रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले Air Fryer से कम तेल में पाएं कुरकुरा स्वाद

क्या आप कम तेल में कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? तो इन रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले पावरफुल एयर फ्रायर में तेज हीट सर्कुलेशन के साथ हेल्दी, जल्दी और आसान कुकिंग कर सकते हैं। नीचे COSORI, PHILIPS, Milton, KENT जैसे ब्रांडेड मॉडल देख सकते हैं।
रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले पावरफुल एयर फ्रायर
रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले पावरफुल एयर फ्रायर

आज के समय में हेल्दी और कम तेल वाला खाना बनाने के लिए रैपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले पावरफुल एयर फ्रायर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें गर्म हवा के तेज सर्कुलेशन से खाना पकता है, जिससे बहुत कम या बिना तेल के भी खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है। रैपिड एयर टेक्नोलॉजी की वजह से हीट पूरे खाने के चारों ओर समान रूप से फैलती है, जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से तैयार होता है। इनमें फ्रेंच फ्राइज, कटलेट, चिकन, सब्जियां, केक और कई तरह के स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों के लिए एयर फ्रायर एक स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक कुकिंग विकल्प है। यहां पर आप ऐसे ही 5 बेहतरीन एयर फ्रायर के विकल्प देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • COSORI Air Fryer 5 QT (4.7 Litre) Black, 1500W

    यह एयर फ्रायर एक पावरफुल और मल्टी-फंक्शन किचन अप्लायंस है, जो रैपिड हीट सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ तेज और हेल्दी कुकिंग का अनुभव देता है। इसमें 4.7 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जो छोटे परिवार या 3-4 लोगों के लिए पर्याप्त होती है। इसकी 1500 W पावर आउटपुट तेजी से गर्मी पैदा करती है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है। वहीं इसमें दी गई रैपिड हीट सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी गर्म हवा को तेज गति से पूरे खाने के चारों तरफ घुमाती है, जिससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है। इसमें डिजिटल टच पैनल दिया गया है, जिससे तापमान और टाइम आसानी से सेट कर सकते हैं। साथ ही इसमें 9 प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं, जिनकी मदद से घर पर ही फ्राइज, चिकन, स्नैक्स, सब्जियां और बेकिंग जैसे आइटम बनाए जा सकते हैं। इस COSORI Air Fryer में ग्रिल, ब्रॉयल, रोस्ट, टोस्ट, बेक, रीहीट, डीफ्रॉस्ट जैसे कई कुकिंग मोड दिए गए हैं, जिससे यह एक ही मशीन में कई काम कर सकता है। इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर भी है, जो सुरक्षा के लिए जरूरी है और खाना तैयार होने पर मशीन खुद ही बंद हो जाती है। इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी मजबूत और टिकाऊ होती है, जबकि ब्लैक कलर मॉडर्न लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - COSORI
    • विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक शट-ऑफ
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30.7D x 27.4W x 36.5H सेंटीमीटर
    • रंग - काला
    • कैपेसिटी - 4. 7लीटर
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील

    खूबियां 

    • यह एयर फ्रायर अधिकतम 230 डिग्री सेल्सियस तापमान तक काम करता है और सामान्य कुकिंग की तुलना में लगभग 50% तेज खाना पकाता है।
    • यह 55% तक कम बिजली की खपत करता है।
    • इसमें 85% तक कम तेल में कुरकुरा स्वाद मिलता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 
    01
  • Wonderchef Neo Pro Digital Air Fryer | 4.5L

    इस एयर फ्रायर की रैपिड एयर टेक्नोलॉजी गर्म हवा को तेजी से पूरे खाने के चारों ओर घुमाती है, जिससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है। इस तकनीक की मदद से आप 80% तक कम तेल में भी फ्राइड फूड जैसा स्वाद पा सकते हैं, जिससे कैलोरी कम होती है और कुकिंग हेल्दी बनती है। आप कम तेल में कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। इस Wonderchef Air Fryer में डिजिटल कंट्रोल पैनल और 10 प्री-सेट फंक्शन दिए गए हैं, जिनसे आप फ्राई, बेक, रोस्ट और ग्रिल जैसे कुकिंग मोड आसानी से चुन सकते हैं। इससे कुकिंग आसान हो जाती है और हर बार सही रिजल्ट मिलता है। आप इसमें आलू टिक्की, रोस्ट चिकन, कपकेक और कई तरह के स्नैक्स भी बना सकते हैं, जिससे यह एक मल्टी-पर्पज किचन डिवाइस बन जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Wonderchef 
    • विशेष सुविधा - डिजिटल कंट्रोल पैनल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.5 x 24 x 29.5 सेंटीमीटर
    • रंग - काला
    • कैपेसिटी - 4.5 लीटर

