यह व्हर्लपूल टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 740 RPM स्पिन स्पीड मोटर के साथ आती है, जो कपड़ो को अच्छे से निचोड़ती है, जिससे ये जल्दी सूखते हैं। इसमें 1-2-3 वॉश कंट्रोल दिया गया है, जिसमें सिर्फ तीन बटन दबाकर मशीन अपने-आप सही वॉश सेटिंग चुन लेती है, इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत आसान हो जाता है। इसमें स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जो पानी और वोल्टेज की स्थिति को पहचानकर मशीन को सुरक्षित तरीके से चलाते हैं। वहीं इसका ड्राई टैप सेंसिंग फीचर यह पहचान करता है कि पानी की सप्लाई आ रही है या नहीं या फिर पाइप में कोई रुकावट तो नहीं है, जिससे मशीन बिना पानी के चलने से बच जाएं। इस Whirlpool Washing Machine में हार्ड वॉटर वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो पानी की गुणवत्ता को पहचानकर उसी हिसाब से वॉशिंग साइकिल सेट करती है। इससे कठोर पानी में भी कपड़े बेहतर साफ होते हैं और लगभग 20% तक बेहतर सफाई मिलती है। इसके नॉर्मल, हेवी, व्हाइट्स, ड्राई, एक्सप्रेस वॉश, इको वॉश, रिंस + ड्राई और एक्वा स्टोर जैसे 8 वॉश प्रोग्राम के हिसाब से अलग-अलग कपड़ों के लिए मोड चुन सकते हैं। ऑटो टब क्लीन फीचर मशीन के अंदरूनी टब को अपने-आप साफ करता है, जिससे बदबू और गंदगी जमा नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड - Whirlpool
- ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
- क्षमता - 6 किलोग्राम
- खास सुविधा - ऑटो रीस्टार्ट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
खूबियां
- इसमें जेडपीएफ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कम पानी के दबाव में भी टब जल्दी भर जाता है और मशीन सही तरीके से काम करती रहती है।
- डिले वॉश फीचर में आप 3 से 24 घंटे तक वॉशिंग का समय पहले से सेट कर सकते हैं।
- ऑटो टब क्लीन फीचर मशीन के अंदरूनी टब को अपने-आप साफ करता है, जिससे बदबू और गंदगी जमा नहीं होती।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी धुलाई गुणवत्ता को खास नहीं बताया है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।