एलजी, घरेलू उपकरणों की दुनिया में एक विश्वसनीय नाम है, जो अपनी उन्नत और टिकाऊ ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों के लिए जाना जाता है। ऐसे में हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाली 5 बढ़िया एलजी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों के विकल्प लेकर आए हैं, ताकी समय की बचत के साथ कपड़े धुलने का काम आसानी से किया जा सके। अलग-अलग क्षमताओं के साथ ही इनमें टॉप और फ्रंट दोनों लोड वाले मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिस वजह से आप आसानी से अपनी जरूरत और परिवार के अनुसार एक सही विकल्प चुन सकते हैं। विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध ये वॉशिंग मशीन उपभोगताओं को अपने बजट में रहकर सही मॉडल का चुनाव करने की अनुमति देती हैं। वहीं, LG ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कई शानदार फीचर्स जैसे- विभिन्न वॉश प्रोग्राम, तेज स्पिन स्पीड, इंवर्टर मोटर आदि से लैस होती हैं। इसके अलावा कई मॉडल्स में आपको WiFi, ऐप कनेक्टिविटी, एडवांस्ड AI जैसी टेक्नोलॉजी भी मिलती हैं, जो कपड़े धुलने के काम को स्मार्ट बनाती हैं।
नीचे आप 5 अलग-अलग एलजी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल्स देख सकते हैं-
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology
हाइजीन स्टीम के साथ आने वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन धुलाई के समय कपड़ों से जर्म और बैक्टेरिया को भी निकालने का काम करती है। वहीं, इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी कपड़ों को 6 अलग-अलग गतिविधियों के साथ धुलकर हर प्रकार के फैब्रिक पर बेहतर धुलाई सुनिश्चित करती है। यह बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली 9 किलोग्राम की क्षमता में आती है और इसमें कपड़ों को तेजी से सुखाने वाली 1200 RPM की स्पिन स्पीड मिलती है। इस एलजी वॉशिंग मशीन में कॉटन, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर जैसे 14 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, ताकी हर प्रकार के कपड़े को आप बेहतर तरीके से धुल सकें। इसमें लंबे समय तक चलने और मशनी को अंदर से स्वच्छ बनाए रखने वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है। यह एलईडी डिस्प्ले, डायल और हार्ड बटन वाले आसान इंटर्फेस के साथ आती है, जिसकी मदद से मशीन फंक्शन को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- AI DD, ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, डिले स्टार्ट
- फिनिश टाइप- मैट
- साइकिल ऑप्शन- एक्टिव स्टीम, एलर्जेन, बेबी वियर, कॉटन, डेलिकेट्स
- कंट्रोल टाइप- टच
- प्रोग्राम की संख्या- 14
- डिस्प्ले- डिजिटल डिस्प्ले
- नॉइज- 54db
खूबियां
- इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर टिकाऊ और शांत संचालन सुनिश्चित करती है।
- स्टीम टेक्नोलॉजी कपड़ों से सिकुड़न और एलर्जेन्स को हटा सकती है।
- ड्रम क्लीन टब को ऑटोमैटिक रूप से साफ करता है ताकि गंदगी जमा न हो और दुर्गंध न आए।
- फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए वॉटरप्रूफ टच पैनल दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा मशीन के वाइब्रेशन लेवल को लेकर शिकायत की गई।
01
LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology
7 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली यह एलजी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छी हो सकती है। यह अपनी इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के जरिए बिजली की कम खपत के साथ ही कम शोर और कंपन वाला प्रदर्शन देने का काम करती है। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम सालों तक चलने वाली मजबूती प्रदान करता है और साथ ही मशीन को अंदर से स्वच्छ बनाए रखने में भी मददगार हो सकता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धुलने के साथ ही उनसे सिकुड़न और एलर्जेन्स को हटाने के लिए हाइजीन स्टीम फीचर दिया गया है। इसमें मिलने वाली 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़कर उन्हें फटाफट से सुखाने में मदद कर सकती है। इसके 10 एक्टिव वियर, डेलिकेट्स, कॉटन, क्विक 30 जैसे 10 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम आपको कपड़ों की जरूरत और फैब्रिक के अनुसार सही धुलाई करने की सुविधा देते हैं। वहीं, यह पानी से सुरक्षित रहने वाला टच पैनल के साथ आती है, जिसकी मदद से आप साइकिल विकल्पों आदि को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- चाइल्ड लॉक, हाई एफिशियंसी, हाइजीन स्टीम
