बिजली बचाने वाले Atomberg के ये Fan देंगे तेज हवा! गर्मियों के लिए हैं भरोसेमंद विकल्प

भारत में उपलब्ध Atomberg के Fans के 5 बढ़िया यहां देखें। आधुनिक डिजाइन, BLDC मोटर टेक्नोलॉजी, कम बिजली खपत, साइलेंट परफॉर्मेंस और स्मार्ट रिमोट फीचर्स वाले ये बेहतरीन मॉडल घर को ठंडक देने के साथ बिजली बिल भी कम करने में मदद करेंगे।
भारत में उपलब्ध बढ़िया एटमबर्ग फैन
भारत में उपलब्ध बढ़िया एटमबर्ग फैन

आज के समय में एटमबर्ग फैन भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीलिंग फैन ब्रांड्स में से एक बन चुके हैं, क्योंकि ये कम बिजली खपत, मॉडर्न डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। इस कंपनी के फैन में BLDC मोटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये सामान्य पंखों की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं। इसके अलावा इनमें रिमोट कंट्रोल, टाइमर, स्मार्ट ऐप कंट्रोल और साइलेंट ऑपरेशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। आप नीचे भारत में उपलब्ध बढ़िया Atomberg Fans के 5 विकल्प देख सकते हैं, जो कम बिजली बिल पर गर्मी में ठंडी-ठंडी हवा देने का काम करेंगे। वहीं इनको बिजली जाने पर इन्वर्टर से भी चलाया जा सकता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • atomberg Renesa Halo 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote

    यह एटमबर्ग सीलिंग फैन बिजली की बचत करने वाला पंखा है, जो स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसमें 1200mm की BLDC मोटर दी गई है, जो सामान्य पंखों की तुलना में बहुत कम बिजली खर्च करती है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला पंखा फुल स्पीड पर केवल लगभग 35 W बिजली उपयोग करता है, जिससे करीब 65% तक बिजली की बचत होती है। इस पंखे का स्लीक और मॉडर्न डिजाइन कमरे की सजावट को बेहतर बनाता है। इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर की रिंग, डिजाइनर ब्लेड और एलईडी स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आप आसानी से पंखे की स्पीड देख सकते हैं। यह 235 CMM स्पीड में हवा देता है, जिससे कमरे के हर कोने में अच्छी हवा पहुंचती है। साथ ही इसका लो नॉइज़ ऑपरेशन बहुत कम शोर करता है, जिससे सोते समय या काम करते समय कोई परेशानी नहीं होती है। इसमें स्मार्ट IR रिमोट मिलता है, जिससे आप स्पीड कंट्रोल, बूस्ट मोड, टाइमर मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स एक क्लिक में चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन - सीलिंग फैन
    • स्टाइल -रेनेसा हेलो स्मार्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58D x 19W x 16H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 डेसिबल
    • वाट क्षमता - 35 Watts
    • ब्लेड की संख्या - 3
    • खास सुविधा - स्मार्ट फैन, रिमोट कंट्रोल के साथ BLDC मोटर, कम शोर, बूस्ट मोड, टाइमर, LED स्पीड इंडिकेटर

    खूबियां 

    • यह पंखा एलेक्सा, गूगल होम और एटमबर्ग होम मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
    • ऐप के जरिए आप बिजली की खपत और बचत की जानकारी भी देख सकते हैं।
    • इसमें लो वोल्टेज पर भी कंसिस्टेंट स्पीड मिलती है, जिससे 165V से 285V तक वोल्टेज फ्लक्चुएशन होने पर भी इसकी स्पीड कम नहीं होती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने चलने पर अधिक शोर करने की शिकायत की है।
    01
  • atomberg Ameza 1200mm Timeless BLDC Ceiling Fan with Remote

    इस एटमबर्ग सीलिंग फैन के साथ स्मार्ट IR रिमोट मिलता है, जिसकी मदद से आप आसानी से स्पीड कंट्रोल, बूस्ट मोड, टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर्स चला सकते हैं। यह रिमोट यूनिवर्सल है, यानी एटमबर्ग के दूसरे पंखे के साथ भी बिना पेयरिंग के काम करता है। इस Atomberg BLDC Fan का टाइमलेस डिजाइन हर तरह के कमरे के लिए बढ़िया रहता है। इसमें मजबूत ब्लेड और LED स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जो पंखे की स्पीड और मोड की जानकारी रोशनी के जरिए दिखाता है, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह पंखा एक मिनट में लगभग 230 क्यूबिक मीटर हवा घुमा सकता है, जिससे कमरे में तेज और बेहतर हवा मिलती है। पूरे कमरे में ठंडक देने के साथ यह कम आवाज में चलता है, जिसके चलते सोना या काम करना आसान हो जाता है। इसकी BLDC मोटर सामान्य पंखों की तुलना में बहुत कम बिजली खर्च करती है। वहीं 5स्टार एनर्जी होने से यह पंखा फुल स्पीड पर लगभग 35 W बिजली ही इस्तेमाल करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन - सीलिंग फैन
    • स्टाइल - अमेज़ा
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54.5D x 27W x 19.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 डेसिबल
    • वाट क्षमता - 35 Watts
    • ब्लेड की संख्या - 3
    • खास सुविधा - रिमोट कंट्रोल, कम शोर, बूस्ट मोड, टाइमर और LED स्पीड इंडिकेटर के साथ BLDC मोटर

