₹30,000 से कम कीमत पर अगर आप भी एक बढ़िया स्प्लिट एसी ढूंढ रहे हैं, तो यहां बताए गए Cruise, Blue Star, Panasonic, Voltas और Lloyd ब्रांड्स पर विचार कर सकते हैं, जो आने वाली गर्मियों में बेहतरीन कूलिंग का अनुभव प्रदान करेंगे। इनमें 1 टन से लेकर 1.5 टन की क्षमता मिलती है, जिनका चयन आप अपनी सुविधा और आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले ये Split AC बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया हो सकते हैं। ये मॉडल्स बढ़ते प्रदूषण के लिए भी अच्छे हो सकते हैं क्योंकि इनमें PM 0.01 और PM 2.5 फिल्टर मिलता है, जो कमरे में साफ और स्वच्छ हवा प्रदान करने में मदद करते हैं।
यहां आपको ₹30,000 से कम कीमत वाले स्प्लिट एसी के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
क्रूज ब्रांड का यह स्प्लिट एसी 1.5 टन की क्षमता के साथ आता है, जो 111 से 150 वर्ग फुट वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही इसमें 2 वे ऑटो एयर स्विंग की सुविधा है, जिस वजह से हवा ऊपर और नीचे दोनों तरफ जाती है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कूलिंग की आवश्यकता के अनुसार स्पीड को एडजस्ट करता है। 30,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है। यह Cruise इन्वर्टर एसी 4 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिसका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन और PM 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के लिए बेहतर बना सकते हैं। इस एयर कंडीशनर कंडेंसर कॉइल रस्ट ओ शील्ड ब्लू तकनीक के साथ आता है, जो जंग से सुरक्षित है और लंबे समय तक बेहतरीन ठंडक करता है। LED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस एसी को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रिमोट कंट्रोल की सुविधा है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 1.5 टन
- मॉडल नाम - CWCVBK-VQ1W173
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 952.88 किलोवाट घंटे
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- कूलिंग पावर - 4.8 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 11 किलोग्राम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 4800 वाट
खासियत
- इस क्रूज एसी में PM2.5 एयर फिल्टर है, जो साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
- स्मार्ट डायग्नोसिस तकनीक समस्याओं को खुद से ही पहचानकर उसका तुरंत पता लगाती है।
- यह मॉडल 48 डिग्री के तापमान में भी कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
- इसमें डीह्यूमिडिफायर का फंक्शन है, जो कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को सोखकर आरामदायक बनाता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है।
01
Blue Star 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC
अगर आप भी 30 हजार रुपये से कम कीमत वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो ब्लू स्टार ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाला यह एयर कंडीशनर इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस Blue Star AC में 1 टन की क्षमता है, जो 2D वे एयर स्विंग के साथ 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बेहतरीन ठंडक करता है। इस स्प्लिट एसी में अमेजन एलेक्सा या गूगल होम की सुविधा है, जिसे आप आवाज की मदद से कहीं भी और कभी नियंत्रित कर सकते हैं। इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर का कंडेनसर 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ है। इस इन्वर्टर एसी में सेल्फ डायग्नोसिस तकनीक है, जो खराबी आने पर खुद ही समस्या की पहचान करती है। 1 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी स्लीप मोड के साथ आता है, जो सोते समय कमरे के तापमान को शरीर की आवश्यकता और रात के मौसम के हिसाब से अपने आप एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 1 टन
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 3520 वाट
- कूलिंग पावर - 3520 वाट
- मॉडल - IE312YNU
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 706.99 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 19.3 x 84.5 x 30 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 10 किलोग्राम
खासियत
- इसका डस्ट फिल्टर कमरे को ठंडा करने से पहले धूल, पालतू जानवरों के बाल और गंदगी को हवा में आने से रोकता है।
- इस ब्लू स्टार एसी का इको मोड आपको आरामदायक कूलिंग अनुभव प्रदान करता है। साथ ही बिजली की बचत करता है।
- इसका टर्बो कूल फंक्शन कंप्रेसर और फैन की स्पीड को तेज करके कमरे को कम समय में ठंडा कर देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में अधिक शोर की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Haier 1 Ton 3 Star Triple Inverter Split AC
4 वे स्विंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह हायर एसी कमरे के चारों तरफ समान ठंडक करता है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह स्प्लिट एसी हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है। इसके कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जो बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी लाइफ प्रदान करता है। यह 1 टन एसी (120 वर्ग फुट तक) छोटे आकार के कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाले इस इन्वर्टर एसी में फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन की सुविधा है, जो ए जो हीट एक्सचेंजर कॉइल पर जमी धूल और बैक्टीरिया को जमने और पिघलने की प्रक्रिया के माध्यम से 93% से अधिक तक हटाती है। 1 टन की क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है। 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस एयर कंडीशनर में आप मोड को अनुसार सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 11840 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- मॉडल - HSU13K-PYSG3BN-INV
- शोर स्तर - 37db
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 20D x 86.5W x 29H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 698 किलोवाट
- खास फीचर्स - 4-वे स्विंग, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, ऑटो क्लीन, डिह्यूमिडिफायर, साइलेंट मोड
