भारत की तेज गर्मी से बचने के लिए विंडो एसी आज भी एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। यह खासतौर पर उन घरों और कमरों के लिए बढ़िया रहता है, जहां स्प्लिट एसी लगाना मुश्किल होता है या बजट सीमित होता है। इस लेख में आप भारत के कुछ बढ़िया रेटिंग वाले Window AC के बारे में जान सकते हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन और खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया से विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। आज के समय में आने वाले ये एयर कंडीशनर पहले से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं, जिनमें इन्वर्टर तकनीक, बेहतर एनर्जी रेटिंग, तेज कूलिंग और कम आवाज जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। ये न सिर्फ कमरे को जल्दी ठंडा करते हैं, बल्कि बिजली की खपत को भी कम रखते हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा आराम और बचत दोनों मिलती है।
विंडो एसी क्या है? और इसके फायदे क्या है?
विंडो एसी एक ऐसा एयर कंडीशनर होता है जो एक ही यूनिट में आता है और इसे खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है। इसमें कूलिंग सिस्टम, कंप्रेसर और फैन सभी एक ही बॉक्स में होते हैं, इसलिए इसे अलग-अलग यूनिट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसके फायदे : -
इसके कई फायदे होते हैं, जो निम्न प्रकार है -
कम कीमत में उपलब्ध - विंडो एसी आमतौर पर स्प्लिट एसी से सस्ते होते हैं, इसलिए बजट में अच्छा कूलिंग विकल्प है।
इंस्टॉलेशन आसान - इसे लगाने के लिए ज्यादा तकनीकी काम नहीं होता है। ये खिड़की या दीवार में आसानी से फिट हो जाते हैं।
कम जगह घेरता है - यह एक ही यूनिट में आता है, इसलिए कमरे में अलग से जगह लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।
बिजली की बचत - आजकल 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले मॉडल आते हैं, जो कम बिजली खर्च करते हैं।
छोटे कमरों के लिए बढ़िया - 100 से 150 स्क्वायर फीट वाले कमरे के लिए ये बहुत अच्छी कूलिंग देते हैं।
किराये के घर के लिए बढ़िया - इन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से निकालकर दूसरी जगह लगाया जा सकता है, इसलिए किराये के घर के लिए ये विंडो एसी बढ़िया विकल्प हैं।
चलिए कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर भारत की बढ़िया रेटिंग वाली विंडो एसी के विकल्पों पर नजर डाल लें -
Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Side Flow Window AC
हायर का यह 1.5 टन इन्वर्टर विंडो एसी एक पावरफुल और एनर्जी सेविंग विकल्प है, जो मीडियम साइज के कमरे के लिए सही रहता है। इसमें ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड खुद एडजस्ट करता है। इसमें 800 CFM एयर सर्कुलेशन मिलता है, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है। साथ ही टर्बो एयर फ्लो और एयर स्विंग फीचर की मदद से हवा हर कोने तक पहुंचती है, जिससे कूलिंग और भी बेहतर हो जाती है। इस Haier विंडो एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो जल्दी कूलिंग करता है, जंग नहीं लगने देता है और एसी की लाइफ बढ़ाता है। सुरक्षा और हेल्थ के लिए इस बेस्ट रेटिड विंडो एयर कंडीशनर में सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर लगा है, जो हवा से धूल, बैक्टीरिया और छोटे कणों को हटाकर साफ और सुरक्षित हवा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा - सुपर माइक्रो एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, कॉपर कंडेंसर कॉइल, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 51 डेसिबल
खूबियां
- यह एसी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की कम खपत करता है।
- एंटी-कोर्रोसिव कोटिंग और हाइपर PCB एसी को खराब मौसम, नमी और वोल्टेज से सुरक्षित रखते हैं।
- इसका सुपरसोनिक कूलिंग मोड एसी चालू करने के 10 सेकंड के भीतर ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टर्बो पर कूलिंग नहीं होती है।
01
Hitachi 1.5 Ton Class 5 Star Window Inverter AC