    खूबियां 

    • इसमें टेम्परेचर कंट्रोल की सुविधा है, जिससे आप 80°C से 200°C तक तापमान सेट कर सकते हैं। 
    • टाइम कंट्रोल से आप कुकिंग का समय सेट कर सकते हैं। 
    • इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है, जो खाना तैयार होने पर मशीन को खुद बंद कर देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • PHILIPS Digital Air Fryer HD9252/90 with Touch Panel

    फिलिप्स का यह डिजिटल एयर फ्रायर एक भरोसेमंद और पॉपुलर किचन अप्लायंस है, जो कम तेल में स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें 4.1 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जो छोटे या मध्यम परिवार के लिए सही रहती है। इसकी 1400W की आउटपुट पावर तेजी से गर्मी पैदा करती है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है। यह मजबूत प्लास्टिक बॉडी और बड़े साइज के डिजाइन के साथ आता है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें दी गई पेटेंटेड रैपिड एयर टेक्नोलॉजी और खास स्टारफिश डिजाइन पैन गर्म हवा को पूरे खाने के चारों ओर घुमाता है, जिससे खाना बिना पलटे भी समान रूप से फ्राई होता है। इस तकनीक की मदद से आप 90% तक कम फैट के साथ फ्राइड फूड जैसा स्वाद पा सकते हैं, जिससे कुकिंग ज्यादा हेल्दी बनती है। यह PHILIPS Air Fryer फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट और रीहीट जैसे कई कुकिंग मोड के साथ आता है, जिससे आप एक ही मशीन में कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। इसमें टच स्क्रीन पैनल और 7 प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप एक बटन दबाकर अलग-अलग डिश आसानी से बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - PHILIPS
    • विशेष सुविधा - टाइमर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 33.8D x 33.8W x 35.5H सेंटीमीटर
    • रंग - काला
    • कैपेसिटी - 4.1 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक 

    खूबियां 

    • इसमें कीप वार्म फंक्शन है, जो खाना तैयार होने के बाद कुछ समय तक खाना गर्म रखता है।
    • आप न्यूट्रीयू ऐपडाउनलोड करके सैकड़ों भारतीय और इंटरनेशनल रेसिपी भी देख सकते हैं।
    • इसका 1.8 मीटर लंबा पावर कॉर्ड किचन में कहीं भी आसानी से रखने की सुविधा देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह कुछ समय बाद काम करना बंद कर देता है। 


    03
  • Milton Rapid Digital Air Fryer 5L 360 High Speed Air Circulation

    मिल्टन ब्रांड का यह डिजिटल एयर फ्रायर 1450 W पावर आउटपुट के साथ तेजी से हीट पैदा करता है, जिससे सामान्य ओवन की तुलना में लगभग 50% तेजी से कुकिंग होती है और समय की बचत भी होती है। यह फ्रायर 90% तक कम तेल में खाना बनाता है, जिससे कुकिंग हेल्दी और कम फैट वाली होती है। इस Milton फ्रायर में स्मार्ट टच कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले मौजूद है, जिससे आप तापमान और टाइमिंग को आसानी से सेट कर सकते हैं। इसके साथ 8 प्री-सेट मेन्यू मिलते हैं, जिनसे फ्राइज, चिकन, फिश और अन्य लोकप्रिय डिश एक बटन दबाकर तैयार की जा सकती हैं। इसमें एयर फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसे मल्टी-कुकिंग मोड भी दिए गए हैं, जिससे इसमें कई तरह की कुकिंग का काम कर सकते हैं। वहीं 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के साथ कम तेल में कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना बनता है। इसकी 5 लीटर कैपेसिटी बड़े परिवार के लिए सही रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Milton 
    • विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक शट-ऑफ, टेम्परेचर कंट्रोल, टाइमर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30.5D x 29.5W x 30.5H सेंटीमीटर
    • रंग - काला
    • कैपेसिटी - 5 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक 

    खूबियां 

    • इसमें हाई-स्पीड कन्वेक्शन फैन लगाया गया है, जो गर्म हवा को पूरे बास्केट में समान रूप से फैलाता है। 
    • इसमें टेम्परेचर कंट्रोल और टाइमर की सुविधा मिलती है, जिसको रेसिपी के अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • यह प्रीमियम और हीट-रेसिस्टेंट मटेरियल से बना है, जो टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह अच्छे से काम नहीं करता है। 
    04
  • KENT Digi Plus Air Fryer | 4L Capacity & 1300W

