चाहे परिवार बड़ा हो या फिर फ्रिज में स्टोरेज की समस्या हो, बेहतर ऑर्गेनाइजेशन के लिए मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स आजकल एक स्मार्ट चॉइस बन चुके हैं। जाहिर है इनमें काफी बड़ा स्पेस होता है और अलग-अलग कंपार्टमेंट्स होने के कारण सब्जियों, फलों और अन्य खाने-पीने के सामान को इसमें अधिक व्यवस्थित ढंग से रखा जा सकता है। हालांकि, इन एडवांस फीचर्स और बड़े स्पेस वाले रेफ्रिजरेटर्स को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि ये अधिक बिजली खपत करते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, क्योंकि ये Multi-Door Refrigerator एनर्जी सेविंग के लिए भी बढ़िया माने जाते हैं। दरअसल, इनमें 3 स्टार रेटिंग, AI और इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करती है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें आपको Wifi कनेक्टिविटी मिलती है जिससे आप अपने रेफ्रिजरेटर को मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इनमें से कुछ में आपको वॉटर डिस्पेंसर भी मिलता है यानी आपको पानी निकालने के लिए बार-बार फ्रिज का डोर नहीं खोलना पड़ता है और आप सीधे डोर से पानी निकाल सकते हैं। वहीं इनमें लगे LED डिस्प्ले रेफ्रिजरेटर्स को इस्तेमाल में आसान बनाता है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किन लोगों को लेना चाहिए मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स?
- अगर आपका परिवार भी 5 लोगों से ज्यादा का है, तो ये रेफ्रिजरेटर्स आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
- आप सब्जियों, फलों और स्नैक्स व डयरी प्रोडक्ट्स को अलग-अलग रखना पसंद करते हैं, तो मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स इसमें मददगार होते हैं, क्योंकि ये अलग-अलग कंपार्टमेंट्स के साथ आते हैं।
- जो लोग ज्यादा बिजी रहते हैं उनके लिए भी ये रेफ्रिजरेटर्स बढ़िया होते हैं, क्योंकि इनमें इतना स्पेस होता है कि आप एक बार में इसमें हफ्तेभर की सब्जियां और फलों को लाकर रख सकते हैं।
किन लोगों के लिए सही नहीं है मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स?
- छोटे परिवार के लिए मल्टी डोर रेफ्रिजरेटर्स बढ़िया नहीं माने जाते हैं।
- अगर आपका किचन स्पेस कम है तो आपके लिए ये रेफ्रिजरेटर्स सही नहीं हैं, क्योंकि इनमें रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है।
- अगर आपका बजट कम है, तो ये आपके लिए नही है क्योंकि मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स नॉर्मल फ्रिज से काफी महंगे होते हैं।
नीचे मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स के 5 विकल्पों की जानकारी दी गई है जिन्हें आप देख सकते हैं।
Haier 592L 3Star 3-Door Water Dispenser Side by Side Frost Free Refrigerator
हायर का यह 592 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर मल्टी डोर के साथ आता है, जिससे आपको इसमें काफी बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है। 5 या उससे अधिक लोगों के परिवार के लिए यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर काफी ढ़िया विकल्प माना जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें एडवांस इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जो तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है और बिजली की लगभग 50% तक बचत करती है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर में कंवर्टिबल जोन शामिल है, जिसमें आप फ्रीजर की जरूरत ना होने पर उसे फ्रिज के तापमान पर सेट कर सकते हैं। इसमें वाटर डिस्पेंसर लगा होता है, जिसमें आप बिना रेफ्रिजरेटर का डोर खोले सीधे पानी निकाल सकते हैं। इसकी Deo फ्रेश तकनीक फ्रिज से आने वाली बदबू को कम करती है, जिससे हर बार रेफ्रिजरेटर खोलने पर आपको ताजगी का एहसास हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है, जो फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और गंदगी को जाने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier HRT-683WISU1
- कलर - INOX स्टील
- क्षमता - 592 लीटर
- विशेष सुविधा - डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप कूलिंग टेम्परेचर व अन्य सेटिंग्स को देख व कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें आपको सब्जियां रखने के लिए बड़ा बॉक्स मिलता है, जो ह्यूमिडिटी कंट्रोल तकनीक के साथ आती है। इससे सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा रहते हैं।
कौन ले सकता है?
