गर्मियों में कौन सा 1.5 टन AC देगा सबसे तेज ठंडक? देखें कूलिंग, फीचर के हिसाब से शानदार विकल्प

गर्मियों के लिए अच्छा 1.5 टन एसी कौन-सा है? यहां जानिए Hitachi, Daikin, Lloyd, Voltas और LG के मॉडल्स जो 3 स्टार और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक, तेज कूलिंग और उपयोगी स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे आपका कमरा होगा जल्दी ठंडा।
गर्मियों के लिए भरोसेमंद 1.5 टन AC
गर्मियों के लिए भरोसेमंद 1.5 टन AC

क्या आप इस गर्मी में अपने कमरे के लिए सही 1.5 टन एसी ढूंढ रहे हैं? तो बता दें एसी चुनते समय कुछ जरूरी फीचर्स को समझना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले आती है एनर्जी एफिशिएंसी, जिसका मतलब है कि एसी कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है। 3-स्टार या 5-स्टार रेटिंग वाला एसी बिजली की खपत को नियंत्रित रखता है और लंबे समय में बिल कम देता है। इसके साथ ही इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी कंप्रेसर की स्पीड को कमरे के तापमान के अनुसार अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे लगातार बढ़िया कूलिंग मिलती है और आवाज भी कम आती है। वहीं 1.5 टन एसी की कूलिंग कैपेसिटी 110 से 150 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए सही मानी जाती है। इसके अलावा, अच्छे स्प्लिट एसी में एयर फिल्टर होते हैं, जैसे एंटी-डस्ट या PM 2.5 फिल्टर, जो हवा को साफ और स्वच्छ बनाते हैं। वहीं फास्ट कूलिंग या टर्बो मोड जैसे फीचर गर्मी के समय कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करते हैं। इन्हीं सभी फीचर्स को ध्यान में रखकर 1.5 टन एसी के 5 बढ़िया मॉडल्स को नीचे लिस्ट किया है, जो गर्मियों में तेज, आरामदायक और किफायती कूलिंग देने में मदद करते हैं।

चलिए गर्मियों के लिए 1.5 टन एसी के बढ़िया विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

    गर्मियों के लिए यह एक पावरफुल और स्मार्ट एसी है, जिसकी 1.5 टन क्षमता करीब 4850 W कूलिंग पावर देती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की बचत भी होती है और कूलिंग भी लगातार बनी रहती है। इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल होने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को 40% से 110% तक बढ़ा या घटा सकते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाला यह Haier स्प्लिट एसी सुपरसोनिक कूलिंग फीचर के साथ आता है, जो सिर्फ 10 सेकंड में ठंडक देना शुरू कर देता है और यह 60°C तक की गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, तेज़ कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, साइलेंट मोड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 91W x 31H सेंटीमीटर 

    नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबलखूबियां 

    • इस एसी में फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी है, जिससे केवल एक बटन दबाने पर 21 मिनट में अंदर की पूरी सफाई हो जाती है और 99.9% तक धूल, बैक्टीरिया और बदबू हट जाती है। 
    • साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ और हेल्दी बनाता है।
    • 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल होने से कूलिंग तेज होती है और एसी ज्यादा समय तक चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कूलिंग अच्छे से नहीं होती है। 


    01
  • Hitachi 1.5 Ton Class 3 Star + Inverter Split AC

    यह हिताची 1.5 टन क्लास 3 स्टार एक्सपैंडेबल+ इन्वर्टर स्प्लिट एसी मीडियम साइज के कमरे के लिए एक भरोसेमंद और पावरफुल कूलिंग विकल्प है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के अनुसार स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे तेज कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत कम होती है। यह एसी 1.5 टन कैपेसिटी के साथ आता है, जो लगभग 111 से 150 स्क्वेयर फीट के कमरे के लिए सही रहती है और 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 4-वे स्विंग फीचर है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाकर पूरे कमरे में एक समान ठंडक देता है। इस AC 1.5 Ton में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। साथ ही इसमें नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग है, जो जंग और करॉजन से सुरक्षा देती है। इस स्प्लिट एसी में कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जैसे ऑटो कन्वर्टिबल मोड, जिससे आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बदल सकते हैं। वहीं एंटी बैक्टीरियल मेश फिल्टर हवा को साफ और हेल्दी बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 4-वे स्विंग, लंबी दूरी तक हवा में फेंकने की क्षमता, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल

    खूबियां 

    • इसका फिल्टर क्लीन इंडिकेटर समय-समय पर फिल्टर साफ करने की सूचना देता है।
    • इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग सालाना लगभग 1013 यूनिट बिजली खपत करता है। 
    • आइस क्लीन टेक्नोलॉजी होने से एसी अंदर से खुद को साफ करता है, जिससे धूल और बैक्टीरिया हट जाते हैं और हवा ज्यादा साफ मिलती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टॉलेशन बताया है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    यह डाइकिन 1.5 टन स्प्लिट एसी आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें PM 2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद बहुत छोटे धूल कणों को पकड़कर कमरे की हवा को साफ और हेल्दी बनाता है। वहीं इसकी ट्रिपल डिस्प्ले फीचर काफी उपयोगी है, जिसमें आप रियल टाइम में बिजली खपत प्रतिशत, सेट या कमरे का तापमान और एरर कोड जैसी जानकारी देख सकते हैं, जिससे एसी की परफॉर्मेंस समझना आसान हो जाता है। वहीं इन्वर्टर स्विंग कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग लगातार बनी रहती है। यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग दे सकता है। इस Daikin Split AC में स्टेबलाइजर इनसाइड फीचर है, जिससे अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सुरक्षा भी मिलती है। इकोनो मोड बिजली की खपत कम करने में मदद करता है और पावर चिल मोड तेज गर्मी में सामान्य मोड की तुलना में लगभग 20% तेजी से कूलिंग देता है, जिससे तुरंत ठंडक मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Daikin 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • खास सुविधा - 3D एयरफ्लो, ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, पीएम 2.5 फिल्टर, ट्रिपल डिस्प्ले
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 88.5W x 29.8H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 30 डेसिब

    खूबियां 

    • गुड स्लीप ऑफ टाइमर फीचर सोते समय तापमान अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे आरामदायक नींद और बिजली की बचत होती है।
    • इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एक बटन दबाने पर इनडोर यूनिट के इवैपोरेटर कॉइल को खुद साफ करती है। 
    • 3डी एयरफ्लो फीचर कमरे के हर कोने में हवा को चारों दिशाओं में फैलाकर समान कूलिंग देता है। 
    • यह एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन और परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है। 
    03
  • Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star inverter Split AC

    यह वोल्टास 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी ऊर्जा बचत, तेज कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाले मजबूत डिज़ाइन के साथ एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी लगभग 111 से 150 स्क्वेयर फीट के कमरे के लिए सही रहती है और यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो सालना लगभग 751.28 यूनिट बिजली की खपत करता है और ISEER वैल्यू 5.00 है, जिससे यह बिजली बचत के मामले में काफी किफायती साबित होता है। इसमें 4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग मोड है, जिनको आप जरूरत के अनुसार एसी की टन क्षमता कम या ज्यादा कर सकते है वहीं डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले और हिडन एलईडी डिस्प्ले मौजूद है, जिससे तापमान देखना आसान हो जाता है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे की गर्मी के अनुसार अपनी स्पीड बदलता है, जिससे कूलिंग लगातार बनी रहती है। इसमें एंटी डस्ट फिल्टर और एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग दी गई है, जो हवा में मौजूद धूल, एलर्जी और बैक्टीरिया को रोककर साफ और ताजा हवा देती है। एंटी-करॉसिव कोटिंग एसी के कॉइल्स को नमी और प्रदूषण से बचाकर लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। इसमें सेल्फ डायग्नोसिस फीचर है, जिससे एसी खुद खराबी पहचानकर एरर कोड दिखाता है, जिससे सर्विस आसान हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4850 किलोवॉट 
    • खास सुविधा - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 96W x 31H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल

    खूबियां 

    • कॉपर कंडेंसर कॉइल तेज हीट ट्रांसफर करती है, जिससे कूलिंग जल्दी होती है और मेंटेनेंस कम करना पड़ता है। 
    • स्लीप मोड रात में तापमान को आरामदायक बनाए रखता है और बिजली की खपत कम करता है।
    • टर्बो मोड बहुत तेज कूलिंग देकर तुरंत ठंडक देता है।
    • इसमें मेमोरी रीस्टार्ट फीचर भी है, जिससे बिजली जाने के बाद एसी फिर से उसी सेटिंग पर चालू हो जाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने एसी में परफॉरमेंस और ज्यादा शोर की शिकायत की है। 


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    04
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

    इस स्प्लिट एसी में 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड है, जिसमें आप रिमोट की मदद से कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं। इससे जरूरत के अनुसार बिजली की बचत या ज्यादा कूलिंग मिलती है। इसमें 100% कॉपर कॉइल और ब्लू फिन्स इवैपोरेटर दिए गए हैं, जिन पर एंटी-करॉसिव कोटिंग होती है, जिससे जंग कम लगती है, कूलिंग बेहतर मिलती है और मेंटेनेंस कम करना पड़ता है। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी लगभग 160 स्क्वेयर फीट तक के कमरे के लिए सही है और 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया कूलिंग दे सकती है। इस Lloyd AC में एंटी-वायरल फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और सूक्ष्म कणों को रोककर साफ और स्वच्छ हवा देते हैं। इसमें 7 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो है, जिससे ठंडी हवा दूर तक पहुंचती है और कमरे के हर कोने में कूलिंग मिलती है। टर्बो कूल मोड तेज गर्मी में तुरंत ठंडक देता है, जबकि 2 वे एयर स्विंग हवा को सही दिशा में फैलाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 4.75 किलोवॉट 
    • खास सुविधा - गोल्डन फिन इवेपोरेटर, एंटी-वायरल फिल्टर + पीएम 2.5 फिल्टर, इंस्टॉलेशन चेक, स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन, हिडन एलईडी डिस्प्ले, क्लीन फिल्टर इंडिकेशन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.7D x 87W x 30H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 32 डेसिब

    खूबियां 

    • इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड अपने-आप बदलता है। 
    • इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो सालाना लगभग 956.79 यूनिट बिजली खतप करती है।
    • लो गैस डिटेक्शन फीचर गैस कम होने पर अलर्ट देता है, जिससे समय पर सर्विस कराई जा सकती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब इंस्टालेशन के साथ कॉपर वायर न मिलने की शिकायत की है।
    05
  • LG 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi DUAL Inverter Split AC

    यह एलजी 1.5 टन ड्यूल इन्वर्टर स्प्लिट एसी आधुनिक टेक्नोलॉजी, तेज कूलिंग और बढ़िया बिजली बचत के साथ गर्मियों के लिए एक प्रीमियम विकल्प है। इसमें ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को लगातार एडजस्ट करता है। इससे एसी ज्यादा शांत चलता है, कूलिंग तेज देता है और बिजली की खपत कम करता है। इसकी 1.5 टन कैपेसिटी 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 4-वे एयर स्विंग दिया गया है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाकर पूरे कमरे में समान ठंडक देता है। इसके AI+ कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर की मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को अलग-अलग स्तर पर सेट कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत होती है और मौसम के हिसाब से कूलिंग मिलती है। इसका एनर्जी मैनेजर+ फीचर बिजली की खपत को मॉनिटर और कंट्रोल करने में मदद करता है। वीराट मोड तेज और ज्यादा कूलिंग देता है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक मिलती है। यह स्प्लिट एसी LG ThinQ वाई -फाई सपोर्ट के साथ आता है, जिसके चलते आप इसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वॉइस कंट्रोल भी है, जो अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है। इसमें एचडी फिल्टर विद एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा से धूल, बैक्टीरिया और वायरस को कम करके साफ हवा देता है। वहीं हिमक्लीन फीचर एसी के अंदरूनी हिस्से को साफ रखता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • क्षमता - 1.5 टन
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवॉट 
    • खास सुविधा - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, वाईफाई सक्षम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर 
    • नॉइज़ लेवल - 31 डेसिब

