₹25,000 से कम में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ Double Door Refrigerator ब्रांड कौन से हैं? देखिए विकल्प

₹25,000 के बजट में एक बेहतरीन डबल डोर रेफ्रिजरेटर ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। इस गाइड में, हम आपको उन शीर्ष ब्रांडों और मॉडलों से परिचित कराएंगे जो इस कीमत में शानदार परफॉर्मेंस, ऊर्जा दक्षता और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसमें मॉडलों के फीचर्स के साथ उनकी खूबियां व कमी भी शामिल रहेंगी।
₹25000 के अंदर आने वाले बेस्ट डबल डोर रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स
₹25000 के अंदर आने वाले बेस्ट डबल डोर रेफ्रिजरेटर ब्रांड्स

क्या आप अपने घर के लिए 25 हजार रूपए से कम कीमत वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर खोज रहे हैं? चिंता न करें! हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प चुने हैं जो न केवल आपके बजट में फिट होंगे, बल्कि आपकी सभी जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। हमने अमेजन पर उपलब्ध विश्वसनीय ब्रांडों और उनके लोकप्रिय मॉडलों की एक सूची तैयार की है, जिन्हें हमारे अनुभव में ग्राहकों द्वारा पसंद किया जाता है। LG, Haier, Samsung, IFB, Whirlpool जैसे लोकप्रिय ब्रांड के ये डबल डोर Refrigerator बजट में आने के बाद भी बेहतरीन कूलिंग, स्टोरेज और ऊर्जा दक्षता प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ना सिर्फ फ्रिज में रखी चीजें लंबे समय तक ताजी बनी रह सकती हैं, बल्कि बिजली की फिज़ूल खर्ची से भी बचा जा सकता है। ₹25,000 से कम में आपको अलग-अलग क्षमताओं वाले मॉडल मिल जाएंगें, जिनमें से किसी को भी अपनी जरूरत के आधार पर चुना जा सकता है। आप नीचे इनके 5 बढ़िया ब्रांड के विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

अप्लाइंस के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी स्मार्ट-च्वाइस पर देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    यह डबल डोर फ्रिज प्रीमियम ऑटो डिफ्रॉस्ट के साथ शक्तिशाली कूलिंग और लंबी ताजगी बनाए रखने का काम करता है। इसकी 8-इन-1 टेक्नोलॉजी के जरिए इसे नॉर्मल, वेज, वेकेशन, सरप्राइस पार्टी, समर, टर्बो, होम अलोन और फ्रीजर जैसे 8 अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है। वहीं, इस Haier रेफ्रिजरेटर में 66 लीटर के फ्रीजर और 171 लीटर की फ्रेश फूज क्षमता के साथ कुल 237 लीटर की कैपेसिटी मिलती है। इसमें बेहतर ऊर्जा दक्षता, लंबा प्रदर्शन और शांत संचालन देने वाला ट्विन इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है। इसके अलावा यह अपने झुकना मत डिजाइन के साथ फ्रिज से चीजों को बार-बार निकालने के लिए झुकने की समस्या को 90% तक कम करता है। फ्रीजर में तेजी से बर्फ जमाने के लिए इसका टर्बो आइसिंग फीचर बहुत उपयोगी हो सकता है। यह दोगुने बड़े वेज बॉक्स के साथ आता है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में फल व सब्जियां स्टोर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 237 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- कंवर्टिबल
    • डिफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर की संख्या- 2
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं

    खूबियां

    • ऑटो कनेक्ट होम इंवर्टर के साथ फ्रिज को पावरकट होने पर इंवर्टर पर चला सकते हैं।
    • आसानी से बर्फ जमाने और बाहर निकालने के लिए आइस मेकर दिया गया है।
    • रेसेस हैंडल और सीमलेस डिजाइन इसे देखने में शानदार बनाता है।
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया ग्रोथ को रोकता है और अलग भी निकाला जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन में ज्यादा समय लगने की बात कही।
    01
  • Samsung 236 L, 3 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