- आइटम का वजन - 23 किलोग्राम
खासियत
- 37db के शोर पर संचालित होने वाले इस हायर एसी से बेहद शांत वातावरण का अनुभव प्राप्त हो सकता है।
- इस मॉडल में 20 मीटर तक एयर थ्रो मिलता है, जिसकी हवा लंबी दूरी तक जाती है।
- इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर कमरे में साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
कमी
03
Panasonic 1.0 Ton 3 Star Inverter Split AC
यह पैनासोनिक एसी PM 0.1 फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद कणों को फिल्टर करके साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह स्प्लिट एसी हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट करता है। इस एयर कंडीशनर में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यह 1 Ton AC छोटे आकार वाले कमरों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इन्वर्टर एसी 2 वे स्विंग तकनीक के साथ आता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। 30,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह Panasonic स्प्लिट एसी क्रिस्टल क्लीन तकनीक के साथ आता है। इस एसी में 100% कॉपर ट्यूबिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो हीट एक्सचेंज में मदद करता है। 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह एयर कंडीशनर बिजली की कम खपत कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - CS/CU-SU12AKY3T
- ब्रांड - Panasonic
- क्षमता - 1टन
- कूलिंग पावर - 11772 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 667.91 किलोवाट घंटे
- शोर स्तर - 36 डेसिबल
- वाट क्षमता - 1140 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- यह पैनासोनिक एसी 36db के शोर स्तर पर चलता है, जिस वजह से घर में बेहद शांत और आरामदायक अनुभव मिलता है।
- इस एयर कंडीशनर में हिडन डिस्प्ले है, जिसमें तापमान, कूल, ड्राई मोड्स और अन्य सेटिंग्स के पीछे होती है।
- इसका टर्बो मोड कंप्रेसर और फैन की स्पीड को बढ़ाकर कमरे को कम समय में ठंडा करने का काम करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्प्लिट एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
04
Voltas 183V Vectra CAW 1.5 ton 3 star inverter Split AC
3 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह वोल्टास इन्वर्टर एसी कम बिजली की खपत कर सकता है। इस स्प्लिट एसी में एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट का सुरक्षा फीचर है, जो इवेपोरेटर कॉइल पर अधिक बर्फ को जमने से रोकता है। इस 1.5 टन एसी को 111 से लेकर 150 वर्ग फुट वाले कमरों के लिए अच्छा माना जा सकता है। यह Voltas एसी लंबी दूरी तक हवा फेंकने में सक्षम है। इस एयर कंडीशनर का 100% कॉपर कंडेसर जंग से सुरक्षित और बेहतरीन कूलिंग करता है। साथ ही इसे कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। हिडन डिस्प्ले के साथ आने वाला यह इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेल सकता है, जिस वजह से यह स्टेबलाइजर के बिना काम करने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Voltas
- मॉडल - 183V Vectra CAW
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4800 किलोवाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- शोर स्तर - 38db
- वाट क्षमता - 4800 वाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.2 x 80 x 29.2 सेंटीमीटर
खासियत
- इस वोल्टास एसी में कूलिंग की क्षमता को एडजस्ट करने के लिए 4 स्टेप की सुविधा है।
- इस इन्वर्टर स्प्लिट एसी को आसानी से नियंत्रित करने के लिए रिमोट मिलता है।
- यह मॉडल फास्ट कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जो 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में कम समय में ठंडक करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वोल्टास एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
05
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ आने वाले इस लॉयड स्प्लिट एसी में विभिन्न मोड मिलते हैं, जिनका चयन आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। 1.5 टन की क्षमता वाले इस एयर कंडीशनर में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है। साथ ही बिजली की कम खपत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। इस Lloyd एसी में क्लीन एयर फिल्टर + PM 2.5 एयर फिल्टर शामिल है, जो साफ व स्वच्छ तरीके से हवा प्रदान करता है। 36db के शोर स्तर पर संचालित होने वाला यह Inverter AC चलते समय शोर नहीं करता है। 30,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह स्प्लिट एसी टर्बो कूल तकनीक के साथ आता है। इस एयर कंडीशनर में ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है, जो लाइट कट जाने के बाद भी और बिजली आने पर एसी पिछली सेटिंग पर फिर से चालू कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lloyd
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4.85 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 951.47 किलोवाट घंटे
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- शोर स्तर - 36db
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.7 x 95.6 x 31.6 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 34 किलोग्राम
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1505 वाट
खासियत
- यह स्प्लिट एसी 10 मीटर की दूरी तक हवा फेंकने में सक्षम है।
- इस एसी पर 1 साल और कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है।
- 2 वे एयर स्विंग तकनीक वाला यह लॉयड एयर कंडीशनर दोनों तरफ समान ठंडक करता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस लॉयड एसी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
06
₹30,000 से कम कीमत में कौन सा स्प्लिट एसी बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से 30 हजार रुपये से कम कीमत वाले एयर कंडीशनर के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
नोट - जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्प्लिट एसी की कीमत ₹30,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए अमेजन पर जरूर देखें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।