आज के समय में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए इन्वर्टर स्प्लिट एसी घर और ऑफिस में सबसे पसंदीदा विकल्प बन चुके हैं। खासकर टॉप रेटेड 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी न सिर्फ तेज और बेहतर कूलिंग देते हैं, बल्कि बिजली की खपत भी कम करते हैं, जिससे बिजली का बिल कंट्रोल में रहता है। इन 5 Star AC में एडवांस टेक्नोलॉजी, साइलेंट ऑपरेशन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो आरामदायक और बढ़िया कूलिंग का अनुभव देते हैं। अगर आप लंबे समय तक चलने वाला, कम बिजली खर्च करने वाला और हाई परफॉर्मेंस एसी लेना चाहते हैं, तो Hitachi, Carrier, LG, Panasonic और Cruise के नीचे बताये गए 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर नजर डाल लें। आरामदायक नींद और ठंडा माहौल पाने के लिए ये इन्वर्टर स्प्लिट एसी है एक समझदारी भरा चुनाव हो सकते हैं।
ये सुपर-कूलिंग 5 स्टार इन्वर्टर Split AC कम बिजली और शोर में देंगे दमदार ठंडक! देखें टॉप रेटेड विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Hitachi 1.5 Ton Class 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची का यह 1.5 टन का 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी मीडियम साइज के कमरों के लिए एक पावरफुल और एनर्जी सेविंग ऑप्शन है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे तेज कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। यह Hitachi स्प्लिट एसी 4 वे स्विंग फीचर के साथ आता है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने में बराबर फैलती है। इसमें नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग दी गई है, जो जंग और खराबी से सुरक्षा देती है। इस 1.5 टन एयर कंडीशनर में ऑटो कन्वर्टिबल मोड, पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी, लॉन्ग एयर थ्रो और 5 फैन स्पीड जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग सेट कर सकते हैं। यह स्प्लिट एसी R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर चलता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इसका 100% कॉपर कंडेंसर ज्यादा टिकाऊ बनाता है और तेज कूलिंग में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, स्मार्टव्यू डिस्प्ले, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित बर्फ की सफाई
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 34 डेसिबल
खूबियां
- यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है।
- इसकी स्मार्ट व्यू डिस्प्ले में एसी की सेटिंग को साफ-साफ दिखाता है।
- डस्ट फिल्टर और एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर हवा को साफ करके आपको हेल्दी और फ्रेश एयर देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने ड्रेन पाइप को इंडोर यूनिट के अंदर फंसा हुआ पाया।
01Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
कैरियर का यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी मीडियम साइज के कमरों के लिए एक एडवांस और बिजली बचाने वाला विकल्प है। इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर होता है जो कमरे की गर्मी के हिसाब से अपनी पावर अपने-आप एडजस्ट करता है। इसके 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड की मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता बढ़ा या घटा सकते हैं, जिससे करीब 50% तक ऊर्जा की बचत हो सकती है। यह Inverter Split AC 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही है और 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देता है। इसमें स्मार्ट वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जिससे आप इसे मोबाइल ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें HD और PM 2.5 फिल्टर के साथ डुअल फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा से धूल और सूक्ष्म कणों को हटाकर साफ और स्वच्छ हवा देता है। इंस्टा कूल फीचर तेजी से ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, जबकि ऑटो क्लीनजर और रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर एयर कंडीशनर की लाइफ और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5000 किलोवॉट
