भारत के मशहूर वॉटर प्यूरीफायर ब्रांड्स के नाम में शुमार केंट और हैवेल्स के बीच चुनाव करते समय अगर आप भी अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं, तो आपको बता दें कि ये दोनों RO, UV और UF प्यूरीफिकेशन तकनीक ऑफर करते हैं। केंट आरओ, यूवी और टीडीएस कंट्रोलर कॉम्बिनेशन के साथ आता है, जो पानी में मिले हानिकारक बैक्टीरिया, भारी धातु और छोटी-छोटी अशुद्धियों को हटाता है और मिनरल्स को पानी में बनाए रखता है जिससे पानी अधिक शुद्ध और हेल्दी बनता है। ये Water Purifier बोरवेल और अधिक TDS वाले पानी के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। वहीं हैवेल्स के मॉडल्स में भी आपको आरओ, यूवी, यूएफ सिस्टम मिलते हैं और कुछ में आपको एक्लाइन और मैग्नीशियम एनरिचमेंट भी मिलते हैं, जो पानी को साफ करने के साथ-साथ सेहत के लिए सुरक्षित और हेल्दी भी बनाते हैं। इसके अलावा हैवेल्स के वॉटर प्यूरीफायर डिजाइन के मामले में केंट से काफी आगे होते हैं। इसके अलावा यह पानी का स्वाद बेहतर करने और पानी में pH बैलेंस देने में भी मदद करते हैं। फिर चाहे तो नगरपालिका का पानी हो या फिर टैंकर का पानी।
नीचे दिए केंट और हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर्स के विकल्पों को देखें।
KENT Grand RO Water Purifier
केंट का यह वॉटर प्यूरीफायर एडवांस आरओ तकनीक के साथ आता है, जो सबसे शुद्ध पानी देने का दावा करता है। यह 8 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आने वाला KENT प्यूरीफायर है जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें मल्टीपल प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जैसे - RO+UF+TDS कंट्रोल और इन सब से गुजरने के बाद स्टोरेज टैंक में जमा पानी को UV एलईडी लाइट बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखती है। इसमें मौजूद एडवांस आरओ मेम्ब्रेन पानी में मिले हानिकारक भारी धातु जैसे - लेड, आर्सेनिक और पारा आदि को बारीकी से छानकर उसे 90% तक शुद्ध और पीने योग्य बनाता है। इसमें TDS कंट्रोल सिस्टम शामिल होता है, जो शुद्ध किए गए पानी में मौजूद जरूरी खनिजों को बनाए रखता है, जिससे पानी का स्वाद भी बढ़िया होता है और पानी हेल्दी भी बनता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Grand RO
- कलर - सफेद
- क्षमता - 8 लीटर
- विशेष सुविधा - मल्टीपल प्यूरीफिकेशन सिस्टम
- मटेरियल - प्लास्टिक
- मैक्सिमम फ्लो रेट - 20 लीटर प्रति घंटे
खूबियां
- इस प्यूरीफायर में एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर लगा होता है, जो पानी से क्लोरीन, कार्बनिक अशुद्धियों और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।
- यह वॉटर प्यूरीफायर नगरपालिका, बोरवेल और टैंकर से आने वाले पानी को भी शुद्ध करने में सक्षम होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
8 लीटर क्षमता वाला यह केंट वॉटर प्यूरीफायर मल्टीपल प्यूरीफिकेशन स्टेज के साथ पानी को शुद्ध करता है। यह RO+UV+UF+Alk +Cu+TDS Control जैसी अलग-अलग तकनीक के साथ पानी को शुद्ध करती है और पीनेय योग्य बनाती है। इस Water Filter में कॉपर फिल्टर लगा होता है जो रीयल टाइम में पानी में कॉपर के गुणों को जोड़ता है। इससे आपको शुद्ध और हेल्दी पानी मिलता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन, कार्बनिक अशुद्धियों और गंध पैदा करने वाले तत्व को खत्म करता है। इस केंट वॉटर प्यूरीफायर में टीडीएस कंट्रोल फीचर मौजूद है जो पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उनमें जरूरी तत्वों को भी जोड़ता है। इस वॉटर प्यूरीफायर में बोरवेल और टैंकर जैसे अलग-अलग प्रकार के पानी को भी साफ किया जा सकता है। इसमें शामिल इनलाइन यूवी लाइट अपनी किरणों से स्टोरेज टैंक में जमा पानी को साफ और बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Supreme Alkaline
- कलर - काला
- क्षमता - 8 लीटर
- विशेष सुविधा - LED टैंक