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- साइकिल ऑप्शन- एक्टिव स्टीम, कॉटन, डेलिकेट्स, टब क्लीन, वूल
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- स्टैंडर्ड साइकिल- 10
- नॉइज- 54db
खूबियां
- 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव हर प्रकार के फैब्रिक पर सुरक्षित और बेहतर धुलाई देती है।
- बिजली जाने और वापस आने पर मशीन ऑटो रीस्टार्ट के जरिए पहले से सेट की गई सैटिंग पर ही चालू होती है।
- बच्चे मशीन सैटिंग्स छेड़छाड़ ना करें, इसके लिए चाइल्ड लॉक भी दिया गया है।
- स्टीम टेक्नोलॉजी एलर्जी केयर के साथ कपड़ों से 99.9% तक एलर्जेन्स कम कर सकती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका ड्रम साइज काफी छोटा लगा है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह एलजी ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है। इसमें स्मार्ट वॉश टेक्नोलॉजी और इंवर्टर मोटर दी गई है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतरीन धुलाई परिणाम दे सकती है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की स्पिन स्पीड 740 RPM है, जिसके साथ कपड़े तेजी से धुल और सूख सकते हैं। इसका टर्बोड्रम सबसे शक्तिशाली धुलाई को सक्षम बनाता है और विपरीत दिशा में घूमने वाले ड्रम और पल्सेटर की तेज पानी की धारा से जिद्दी गंदगी को भी हटाता है। सेमी स्टेनलेस स्टील ड्रम वाली यह एलजी वॉशिंग मशीन आसान कंट्रोल के लिए पावर, प्रोग्राम, स्टार्ट/पॉज बटन के साथ आती है। इसमें नॉर्मल, क्विक वॉश, जेंटल, स्ट्रॉन्ग, प्री-वॉश के साथ कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, ताकी आप अलग-अलग फैब्रिक और धुलाई की जरूरत वाले कपड़ों को उन्हीं के अनुसार सबसे अच्छी सैटिंग पर धुल पाएं। मशीन के ड्रम को ऑटोमैटिक रूप से साफ करने के लिए इसमें टब क्लीन फीचर भी मिलता है, ताकी उसमें दुर्गन्ध और गंदगी जमा ना होने पाए।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- स्पेशल फीचर- ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, एलईडी डिस्प्ले
- फिनिश टाइप- मैट
- साइकिल ऑप्शन- नॉर्मल, प्रीवॉश, क्विक वॉश, रिंस, टब क्लीन
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- स्टैंडर्ड साइकिल- 8
- नॉइज- 54db
- डिस्प्ले- एलईडी
खूबियां
- कपड़ों से जिद्दी दाग और गंदगी निकालने के लिए ऑटो प्री वॉश फंक्शन मिलता है।
- इसमें आसानी से बंद होने वाला चौड़े आकार का डायमंड ग्लास डोर दिया गया है।
- आसान कंट्रोल और फंक्शन की निगरानी के लिए बड़ा डिस्प्ले व बटन कंट्रोल मिलता है।
- स्मार्ट इंवर्टर मोटर तेज और शांत संचालन में भी कम बिजली खपत कर सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने मशीन में कपड़े धुलने पर सामान्य से ज्यादा समय लगने की बात कही।
03
LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology
इस एलजी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में स्मार्ट इंवर्टर के साथ मिलने वाली स्मार्ट वॉश टेक्नोलॉजी बेहतरीन धुलाई परिणाम दे सकती है। यह 9 किलोग्राम की क्षमता में आती है और ऊर्जा दक्षता के लिहाज से इसे 5 स्टार रेटिंग भी दी गई है। इसका ऑटो प्री-वॉश फंक्शन आपको जिद्दी दाग-धब्बों और गंदगी वाले कपड़ों को बेहतरीन तरीके से धुलने की सुविधा देता है, क्योंकि सामान्य के मुकाबले यह कपड़ों को अच्छी तरह भिगोकर और डिटर्जेंट एक्शन के साथ धुलता है। इस 9 एलजी वॉशिंग मशीन में 08 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप विभिन्न प्रकार के कपड़ों को बेहतर और सुरक्षित ढंग से धुल सकते हैं। इसमें मिलने वाली 740 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से धुलकर उन्हें काफी हद तक सुखाने का काम करती है, ताकी मशीन से निकालने के बाद कपड़े हल्की हवा में भी आसानी से सूख जाएं। इसके ड्रम को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जिसकी टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी ड्रम और पल्सेटर को अलग-अलग दिशाओं में धुमाते हुए तेज पानी के प्रवाह के साथ कपड़ों से गंदगी निकालती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- साइकिल ऑप्शन- नॉर्मल, क्विक वॉश, स्ट्रॉन्ग (जींस), प्रीवॉश + नॉर्मल