    इस केंट फ्रायर में 4 लीटर कैपेसिटी मिलती है, जो छोटे परिवार के लिए सही रहती है। यह डिजिटल डिस्प्ले और टच कंट्रोल पैनल के साथ आता है, जिससे आप मेन्यू, तापमान और टाइमिंग आसानी से सेट कर सकते हैं। इसका एलईडी डिस्प्ले सेटिंग को साफ-साफ दिखाता है, जिससे कुकिंग आसान और सुविधाजनक हो जाती है। वहीं 1300W पावर आउटपुट तेजी से गर्मी पैदा करती है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है, जिससे कि खाना कच्चा नहीं रहता है। यह KENT Air Fryer फ्राई, ग्रिल, रोस्ट और बेक जैसे कई कुकिंग मोड सपोर्ट करता है, जिससे एक ही मशीन में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसमें दी गई रैपिड हीटिंग और यूनिफॉर्म हीटिंग टेक्नोलॉजी गर्म हवा को पूरे खाने के चारों ओर फैलाती है, जिससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम और टेस्टी बनता है। इस तकनीक की मदद से आप 80% तक कम तेल में भी डीप-फ्राई जैसा स्वाद पा सकते हैं। इससे कैलोरी कम होती है और कुकिंग ज्यादा हेल्दी बनती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - KENT
    • विशेष सुविधा - टेम्परेचर कंट्रोल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.7D x 28.7W x 28.7H सेंटीमीटर
    • रंग - काला
    • कैपेसिटी - 4 लीटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक 

    खूबियां 

    • इसमें 6 प्रीसेट कुकिंग ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें पहले से ही तापमान और समय सेट होता है। 
    • ऑटोमैटिक कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है, जिसमें आप 30 मिनट का टाइमर सेट कर सकते हैं।
    • टेम्परेचर कंट्रोल नॉब को आप घुमा कर तापमान को 80° से 200° सेल्सियस तक अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है। 


    इसी तरह की अधिक जानकारी आप स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं। 




    05

रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले 5 एयर फ्रायर की संक्षिप्त जानकारी

नीचे तालिका में हमने अमेजन पर मौजूद रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले 5 एयर फ्रायर ब्रांड्स के मॉडल, फीचर्स के आधार पर जानकारी दी है, जो तेज और आसान कुकिंग का अनुभव दे सकते हैं। इनको आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

एयर फ्रायर मॉडल

कैपेसिटी

पावर

प्रीसेट मेन्यू

खास टेक्नोलॉजी

खास फीचर

COSORI एयर फ्रायर 5QT

4.7 लीटर

1500 W

9 प्रीसेट

रैपिड हीट सर्कुलेशन

50% तेज कुकिंग, 55% कम बिजली

Wonderchef Neo Pro डिजिटल

4.5 लीटर

1450 W

10 प्रीसेट

रैपिड एयर टेक्नोलॉजी

80% कम तेल, 2 साल वारंटी

Philips HD9252/90

4.1 लीटर

1400 W

7 प्रीसेट

पेटेंटेड रैपिड एयर

90% कम फैट, टच स्क्रीन

Milton Rapid डिजिटल

5 लीटर

1450 W

8 प्रीसेट

360° एयर सर्कुलेशन

बड़ी कैपेसिटी, फैमिली साइज

KENT Digi Plus

4 लीटर

1300 W

6 प्रीसेट

रैपिड हीटिंग

80% कम तेल, टच कंट्रोल


इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रैपिड एयर टेक्नोलॉजी क्या होती है?
    +
    रैपिड एयर टेक्नोलॉजी में एयर फ्रायर के अंदर गर्म हवा तेज गति से पूरे खाने के चारों ओर घूमती है। इससे खाना कम तेल में भी बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है।
  • क्या एयर फ्रायर में सच में कम तेल लगता है?
    +
    हां, रैपिड एयर टेक्नोलॉजी वाले एयर फ्रायर में पारंपरिक डीप-फ्राई की तुलना में 80-90% तक कम तेल इस्तेमाल होता है, जिससे खाना ज्यादा हेल्दी बनता है।
  • एयर फ्रायर कितनी बिजली खर्च करता है?
    +
    अधिकतर एयर फ्रायर 1300 से 1500W के होते हैं और पारंपरिक ओवन या डीप फ्रायर की तुलना में कम समय में खाना बनाते हैं, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है।