₹25,000 से कम में Split AC: पैसे बचाओ, ठंडक बढ़ाओ! ये हैं बढ़िया विकल्प

₹25,000 के अंदर बढ़िया सा स्प्लिट Air Conditioner कौन सा है? इस लेख में जानें भारत में टॉप रेटेड AC, इनकी कूलिंग परफॉर्मेंस, फीचर्स, एनर्जी सेविंग और बजट के अनुसार चुनें अपने लिए बढ़िया एसी मॉडल।
भारत में ₹25,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर
भारत में ₹25,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर

आज के समय में स्प्लिट एयर कंडीशनर बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस, कम बिजली बिल और स्मार्ट फीचर्स की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आपका बजट ₹25,000 तक है और आप सोच रहे हैं कि इस कीमत पर एसी मिलना मुमकिन है या नहीं, तो बता दें कि इस रेंज में कई अच्छे विकल्प मिल रहे हैं जो छोटे कमरों के लिए सही रहते हैं। यहां इस लेख में आप Cruise, SHARP, Daikin, Voltas और Lloyd जैसे ब्रांडेड स्प्लिट एसी के मॉडल्स के बारे में जान सकते हैं, जो ₹25,000 से सस्ती कीमत पर अमेजन पर मौजूद हैं। इन एसी में अच्छी कूलिंग के साथ-साथ जरूरी फीचर्स जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, एंटी-डस्ट फिल्टर, डीह्यूमिडिफिकेशन और एनर्जी सेविंग मोड मौजूद हैं, जिससे गर्मियों में आरामदायक माहौल बनाए रखना आसान हो जाता है। हालांकि इस बजट में सही एसी चुनने के लिए आपको कमरे का साइज, टन कैपेसिटी, बिजली की खपत और मेंटेनेंस जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्प्लिट एयर कंडीशनर की कीमत ₹25,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

चलिए ₹25,000 के बजट में मिलने वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर के बढ़िया विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    आप ₹25,000 के अंदर बढ़िया एसी लेना चाहते हैं, तो क्रूज का यह 1 टन स्प्लिट एसी एक बढ़िया विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर मौजूद है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड और पावर को खुद एडजस्ट करता है। इससे तेज कूलिंग मिलती है और बिजली की बचत भी होती है। इसकी 1 टन कैपेसिटी छोटे कमरों के लिए सही है और इसकी कूलिंग कैपेसिटी 3450 W है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। साथ ही 2-वे स्विंग एयर फ्लो होने से ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैलती है। इस Cruise एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दिया गया है, जो जल्दी कूलिंग देता है और कम मेंटेनेंस में चलता है। साथ ही इसमें रस्ट-ओ-शील्ड तकनीक है, जो जंग और खराबी से बचाकर एसी का जीवन बढ़ाती है। स्वास्थ्य के लिए इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल, एलर्जी और छोटे कणों को हटाकर साफ और शुद्ध हवा देता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.45 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 44 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5D x 80W x 23H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम रहती है। 
    • इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मिलता है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से कूलिंग पावर कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ 145-285 वोल्ट तक काम कर सकता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी सुरक्षित रहता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से कूलिंग नहीं देता है। 
    01
  • SHARP 1 Ton 3 Star 5-in-1 Convertible Inverter Split AC

    यह शार्प ब्रांड का 1 टन एसी तेज कूलिंग, मजबूत बिल्ड और शांत परफॉर्मेंस के साथ आने वाला बढ़िया और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है। इसमें दी गई टर्बो कूल तकनीक बहुत तेजी से कमरे को ठंडा करती है। बस एक बटन दबाते ही यह फुल पावर पर काम करता है और कुछ ही मिनटों में राहत देता है। यह स्प्लिट एयर कंडीशनर नैनो कोटिंग और गोल्ड फिन कोटिंग के साथ आता है, जो एसी को जंग, धूल और खराब मौसम से बचाती है जिससे एसी लंबे समय तक अच्छे से काम करती है। इस Inverter Split AC की एक खास बात है इसका नॉइज फ्री ऑपरेशन फीचर, जिससे यह बहुत शांत तरीके से चलता है और आपको सोते या काम करते समय कोई परेशानी नहीं होने देता है। 2 वे स्विंग एयर फ्लो सिस्टम की मदद से ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैलती है, जिससे हर कोने में कूलिंग मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - SHARP 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 1 टन
    • कूलिंग पॉवर - 3.35 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32.2 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 77D x 20.5W x 20.5H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एसी 55°C तक की गर्मी में भी काम कर सकता है।
    • इसमें 18 मीटर एयर थ्रो फीचर है, जिससे बड़े कमरे में भी अच्छी कूलिंग मिलती है।
    •  इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से जरूरत के हिसाब से पावर को एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कस्टमर केयर सर्विस को अच्छा नहीं बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

