हार्ड वॉटर में शानदार धुलाई के लिए कौन-सी Washing Machine है बढ़िया? यहां देखें विकल्प और पाएं चमचमाते कपड़े

क्या आपके इलाके में कठोर पानी है और इसके लिए जानना चाहते हैं कि कौन-सी वॉशिंग मशीन सही रहेगी। इस लेख में आप एंटी-स्केल टेक्नोलॉजी, हार्ड वॉटर वॉश प्रोग्राम, ड्रम प्रोटेक्शन के साथ भारत में उपलब्ध टॉप ब्रांड्स के बेहतरीन मॉडल्स देख सकते हैं, जो लंबे समय तक कपड़ों को बेहतर तरीके से सफाई देंगी।
हार्ड वॉटर के लिए बढ़िया वॉशिंग मशीन
हार्ड वॉटर के लिए बढ़िया वॉशिंग मशीन

अगर आपके घर में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो सही वॉशिंग मशीन चुनना बेहद जरूरी है। हार्ड वॉटर में मौजूद खनिज पदार्थ जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होते हैं, जो कपड़ों पर दाग छोड़ देते हैं और मशीन के अंदर स्केल जमा कर सकते हैं जिससे यह जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए ऐसी वॉशिंग मशीन लेना बेहतर होता है जो हार्ड वॉटर के लिए खास फीचर्स के साथ आती हो, जैसे हार्ड वॉटर वॉश प्रोग्राम, एंटी-स्केल टेक्नोलॉजी या ड्रम प्रोटेक्शन सिस्टम। आज बाजार में कई ब्रांड की ऐसी मशीनें हैं जो हार्ड वॉटर में भी बेहतर सफाई और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देती हैं। इस लेख में आप ऐसी ही 5 वॉशिंग मशीन के बारे में जान सकते हैं, जो कठोर पानी में भी बखूबी काम करती हैं और कपड़ो को चमाचम साफ रखती हैं। 

आइए हार्ड वॉटर में काम करने वाली वॉशिंग मशीन के 5 बढ़िया विकल्प देखें 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG Smart Choice, 7 Kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर वाले इलाकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह मॉडल अपने एडवांस फीचर्स और मजबूत मोटर की वजह से लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है। इसमें इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे मशीन कम शोर करती है, कम वाइब्रेशन होता है और बिजली की बचत भी होती है। यह LG मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली और पानी दोनों की खपत कम करती है। इसमें हाइजीन स्टीम फीचर दिया गया है, जो गर्म भाप की मदद से कपड़ों से एलर्जन, बैक्टीरिया और जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है। कठोर पानी से कपड़ों पर जमा ओने वाले खनिजों और गंदगी को हटाने के लिए स्टीम वॉश काफी उपयोगी है। इसमें इन-बिल्ट हीटर भी दिया गया है, जिससे आप अलग-अलग तापमान पर कपड़े धो सकते हैं। गर्म पानी हार्ड वॉटर के प्रभाव को कम करने में मदद करता है और कपड़े ज्यादा साफ निकलते हैं। यह 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक के साथ आती है, जिसमें ड्रम कपड़ों के प्रकार के अनुसार अलग-अलग तरीके से घूमता है। इससे कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं और फैब्रिक को नुकसान भी नहीं होता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - एलजी
    • ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • खास सुविधा - चाइल्ड लॉक, एनर्जी सेविंग, हायजिन स्टीम, इन्वर्टर, एलईडी डिस्प्ले
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • साइकिल नंबर - 10 

