5 स्टार वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर आज के समय में घर को ठंडा रखने के साथ-साथ बिजली की बचत करने का एक बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं। बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिल को देखते हुए लोग ऐसे एयर कंडीशनर की तलाश करते हैं जो ज्यादा कूलिंग देने के साथ कम बिजली खर्च करे। ऐसे में 5-स्टार रेटिंग वाले स्प्लिट एसी में एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बेहतर कंप्रेसर और स्मार्ट कूलिंग फीचर मिलते हैं, जिससे कम बिजली में भी तेज और समान कूलिंग मिलती है। लिस्ट में मौजूद Haier, Lloyd, Cruise, Hitachi और Daikin जैसे ब्रांडेड मॉडल एनर्जी सेविंग फीचर के अलावा एयर प्यूरीफिकेशन फिल्टर, कन्वर्टिबल मोड, स्मार्ट कंट्रोल और कम शोर जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जो घर के माहौल को आरामदायक बनाते हैं।
आइए नीचे पावर सेविंग 5 स्टार स्प्लिट एयर कंडीशनर के बढ़िया विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
हायर का यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला स्प्लिट एसी एक बढ़िया विकल्प है, जो कम बिजली खर्च में तेज और प्रभावी कूलिंग देने के लिए बनाया गया है। इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग ज्यादा बढ़िया रहती है। इसकी 1.5 टन क्षमता लगभग 111 से 150 स्क्वायर फीट के मध्यम आकार के कमरे में अच्छे से ठंडक करती है। वहीं इसकी 4850 W की कूलिंग क्षमता 60°C तक के हाई टेम्परेचर में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है। इस पावर सेविंग Haier एयर कंडीशनर में 7-इन-1 इंटेलिजेंट कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं। इससे जरूरत के अनुसार बिजली की बचत भी होती है और बेहतर कूलिंग भी मिलती है। साथ ही इसमें 900 CFM एयर सर्कुलेशन और 20 मीटर तक एयर थ्रो दिया गया है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैल जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, तेज़ कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, साइलेंट मोड
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 34 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसमें दी गई फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक सिर्फ एक बटन दबाने पर लगभग 21 मिनट में इनडोर यूनिट की पूरी सफाई कर देती है और धूल, बैक्टीरिया व बदबू को हटाकर साफ हवा देती है।
- इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर हीट एक्सचेंज, मजबूत टिकाऊपन और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है।
- हाइपर PCB प्रोटेक्शन और स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन होने से यह बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग से संबंधित समस्या बताई है।
01
Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
यह पावर सेविंग 5 स्टार लॉयड एसी 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड के साथ आता है, जिससे आप रिमोट के जरिए कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं। इससे जब कमरे में कम लोग होते हैं या मौसम ज्यादा गर्म नहीं होता तब कम कूलिंग मोड पर चलाकर बिजली बचाई जा सकती है। बिजली की बचत के मामले में इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और लगभग 5.2 ISEER वैल्यू मिलती है, जिससे यह Lloyd Split AC कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग देता है। यह सालाना लगभग 715 यूनिट बिजली उपयोग करता है, जो एक अच्छा एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर है। इस स्प्लिट एसी में ब्लू फिन इवैपोरेटर कॉपर कॉइल दी गई है, जो जंग से बचाव करती है और कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाती है। साथ ही एंटी-कोरोजन कोटिंग होने से यह एसी लंबे समय तक अच्छे से का करता है और मेंटेनेंस की भी कम जरूरत पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lloyd
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- खास सुविधा - 5 इन 1 कन्वर्टिबल, गोल्डन फिन इवेपोरेटर, पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक, स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन,
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22D x 98.2W x 32H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 37 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- साफ हवा के लिए इसमें PM 2.5 एयर फिल्टर और क्लीन एयर फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे प्रदूषण कणों को कम करने में मदद करते हैं।
- यह 52°C की ज्यादा गर्मी में भी अच्छे से कूलिंग देता है।
- इसका 2-वे एयर स्विंग और लगभग 4 मीटर एयर थ्रो के कारण ठंडी हवा कमरे में समान रूप से फैलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन को बहुत खराब बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Cruise 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