- खास सुविधा - एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 44 डेसिबल
खूबियां
- यह एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जिस पर एंटी-कोरोजन ब्लू कोटिंग दी गई है, जो जंग से बचाव करती है।
- इसकी स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले आपको बिजली खपत की जानकारी दिखाता है।
- इसमें 4 तरह की फैन स्पीड मिलती हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह चलने पर अधिक शोर करता है।
02Cruise 1 Ton 5 Star Inverter Split AC
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह 1 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी सालाना लगभग 523.76 यूनिट बिजली खपत करता है, जबकि इसका आईएसईईआर वैल्यू 5.10 है, जो अच्छी बिजली बचत को दिखाता है। इसमें ऑटो ब्लो एंड क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इस स्प्लिट एसी के बंद होने के बाद अंदर की नमी को सुखाकर बैक्टीरिया और फंगस बनने से रोकती है। Cruise के इस Split AC में इन्वर्टर कंप्रेसर और वैरिएबल टननेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे की जरूरत के हिसाब से अपनी पावर को अपने आप एडजस्ट करती है। इससे तेजी से कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। वहीं 4 वे ऑटो एयर स्विंग ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में समान रूप से फैलाता है। इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी में 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप जरूरत के अनुसार कूलिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 3.45 किलोवॉट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5D x 80W x 23H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 56 डेसिबल
खूबियां
- इसमें ट्रॉपिकल-एक्स टर्बो इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो ज्यादा गर्म तापमान में भी कूलिंग बनाए रखता है।
- स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन फीचर की वजह से यह सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी बिना स्टेबलाइजर के चल सकता है।
- इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम दिया गया है, जो किसी खराबी की जानकारी खुद बता देता है।
- इसके साथ वायरलेस रिमोट मिलता है, जिससे आप दूर से आसानी से एसी चला सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया एक महीने के इस्तेमाल के बाद इसमें शोर की समस्या आने लगी है।
03LG 1 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC
इस एलजी स्प्लिट एसी में AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर मिलता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग की क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें वीरेट मोड दिया गया है, जो ज्यादा तेज कूलिंग के लिए काम आता है। वहीं डाइट मोड प्लस फीचर बिजली की खपत कम करके कूलिंग देता है, जिससे बिजली बिल कम रहता है। इसमें HD फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन दिया गया है, जो हवा को साफ और हेल्दी बनाता है। 1 टन क्षमता वाला यह 5 स्टार LG AC 100% कॉपर कंडेंसर के साथ आता है, जिस पर ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन और गोल्ड फिन प्लस कोटिंग दी गई है, जो जंग और खराबी से बचाव करती है और इसकी लाइफ बढ़ाती है। इस एलजी एसी में 6 फैन स्पीड, स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम, ऑटो क्लीन, स्लीप मोड, म्यूट फंक्शन, ऑन-ऑफ टाइमर और ऑटो रिस्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान और आरामदायक हो जाता है। मॉनसून कम्फर्ट और डीह्यूमिडिफायर फीचर नमी कम करके कमरे को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 3.5 किलोवॉट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9D x 83.7W x 30.8H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 21 डेसिबल
खूबियां
- लो गैस डिटेक्शन फीचर एसी में गैस कम होने पर आपको अलर्ट देता है।
- एडीसी सेंसर एसी की परफॉर्मेंस और सुरक्षा को बेहतर बनाता है, जिससे अलग-अलग तापमान और परिस्थितियों में भी यह सही तरीके से काम करता है।
- इस स्प्लिट एसी की मैजिक एलईडी डिस्प्ले में तापमान और टाइमर की जानकारी दिखाई देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसमें एक महीने बाद काम करना बंद कर दिया।
04Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC
5 स्टार वाले इस इस पैनासोनिक इन्वर्टर स्मार्ट स्प्लिट एसी में जेटस्ट्रीम एयरफ्लो फीचर है, जो ठंडी हवा को लगभग 45 फीट तक फेंक सकता है, जिससे कमरे के हर कोने में कूलिंग पहुंचती है। बड़े एयर इनटेक और बड़े फैन की वजह से एयरफ्लो ज्यादा मजबूत रहता है और ठंडक जल्दी महसूस होती है। इस Panasonic एयर कंडीशनर में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं, जिनमें ट्रू AI मोड भी शामिल है। इसका यह AI मोड यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी कमरे का तापमान और कूलिंग की जरूरत को समझकर फैन स्पीड और कूलिंग को खुद से ही एडजस्ट कर देती है, जिससे बढ़िया कूलिंग और बिजली की बचत दोनों मिलती हैं। इसमें आप 40% से 90% तक कूलिंग मोड चुन सकते हैं या फुल कैपेसिटी और हाई कैपेसिटी मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1.5 Ton की क्षमता वाला यह AC 121 से 170 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही रहता है और 16 से 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में अच्छी कूलिंग देता है। इसका एनर्जी रेटिंग 5 स्टार है और सालाना बिजली खपत लगभग 774.19 यूनिट है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग और हिडन डिस्प्ले, ट्रू AI मोड के साथ 7-इन-1 कन्वर्टिबल, स्मार्ट एसी - वाई-फाई सक्षम, मिराई ऐप सक्षम,
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 24.1D x 107W x 29.6H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 38 डेसिबल
खूबियां
- इस स्मार्ट स्प्लिट एसी को मिराए मोबाइल ऐप की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं और तापमान बदलने और मोड सेट करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।
- इसमें दिए गए वॉइस कंट्रोल फीचर से आप एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट से कमांड देकर एसी चला सकते हैं।
- इस स्प्लिट एसी में जेटस्ट्रीम एयरफ्लो फीचर है, जो ठंडी हवा को लगभग 45 फीट तक फेंक सकता है, जिससे कमरे के हर कोने में कूलिंग पहुंचती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को खराब बताया है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
टॉप रेटेड 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप गर्मियों के लिए 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए एसी ले सकते हैं।
|
ब्रांड / मॉडल |
टन क्षमता |
खास कूलिंग फीचर |
स्मार्ट फीचर |
एनर्जी रेटिंग |
|
Hitachi 5 Star Xpandable+ |
1.5 टन |
एक्सपेंडेबल कूलिंग, 4-वे स्विंग |
बेसिक स्मार्ट डिस्प्ले |
5 स्टार |
|
Carrier Flexicool Wi-Fi |
1.5 टन |
6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग |
वाई-फाई, वॉइस कंट्रोल |
5 स्टार |
|
Cruise 5 Star Inverter |
1 टन |
4-इन-1 कन्वर्टिबल, 4-वे स्विंग |
बेसिक फीचर्स |
5 स्टार |
|
LG Dual Inverter |
1 टन |
AI 6-इन-1 कूलिंग, वीरेट मोड |
स्मार्ट डायग्नोसिस |
5 स्टार |
|
Panasonic Wi-Fi Smart |
1.5 टन |
7-इन-1 कन्वर्टिबल, ट्रू AI मोड |
वाई-फाई, ऐप व वॉइस कंट्रोल |
5 स्टार |
इस तरह के बेहतरीन गाइड आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेंगे।
इन्हें भी पढ़ें
- भारत में मिल रहे LG के 1.5 Ton AC मॉडल्स बदल देंगे आपका अनुभव
- भारत के ये बेस्ट रेटेड Window AC घर को रखेंगे ठंडा और बिजली बिल को हल्का
- भारत के सबसे भरोसेमंद AC Brands गर्मियों में करेंगे बेहतरीन ठंडक के साथ-साथ बिजली की बचत
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी क्या होता है?+5 स्टार इन्वर्टर एसी वह होता है जिसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और उच्च ऊर्जा रेटिंग होती है, जिससे यह कम बिजली खर्च में बेहतर और लगातार कूलिंग देता है।
- 5 स्टार इन्वर्टर एसी के क्या फायदे हैं?+यह एसी कम बिजली खपत करता है, साइलेंट ऑपरेशन देता है, लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग खुद एडजस्ट करता है।
- क्या 5 स्टार एसी की कीमत ज्यादा होती है?+हां, इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन यह कम बिजली खर्च करता है, जिससे लंबे समय में पैसे की बचत होती है।
You May Also Like