Daikin या Panasonic: कौन सा AC है बढ़िया? कौन देगा ज्यादा कूलिंग और कम बिल? जानें यहां

घर के लिए कौन सा AC है सही? Daikin या Panasonic? यहां जानिए इन्वर्टर, कूलिंग परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स की पूरी जानकारी। समझें दोनों ब्रांड्स के फायदे और अंतर, ताकि आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार सही एसी चुन सकें।
पैनासोनिक या डाइकिन: कौन सा AC है बढ़िया
पैनासोनिक या डाइकिन: कौन सा AC है बढ़िया

डाइकिन और पैनासोनिक एसी के बीच में किसी एक का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ये दोनों ही ब्रांड शानदार कूलिंग, टिकाऊ क्वालिटी और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। डाइकिन एसी अपनी मजबूत क्वालिटी, टिकाऊपन और बढ़िया कूलिंग के लिए जाना जाता है, इसलिए यह लंबे समय तक भरोसेमंद रहता है। वहीं पैनासोनिक AC में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, स्मार्ट फीचर्स और PM 0.1 फिल्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जिसकी वजह से यह ज्यादा स्मार्ट, बिजली बचाने वाला और साफ हवा देने वाला विकल्प है। इसलिए इन दोनों में से कौन बेहतर है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको बढ़िया और मजबूत एसी चाहिए या ज्यादा फीचर्स और स्मार्ट कूलिंग वाला एसी चाहिए। इस लेख में आप डाइकिन और पैनासोनिक एसी के विकल्प देख सकते हैं, जिनके आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा एयर कंडीशनर चुन सकते हैं।

चलिए डाइकिन और पैनासोनिक एसी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    डाइकिन का यह 1.5 टन एसी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो छोटे से मीडियम साइज के कमरे के लिए सही रहता है। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी और 17100 BTU कूलिंग पावर के कारण यह तेज और प्रभावी ठंडक देती है। इसमें इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर लगा है, जो बिजली की खपत को कम करता है और कूलिंग को बनाए रखता है। इस Daikin AC में ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अंदर की यूनिट को अपने आप साफ रखने में मदद करती है और हवा को ज्यादा स्वच्छ बनाती है। साथ ही इसमें PM 2.5 फिल्टर होता है, जो हवा में मौजूद धूल, छोटे कण और प्रदूषण को कम करता है, जिससे आपको साफ और ताजी हवा मिलती है। यह फीचर खासतौर पर उन शहरों के लिए उपयोगी है जहां हवा में प्रदूषण ज्यादा होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 30 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें कोआंडा एयरफ्लो और 3D एयरफ्लो जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हवा को सीधे शरीर पर नहीं फेंकती बल्कि पूरे कमरे में समान रूप से फैलाती है। 
    • इसका एयर थ्रो 16 मीटर तक है, जिससे बड़े हिस्से में भी हवा आसानी से पहुंचती है।
    • यह AC 130 से 265 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन बताई है।  
    01
  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    यह पैनासोनिक 1.5 टन एसी 7-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर के साथ आता है, जिसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को 45% से लेकर हाई कूलिंग तक सेट कर सकते हैं। इससे आप मौसम और इस्तेमाल के हिसाब से बिजली बचाते हुए आरामदायक कूलिंग पा सकते हैं। इसमें ट्रू AI मोड भी दिया गया है, जो आपके कमरे की स्थिति को समझकर कूलिंग को कंट्रोल करता है, जिससे ज्यादा आराम और कम बिजली खर्च होती है। वाईफाई के साथ आने वाला यह एक स्मार्ट एसी है जिसमें मैटर इनेबल्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके चलते आप इसे मोबाइल ऐप या स्मार्ट डिवाइस से कंट्रोल कर सकते हैं। आप घर से बाहर रहते हुए भी इस पैनासोनिक स्प्लिट एसी को ऑन/ऑफ या सेट कर सकते हैं। इसमें हिडन टेम्परेचर डिस्प्ले दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर ही दिखाई देता है, जिससे डिजाइन साफ और प्रीमियम लगता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17231 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.4D x 87W x 29.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 35 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है।
    • इसमें लगा PM 0.1 फिल्टर बहुत छोटे-छोटे धूल और प्रदूषण के कणों को भी साफ कर देता है, जिससे ज्यादा शुद्ध और साफ हवा मिलती है। 
    • क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी एसी के अंदर की कॉइल को खुद साफ करती है, जिससे कूलिंग बेहतर रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्रहकों ने घटिया इंस्टॉलेशन बताया है। 