    खूबियां 

    • एलईडी स्पीड इंडिकेटर रिमोट से किए गए हर ऑपरेशन का संकेत देता है।
    • यह पंखा लो वोल्टेज पर भी कंसिस्टेंट स्पीड देता है।
    • यह इन्वर्टर पर सामान्य पंखों की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा समय तक चल सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों के अनुसार स्टार्ट होने में थोड़ी दिक्कत आती है। 


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote Control

    यह BEE 5 स्टार रेटेड एटमबर्ग फैन फुल स्पीड पर लगभग 35 W बिजली की खपत करता है, जिससे लहभग 65% तक बिजली की बचत की जा सकती है। इस पंखे का स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन कमरे की सजावट को बेहतर बनाता है। इसमें डिजाइनर ब्लेड और LED स्पीड इंडिकेटर है, जिसमें आप पंखे की स्पीड और मोड की जानकारी देख सकते हैं। यह पंखा एक मिनट में लगभग 225 क्यूबिक मीटर हवा फैलाने की क्षमता रखता है, जिससे कमरे के हर कोने तक अच्छी हवा पहुंचती है। यह फॉल्स सीलिंग या लो सीलिंग वाले कमरों में भी आसानी से लगाया जा सकता है, क्योंकि इसमें खास इंस्टॉलेशन प्लेट दी गई है। साथ ही यह लो वोल्टेज पर भी बढ़िया स्पीड देता है। वहीं 165V से 285V तक वोल्टेज फ्लक्चुएशन होने पर भी इसकी स्पीड कम नहीं होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन - सीलिंग फैन
    • स्टाइल - रेनेसा एन्ज़ेल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 डेसिबल
    • वाट क्षमता - 35 Watts
    • ब्लेड की संख्या - 3
    • खास सुविधा - रिमोट कंट्रोल, कम शोर और LED स्पीड इंडिकेटर के साथ ऊर्जा कुशल BLDC मोटर

    खूबियां 

    • यह इन्वर्टर पर सामान्य पंखों की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा समय तक चल सकता है, जिससे बिजली जाने पर भी हवा मिलती रहती है।
    • इसके साथ आने वाले स्मार्ट IR रिमोट से आप आसानी से स्पीड कंट्रोल, टाइमर, बूस्ट मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स एक क्लिक में चला सकते हैं। 
    • इसमें BLDC मोटर लगी है, जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली खर्च करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों के अनुसार इसकी कार्यक्षमता बढ़िया नहीं है। 

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 


    03
  • atomberg Efficio Alpha 1200mm BLDC Ceiling Fan

    यह एटमबर्ग एफिशियो अल्फा सीलिंग फैन एक ऊर्जा-कुशल और भरोसेमंद पंखा है, जो कम बिजली खर्च और बेहतर हवा देने के लिए जाना जाता है। इसमें BLDC मोटर यानी ब्रशलेस डायरेक्ट करंट मोटर दी गई है, जो सामान्य पंखों की तुलना में बहुत कम बिजली इस्तेमाल करती है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला पंखा स्पीड 5 पर चलने पर भी केवल 28 W बिजली खर्च करता है, जिससे करीब 65% तक बिजली की बचत हो सकती है। यह पंखा 365 RPM स्पीड और 230 CMM एयर डिलीवरी देता है, यानी एक मिनट में लगभग 230 क्यूबिक मीटर हवा घुमाने की क्षमता रखता है, जिससे पूरे कमरे में अच्छी ठंडक मिलती है। इसके स्मार्ट IR रिमोट को आप बिना किसी पेयरिंग के आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं रिमोट से आप पंखे की स्पीड बदल सकते हैं और बूस्ट मोड, टाइमर मोड तथा स्लीप मोड जैसे फीचर्स एक बटन दबाकर चला सकते हैं। इससे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में काफी सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन - सीलिंग फैन
    • स्टाइल - रेनेसा एन्ज़ेल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर - 57 डेसिबल
    • वाट क्षमता - 35 Watts
    • ब्लेड की संख्या - 3
    • खास सुविधा - रिमोट कंट्रोल, कम शोर और LED स्पीड इंडिकेटर के साथ ऊर्जा कुशल BLDC मोटर