    236 लीटर क्षमता के इस डबल डोर फ्रिज को छोटे से लेकर मीडियम परिवारों में आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रेफ्रिजरेटर Samsung ब्रांड का है, जो ऑटो डीफ्रॉस्ट के साथ शक्तिशाली कूलिंग और लंबे समय तक रहने वाली ताजगी दे सकता है। अपने डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर के साथ यह ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है और साथ ही संचालन को शांत व टिकाऊ बनाने का काम भी करता है। इसमें मिलने वाली ऑल राउंड कूलिंग अंदर चारों तरफ एकसमान ठंडक फैलाकर सभी चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इस फ्रिज में पावरकट के दौरान फ्रीजर के अंदर रखी चीजों को जमाकर रखने के लिए कूलपैक फीचर दिया गया है, जो करीब 12 घंटे तक 0°C से नीचे का तापमान बनाए रख सकता है। यह मजबूत कांच से बने 3 शेल्व्स और 1 वेजिटेबल ड्रॉर के साथ आता है, जिसमें आप सामान को व्यवस्थिक तरीके से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड डबल डोर, फ्रीजर टॉप
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- एनर्जी एफिशियंट, इंवर्टर कंप्रेसर, फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर की संख्या- 2
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं

    खूबियां

    • स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन इसे स्थिर और विश्वसनीय रूप से काम करने में सक्षम बनाता है।
    • इसमें इस्तेमाल में आसान रहने वाला बाहर निकलने वाला आइस मेकर दिया गया है।
    • इसमें लगा प्राकृतिक फाइबर का डिओडराइज़िंग फिल्टर हवा को लगातार सक्रिय कार्बन फिल्टर से गुजारते हुए तेज गंध को खत्म करता है।
    • फ्रेश रूम कूलर बार-बार फ्रिज खोलने पर भी उसमें रखी चीजों को ताजा और ठंडा बनाए रखता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को फ्रिज में स्टोरेज स्पेस कम लगा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 243L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर बड़ी बोतलों को रखने के लिए अधिक स्टोरेज के साथ आता है, और साथ ही 360 डिग्री कूलिंग के साथ हर तरफ समान ठंडक पहुंचाता है। इसमें 179 लीटर की फ्रेश फूड और 64 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ कुल 243 लीटर की क्षमता मिलती है। इस IFB डबल डोर फ्रिज में मजबूत कांच से बने शेल्व्स, टिकाऊ हैंडल और अंदर की तरफ सफेद एलईडी लाइट भी दी गई है। इसका क्वाड्रा क्रिस्पर के साथ मिलने वाला ह्यूमीडिटी कंट्रोलर फल और सब्जियों को कई दिनों तक ताजा बनाए रख सकता है, क्योंकि यह उनमें मौजूद नमी को बरकरार रखने का काम करता है। यह एक्टिव डिओडराइज़र के साथ आता है, जो फ्रिज के अंदर पैदा होने वाली दुर्गन्ध को खत्म करने का काम करता है, ताकी अंदर रखी चीजें ताजी बनी रह सकें। वहीं, इसमें लगा एंटी-बैक्टेरियल गास्केट जर्म व बैक्टेरिया को अंदर जाने से रोकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कॉन्फिगरेशन- डबल डोर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 243 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- XL बॉटल बिन, टफएंड ग्लास शेल्व्स, 360 डिग्री कूलिंग
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • डोर शेल्फ काउंट- 7

    खूबियां

    • इस फ्रिज को सोलर पावर और इंवर्टर से जोड़कर भी चलाया जा सकता है।
    • यह अधिक चौड़ाई, बड़े क्रिस्पर और अधिक बॉटल कूलिंग स्पेस के साथ आता है।
    • इसमें अलग-अलग जरूरतों के लिए 7-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग मोड्स दिए गए हैं।
    • मजबूत कांच से बने शेल्व्स पर भारी वजन के बर्तनों को रखने के लिए सही हो सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोगों ने इससे आवाज आने की शिकायत की है।
    03
  • Candy 240 L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 240 लीटर है और यह प्रीमियम ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ फ्रिज के अंदर बर्फ की परत जमा होने से रोक सकता है। इसमें एक्सपर्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिलने वाला कंप्रेसर ऊर्जा दक्षता के साथ ही शांत संचालन और टिकाऊ प्रदर्शन देने का काम करता है। यह फल-सब्जियों के साथ अन्य खाने-पीने की चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 मजबूत कांच वाले शेल्व्स के साथ आता है। इसका टर्बो आइसिंग फंक्शन कुछ ही मिनटों में फटाफट से बर्फ जमाने की सुविधा देता है, जिससे आपको बेकार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस Candy रेफ्रिजरेटर में तापमान को नियंत्रित करने के लिए नॉब कंट्रोलर भी दिया गया है। इसके अलावा यह पावर कट के दौरान आसानी से इंवर्टर पर भी चल सकता है और साफ-सफाई को आसान बनाने के लिए ईजी क्लीन बैक के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फॉर्म फैक्टर- डबल डोर, फ्रीजर टॉप
    • ब्रांड- Candy
    • क्षमता- 240 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- एनर्जी एफिशियंट, फ्रॉस्ट फ्री, बड़ी क्षमता
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • शेल्फ टाइप- टफएंड ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • लॉक टाइप- इलेक्ट्रॉनिक
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं

    खूबियां

    • इसके जंबो वेजिटेबल बॉक्स में ज्यादा जगह के साथ ही नमी को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।
    • सुरक्षित बॉटल गार्ड फ्रिज में रखी बोतलों को स्थिर रखने में मदद करता है।
    • पतला और धंसा हुआ हैंडल लुक को खराब किए बिना फ्रिज को आसानी से खोलने और बंद करने की सुविधा देता है।
    • अंदर रखी चीजों को आसानी से ढूंढा जा सके, इसके लिए एक एलईडी लाइट भी दी गई है।

    कमी

    • एक ग्राहक को अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ।
    04
  • LG 242 L, 2 Star Double Door Refrigerator

    LG का यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर 242 लीटर की क्षमता में आता है, जिसकी फ्रेश फूड कैपेसिटी 180 लीटर और फ्रीजर क्षमता 62 लीटर रहने वाली है। इसकी ऑटो स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी पावरकट के दौरान फ्रिज को घर के इंवर्टर पर चलाने की सुविधा देती है। इस 2 स्टार फ्रिज में मल्टी-एयर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जो आदर्श तापमान बनाए रखते हुए चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह फल व सब्जियों को कई दिनों तक ताजा बनाए रखने के लिए मॉइस्ट-एन-फ्रेश फीचर से लैस है, जो अंदर जरूरी नमी को बनाए रखता है। इसमें बिजली की बचत करते हुए शांत और टिकाऊ प्रदर्शन देने के लिए स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है। इसका मैनुअल कंट्रोल आपको अपनी जरूरत के मुताबिक फ्रिज और फ्रीजर के तापमान को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। यह ट्विस्ट आइस मेकर के साथ आता है, जिसे घुमाकर आसानी से फ्रीज़र से बर्फ को निकाला जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फॉर्म फैक्टर- स्टैंडर्ड डबल डोर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 242 लीटर
    • अतिरिक्त फीचर्स- मल्टी एयर फ्लो, ऑटो स्मार्ट कनेक्ट, स्मार्ट डाइग्नोसिस
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 3
    • कंप्रेसर टाइप- स्मार्ट इंवर्टर

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाला डोर गास्केट साफ करने में आसान है, जिससे भोजन लंबे समय तक स्वस्थ और स्वच्छ बना रह सकता है।
    • अधिकतम स्टोरेज स्पेस के लिए इस फ्रिज में नीचे की तरफ एक डोर शेल्फ दिया गया है।
    • इसका चिलर फ्रेश-ओ-ज़ोन फ्रिज में लगने वाले डीफ्रॉस्टिंग के समय को बचाता है।
    • यह फ्रिज 100 ~ 310V वोल्टेज रेंज के बीच बिना स्टेब्लाइज़र के काम कर सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने इससे आवाज आने की समस्या बताई है।
    05
  • Whirlpool 235 L 3 Star inverter Double Door Refrigerator

    बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह Whirlpool डबल डोर फ्रिज 235 लीटर की क्षमता में आता है और इसकी एनर्जी रेटिंग 3 स्टार रहने वाली है। इसका स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन 160V - 300V वोल्टेज रेंज के बीच भी फ्रिज को उतार-चढ़ाव में भी स्थिर तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ्रिज की 6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी विटामिन को 2 गुना अधिक समय तक सुरक्षित रखती है, जिससे फल व सब्जियों के पोषक तत्व बने रह सकते हैं। इसमें 12 घंटे तक रहने वाला लंबा कूलिंग रेटेंशन मिलता है, यानी देर तक बिजली जाने पर भी इसमें रखी चीजें जल्दी खराब नहीं होती हैं। यह 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स के साथ आता है, जिन्हें आप मौसम व कूलिंग की जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। वहीं, इसके फ्रीजर को मात्र 27 मिनट के अंदर फ्रिज में बदला जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 235 लीटर
    • कॉन्फिगरेशन- फ्रीज़र ऑन टॉप
    • अतिरिक्त फीचर- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफएंड ग्लास
    • फॉर्म फैक्टर- कंवर्टिबल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 4
    • रैक की संख्या- 3