    तुलना - डाइकिन का एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक में कूलिंग कर सकता है, जबकि कैरियर एसी 55°C तक की गर्मी में भी कूलिंग करने में सक्षम है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    इस डाइकिन एसी की 1.5 टन क्षमता और 5.28 किलोवॉट कूलिंग पावर तेज और बढ़िया ठंडक देती है। इसमें इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर और हेप्टा सेन्स टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे की जरूरत के अनुसार स्पीड को अपने आप बदलती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। इस Inverter AC की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 5 स्टार रेटिंग, जो बिजली बिल कम करने में मदद करती है। इसमें ड्यू क्लीन तकनीक दी गई है, जो एयर कंडीशनर के अंदर की यूनिट को खुद साफ करती है और बदबू को कम करती है। इससे आपको हमेशा ताजी और साफ हवा मिलती है। साथ ही इसमें PM 2.5 फिल्टर लगा है, जो कमरे की हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के छोटे कणों को हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देता है। इसमें 3D एयरफ्लो दिया गया है, जो हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाता है, जिससे हर कोने में समान ठंडक मिलती है। इसका नॉइज लेवल सिर्फ 30 dB है, जो बहुत कम शोर काम करता है जिससे नींद या काम में कोई परेशानी नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5.28 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 30 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एसी कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जिसमें DNNS स्लेफ़ हील कोटिंग है।
    • यह 54°C तक के तापमान में भी अच्छी तरह से काम करती है।
    • इसमें ट्रिपल डिस्प्ले मौजूद है, जिससे आप पावर कंजम्प्शन, तापमान और एरर कोड आसानी से देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने घटिया इंस्टॉलेशन सेवा बताई है। 


    03
  • Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    1.5 टन कैपेसिटी वाला यह पैनासोनिक एसी 4 वे स्विंग एयरफ्लो के साथ आता है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में बराबर ठंडक मिलती है। इसका एयरफ्लो 703 CFM है, जो काफी ज्यादा है और बड़े हिस्से को जल्दी ठंडा कर देता है। यह स्प्लिट एसी 55°C तक की गर्मी में भी अच्छी तरह काम करता है और इसका नॉइज लेवल भी कम है, जिससे यह कम आवाज़ करता है। यह 100-290 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है, इसलिए अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी 5 स्टार रेटिंग बहुत ज्यादा बिजली बचाती है, जिससे लंबे समय में आपका बिजली बिल काफी कम आता है। इस Panasonic एसी का 7-इन -1 कन्वर्टिबल फीचर की मदद से जरूरत के अनुसार कूलिंग को 45% से लेकर फुल पावर तक कंट्रोल कर सकते हैं। इससे कम गर्मी में कम बिजली खर्च होती है और ज्यादा गर्मी में ज्यादा कूलिंग मिलती है। इसके साथ ट्रू AI मोड भी आता है, जो अपने आप कमरे की स्थिति को समझकर कूलिंग सेट करता है, जिससे आराम भी मिलता है और बिजली भी बचती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 34 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • यह एक Wi-Fi स्मार्ट एसी है, जो मैटर इनेबल्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 
    • आप इसे MirAie ऐप या स्मार्ट डिवाइस से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • कॉपर कंडेंसर कॉइल होने से बेहतर कूलिंग मिलती है और कम रखरखाव की आवश्यकता पड़ती है