इस क्रूज एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर और वेरियोकूल स्मार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे के तापमान और मौसम के अनुसार कूलिंग क्षमता को अपने-आप एडजस्ट करती है। इससे एसी बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता है और बिजली की बचत होती है और लगातार कूलिंग मिलती रहती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस पावर सेविंग एयर कंडीशनर का ISEER लगभग 5.10 है, जो सालाना लगभग 706 यूनिट बिजली की खपत करता है, जिससे कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग मिलती है। हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए इस Cruise इन्वर्टर एसी में PM2.5 एयर फिल्टर और 7 स्टेज मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें डस्ट, एक्टिवेटिड कार्बन, , एक्टिवेटेड कार्बन, कैटेचिन, विटामिन सी और सिल्वर आयन एयर फिल्टर शामिल हैं, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और वायरस को कम करने में मदद करते हैं और साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.65 किलोवाट
- खास सुविधा - वेरियोकूल इन्वर्टर, मैट फिनिश इंडोर यूनिट, रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू पेंट प्रोटेक्शन, ब्लू-टेक फिन, PM2.5 युक्त HD एयर फिल्टर, डिह्यूमिडिफायर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 90.4W x 29.5H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 43 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड से जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं।
- टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर तेज कूलिंग देने में मदद करता है।
- ऑटो ब्लो एंड क्लीन फीचर एसी के अंदर जमा नमी को सुखाकर बैक्टीरिया और फंगस बनने से रोकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
03
Hitachi 1.5 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC
यह पावर सेविंग हिताची स्प्लिट एयर कंडीशनर एक्सपैंडेबल + टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ऑटो कन्वर्टिबल मोड कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग को अपने-आप एडजस्ट करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और आरामदायक कूलिंग मिलती है। इस Hitachi एसी में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने से बिजली का बिल भी कम आता है। वहीं बेहतर हवा वितरण के लिए इसमें 4-वे एयर स्विंग दिया गया है, जिससे ठंडी हवा चारों दिशाओं में फैलती है और पूरे कमरे में समान कूलिंग मिलती है। साथ ही इसमें लॉन्ग एयर थ्रो फीचर दूर तक ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करता है। इस स्प्लिट एसी में आइस क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसके अंदर जमा धूल और गंदगी को साफ करने में मदद करती है। इससे एसी के अंदरूनी हिस्से साफ रहते हैं और हवा ज्यादा स्वच्छ मिलती है। इसके अलावा इसमें डस्ट फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल मेष फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल और बैक्टीरिया को कम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, स्मार्टव्यू डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 34 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- इसमें दी गई स्मार्ट व्यू डिस्प्ले में तापमान और सेटिंग आसानी से देख सकते हैं।
- इसमें पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अलग-अलग सेंसर की मदद से तापमान और कूलिंग को बेहतर तरीके से कंट्रोल करती है।
- इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल है, जिससे हीट एक्सचेंज बेहतर होता है और यह लंबे समय तक चलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह चलने पर अधिक शोर करता है।
04
Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
डाइकिन का यह 1.5 टन कैपेसिटी वाला 5 स्टार एसी प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प है, जो तेज कूलिंग, बेहतर हवा की गुणवत्ता और कम बिजली खपत के साथ आता है। इसमें इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप एडजस्ट करता है। इससे एयर कंडीशनर लगातार स्मूद तरीके से चलता है और बिजली की खपत कम होती है। इसकी 1.5 टन क्षमता लगभग 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए सही रहती है। इस Daikin Split AC में 3D एयरफ्लो और कांडा एयर फ्लो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ठंडी हवा ऊपर की दिशा में फैलती है और पूरे कमरे में समान रूप से कूलिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कई सेंसर की मदद से कमरे के तापमान और कूलिंग को बेहतर तरीके से नियंत्रित करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Daikin
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवॉट
- खास सुविधा - 3D एयरफ्लो, अपाटेइटो फिल्टर, डीएनएनएस सेल्फ हील कोटिंग, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, हेप्टा सेंस
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 90.6W x 29.8H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 32 db
- रेफ्रिजरेंट - R-32
खूबियां
- हवा को साफ और हेल्दी बनाने के लिए इसमें PM 1.0 फिल्टर और अपाटाइटो फिल्टर दिया गया है।
- ड्यूक्लीन तकनीक एसी के अंदर जमा धूल और नमी को साफ करने में मदद करती है, जिससे हवा में बदबू या बैक्टीरिया नहीं पनपते है।
- इसमें DNNS सेल्फ हिल कोटिंग दी गई है, जो एसी के कंडेंसर को जंग और नमी से बचाती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टालेशन बताया है।
05
पावर सेविंग 5 स्टार स्प्लिट एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे अमेजन पर मौजूद 5 स्टार स्प्लिट एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके हिसाब से आप आसानी से अपने बजट में एक अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज जरूर विजिट करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।