भी पकड़ लेता है और आपको साफ व शुद्ध हवा देता है। ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी एक बटन दबाने पर एसी के अंदर के हिस्से को खुद साफ करती है, जिससे बैक्टीरिया, धूल और गंदगी हटती है और हवा हमेशा फ्रेश रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 30 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - पीएम 2.5
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर होने से बिजली की खपत कम होती है और कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है।
- पावर चिल फीचर बहुत तेजी से कमरे को ठंडा करता है।
- इकोनो मोड बिजली की खपत को कम करता है और आपके बिजली बिल को बचाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन सर्विस बताई है।
03
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची का यह 1.5 टन पॉल्यूशन कंट्रोल डस्ट फिल्टर स्प्लिट एसी भरोसेमंद और एडवांस एयर कंडीशनर है, जो ठंडक के साथ-साथ साफ और स्वच्छ हवा देता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार कूलिंग मिलती है। इस Hitachi एसी में मौजूद 4-वे एयर स्विंग हवा कमरे के हर कोने में बराबर फैलती है और पूरे कमरे में एक जैसा ठंडा माहौल बनता है। हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाने के लिए इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर और डस्ट फिल्टर दिया गया है। इससे आपको साफ, बिना गंध और स्वच्छ हवा मिलती है। एक्सपैंडेबल प्लस टेक्नोलॉजी (ऑटो कन्वर्टिबल) की मदद से आप कूलिंग को जरूरत के अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- नॉइज़ लेवल - 34 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - फ्री फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- यह 1.5 टन का एसी 52 डिग्री तक के तापमान में भी अच्छी कूलिंग देता है।
- इसमें आइस क्लीन फीचर दिया गया है, जो एसी के अंदर जमी गंदगी को खुद साफ करता है।
- पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी एसी की परफॉर्मेंस को लगातार मॉनिटर करती है और बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करती है।
- नैनो टेक कोटिंग और एंटी-करोजन प्रोटेक्शन होने से एसी जंग से सुरक्षित रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने उत्पाद और सर्विस को बढ़िया नहीं बताया है।
04
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
एलजी का यह 1.5 टन पॉल्यूशन कंट्रोल डस्ट फिल्टर स्प्लिट एसी तेज कूलिंग के साथ-साथ साफ और स्वच्छ हवा देता है। इसमें HD फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और वायरस को कम करता है और आपको साफ और सुरक्षित हवा देता है। इस LG AC में ईज़ी क्लीन फिल्टर होने से साफ करना आसान है और ऑटो क्लीन फीचर अंदर की गंदगी को खुद साफ करता है, जिससे हवा हमेशा ताजा रहती है। इसमें AI कन्वर्टिबल 6 इन 1 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को बढ़ा या घटा सकते हैं और बिजली की बचत कर सकते हैं। विराट मोड कूलिंग को 116% तक बढ़ा देता है, जिससे तुरंत ठंडक मिलती है। 4-वे एयर स्विंग पूरे कमरे में हवा को बराबर फैलाता है और 15 मीटर एयर थ्रो से हर कोना ठंडा हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवॉट
- नॉइज़ लेवल - 31 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
- फ़िल्टर प्रकार - सिल्वर आयन फ़िल्टर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और आईएसईईआर 5.20 के साथ आता है।
- स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम की मदद से एसी में आने वाली समस्या को जल्दी पता लगाया जा सकता है।
- लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने पर आपको तुरंत सूचना देता है, जिससे समय पर सर्विस करवा सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी अच्छे से काम नहीं करता है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
05
डस्ट फिल्टर वाले स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे अमेजन पर मौजूद डस्ट फिल्टर वाले स्प्लिट एसी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो तेज गर्मी में जल्दी से कमरे को ठंडा करते हैं। इन फीचर्स से आपको जल्दी समझ में आ सकेगा कि कौन-सा एसी किस फीचर में बेहतर है।
इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।