- अगर आपका परिवार भी 5 या 6 जन से ज्यादा यह तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको काफी बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है।
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल यूजर्स को कोई खास शिकायत नहीं मिली है।
01
Voltas Beko, A Tata Product 563 L Side by Side Frost Free Refrigerator
वोल्टास का यह रेफ्रिजरेटर 563 लीटर कैपेसिटी से के साथ आता है। इसका साइड बाय साइड डिजाइन आपको ज्यादा स्टोरेज स्पेस की सुविधा देता है। इसमें प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इन-बिल्ट है, जो जरूरत के अनुसार स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है, कूलिंग लगातार फ्रिज में बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस Voltas रेफ्रिजरेटर में एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट लगी होती है, जो फलों और सब्जियों में मौजूद विटामिन सी और उनके स्वाद को बनाए रखता है। इसकी यूनिक एयर क्लीन फिल्टर फ्रिज के अंदर की हवा को शुद्ध करता है और अंदर से आने वाली खाने-पीने की बदबू, बैक्टीरिया और फंगस आदि को खत्म करने का काम करता है। इससे फ्रिज में रखा खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इस मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर में शामिल मल्टी एयर फ्लो तकनीक ठंडी हवा को फ्रिज में हर कोने तक फैलाता है। इस रेफ्रिजरेटर में आपको मल्टीपल कंपार्टमेंट्स मिलते हैं, जिनमें आप भोजन, सब्जियों, फलों और स्नैक्स आदि को अलग-अलग रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Voltas RSB585/FPV300RXID
- कलर - INOX स्टील
- क्षमता - 563 लीटर
- विशेष सुविधा - डिजिटल टेम्परेचर कंट्रोल
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप कूलिंग टेम्परेचर व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं और उसी अनुसार उसे बदल भी सकते हैं।
- इस रेफ्रिजरेटर में स्टाइलिश डिजाइन और आरामदायक हैंडल लगे होते हैं जिससे फ्रिज को खोलना-बंद करना बहुत आसान होता है।
कौन ले सकता है?
- अगर आपके एरिया में अक्सर बिजली के आने-जाने की समस्या रहती है, तो यह रेफ्रिजरेटर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। क्योंकि इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव को आसानी से झेलता है और फ्रिज को खराब होने से बचाता है।
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल यूजर्स को कोई खास शिकायत नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 633 L Side By Side Refrigerator with AI
सैमसंग का यह 633 लीटर कैपेसिटी वाला रेफ्रिजरेटर 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आता है, जिसमें आप कूलिंग पावर को 5 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर को स्पेस मैक्स तकनीक के साथ बनाया गया है यानी बाहर से इस Samsung रेफ्रिजरेटर का साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है लेकिन अंदर आपको 100 लीटर तक ज्यादा स्टोरेज मिलता है। इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप अपने मोबाइल को इस रेफ्रिजरेटर से कनेक्ट करके घर से बाहर रहकर भी इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं और फ्रिज को बंद या चालू कर सकते हैं। इसमें मौजूद ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक फ्रिज के अंदर 2 गुना ज्यादा ताजगी बनाए रख सकता है। इसमें आपको अंदर की तरफ डिस्प्ले लगा मिलता है, जिससे आप कूलिंग तापमान व अन्य सेटिंग्स को देख सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर ब्रांड सैमसंग का दावा है कि यह फ्रिज 15 दिनों सब्जियों और फलों को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। वहीं इस फ्रिज के अंदर आपको LED लाइट्स लगी मिलती है, जिससे अंधेरे में भी अंदर रखा सभी सामान साफ दिखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung RS78CG8543S9HL
- कलर - सिल्वर
- क्षमता - 633 लीटर
- एनर्जी रेटिंग -3 स्टार
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर कंप्रेसर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खूबियां
- इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में आपको वॉटर और आइस डिस्पेंसर लगा मिलता है, जिससे आपको पानी या बर्फ निकालने के लिए बार-बार डोर नहीं खोलवा पड़ता है और आप सीधे फ्रिज के डोर से पानी निकाल सकते हैं।
- इस मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर में इन-बिल्ट लॉक होता यानी जरूरत नहीं होने पर आप इस फ्रिज को लॉक भी कर सकते हैं।
कौन ले सकता है?