    खूबियां 

    • इसमें एटमसेंस एल्गोरिदम है, जो मोटर की हीटिंग को कम रखता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
    • इसके ब्लेड पर पाउडर कोटेड ग्लॉसी फिनिश है, जो देखने में आकर्षक लगता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
    • यह पंखा कम या ज्यादा वोल्टेज में भी समान स्पीड से चलता है और हवा की गति कम नहीं होने देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों के अनुसार इसकी कार्यक्षमता और चलने पर ज्यादा शोर करना बढ़िया नहीं है। 
    04
  • atomberg Renesa Enzel 600mm Newly Launched BLDC Ceiling Fan

    यह सीलिंग पंखा छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया स्मार्ट और बिजली बचाने वाला पंखा है। इसमें BLDC मोटर लगी होती है, जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली खर्च करती है। इसका कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन छोटे कमरों, किचन या स्टडी एरिया में अच्छा लगता है और कमरे की सजावट को भी बेहतर बनाता है। इसका LED स्पीड इंडिकेटर पंखे की स्पीड और मोड की जानकारी लाइट के जरिए दिखाता है। यह Atomberg Ceiling Fan चलने पर 112 CMM हवा फैलाने की क्षमता रखता है, जिससे छोटे कमरे में पर्याप्त हवा मिलती है और बढ़िया ठंडक बनी रहती है। साथ ही लो नॉइज़ ऑपरेशन होने से यह शांती से चलता है, जिससे काम या पढ़ाई के समय कोई आवाज की परेशान नहीं होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन - सीलिंग फैन
    • स्टाइल - स्लीक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.1D x 21.7W x 18.1H सेंटीमीटर
    • स्पीड नंबर - 6
    • शोर स्तर- 57 डेसिबल
    • वाट क्षमता - 32 Watts
    • ब्लेड की संख्या - 3
    • खास सुविधा - रिमोट कंट्रोल, BLDC तकनीक, LED स्पीड इंडिकेटर, कम शोर, बिजली बचत

    खूबियां 

    • इसकी 5-स्टार एनर्जी रेटिंग फुल स्पीड पर लगभग 32 W बिजली इस्तेमाल करती है।
    • इसके स्मार्ट IR रिमोट से स्पीड बदलना, बूस्ट मोड, टाइमर तथा स्लीप मोड जैसे फीचर्स आसानी से चला सकते हैं। 
    • यह पंखा लो वोल्टेज पर भी समान स्पीड से चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसे साइज में बहुत छोटा बताया है।


    05

भारत में उपलब्ध एटमबर्ग फैन मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

भारत में उपलब्ध एटमबर्ग पंखे के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया गया है, जो अलग-अलग मोटर क्षमता,  रिमोट कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जिनके अनुसार आप अपने घर के लिए पंखा चुन सकते हैं।

मॉडल

साइज

बिजली खपत (लगभग)

एयर डिलीवरी

खास फीचर

Renesa Halo Smart

1200mm

35W

235 CMM

एलेक्सा सपोर्ट, ऐप कंट्रोल, एलईडी इंडिकेटर, स्मार्ट रिमोट

Ameza

1200mm

35W

230 CMM

टाइमलेस डिजाइन, रिमोट कंट्रोल, लो नॉइज़, एलईडी इंडिकेटर

Renesa Enzel (1200mm)

1200mm

35W

225 CMM

स्लीक डिजाइन, रिमोट, एलईडी इंडिकेटर, लो नॉइज़

Efficio Alpha

1200mm

28W

230 CMM

क्लासिक डिजाइन, कम बिजली खपत, रिमोट, एलईडी इंडिकेटर

Renesa Enzel (600mm)

600mm

32W

112 CMM

कॉम्पैक्ट साइज, रिमोट, लो नॉइज़, एलईडी इंडिकेटर


ऐसी ही शानदार जानकारी जानने के लिए जागरण स्मार्ट च्वॉइस पेज देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एटमबर्ग फैन क्या खास बनाता है?
    +
    एटमबर्ग फैन में BLDC मोटर टेक्नोलॉजी होती है, जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली खर्च करती है, कम आवाज में चलती है और इन्वर्टर पर ज्यादा समय तक काम करती है।
  • एटमबर्ग BLDC फैन कितनी बिजली बचाते हैं?
    +
    अधिकांश एटमबर्ग BLDC फैन लगभग 28-35 W बिजली खर्च करते हैं, जिससे सामान्य पंखों की तुलना में करीब 50 -65% तक बिजली की बचत हो सकती है।
  • क्या एटमबर्ग पंखे में रिमोट कंट्रोल मिलता है?
    +
    जी हां, एटमबर्ग के कई मॉडलों में स्मार्ट आईआर रिमोट मिलता है, जिससे आप स्पीड कंट्रोल, बूस्ट मोड, टाइमर और स्लीप मोड जैसे फीचर्स आसानी से चला सकते हैं।