तेज गर्मी होने से पहले बढ़िया सा एसी लेना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है लेकिन बढ़िया सा एयर कंडीशनर चुनने में परेशानी हो रही हैं क्योंकि ऑनलाइन कई एसी ब्रांड्स मौजूद है, जो अपनी खास सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपके लिए भारत में मशहूर 1.5 टन एयर कंडीशनर के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें Carrier, Daikin, LG, Hitachi और Voltas शामिल है। ये मॉडल्स 110 से लेकर 150 वर्ग फुट तक कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। साथ ही इनमें बिजली की बचत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। भारत में बढ़िया माने जाने वाले इन 1.5 Ton स्प्लिट AC में इन्वर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है और 50% तक बिजली की बचत कर सकता है।
यहां आपको भारत में मशहूर 1.5 टन एयर कंडीशनर के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1.5 Ton 5 Star Triple Inverter Split AC
अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया एसी लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस एसी में 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से यह मध्यम आकार के कमरों (111 से 150 वर्ग फुट) के लिए उपयुक्त हो सकता है। 4 वे स्विंग फंक्शन वाले इस स्प्लिट एसी में 20 मीटर का एयर थ्रो मिलता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एयर कंडीशनर फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीनिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इनडोर इवेपोरेटर कॉइल के अंदर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया को आसानी से साफ करती है। इस मॉडल में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका चयन आप अपनी कूलिंग क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं। यह एयर कंडीशनर इको और टर्बो मोड के साथ आता है, जो कमरे को कम सम में तेजी से ठंडा करने के लिए पंखे की स्पीड को अधिकतम स्तर पर चलाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HSU18K-PYSS5BN-INV
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 91W x 31H सेंटीमीटर
- खास फीचर्स - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, तेज़ कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, साइलेंट मोड
- आइटम का वजन - 29 किलो 300 ग्राम
- वोल्टेज - 50 वाट
- वाट क्षमता - 1340 वाट
खासियत
- इस इन्वर्टर एयर कंडीशनर में R32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
- तेजी से कूलिंग करने वाला यह मॉडल 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है।
- इस हायर एसी को स्टेबलाइजर के बिना चलाने के लिए हाइपर PCB की सुविधा है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में कूलिंग की समस्या बताई है।
01
Carrier 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता के साथ आने वाला यह कैरियर एयर कंडीशनर 111 वर्ग फुट से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही यह 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है। फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इस 1.5 टन AC में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। इस कैरियर एसी में ऑटो क्लीन की सुविधा है, जो इसके अंदरूनी हिस्सों को ऑटोमेटिक साफ करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Carrier एसी 50% तक बिजली की कम खपत कर सकता है। इस इन्वर्टर एसी के कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल के तैयार किया गया है, जिस वजह से यह मजबूत, जंग से सुरक्षित और बेहतरीन कूलिंग प्रदान करता है। यह 1.5 टन एयर कंडीशनर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CAI19EE5R35W0
- ब्रांड - Carrier
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 754.05 किलोवाट घंटे
- कूलिंग क्षमता - 5000 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 5760 वाट
- आइटम का वजन - 37 किलो 400 ग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 27 x 94 x 54 सेंटीमीटर
खासियत
- इस एयर कंडीशनर में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई की सुविधा है, जिसे स्मार्टफोन के साथ जोड़कर कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
- यह स्प्लिट एसी HD और PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
- इस एयर कंडीशनर में ऑटो क्लीन फंक्शन है, जो एसी के बंद होने के बाद उसके अंदरूनी हिस्सों को ऑटोमेटिक साफ करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में अधिक शोर की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hitachi 1.5 Ton Class 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
फ्रॉस्टवॉश तकनीक के साथ आने वाले इस हिताची एसी के कंडेनसर को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से तेजी से कूलिंग और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। Inverter कंप्रेसर के साथ आने वाला यह एयर कंडीशनर वेरिएबल स्पीड हीट लोड के आधार पर पावर को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग मिलती है। यह Hitachi ब्रांड का 1.5 टन एसी लंबी दूरी तक हवा फेंकने में सक्षम है। साथ ही कमरे के चारों तरफ समान कूलिंग मिलती है। भारत में मशहूर यह एयर कंडीशनर 4 वे स्विंग तकनीक के साथ आता है, जिससे कमरे में चारों तरफ समान ठंडक मिलती है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह इन्वर्टर एसी आइस क्लीन फंक्शन के साथ आता है। ऑटो कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस स्प्लिट एसी को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- मॉडल - RAS.D318PCCIBS
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 1013.01 किलोवाट घंटे
- खास फीचर्स - 4-वे स्विंग, लंबी दूरी तक हवा में फेंकने की क्षमता, एक्सपेंडेबल+ टेक्नोलॉजी
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.5 x 95 x 29.4 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 25 किलो 400 ग्राम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1770 वाट
खासियत
- इसकी एक्सपेंडेबल+ तकनीक बाहर के तापमान और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के आधार पर कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है।
- इस 1.5 टन एसी का डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद धूल, मिट्टी और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हवा में आने से रोकता है।