- अगर आप ऐसा रेफ्रिजरेटर चाहते हैं, जो अधिक स्टोरेज स्पेस के साथ बिजली की बचत भी करे तो सैमसंग का यह Bespoke AI रेफ्रिजरेटर आप चुन सकते हैं, क्योंकि इसकी AI तकनीक आपके उपयोग के पैटर्न को समझकर उसी अनुसार कूलिंग करता है और 10% तक कम बिजली खपत करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
कमी
- यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Midea 560 L Side by Side Frost Free Refrigerator
560 लीटर कैपेसिटी वाले इस मीडिया रेफ्रिजरेटर में आपको वॉटर डिस्पेंसर लगा मिलता है। इससे आपको पानी निकालने के लिए बार-बार फ्रिज का डोर खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सीधे डोर में लगे डिस्पेंसर से पानी निकाल सकते हैं। इसमें लगा इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से कूलिंग स्पीड को बढ़ाता या घटाता है। इससे लगातार फ्रिज में कूलिंग बनी रहती है और बिजली भी कम खपत होती है। साइड बाय साइड डिजाइन होने के कारण इस Media रेफ्रिजरेटर में आपको काफी बड़ा स्पेस मिलता है और अलग-अलग कंपार्टमेंट्स के कारण आप इसमें स्नैक्स, भोजन आदि को व्यवस्थित ढंग से रख सकते हैं। इसमें डिजिटल कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिससे आप सीधे डोर पर लगे डिस्प्ले से फ्रिज की सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इसमें लगी LED लाइट्स आपको बेहतर रोशनी प्रदान करती है, जिससे अंधेरे में भी आपको फ्रिज में रखा सामान साफ दिख सकता है। इसके अंदर एक पोर्टेबल आइस मेकर दिया होता है जिसमें आसानी से बर्फ को जमा सकते हैं और निकाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Media MDRS704FGF46
- कलर - Bru स्टील
- क्षमता - 560 लीटर
- विशेष सुविधा - वॉटर डिस्पेंसर
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
खूबियां
- यह मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम के साथ काम करता है जिससे फ्रिज के अंदर हर कोने तक ठंडी हवा जाती है। इससे खाने-पीने का सामान लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है।
- इसमें आपको सब्जियां रखने के लिए बड़ा बॉक्स मिलता है, जिसमें आपक हफ्तेभर की सब्जियों और फलों को स्टोर कर सकते हैं।
कौन ले सकता है?
- अगर आपको भी शोर में नींद नहीं आती है, तो यह रेफ्रिजरेटर आपके लिए सही हो सकता है। दरअसल, यह फ्रिज Quiet ऑपरेशन के साथ काम करता है जिसमें नॉइज़ लेवल 41 DB है यानी यह बहुत कम शोर करता है, जिससे रात के समय किचन में शांति बनी रह सकती है और आप बिना शोर से परेशान हुए बिना आरामदायक नींद ले सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में वॉटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
04
Godrej 600L 3Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator
गोदरेज का यह रेफ्रिजरेटर AI तकनीक से लैस है, जो आपके उपयोग करने के तरीके को समझकर उसी अनुसार कूलिंग पावर को कम या ज्यादा करता है। इससे बिजली की बचत होती है। वहीं यह तकनीक फ्रिज में रखे खाने-पीने के सामान को भी सेंसर के माध्यम से ट्रैक करता है और फ्रिज के अंदर लोड ज्यादा होने पर आपको जानकारी देता है। 600 लीटर क्षमता वाला यह Godrej रेफ्रिजरेटर स्मार्ट कंवर्टिबल जोन तकनीक के साथ काम करता है, जो जरूरत के हिसाब से अपने आप तापमान को बदलता है। इस मल्टी-डोर फ्रिज में आपको 3 इंटेलिजेंट मोड्स मिलते हैं, जैसे - इको मोड, हॉलिडे मोड और सुपर फ्रीज मोड। आप इन्हें अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इस रेफ्रिजरेटर में इन-बिल्ट LED डिस्प्ले की मदद से आप सीधे डोर पर सेटिंग्स को बदल सकते हैं। इसमें टफ्न्ड ग्लास शेल्व्स लगे होते हैं जिस पर आप भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकते हैं, क्योंकि यह अधिक मजबूत व टिकाऊ माने जाते हैं। यह साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करने वाला रेफ्रिजरेटर है, जो कम शोर के साथ कूलिंग करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Godrej 646C RIT SM BL
- कलर - स्ट्रॉम ब्लू
- क्षमता - 600 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - एडवांस इन्वर्टर तकनीक
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
खूबियां
- इसमें अधिक ब्राइटनेस के साथ आने वाली LED लाइट्स लगी होती है जिससे कम रोशनी में भी फ्रिज के अंदर रखा सभी सामान दिखता है।
- इस मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर का स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन इसे यूनिक बनाता है, जो आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकता है।
कौन ले सकता है?