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- स्टैंडर्ड साइकिल- 8
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
खूबियां
- इन-बिल्ट जेट स्प्रे+ अपने शक्तिशाली पानी के स्प्रे से गंदगी और अतिरिक्त डिटर्जेंट को धो देता है, जिससे आपको बेहतरीन धुलाई मिलती है।
- पंच+ 3 वर्टिकल डायरेक्शन में पानी की धाराएं उत्पन्न करता है जो कपड़ों को बार-बार ऊपर और नीचे मिलाती हैं, जिससे धुलाई का परिणाम एक समान होता है।
- ऑटो टब क्लीन प्रत्येक वॉश के मशीन के ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ करने का काम करता है।
- इसमें खरोंच से सुरक्षित रहने वाला चौड़े आकार का डायमंड ग्लास डोर दिया गया है।
कमी
- कुछ लोगों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
04
LG 12 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam
अगर आपके परिवार में कई सदस्य हैं या फिर आपको अक्सर एकसाथ कई कपड़े धुलने होते हैं, तो 12 किलोग्राम की बड़ी क्षमता में आने वाली यह वॉशिंग मशीन अच्छी हो सकती है। यह एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1400 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को कम-से-कम समय में धुलने और सुखाने में भी सक्षम है। वहीं, इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 14+ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिसमें से आप कॉटन, ईजी केयर, बेबी केयर, वूल, स्पोर्ट्स वियर आदि को कपड़ों के अनुसार सेट करके धुलाई कर सकते हैं। इसकी AI डायरेक्ट ड्राइव मोटर उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों के भार, प्रकार आदि का पता लगाकर उन्हें बेहतर तरीके से धुलने के लिए वॉश साइकिल, टाइमर और पानी के स्तर को ऑटोमैटिक तरीके से सेट करती है। इसमें मजबूत और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील ड्रम भी दिया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन देने के साथ ही मशीन को अंदर से स्वच्छ रखने का काम करता है। यह 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव के जरिए हर प्रकार फैब्रिक वाले कपड़ों को स्वच्छ और बेहतर ढंग से साफ करके सबसे अच्छे धुलाई परिणाम दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- फिनिश टाइप- ग्लॉसी
- साइकिल ऑप्शन- एक्टिव स्टीम, एलर्जेन, कॉटन, डेलिकेट्स, क्विक वॉश
- कंट्रोल टाइप- नॉब और टच
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- स्टैंडर्ड साइकिल- 14
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- स्टीम टेक्नोलॉजी से 99.9% तक एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हट जाते हैं, जिससे कपड़े ज्यादा स्वच्छ और झुर्रियों से मुक्त हो सकते हैं।
- हाइजीन ड्रम क्लीन फंक्शन हर एक वॉश के बाद ड्रम से गंदगी और दुर्गन्ध हटाने के लिए उसे ऑटोमैटिक तरीके से धुलता है।
- आप ThinQ का उपयोग करके अपने फोन से अपनी धुलाई शुरू कर सकते हैं, उसकी निगरानी कर सकते हैं और उसमें आने वाली समस्याओं का पता लगा सकते हैं।
- फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए इसमें एलईडी डिस्प्ले और जॉग डायल दिया गया है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
05
एलजी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के प्रकार: आपके लिए कौन सा बेहतर है?
एलजी मुख्य रूप से दो प्रकार की ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन प्रदान करता है: टॉप-लोड और फ्रंट-लोड। टॉप-लोड मशीनें पानी की कम खपत और कपड़ों को आसानी से डालने/निकालने की सुविधा के लिए जानी जाती हैं, जबकि फ्रंट-लोड मशीनें बेहतर धुलाई गुणवत्ता, कम पानी और बिजली की खपत और कपड़ों की बेहतर देखभाल प्रदान करती हैं। अक्सर दोनों की कीमतों, कुछ खास फीचर्स आदि में विभिन्नताएं होती हैं, जिस वजह से आप अपने बजट और प्राथमिकताओं के अनुसार कोई भी मॉडल चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी को भी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।