- मटेरियल - प्लास्टिक
- मैक्सिमम फ्लो रेट - 100 लीटर प्रति घंटे
खूबियां
- इस वॉटर प्यूरीफायर में एल्कलाइन फिल्टर लगा हुआ है, जो पानी को एल्कलाइन बनाता है। यह शरीर में हानिकारक एसिड को बेअसर कर सकता है और पीएच लेवल को भी बढ़ावा देता है।
- इसमें ऑटो फ्लश तकनीक शामिल है, जो RO मेम्ब्रेन पर जमा गंदगी, खनिजों और अशुद्धियों को तेजी से साफ करती है।
कमी
- यूजर्स को इस वॉटर प्यूरीफायर में फिलहाल कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
इसी तरह के अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए स्मार्ट-च्वाइस को देखें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
KENT Ultra Storage UV Water Purifier
केंट का यह प्यूरीफायर UV+UF ड्यूल प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करके पानी को शुद्ध और पीने लायक बनाता है। इसकी खास बात है कि यह नल के पानी और नगरपालिका जैसे कम TDS वाले पानी को भी शुद्ध करने में सक्षम होता है। इसकी एडवांस अल्ट्रा फिल्ट्रेशन तकनीक बिना बिजली के पानी से बैक्टीरिया, वायरस और ठोस धातु को हटाती है। इसी के साथ यह पानी में मौजूद जरूरी खनिजों को भी बनाए रखता है। इसमें फिल्टर बदलने की जानकारी देने के लिए इंडिकेटर लगा होता है जो आपको बताता है कि प्यूरीफायर में कब फिल्टर बदलना है। यह मजबूत प्लास्टिक मटेरियल से बना होता है जो इस प्यूरीफायर को टिकाऊ बनाता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे आसानी से कम स्पेस में भी फिट होने योग्य बनाता है। आप इसे आसानी दीवार पर भी टांग सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kent Ultra
- कलर - सफेद
- क्षमता - 8 लीटर
- विशेष सुविधा - यूवी लैंप
- मटेरियल - Polyethylene
- मैक्सिमम फ्लो रेट - 60 लीटर प्रति घंटे
खूबियां
- इस वॉटर प्यूरीफायर में UV लैंप लगी होती है, जो टैंक में जमा पानी को साफ रखने में मदद करता है, जिससे आपको हर समय शुद्ध पानी मिलता है।
- यह 8 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया माना जाता है।
कमी
- यूजर्स को अभी तक इस प्यूरीफायर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
Havells Aquas Neo Water Purifier
हैवेल्स का यह वॉटर प्यूरीफायर 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो 7 अलग-अलग तकनीक के साथ पानी को शुद्ध करने का काम करता है। इसमें मैग्नीशियम युक्त हेल्दी पानी मिलता है, क्योंकि यह हानिकारक रसायनों को हटाने में मदद करता है, जिससे पानी सुरक्षित और शुद्ध होता है। वहीं पानी का स्वाद भी बेहतर होता है। यह 7 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है, जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें वॉटर सेविंग तकनीक के साथ काम करता है, जो पानी की बर्बादी को कम करता है। यह प्यूरीफायर 2000 TDS वाले पानी को भी अच्छी तरह से शुद्ध करने में सक्षम माना जाता है, जिससे पानी का स्वाद बेहतर होता है। यह Havells का Water Purifier बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका के पानी को भी साफ कर सकता है। इसमें स्मार्ट एलईडी इंडिकेटर लगा होता है, जो आपको बताता है कि प्यूरीफायर पानी को शुद्ध कर रहा है या नहीं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Aquas Neo
- कलर - काला
- क्षमता - 7 लीटर
- विशेष सुविधा - 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन
- मटेरियल - प्लास्टिक
- वजन - 5700 ग्राम
खूबियां
- यह वॉटर प्यूरीफायर BIS द्वारा प्रमाणित है, जो इसे भरोसेमंद बनाता है।
- इसमें विटल मैग्निशियम इनरिच्ड तकनीक शामिल है, जो पानी में जरूरी मिनरल्स जोड़ने का काम करती है।
कमी
- इस वॉटर प्यूरीफायर को लेकर फिलहाल यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
04
Havells FAB Alkaline Water Purifier