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को बेकार बताया है।

    तुलना - पैनासोनिक एसी में PM 0.1 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे-छोटे कणों (0.1 तक) को भी साफ करके ज्यादा शुद्ध और हेल्दी हवा देता है, जबकि डाइकिन स्प्लिट एसी में PM 2.5 फिल्टर है, जो सामान्य धूल और बड़े कणों को हटाने में अच्छा है लेकिन बहुत बारीक कणों को पूरी तरह नहीं रोक पाता है। 

    04
  • Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC

    अगर आपको छोटे कमरे के लिए एयर कंडीशनर चाहिए, तो आप इस डाइकिन ब्रांड की 0.8 टन की एसी को ला सकते हैं। इसकी 0.8 टन क्षमता और 2.8 किलोवॉट कूलिंग पावर छोटे स्पेस में जल्दी ठंडक देती है। इस डाइकिन एसी में नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो एक ही स्पीड पर चलता है। इसमें पावर चील ऑपरेशन दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर बहुत तेजी से कमरे को ठंडा कर देता है, खासकर जब आप बाहर की गर्मी से आते हैं तो यह फीचर काफी काम आता है। साथ ही इसमें PM 2.5 फिल्टर मौजूद है, जो हवा में मौजूद धूल और छोटे प्रदूषण कणों को कम करके बेहतर और साफ हवा देने में मदद करता है। यह AC कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जिसमें DNNS सेल्फ हील कोटिंग दी गई है। यह खास परत कॉइल को जंग से बचाती है जिससे एसी लंबे समय तक चलती है, और बार-बार सर्विस या मेंटेनेंस की जरूरत कम पड़ती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 0.8 टन
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 80W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 32 db
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसमें कोआंडा एयरफ्लो और पावर एयरफ्लो डुअल फ्लैप जैसे फीचर हवा को सीधे शरीर पर न डालकर पूरे कमरे में बराबर फैलाते हैं। 
    • यह 50°C तक के तापमान में भी काम करने की क्षमता रखता है।
    • इसमें R32 गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग को सामान्य बताया है।
    05
  • Panasonic 1.4 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस पैनासोनिक एसी में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग लेवल को 45% से लेकर फुल पावर तक सेट कर सकते हैं। इससे कम गर्मी में कम बिजली खर्च होगी और ज्यादा गर्मी में ज्यादा कूलिंग मिलेगी। हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए इसमें PM 0.1 फिल्टर दिया गया है, जो बहुत छोटे धूल और प्रदूषण कणों को भी साफ करता है, जिससे आपको ज्यादा साफ और हेल्दी हवा मिलती है। इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल और 100% कॉपर ट्यूबिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हीट एक्सचेंज तेजी से होता है और एयर कंडीशनर कमरे को जल्दी ठंडा करता है। साथ ही शील्डब्लू+ कोटिंग कॉइल को जंग और लीकेज से बचाती है, जिससे समय तक चलती है। यह इन्वर्टर एसी 52°C तक की गर्मी में भी काम करने की क्षमता रखता है, जो भारतीय मौसम के हिसाब से काफी उपयोगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • क्षमता - 1.4 टन
    • कूलिंग पॉवर - 16378 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 38 db 
    • रेफ्रिजरेंट - R-32

    खूबियां 

    • इसका पॉवरफुल मोड तुरंत तेज कूलिंग देता है और कमरे को जल्दी ठंडा करता है। 
    • इसमें 2-वे स्विंग दिया गया है, जो हवा को सही दिशा में फैलाता है।
    • इसका एयरफ्लो 501 CFM है, जो मीडियम साइज के कमरे के लिए पर्याप्त है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने महंगा इंस्टॉलेशन बताया है।