हिताची का यह विंडो एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक पावरफुल और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 1.5 टन क्षमता दी गई है, जो लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकती है। इसका ट्विन रोटरी कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर को एडजस्ट करता है, जिससे कूलिंग बेहतर मिलती है और बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है। इस Hitachi AC में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। साथ ही इसका ISEER वैल्यू 3.55 है, जो इसकी एनर्जी एफिशिएंसी को दर्शाता है। इस विंडो एयर कंडीशनर मॉडल में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो तेज कूलिंग के साथ लंबी उम्र और ज्यादा मजबूती देती है। कॉपर कॉइल पर नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग की गई है, जो जंग और करप्शन से सुरक्षा देती है, जिससे एसी की लाइफ बढ़ जाती है और मेंटेनेंस कम होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 16719 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- खास सुविधा -ऑटो फैन स्पीड, ऑटो रीस्टार्ट, डीफ्रॉस्टिंग सेंसर, प्रीकोटेड एल्युमिनियम फिन्स, वायरलेस एलसीडी रिमोट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73.3D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 54 डेसिबल
खूबियां
- इसका 4-वे स्विंग हवा को चारों दिशाओं में फैलाकर कमरे के हर कोने तक समान कूलिंग पहुंचाता है।
- इसमें एक्सपैंडेबल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकती है।
- ऑटो फैन स्पीड फीचर कमरे के तापमान के अनुसार फैन की स्पीड खुद एडजस्ट कर देता है, जिससे आरामदायक माहौल बना रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कूलिंग क्षमता को खास नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej 1.5 Ton 3 Star Window AC
गोदरेज ब्रांड का यह विंडो एसी भारत में बहुत ही पसंद किया गया है और इसकी 1.5 टन की क्षमता 48℃ तापमान तक बढ़िया कूलिंग देती है। यह एक फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर वाला विंडो एसी है, जो आसान इंस्टॉलेशन और कम लागत में अच्छी कूलिंग प्रदान करता है। इस एयर कंडीशनर में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग के साथ लंबी उम्र और कम मेंटेनेंस सुनिश्चित करती है। इसमें ब्लू फिन एंटी-कोरोज़न कोटिंग दी गई है, जो कॉइल को जंग और धूल से बचाती है और Godrej एसी 1.5 टन की परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बनाए रखती है। इसके साथ हाइड्रोफिलिक ब्लू फिन इवैपोरेटर भी दिया गया है, जो नमी और धूल को कम करके बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग में मदद करता है। वहीं इसका टर्बो मोड जरूरत पड़ने पर कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। यह फीचर खासकर तेज गर्मी में तुरंत कूलिंग पाने के लिए उपयोगी होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.9 किलोवाट
- खास सुविधा - एंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टेट, हिडन डिस्प्ले, प्योर एयर फिल्टर, सेल्फ डायग्नोसिस
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 43D x 75W x 66H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 48 डेसिबल
खूबियां
- इसकी 3-स्टार की एनर्जी रेटिंग बिजली की खपत और कूलिंग के बीच संतुलन बनाए रखती है।
- इसमें प्योर एयर फिल्टर दिया गया है, जो हवा से धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और गंदगी को फिल्टर करके साफ और ताजी हवा प्रदान करता है।
- एंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टेट फीचर कॉइल पर बर्फ जमने से रोकता है, जिससे एसी की परफॉर्मेंस बढ़िया बनी रहती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया एसी के पुर्जे 2 महीने के भीतर ही खराब हो गए।
03
Voltas 1.5 ton 3 star Window AC
यह 1.5 टन क्षमता वाला वोल्टास विंडो एसी मध्यम आकार के कमर के लिए एक किफायती और पावरफुल कूलिंग विकल्प है। इसमें सेल्फ डायग्नोसिस फीचर दिया गया है, जो किसी खराबी की जानकारी स्क्रीन पर दिखा देता है। वहीं लो गैस डायग्नोसिस फीचर गैस कम होने पर अलर्ट देता है, जिससे समय पर सर्विस करा सकते हैं। आइस वॉश टेक्नोलॉजी Voltas एसी के अंदरूनी हिस्सों को साफ रखने में मदद करती है, जिससे कूलिंग बेहतर बनी रहती है। साथ ही फिल्टर क्लीन इंडिकेटर समय-समय पर फिल्टर साफ करने की सूचना देता है। इसकी 1.5 टन की क्षमता लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को आराम से ठंडा कर सकती है। यह विंडो एसी आसान इंस्टॉलेशन के साथ आता है, इसलिए इसे लगाने में ज्यादा समय या खर्च नहीं लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4750 वाट