    खूबियां 

    • इसमें 1200 आरपीएम स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं।
    • इसका इनर ड्रम स्टेनलेस स्टील का बना है, जो जंग से बचाता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
    • इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मिलता है, जिससे मोबाइल के जरिए मशीन की समस्या का पता लगाया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसके ड्रम की साइज छोटी बताई है। 
    01
  • Whirlpool 7 kg Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    व्हर्लपूल ब्रांड की इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन को खास तौर पर हार्ड वॉटर वाले घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पावर स्क्रब टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मजबूत वॉश एक्शन के जरिए जिद्दी गंदगी और दाग को आसानी से हटाती है। इसमें स्मार्ट सेंसर भी लगे हैं, जो लो वोल्टेज और पानी की स्थिति को पहचानकर मशीन की परफॉर्मेंस को इसी अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इससे मशीन सुरक्षित रहती है और हर बार बेहतर धुलाई मिलती है। इसमें ऑटो टब क्लीन फीचर दिया गया है, जो हर वॉश के बाद ड्रम को अपने आप साफ करता है और गंदगी या बैक्टीरिया को जमने नहीं देता है। हार्ड वॉटर वाले इलाकों में यह फीचर खास तौर पर उपयोगी होता है, क्योंकि इससे ड्रम में स्केल जमने की समस्या कम होती है। Whirlpool Top Loading Machine में स्टील स्पा ड्रम दिया गया है, जो मजबूत है और जंग से बचाव करता है। इसकी 7 किलोग्राम की क्षमता 3-4 लोग वाले परिवार के लिए सही रहती है। इसमें 12 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे डेली वॉश, डेलिकेट्स, हार्ड वॉटर वॉश, क्विक वॉश, हेवी वॉश, वूल और टब क्लीन, जिससे आप कपड़ों के प्रकार के अनुसार सही प्रोग्राम चुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 56W x 88H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Whirlpool 
    • ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • खास सुविधा - ऑटो टब क्लीन, कठोर पानी से धुलाई, पावर स्क्रब तकनीक, स्मार्ट लिंट फिल्टर, स्मार्ट सेंसर
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • साइकिल नंबर - 12 

    खूबियां 

    • यह मशीन 740 RPM स्पिन स्पीड के साथ आती है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं।
    • इसमें स्मार्ट लिंट फिल्टर दिया गया है, जो कपड़ों से निकलने वाले रूई और धागों को इकट्ठा कर लेता है।
    • इसके डिले स्टार्ट फीचर की मदद से आप वॉश शुरू होने का समय पहले से सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह मशीन अच्छे से काम नहीं कर रही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 7 kg, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    यह सैमसंग मॉडल अपने मजबूत ड्रम, इन्वर्टर मोटर और एडवांस वॉश टेक्नोलॉजी की वजह से हार्ड वाटर एरिया में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। इसमें इको बबल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डिटर्जेंट को पानी और हवा के साथ मिलाकर झाग बनाती है, जिससे साबुन कपड़ों के रेशों में जल्दी घुसता है और कम पानी व कम बिजली में भी बेहतर सफाई मिलती है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी गई है, जो कम शोर, कम वाइब्रेशन और ज्यादा बिजली बचत के साथ लंबे समय तक चलती है। इसी वजह से कंपनी इस मोटर पर 20 साल की वारंटी देती है। मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिल में बचत होती है। इसमें 700 RPM स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और वॉश टाइम भी कम लगता है। इसके डायमंड ड्रम में छोटे और गहरे होल्स हैं, जिससे कपड़े फंसते नहीं हैं और धुलाई के दौरान इन्हें कम नुकसान होता है। यह ड्रम जंग-रोधी और टिकाऊ है, जो हार्ड वॉटर वाले इलाकों में खास तौर पर फायदेमंद रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Samsung 
    • ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • खास सुविधा - इन्वर्टर, जल स्तर 5.00
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट
    • साइकिल नंबर - 9 

    खूबियां 

    • इको टब क्लीन फीचर ड्रम को साफ रखता है और गंदगी या बैक्टीरिया जमने नहीं देता। 
    • इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर और टेम्पर्ड ग्लास विंडो दी गई है, जिससे ढक्कन धीरे से बंद होता है और झटके से नहीं गिरता है।
    • इसमें 5 वॉटर लेवल सेटिंग्स और मजबूत स्टेनलेस स्टील ड्रम दिया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इस मशीन में अच्छे से कपड़े धुलते नहीं है