    खूबियां 

    • इसमें ADC सेंसर दिया गया है, जो तापमान और नमी को समझकर कूलिंग को अपने-आप एडजस्ट करता है। 
    • यह एसी 120V से 290V वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के सुरक्षित तरीके से काम करता है। 
    • म्यूट फंक्शन चालू करने पर एसी बहुत कम आवाज में चलता है, जिससे शोर कम होता है।
    • 15 मीटर एयर थ्रो फीचर हवा को दूर तक फैलाकर बड़े कमरे में भी समान कूलिंग देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग नहीं होने और एसी के ठीक से काम न करने की शिकायत की है। 
    06

गर्मियों के लिए 1.5 टन एसी के बढ़िया मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर गर्मियों के लिए 1.5 टन एसी के बढ़िया मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए एसी ले सकते हैं।

 

एसी मॉडल

एनर्जी रेटिंग

कूलिंग क्षमता

कन्वर्टिबल मोड

खास फीचर

Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC

5 स्टार 

60°C तक कूलिंग 

7 इन 1 कन्वर्टिबल

4-वे स्विंग, फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन, एचडी फिल्टर, 20 मीटर एयर थ्रो

Hitachi 1.5 Ton Xpandable+ Inverter AC

3 स्टार

52°C तक कूलिंग

ऑटो कन्वर्टिबल

4-वे स्विंग, आइस क्लीन, लॉन्ग एयर थ्रो

Daikin 1.5 Ton Inverter Split AC

3 स्टार

52°C तक कूलिंग

नहीं

ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी, ट्रिपल डिस्प्ले, PM 2.5 फिल्टर

Voltas 1.5 Ton 5 Star Inverter AC

5 स्टार

52°C तक कूलिंग

4-इन-1 कन्वर्टिबल

एंटी डस्ट फिल्टर, टर्बो मोड, सुपर ड्राई मोड

Lloyd 1.5 Ton 5-in-1 Convertible AC

3 स्टार

52°C तक कूलिंग

5-इन-1 कन्वर्टिबल

एंटी-वायरल + PM 2.5 फिल्टर, टर्बो कूल, 7 मीटर एयर थ्रो

LG 1.5 Ton 5 Star Dual Inverter AC

5 स्टार

55°C तक कूलिंग

AI+ 6-इन-1 कन्वर्टिबल

वाई-फाई कंट्रोल, वीराट मोड, एंटी-वायरस फिल्टर, 4-वे स्विंग

जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज के जरिए आप अधिक जानकारी पा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गर्मियों के लिए 1.5 टन एसी क्यों सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है?
    +
    1.5 टन एसी मिड-साइज़ कमरे (लगभग 110–150 स्क्वेयर फीट) के लिए सही माना जाता है। यह तेज कूलिंग देता है और बिजली की खपत भी कम करता है, इसलिए यह घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली क्षमता है।
  • 3 स्टार और 5 स्टार एसी में क्या फर्क होता है?
    +
    3 स्टार एसी की शुरुआती कीमत कम होती है, लेकिन 5 स्टार एसी ज्यादा बिजली बचाता है। अगर एसी रोज़ कई घंटे चलाना है, तो 5 स्टार एसी लंबे समय में ज्यादा किफायती साबित होता है।
  • कौन-सा 1.5 टन एसी गर्मियों के लिए सबसे अच्छा होता है?
    +
    ऐसा एसी सबसे अच्छा माना जाता है जो तेज कूलिंग दे, बिजली बचाए और टिकाऊ हो। आमतौर पर 5 स्टार इन्वर्टर एसी, कन्वर्टिबल कूलिंग मोड और कॉपर कॉइल वाले मॉडल गर्मियों के लिए बेहतर विकल्प होते हैं।