7 लीटर का यह वॉटर प्यूरीफायर डिटैचेबल वॉटर टैंक के साथ आता है, जिसे आप आसानी से निकालकर साफ कर सकते हैं और दोबारा लगा सकते हैं। यह 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो पानी को 8 अलग-अलग तकनीक के साथ शुद्ध करता है। इस वॉटर प्यूरीफायर पर आपको 2 साल की फ्री सर्विस की सुविधा मिलती है यानी 2 साल तक आप इसकी सर्विस कंपनी से बिना पैसे दिए करवा सकते हैं। वहीं इसमें आपको ऑटो एनर्जी सेविंग तकनीक शामिल मिलती है, जो पानी का प्यूरीफिकेशन पूरा होने पर अपने आप आरओ को बंद कर देता है। इससे बिजली की खपत कम होती है। यह प्यूरीफायर पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ उसमें कॉपर जैसे जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ता है। इससे पानी हेल्दी बनता है जो शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। यह वॉटर प्यूरीफायर इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो वोल्टेज से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से झेल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Fab Alkaline
- कलर - सफेद
- क्षमता - 7 लीटर
- विशेष सुविधा - एरर अलर्ट
- मटेरियल - प्लास्टिक
- मैक्सिमम फ्लो रेट - 15 लीटर प्रति घंटे
खूबियां
- यह प्यूरीफायर स्मार्ट अलर्ट के साथ आता है, जो प्यूरीफायर का फिल्टर बदलने और TDS की मात्रा अधिक होने पर आपको जानकारी देता है।
- यह हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर हर तरह के पानी को शुद्ध करने में सक्षम होता है, जैसे - बोरवेल, नगरपालिका और टैंकर आदि।
कमी
- इसमें यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
Havells Delite DX Water Purifier
6.5 लीटर टैंक वाला यह हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर छोटे परिवारों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इसमें 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है, जो पानी को 8 अलग-अलग स्तर पर साफ करता है और पानी को पीने योग्य बनाता है। इस वॉटर प्यूरीफायर में UV एलईडी लाइट्स लगी होती हैं, जो टैंक में जमा पानी को बैक्टीरिया व वायरस से बचाने में मदद करता है और लंबे समय तक पानी को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। यह प्यूरीफायर इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो वोल्टेज से होने वाले उतार-चढ़ाव से प्यूरीफायर को खराब होने से बचाता है। यह वॉटर प्यूरीफायर टैंकर, बोरवेल और नगरपालिका के पानी को भी शुद्ध करने में पूरी तरह से सक्षम होता है। इसमें कॉपर+जिंक+मिनरल्स तकनीक शामिल होती है, जो पानी को शुद्ध करता है और उसमें कॉपर और जिंक जैसे मिलरल्स को भी जोड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Delite DX
- कलर - ग्रीन
- क्षमता - 6.5 लीटर
- विशेष सुविधा - ब्रास टैप
- मटेरियल -प्लास्टिक
- वजन - 9500 ग्राम
खूबियां
- इस प्यूरीफायर में स्मार्ट अलर्ट सिस्टम शामिल है, जो प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने की जानकारी देता है।
- इसमें स्टेनलेस स्टील टैंक लगा होता है, जिससे इसमें जंग लगने का खतरा कम रहता है।
कमी
- इस वॉटर प्यूरीफायर में फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
06
केंट और हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर के मॉडल्स के बीच तुलना
यहां केंट और हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर के मॉडल्स के बीच हमने तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष: अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां पानी का TDS लेवल ज्यादा होता है, तो केंट आपके लिए अधिक बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि ये मल्टी स्टेज फिल्ट्रेशन और TDS कंट्रोलर के साथ पानी को बढ़िया ढंग से शुद्ध कर सकता है। वहीं अगर आप मॉडर्न डिजाइन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन के साथ शुद्ध और सेहतमंद पानी चाहते हैं तो हैवेल्स बढ़िया हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।