    लॉयड का यह 0.8 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी 25 हजार के बजट में आने वाला एक अच्छा विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और लगातार अच्छी कूलिंग मिलती है। इसकी 0.8 टन कैपेसिटी 2.7 किलोवाट कूलिंग पावर के साथ जल्दी से कमरा ठंडा करती है। इस Lloyd AC में 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मौजूद है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से 30% से 110% तक कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें एंटी-वायरल + PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल, बैक्टीरिया और वायरस को हटाकर साफ और ताजी हवा देता है। इसकी 100% कॉपर कॉइल और गोल्डन फिन्स तेजी से कूलिंग देते हैं और इस एयर कंडीशनर को जंग से बचाकर लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं। यह एसी 52°C तक की गर्मी में भी काम कर सकता है, जिससे तेज गर्मी में भी अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें दिया गया टर्बो कूल फीचर जल्दी से कूलिंग देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 0.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2.7 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20D x 76.5W x 30H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत संतुलित रहती है।
    • इसका 4-वे स्विंग फीचर हवा को चारों तरफ फैलता है और पूरे कमरे में बराबर कूलिंग मिलती है।
    • क्लीन फ़िल्टर इंडिकेशन समय -समय पर आपको फिल्टर साफ करने का संकेत देता है

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इंस्टॉलेशन बहुत ही गैर-पेशेवर तरीके से किया गया।


    03
  • Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

    अगर आप छोटे कमरे के लिए एक भरोसेमंद और ब्रांडेड एसी ढूंढ रहे हैं, तो Daikin का यह 0.8 टन स्प्लिट एसी एक शानदार विकल्प है। इसमें नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो फिक्स्ड स्पीड पर काम करता है और लगातार बढ़िया कूलिंग देता है। इसमें पावर चील ऑपरेशन दिया गया है, जो सामान्य मोड से लगभग 20% तेजी से कमरे को ठंडा करता है और गर्मी से तुरंत राहत देता है। यह स्प्लिट एयर कंडीशनर 50°C तक की गर्मी में भी अच्छे से काम कर सकता है और इसका नॉइज़ लेवल 32 dB है, जिससे यह काफी शांत चलता है। यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला एसी बिजली की खपत नियंत्रित रखता है। साथ ही इसमें दिया गया Econo पावर सेविंग मोड की मदद से कम बिजली में एसी चला सकते हैं। बेहतर कूलिंग और कम मेंटेनेंस के लिए इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल है। वहीं DNNS कोटिंग जंग और धूल से बचाकर इस इन्वर्टर एसी का जीवन बढ़ाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 0.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -22.9D x 80W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें लगा PM 2.5 फिल्टर कमरे की हवा से छोटे-छोटे धूल के कणों को हटाकर साफ और शुद्ध हवा देता है।
    • इसमें कोआंडा एयरफ्लो और ड्यूल फ्लैप एयर कंट्रोल फीचर ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर और आरामदायक तरीके से फैलती है।
    • इस इन्वर्टर एसी में दिया गया ड्राई मोड बारिश या उमस वाले मौसम में कमरे की नमी को कम करके आरामदायक माहौल बनाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया ज्यादा अच्छी कूलिंग नहीं देता है।
    04
  • Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस लॉयड स्प्लिट एयर कंडीशनर की की 0.8 टन कैपेसिटी छोटे कमरे के लिए सही रहती है और 2.7 किलोवाट कूलिंग पावर से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड होने से आप 30% से 110% तक कूलिंग को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की बचत भी होती है। इस एसी में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनके होने से इसको इस्तेमाल करने में बहुत आसानी हो जाती है। क्लीन फ़िल्टर इंडिकेशन फीचर आपको समय-समय पर याद दिलाता है कि इस Split AC का फिल्टर साफ करना जरूरी है, जिससे कूलिंग बेहतर बनी रहती है और इसका जीवन भी बढ़ता है। वहीं लौ गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने पर तुरंत संकेत देता है, जिससे आप समय पर सर्विस करवा सकते हैं। इसके अलावा, इंस्टॉलेशन चेक बहुत उपयोगी फीचर है, क्योंकि यह एसी इंस्टॉल होने के बाद खुद से जांच करता है कि सब कुछ सही तरीके से लगा है या नहीं। अगर कोई समस्या होती है तो यह आपको संकेत दे देता है। वहीं ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को उसी सेटिंग पर खुद से चालू कर देता है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हीं सब फीचर्स वाला यह एसी अमेजन पर 25 हजार से कम कीमत पर मौजूद है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • क्षमता - 0.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2.7 किलोवाट
    • नॉइज़ लेवल - 32 डेसिबल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -20D x 76.5W x 30H सेंटीमीटर 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन की वजह से यह एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रहता है, जिससे अलग से स्टेबलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं होती है।
    • इसमें 4-वे स्विंग और लॉन्ग एयर थ्रो फीचर पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक देते है। 
    • इसका एंटी वायरल + PM 2.5 फिल्टर कमरे की हवा से धूल, बैक्टीरिया और वायरस को हटाकर साफ और ताजा हवा देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इंस्टॉलेशन ठीक से नहीं हुआ।