    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 




    03
  • Bosch 7 kg, Anti Stain & AI Active Water+ Front Loading Washing Machine

    अगर आप हार्ड वॉटर के लिए टिकाऊ और हाई-परफॉर्मेंस मशीन ढूंढ रहे हैं, तो यह Bosch फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प है। यह मजबूत ड्रम, स्टीम वॉश और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से लंबे समय तक बेहतर धुलाई देता है। इसमें AI एक्टिव वाटर प्लस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों की मात्रा के अनुसार पानी का इस्तेमाल करती है और डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलकर कपड़ों से पूरी तरह निकालने में मदद करती है, जो हार्ड वॉटर में खास तौर पर उपयोगी होता है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कॉटन, सिंथेटिक, वूल, जींस, क्विक वॉश, स्टीम एंटी-बैक्टीरिया और ड्रम डीसकेल, जिससे आप सभी तरह की कपड़ों की अच्छे से धुलाई कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है, जिससे आप गर्म पानी से कपड़े धो सकते हैं। गर्म पानी हार्ड वॉटर के खनिज प्रभाव को कम करता है और जिद्दी दाग तथा बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसमें हाइजीन स्टीम और एंटी बैक्टीरिया स्टीम फीचर मिलता है, जो 60°C पर कपड़ों को धोकर इन्हें ज्यादा साफ और कीटाणु-मुक्त बनाता है। इसमें इको साइलेंस ड्राइव मोटर दी गई है, जो ब्रशलेस टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इससे मशीन कम शोर करती है, कम बिजली खर्च करती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - Bosch 
    • ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • खास सुविधा - चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इन बिल्ट हीटर
    • वोल्टेज - 240वोल्ट
    • साइकिल नंबर - 15 

    खूबियां 

    • इसमें 1200 RPM स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे कपड़ों से ज्यादा पानी निकल जाता है और जल्दी सूखते हैं।
    • ड्रम डीसकेल फीचर हार्ड वॉटर के कारण बनने वाली परत को हटाने में मदद करता है, जिससे मशीन की उम्र बढ़ती है। 
    • इसमें सॉफ्टकेयर ड्रम और सॉफ्टकेयर पैडल्स दिए गए हैं, जो कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छी तरह साफ करते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि मशीन अच्छे से काम नहीं करती। 

     

    04
  • IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Washing Machine

    इस IFB मशीन में कई ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं जो कठोर पाई में कपड़ों की बेहतर सफाई और मशीन की लंबी उम्र सुनिश्चित करती हैं। इसकी एक्वा एनर्जी तकनीक पानी को ट्रीट करके इसमें मौजूद हार्ड मिनरल्स के असर को कम करती है। इससे डिटर्जेंट बेहतर तरीके से घुलता है, कपड़ों का रंग फीका नहीं पड़ता और मशीन के अंदर स्केल जमा होने की समस्या भी कम होती है। इसमें 8+1 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कॉटन, सिंथेटिक, डेलिकेट्स, बेबी वियर, एक्सप्रेस वॉश और टब क्लीन, जिससे अलग-अलग तरह के कपड़ों को सही तरीके से धोया जा सकता है। यह Fully Automatic Washing Machine एक्टिवमिक्स तकनीक के साथ आती है, जो पानी और डिटर्जेंट को पहले ही अच्छी तरह मिलाकर झाग तैयार कर देती है। इससे साबुन कपड़ों में जल्दी घुसता है और गंदगी ज्यादा प्रभावी तरीके से निकलती है। इसमें डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ ट्रायडिक पल्सेटर दिया गया है, जो स्क्रबिंग, पंचिंग और मैकेनिकल मोशन के जरिए बिना कपड़ों को नुकसान पहुंचाए जिद्दी दाग भी आसानी से हटाता है। इसमें AI पावर्ड वॉश सिस्टम है, जो कपड़ों का प्रकार और वजन अपने आप पहचान लेता है और उसी के अनुसार पानी का स्तर, वॉश एक्शन और समय सेट कर देता है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं और बिजली-पानी की बचत भी हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
    • ब्रांड - IFB
    • ऑपरेशन मोड - फुली ऑटोमैटिक
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • खास सुविधा - एक्टिवमिक्स, एक्वा एनर्जी, ऑटो-लोड सेंसिंग, AI द्वारा संचालित
    • वोल्टेज - 220वोल्ट
    • साइकिल नंबर - 9 