    तुलना - डाइकिन का फिक्स स्पीड वाला एसी एक ही स्पीड पर चलता है और बार-बार ऑन-ऑफ होता है, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है और कूलिंग उतनी स्मूद नहीं रहती, जबकि पैनासोनिक का इन्वर्टर AC कमरे की जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, लगातार चलता रहता है, जिससे कूलिंग बढ़िया रहती है और बिजली की बचत भी ज्यादा होती है।


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 


    06

बढ़िया Daikin और पैनासोनिक एसी मॉडल्स की तुलना 

नीचे आप गर्मियों के लिए डाइकिन और पैनासोनिक एसी मॉडल्स की तुलना के लिए मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए बढ़िया सा स्प्लिट एसी चुन सकते हैं।

ब्रांड / मॉडल

क्षमता

स्टार रेटिंग

कंप्रेसर प्रकार

फिल्टर

खास फीचर्स

Daikin MTKL50U

1.5 टन

3 स्टार

इन्वर्टर

पीएम 2.5

ट्रिपल डिस्प्ले, ड्यू क्लीन, कोआंडा एयरफ्लो

Panasonic CS/CU-SU18AKY3W

1.5 टन

3 स्टार

इन्वर्टर

पीएम 0.1

वाई-फाई, 7-इन-1 कन्वर्टिबल, ट्रू एआई

Daikin MTKM50U

1.5 टन

5 स्टार

इन्वर्टर

पीएम 2.5

ड्यू क्लीन, 3डी एयरफ्लो, हाई एनर्जी सेविंग

Panasonic CS/CU-NU18AKY5WX

1.5 टन

5 स्टार

इन्वर्टर

पीएम 0.1

वाई-फाई, ट्रू एआई, 4-वे एयरफ्लो, 7-इन-1

Daikin FTL28U

0.8 टन

3 स्टार

फिक्स्ड स्पीड

पीएम 2.5

पावर चिल, कोआंडा एयरफ्लो

Panasonic CS/CU-SU17AKY3T

1.4 टन

3 स्टार

इन्वर्टर

पीएम 0.1

7-इन-1 कन्वर्टिबल, पावरफुल मोड

निष्कर्ष 

अगर आप अपने घर के लिए बढ़िया कूलिंग देना वाला एसी तलाश रहे हैं तो Daikin और Panasonic दोनों ही बढ़िया ब्रांड हो सकते हैं। हालांकि पैनासोनिक एसी ज्यादा एडवांस है, इनमें बेहतर फिल्टर और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जिससे हवा ज्यादा साफ और कूलिंग स्मार्ट तरीके से होती है। वहीं डाइकिन AC मजबूत, टिकाऊ होते हैं, जो लंबे समय तक भरोसेमंद रहते हैं। हालांकि दोनों ही ब्रांड बढ़िया है। यह आपकी जरूरत, बजट पर निर्भर करता है। इसलिए यहां दिए गए दोनों ब्रांड के विकल्पों को देख कर अपने लिए अच्छा सा चुन सकते हैं। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर इसी तरह के स्मार्ट सुझाव देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डाइकिन और पैनासोनिक AC में कौन बेहतर है?
    +
    डाइकिन अपनी बेहतरीन कूलिंग और ऊर्जा बचत के लिए जाना जाता है, जबकि पैनासोनिक स्मार्ट फीचर्स और बेहतर एयर क्वालिटी पर ध्यान देता है। दोनों ही अच्छे ब्रांड हैं, इनका चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।
  • कौन सा AC ज्यादा बिजली बचाता है?
    +
    डाइकिन AC आमतौर पर ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं, जिससे लंबे समय में बिजली का बिल कम आता है।
  • कौन सा एसी ज्यादा टिकाऊ (लंबे समय तक चलने वाला) है?
    +
    दोनों ब्रांड टिकाऊ हैं, लेकिन लगातार और भारी उपयोग के लिए डाइकिन को थोड़ा ज्यादा भरोसेमंद माना जा सकता है।