- जो लोग कम बिजली खपत वाले मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं उनके लिए यह सही हो सकता है, क्योंकि इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ-साथ एडवांस इन्वर्टर तकनीक भी शामिल होती है। जो कम बिजली खपत के साथ दमदार कूलिंग देती है। इससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर को लेकर फिलहाल यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
LG 630 L Frost-Free InstaView Door-In-Door Side-By-Side Refrigerator
एलजी का यह रेफ्रिजरेटर प्रीमियम होने के साथ-साथ काफी एडवांस भी है। यह 630 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो 5 से 8 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। इस LG रेफ्रिजरेटर की सबसे खास बात है कि इसमें इंस्टा व्यू डोर लगा होता है यानी इसमें एक डोर ग्लास का होता है जिसके आर-पार आसानी से देखा जा सकता है और यह देखने में भी काफी यूनिक और स्टाइलिश लगता है। इसमें UV नैनो सेल्फ क्लीनिंग वाला वॉटर डिस्पेंसर लगा होता है यानी इस फ्रिज के डोर में लगे वॉटर डिस्पेंसर में यूवी नैनो लाइट लगी होती है जो टैंक में भरे पानी को साफ और बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करती है, जिससे आप सीधे डोर से शुद्ध पानी निकाल सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर के अंदर वाइन रैक लगी होती है, जिसमें आप लगभग 4 वाइन की बोतलों को रख सकते हैं। इस रेफ्रिजरेटर में डोर कूलिंग सिस्टम शामिल होता है जो ज्यादा तेज ठंडक प्रदान करता है। इससे पानी की बोतल व अन्य ड्रिंक्स ज्यादा जल्दी ठंडी होती हैं। इस रेफ्रिजरेटर में एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट लगा होता है जो फ्रिज के अंदर जाने वाले बैक्टीरिया और वायरस को रोक सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG GL-X257AMC3
- कलर - मैट ब्लैक
- क्षमता - 630 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- विशेष सुविधा - Wifi
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
खूबियां
- इस मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर में हाइजिन फ्रेश तकनीक शामिल है, जो फ्रिज के अंदर की हवा को बैक्टीरिया मुक्त और 99.99% शुद्ध रखने का दावा करते हैं।
- इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम शामिल है, जो फ्रिज में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको ऐप के माध्यम से जानकारी देता है।
कौन ले सकता है?
- अगर आप ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं, तो यह एलजी रेफ्रिजरेटर आप चुन सकते हैं क्योंकि इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी मिलती है जिससे आप अपने फोन को कनेक्ट करके घर से बाहर रहकर भी फ्रिज की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं या उसे ऑन और ऑफ कर सकते हैं।
कमी
- इस रेफ्रिजरेटर में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
06
मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने Samsung, LG, Media, Godrej और Voltas ब्रांड के मल्टी-डोर रेफ्रिजरेटर्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।