    खूबियां 

    • इसमें ऑटो लोड सेंसिंग फीचर है, जो कपड़ों की मात्रा के अनुसार वॉश को एडजस्ट करता है।
    • यह मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। 
    • इसमें 720 RPM स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह चलने पर अधिक शोर करती है।
    05

कठोर पानी में काम करने वाली वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

हार्ड वॉटर के लिए सही वॉशिंग मशीन मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो एंटी-स्केल टेक्नोलॉजी, हार्ड वॉटर वॉश प्रोग्राम के साथ आती हैं। ये अलग-अलग बजट, वॉश प्रोग्राम, स्पिन, क्षमता और फीचर्स के साथ आती हैं, जो अच्छे से कपड़ों की धुलाई करती हैं।

मॉडल

क्षमता

टाइप

स्पिन स्पीड

हार्ड वॉटर फीचर

खास सुविधा 

LG फ्रंट लोड (FHB1207Z2W)

7 किग्रा

फ्रंट लोड

1200 RPM

इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश

6 मोशन DD, इन्वर्टर मोटर, एलर्जी केयर

Whirlpool टॉप लोड (Whitemagic Elite)

7 किग्रा

टॉप लोड

740 RPM

हार्ड वॉटर वॉश

पावर स्क्रब, स्मार्ट सेंसर, ऑटो टब क्लीन

Samsung टॉप लोड (WA70BG4441YYTL)

7 किग्रा

टॉप लोड

700 RPM

हार्ड वॉटर के लिए उपयुक्त ड्रम

इको बबल, डिजिटल इन्वर्टर मोटर, मैजिक फिल्टर

Bosch फ्रंट लोड (WAJ24209IN)

7 किग्रा

फ्रंट लोड

1200 RPM

ड्रम डीसकेल, इन-बिल्ट हीटर

AI एक्टिव वाटर, स्टीम एंटी बैक्टीरिया, इको साइलेंस मोटर

IFB टॉप लोड (TL701MG1)

7 किग्रा

टॉप लोड

720 RPM

एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी

AI वॉश, एक्टिवमिक्स, डीप क्लीन टेक्नोलॉजी

निष्कर्ष - वैसे तो सभी वॉशिंग मशीन बढ़िया हैं लेकिन कठोर पानी वाले इलाके में फ्रंट और टॉप लोड वॉशिंग मशीन सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं, क्योंकि इनमें आमतौर पर इन-बिल्ट हीटर, बेहतर ड्रम डिजाइन और एंटी-स्केल तकनीक होती है, जो कठोर पानी में भी कपड़ों की अच्छी से सफाई करती हैं और मशीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है। LG, Samsung, IFB, Bosch और Whirlpool जैसे ब्रांड इस काम के लिए भरोसेमंद हो सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए स्मार्ट च्वॉइस पेज देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हार्ड वॉटर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी होती है?
    +
    कठोर पानी के लिए ऐसी वॉशिंग मशीन बेहतर रहती है जिसमें हार्ड वॉटर वॉश प्रोग्राम, इन-बिल्ट हीटर, एंटी-स्केल या पानी ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी हो। IFB, Bosch, LG और Whirlpool जैसे ब्रांड इस तरह के फीचर्स वाली मशीनें देते हैं।
  • क्या कठोर पानी से वॉशिंग मशीन खराब हो सकती है?
    +
    हां, कठोर पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मशीन के ड्रम और पाइप में जम सकते हैं। इससे स्केल बनता है, मशीन की परफॉर्मेंस कम होती है और उम्र भी घट सकती है।
  • क्या इन-बिल्ट हीटर कठोर पानी इलाके में जरूरी होता है?
    +
    इन-बिल्ट हीटर जरूरी नहीं है, लेकिन बहुत फायदेमंद होता है। गर्म पानी खनिजों के असर को कम करता है, डिटर्जेंट को अच्छे से घोलता है और कपड़ों की सफाई बेहतर बनाता है।