    ज्यादा जानकारी जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं। 

    05

भारत में ₹25,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद स्प्लिट एयर कंडीशनर मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा एयर कंडीशनर ले सकते हैं। इन सभी की कीमत 25,000 रुपये से कम है। 

फीचर

Cruise 1 Ton

Lloyd 0.8 Ton (5-in-1)

Daikin 0.8 Ton

Daikin 0.8 Ton

Lloyd 0.8 Ton (6-in-1)

कैपेसिटी

1 टन

0.8 टन

0.8 टन

0.8 टन

0.8 टन

कंप्रेसर

इन्वर्टर कंप्रेसर

इन्वर्टर कंप्रेसर

नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर

नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर

इन्वर्टर कंप्रेसर

कूलिंग कंट्रोल

4-इन-1 कन्वर्टिबल

5-इन-1 कन्वर्टिबल

फिक्स्ड स्पीड

फिक्स्ड स्पीड

6-इन-1 कन्वर्टिबल

एनर्जी रेटिंग

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

3 स्टार

एयर फिल्टर

PM 2.5 + 7 स्टेज फिल्टर

एंटी-वायरल + PM 2.5

PM 2.5 फिल्टर

PM 2.5 फिल्टर

एंटी-वायरल + PM 2.5

खास फीचर

7-स्टेज फिल्ट्रेशन, स्मार्ट डायग्नोसिस

एंटी-वायरल फिल्टर, लो गैस डिटेक्शन

इकोनो मोड, ड्राई मोड

इकोनो मोड, ड्राई मोड

6 मोड कूलिंग, इंस्टॉलेशन चेक

 

इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹25,000 के अंदर कौन सा स्प्लिट एसी सबसे अच्छा है?
    +
    इस बजट में 0.8 टन या 1 टन के एसी अच्छे रहते हैं, जिनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, बेसिक फिल्टर और अच्छी कूलिंग मिलती है।
  • क्या ₹25,000 में इन्वर्टर एसी मिल सकता है?
    +
    हां, इस रेंज में कई ब्रांड्स इन्वर्टर एसी ऑफर करते हैं, जो बिजली की बचत करते हैं और बेहतर कूलिंग देते हैं।
  • क्या सस्ते एयर कंडीशनर में अच्छे फीचर्स मिलते हैं?
    +
    हां, इस बजट में आपको कन्वर्टिबल मोड, PM 2.5 फिल्टर, टर्बो कूल और स्टेबलाइजर फ्री जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।