- यह हिताची एयर कंडीशनर 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
03
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
3D एयरफ्लो तकनीक के साथ मिलने वाला यह डाइकिन एसी कमरे के हर कोनें में चारों तरफ समान कूलिंग करता है, जिससे गर्मी में बेहतर अनुभव मिलता है। इस एयर कंडीशनर का पावर चिल ऑपरेशन भीषण गर्मी में 20% तेजी से कमरे को ठंडा करता है। यह Daikin स्प्लिट एसी PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो कमरे में साफ और स्वच्छ हवा पहुंचाने का काम करता है। ड्यू क्लीन तकनीक के साथ आने वाला यह Air Conditioner इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। साथ ही इसमें ट्रिपल डिस्प्ले शामिल है, जो इन्वर्टर एसी की परिस्थिति को दिखाती है। यह 1.5 टन एसी 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही यह 16 मीटर की दूरी तक हवा फेंक सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग और इकोनो मोड वाला यह एयर कंडीशनर बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - DAIKIN
- मॉडल - MTKL50U
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 966.47 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- शोर स्तर - 30db
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 88.5 x 22.9 x 29.8 सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 966.47 किलोवाट घंटे
- आइटम का वजन - 31 किलोग्राम
खासियत
- इस एयर कंडीशनर के कंडेंसर को 100% तांबे की कॉइल से बनाया गया है, जो मजबूत और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है।
- 30db के शोर पर संचालित होने वाला यह स्प्लिट एसी बेहद शांत वातावरण प्रदान करता है।
- यह स्प्लिट एसी 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को बेहतरीन तरीके से ठंडा करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
04
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC
वोल्टास ब्रांड का यह एयर कंडीशनर फास्ट कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह स्प्लिट 52 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग करता है। इस 1.5 टन Split एसी में स्लीप मोड, टर्बो, मेमोरी रीस्टार्ट और एंटी फ्रीज थर्मोस्टेट की सुविधा मिलती है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह Voltas इन्वर्टर एयर कंडीशनर बिजली की बचत करने के लिए अच्छा हो सकता है। यह स्प्लिट एसी लंबी दूरी तक हवा फेंक सकता है, जिस वजह से गर्मियों में कमरे के हर कोने में समान ठंडक मिलती है। 1.5 टन की क्षमता वाले इस एयर कंडीशनर के कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जो जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देता है। रिमोट कंट्रोल तकनीक के साथ आने वाले इस इन्वर्टर एसी में 4 एडजस्टेबल कूलिंग मोड मिलते हैं, जिनका उपयोग आप अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
- खास फीचर्स - डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2 x 80 x 29.2 सेंटीमीटर
- वाट क्षमता - 4800 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शोर स्तर -38db
- आइटम का वजन - 11 किलो 700 ग्राम
खासियत
- इस स्प्लिट एसी का डस्ट फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं को पकड़ता है।
- इस एयर कंडीशनर में छिपा हुआ LED डिस्प्ले मिलता है, जो तापमान और कन्वर्टिबल मोड को दिखाता है।
- फास्ट कूलिंग तकनीक के साथ आने वाला यह वोल्टास एसी कमरे को समय में ठंडा करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वोल्टास एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
05
LG 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter Split AC
1.5 टन की क्षमता वाला यह एलजी एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो शांत और लंबे समय तक कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस स्प्लिट एसी के कंडेंसर को 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल से बनाया गया है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस एयर कंडीशनर को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है। यह LG एसी 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका उपयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। इस 1.5 टन एसी में एंटी वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर मिलता है, जो साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करने में मदद करता है। एलजी ब्रांड के इस AC का विराट मोड भीषण गर्मी में भी कमरे को तेजी से ठंडा करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस इन्वर्टर एसी में LED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह इन्वर्टर एसी तापमान और टाइमर मोड को प्रदर्शित करता है। 2 वे एयर स्विंग तकनीक वाला यह एयर कंडीशनर कमरे के दोनों तरफ समान हवा का वितरण करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- मॉडल - AS-Q18JNXE
- क्षमता - 1.5 टन
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 769.55 किलोवाट घंटे
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग पावर - 4.4 किलोवाट
- खास फीचर्स - ऑटो क्लीन, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल, स्लीप मोड
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1270 वाट
- आइटम का वजन - 30 किलो 500 ग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.9 x 83.7 x 30.8 सेंटीमीटर
खासियत
- इस मॉडल में 12 घंटे तक का स्लीप मोड मिलता है, जो रात को आरामदायक नींद प्रदान करता है।
- इस स्प्लिट एसी में पंखें की स्पीड को एडजस्ट करने के लिए 6 मोड्स मिलते हैं।
- बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड मिलता है।
- इस एलजी स्प्लिट एसी का ऑटो रीस्टार्ट फंक्शन लाइट कट होने के बाद भी एयर कंडीशनर को पिछली सेटिंग्स पर चालू कर देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में कूलिंग की समस्या बताई है।
06
भारत में कौन सा 1.5 टन एयर कंडीशनर बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से 1.5 टन की क्षमता वाले एयर कंडीशनर के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही इनकी कूलिंग पावर, वार्षिक बिजली की खपत और स्पेशल फीचर के बारे में सूचना दी गई है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।