- खास सुविधा - डस्ट फिल्टर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 74.5D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 56 डेसिबल
खूबियां
- यह विंडो एयर कंडीशनर R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग करता है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित मानी जाती है और ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है।
- इसका हाई एंबिएंट कूलिंग फीचर 55 डिग्री सेल्सियस तक की तेज गर्मी में भी अच्छी कूलिंग प्रदान कर सकता है।
- इसकी कॉपर कॉइल पर एंटी-रस्ट कोटिंग दी गई है, जो जंग और करप्शन से सुरक्षा देती है और एसी की लाइफ बढ़ाती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों के अनुसार चलने पर अधिक शोर करता है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
04
LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Window AC
यह एलजी विंडो एसी बिजली बचत, तेज कूलिंग, कम आवाज और स्मार्ट फीचर्स के साथ भारत में मिलने वाला एक प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें कन्वर्टिबल 4-इन-1 कूलिंग फीचर दिया गया है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इससे मौसम और कमरे की जरूरत के अनुसार बिजली की बचत करते हुए आरामदायक कूलिंग मिलती है। इस 1.5 Ton AC में 4-वे एयर स्विंग फीचर दिया गया है, जो हवा को चारों दिशाओं में फैलाता है, जिससे कमरे के हर कोने तक समान कूलिंग पहुंचती है। इसका एयर सर्कुलेशन 459 CFM है और यह 54 डिग्री सेल्सियस तक की तेज गर्मी में भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जिस पर ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन कोटिंग की गई है। यह कोटिंग कॉइल को धूल, नमक, धुएं और जंग से बचाती है, जिससे LG विंडो एसी की उम्र बढ़ती है और कूलिंग लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
- खास सुविधा - 4-वे स्विंग, तेज़ कूलिंग, फ़िल्टर लाइट रिमाइंडर, इन्वर्टर कंप्रेसर, रिमोट कंट्रोल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 77.9D x 66W x 45H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 56 डेसिबल
खूबियां
- इसकी 1.5 टन क्षमता लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरे को आराम से ठंडा कर सकती है।
- इसका ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड और पावर को अपने-आप एडजस्ट करता है।
- इस एसी में लगा HD फिल्टर हवा से धूल और छोटे कणों को फिल्टर करके साफ हवा देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह चलने पर बहुत अधिक शोर करता है।
05
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Fixed Speed Window Ac
इस विंडो एसी में 50 डिग्री सेल्सियस तक कूलिंग देने की क्षमता है, यानी तेज गर्मी में भी यह अच्छी ठंडक प्रदान करता है। इसकी कूलिंग पावर 4.8 किलोवॉट है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसका डिजाइन स्मार्ट और एलिगेंट है, जिसमें व्हाइट बॉडी के साथ सिल्वर डेको स्ट्रिप दी गई है, जिससे यह घर या ऑफिस के इंटीरियर में अच्छा दिखता है। इस Lloyd 1.5 टन विंडो एसी में LED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे तापमान और सेटिंग्स आसानी से देखी जा सकती हैं। साथ ही रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन की सुविधा मिलती है, जिससे आप दूर बैठकर भी इस एयर कंडीशनर को आराम से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन किसी खराबी को खुद पहचानकर एरर कोड के रूप में दिखाता है, जिससे सर्विस करवाना आसान हो जाता है। इसके अलावा ऑटो रीस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को पहले वाली सेटिंग पर चालू कर देता है। किफायती कीमत और बढ़िया क्षमता के साथ यह बेस्ट रेटेड विंडो एसी भारत में एक बढ़िया विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lloyd