    खूबियां

    • फ्रीजर में ज्यादा जगह देने के लिए यह पोर्टेबल आइस ट्विस्टर ट्रे के साथ आता है।
    • इसका फ्रेशफ्लो एयर टावर 40% ज्यादा तेजी से बोतलों को ठंडा कर सकता है।
    • इसके मिनी Ref मोड के जरिए करीब 50% तक बिजली की बचत हो सकती है।
    • पेटेंटेड जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल व सब्जियों का स्वाद, ताजापन और पोषण बनाए रखती है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने डीफ्रॉस्ट सिस्टम सही से काम ना करने की शिकायत की।
    06

₹25,000 के अंदर उपलब्ध शीर्ष डबल डोर रेफ्रिजरेटर मॉडलों की तुलना

इस कीमत में, सैमसंग, एलजी, हायर, व्हर्लपूल, आईएफबी और कैंडी जैसे ब्रांड विश्वसनीय विकल्प प्रदान करते हैं। सैमसंग अपने डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जबकि एलजी अपनी स्मार्ट डायग्नोसिस और डोर कूलिंग+ फीचर्स के लिए लोकप्रिय है। व्हर्लपूल 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, आईएफबी ई-टेक वाला एडवांस्ड विकल्प देता है, और कैंडी अपनी टर्बो आइसिंग के लिए जाना जाता है। हम प्रत्येक ब्रांड के Amazon पर उपलब्ध कुछ विशिष्ट मॉडलों की की तुलना करेंगे-

मॉडल्स

एनर्जी रेटिंग

खास फीचर

अमेजन पर सकारात्मक रिव्यू

Haier 237L Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

3 स्टार

बॉटम माउंट फ्रीजर, ट्विन इंवर्टर, 200% तेज आइस मेकिंग

लोगों को इसकी क्वालिटी, स्टोरेज क्षमता और डिजाइन काफी पसंद आया है।

Samsung 236 L Frost Free Double Door Refrigerator

3 स्टार

कूलपैक, ऑल राउंड कूलिंग

ग्राहकों ने इसकी क्वालिटी, कूलिंग प्रदर्शन और लुक को काफी सराहा है।

IFB 243L Frost Free Double Door Refrigerator

2 स्टार

360 डिग्री कूलिंग, अधिक चौड़ा स्टोरेज स्पेस

ग्राहकों द्वारा स्टोरेज क्षमता, कूलिंग और डिजाइन पसंद किया गया है।

Candy 240 L Frost Free Double Door Refrigerator

2 स्टार

कूल पैड, टर्बो आइसिंग

ग्राहकों ने इसे लेकर पैसे के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन देने और क्वालिटी को सकारात्मक बताया।

LG 242 L, Smart Inverter Double Door Refrigerator

2 स्टार

मल्टी एयर फ्लो सिस्टम

इसकी उचित कीमत, क्वालिटी, लुक और स्टोरेज क्षमता ग्राहकों को पसंद आई है।

Whirlpool 235 L Convertible Double Door Refrigerator

3 स्टार

12 घंटे का कूलिंग रेटेंशन

ग्राहकों ने प्रोडक्ट क्वालिटी, ऊर्जा दक्षता और स्टोरेज क्षमता को अच्छा पाया।

नोट: ऊपर शामिल किए गए सभी रेफ्रिजरेटर मॉडलों की MRP ₹25000 से अधिक है। मगर, वर्तमान में सभी अमेजन पर 25 हजार से कम में उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को असली कीमत अमेजन पर ही चेक करने की सलाह देते हैं।

आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरणों के बारे में जान सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹25,000 से कम के डबल डोर फ्रिज में औसत क्षमता कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, इस मूल्य सीमा में आपको 200 से 260 लीटर तक की क्षमता वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिलते हैं, जो 2-4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए पर्याप्त होते हैं।
  • क्या इस बजट में इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज उपलब्ध हैं?
    +
    हां, कई ब्रांड ₹25,000 से कम में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर या समान तकनीक वाले मॉडल प्रदान करते हैं, जो बिजली की बचत और बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।
  • ₹25,000 से कम में कौन सा ब्रांड सबसे भरोसेमंद डबल डोर रेफ्रिजरेटर प्रदान करता है?
    +
    इस बजट में LG, Samsung, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं, जो विश्वसनीयता और फीचर्स का अच्छा संतुलन देते हैं।