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- खास सुविधा - गोल्डन इवेपोरेटर कॉइल, क्लीन एयर फिल्टर, एलईडी डिस्प्ले, रिमोट कंट्रोल ऑपरेशन, सेल्फ डायग्नोसिस फंक्शन, 100% कॉपर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 77D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 53 डेसिबल
खूबियां
- इसमें 100% कॉपर कंडेंसर है, जो बेहतर कूलिंग, लंबी उम्र और कम मेंटेनेंस देती है।
- एसी का क्लीन एयर फिल्टर हवा से धूल और गंदगी को हटाकर साफ हवा देता है।
- इसमें स्ट्रॉन्ग डीह्यूमिडिफिकेशन फीचर भी दिया गया है, जो हवा में मौजूद नमी को कम करता है, जिससे मानसून या ज्यादा नमी वाले मौसम में कमरा ज्यादा आरामदायक बना रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह ठीक से काम नहीं कर रहा है।
06
Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Window AC
कैरियर ब्रांड का यह 1.5 टन क्षमता वाला इन्वर्टर विंडो एसी खासतौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें दिया गया टर्बो मोड तेज गर्मी में तुरंत ठंडक देता है, जबकि एनर्जी सेवर मोड बिजली बिल को कम करने में मदद करता है। मानसून के दौरान ड्राई फंक्शन कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करता है, जिससे वातावरण आरामदायक बना रहता है। इसके अलावा, डस्ट फिल्टर हवा को साफ रखने में मदद करता है। यह Carrier AC 52 डिग्री सेल्सियस तक भी अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है, जो इसे भारतीय गर्मी के लिए परफेक्ट बनाता है। वहीं इसमें मौजूद 100% कॉपर कंडेंसर और एंटी-कोरोशन कोटिंग इसकी मजबूती और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। बढ़िया रेटिंग वाला यह विंडो एसी एडवांस इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है, जिससे कम बिजली खपत में कमी और साथ ही प्रभावी कूलिंग देखने को मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5000 किलोवाट
- खास सुविधा - चाइल्ड लॉक, डिह्यूमिडिफायर, डस्ट फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66D x 66W x 43H सेंटीमीटर
- नॉइज़ लेवल - 52 डेसिबल
खूबियां
- यह 2-वे एयर स्विंग पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलाता है।
- ऑटो रिस्टार्ट फीचर बिजली जाने के बाद एसी को वापिस पुरानी सेटिंग पर खुद ही फिर से चालू कर देता है।
- स्लीप मोड रात में इस विंडो एसी के तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करता है, ताकि अच्छे से नींद आए।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया चलने पर अधिक शोर करता है।
07
भारत की बढ़िया रेटिंग विंडो एसी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर गर्मियों के लिए भारत की बेस्ट रेटेड विंडो एसी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जिनके हिसाब से आप अपने घर के लिए एसी ले सकते हैं।
इसी तरह की शानदार जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज के जरिए पा सकते हैं।
इन बेस्ट रेटेड Window AC को चुनने के पीछे क्या कारण हैं?
इस लिस्ट में शामिल विंडो एसी को कई जरूरी बातों के आधार पर चुना गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को सही और भरोसेमंद विकल्प मिल सके-
कीमत के हिसाब से बेहतरीन विकल्प
हर बजट के हिसाब से बढ़िया एसी चुने गए हैं जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और अच्छा प्रदर्शन देते हैं।
यूजर्स रेटिंग और अनुभव
जिन विंडो एसी को ग्राहकों ने ज्यादा पसंद किया है और जिनकी रेटिंग अच्छी है, उन्हें इस लिस्ट में जगह दी गई है।
तेज और असरदार कूलिंग
ऐसे मॉडल चुने गए हैं जो जल्दी और पूरे कमरे में बराबर कूलिंग करते हैं।
आधुनिक फीचर्स
आज के समय में Wi-Fi कंट्रोल, ऑटो क्लीनिंग और स्मार्ट ऑपरेशन जैसी सुविधाएं एसी को और बढ़िया बनाती हैं।
ब्रांड की विश्वसनीयता
इस लेख में ऐसे ब्रांड शामिल किए गए हैं जो लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जिन पर लोग भरोसा करते हैं।
कम बिजली की खपत
अधिक एनर्जी सेविंग रेटिंग वाले एसी कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे लंबे समय में पैसे की बचत होती है।
निष्कर्ष
सही विंडो एसी का चुनाव आपके कमरे के आकार, बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है। हालांकि इस लेख में मौजूद एसी में से आप अपने लिए बेहतरीन विकल्प को चुन सकते हैं और गर्मी में आरामदायक ठंडक का आनंद ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।