LG की ये फ्रंट लोड Washing Machine बना देंगी कपड़े धुलना आसान और स्मार्ट! अमेजन पर देखें बढ़िया विकल्प

इस लेख में LG ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कई शानदार ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें अलग-अलग साइज, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर वॉश टेक्नोलॉजी मिलती है। जानें कौन सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा और चुनें अपने घर के लिए सही विकल्प।
अमेजन पर मौजूद LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
अमेजन पर मौजूद LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

अगर आप एलजी की बढ़िया फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो इस लेख में मौजूद मॉडल पर विचार कर सकते हैं। ये अलग-अलग फीचर्स, क्षमता और बजट के अनुसार आते हैं। बता दें LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। इनमें AI डायरेक्ट ड्राइव, इन्वर्टर मोटर और स्टीम वॉश जैसी आधुनिक तकनीक दी गई हैं, जो कपड़ों को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उन्हें नुकसान से भी बचाती हैं। इसके अलावा ये वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करती हैं, जिससे ये लंबे समय में किफायती विकल्प होती हैं। वहीं बिल्ड क्वालिटी मजबूत होने से ये लंबे समय तक टिकती हैं। आसान कंट्रोल, कई वॉश प्रोग्राम्स और स्मार्ट फीचर्स के कारण LG मशीनें हर तरह की जरूरत को पूरा करती हैं। यही वजह है कि Front Load Washer LG को आज के समय में सबसे भरोसेमंद और बढ़िया विकल्पों में गिना जाता है।

एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन क्यों है बढ़िया?

LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर सफाई और टिकाऊ परफॉर्मेंस जैसे मुख्य फीचर्स के कारण काफी पसंद की जाती है. नीचे ऐसे ही मुख्य बिंदुओं के बारे में जान सकते हैं - 

AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी - कपड़ों के हिसाब से खुद वॉश सेटिंग चुनती है, जिससे बेहतर सफाई मिलती है

इन्वर्टर मोटर - कम आवाज और कम बिजली खर्च, लंबे समय तक चलती है।

स्टीम वॉश - बैक्टीरिया और एलर्जी हटाकर गहरी सफाई करती है।

बेहतर वॉश क्वालिटी -कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छी तरह साफ करती है।

कम बिजली और पानी की खपत - ऐसा करने से लंबे समय में पैसे की बचत होती है।

मल्टीपल वॉश प्रोग्राम्स - अलग-अलग कपड़ों के लिए अलग - अलग वॉश प्रोग्राम होते हैं।

मजबूत बिल्ड क्वालिटी - होने से ये मशीन टिकाऊ और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सही रहती है।

 

चलिए नीचे लिस्ट में अमेजन पर मौजूद एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के बढ़िया विकल्पों पर नजर डाल लें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • LG 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Front Load Washing Machine

    अगर आप एक ऐसी मशीन ढूंढ रहे हैं जो बड़े परिवार के लिए बढ़िया हो, कम बिजली खर्च करे और कपड़ों की बेहतरीन सफाई दे, तो LG की यह 9 किलो कैपेसिटी वाली फ्रंट लोड मशीन एक शानदार विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों के फैब्रिक और वजन को पहचानकर अपने आप सही वॉश मोड चुनती है। इससे कपड़े ज्यादा सुरक्षित रहते हैं और 18% तक बेहतर प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 1200 RPM स्पिन स्पीड दी गई है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं। साथ ही इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली बचाने में काफी मदद करती है और पानी की खपत भी कम होती है। सफाई के लिए इसमें स्टीम वॉश फीचर दिया गया है, जो कपड़ों से बैक्टीरिया और एलर्जी को खत्म करता है। खासकर बेबी स्टीम केयर और अलर्जी केयर जैसे मोड्स बच्चों और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके अलावा 6 मोशन ड्राइव तकनीक अलग-अलग तरीके से ड्रम को घुमाकर कपड़ों की गहराई से सफाई करती है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता - ‎9 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर 
    • शोर स्तर - ‎54 डीबी
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • धुलाई कार्यक्रम - ‎14

    खूबियां 

    • इसमें कुल 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिससे आप हर तरह के कपड़े आसानी से धो सकते हैं।
    • मशीन में इन्वर्टर मोटर मौजूद है, जो कम आवाज करती है और ज्यादा टिकाऊ होती है।
    • इसमें वाई-फाई कंट्रोल फीचर दिया गया है, जिससे आप मोबाइल से मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इंस्टालेशन अच्छा नहीं है।


    01
  • LG 7 Kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन छोटे परिवार के लिए एक स्मार्ट, किफायती और भरोसेमंद विकल्प है, जिसमें आपको एडवांस फीचर्स के साथ बेहतर सफाई मिलती है। इस Fully-Automatic मशीन में 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जैसे कॉटन, शर्ट, पजामा, बेडशीट, किंग साइज़ रजाई और अंडरवियर, ऊनि, एक्टिव वियर, और टब क्लीन आदि, जिससे आप हर तरह के कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इसकी इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक में मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे मशीन कम आवाज करती है, वाइब्रेशन कम होता है और बिजली की बचत भी होती है। डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम दिया गया है, जिस पर जंग नहीं लगता है और हाइजीनिक रहता है। साथ ही इसका ब्लैक टेम्पर मजबूत ग्लास डोर बेहद प्रीमियम लुक देता है। ऑटो रीस्टार्ट की मदद से अगर बिजली चली जाए तो यह एलजी वाशिंग मशीन वापस आने पर वहीं से शुरू हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता - ‎7 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • शोर स्तर - ‎54 डीबी
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • धुलाई कार्यक्रम - ‎10

    खूबियां 

    • इसमें दिया गया स्टीम वॉश फीचर कपड़ों से बैक्टीरिया और एलर्जी को हटाता है, जिससे कपड़े ज्यादा हाइजीनिक रहते हैं। 
    • इसके साथ 6 मोशन ड्राइव टेक्नोलॉजी अलग-अलग वॉश मूवमेंट के जरिए कपड़ों को गहराई से साफ करती है और नुकसान भी नहीं पहुंचाती है।
    • स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मशीन की समस्या जल्दी समझने में मदद करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया 7 किलो की वाशिंग मशीन के हिसाब से ड्रम छोटा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 7 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अगर आप 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक भरोसेमंद और स्मार्ट वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं, तो LG की यह 7 किलो फ्रंट लोड मशीन एक बढ़िया विकल्प है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी मौजूद है, जिससे यह कम आवाज करती है, कम वाइब्रेशन होता है और ज्यादा समय तक चलती है। इसी कारण यह मॉडल एलजी की बेस्ट फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कैटेगरी में एक अच्छा विकल्प माना गया है। इसमें LED डिस्प्ले और टच कंट्रोल दिया गया है, जिससे मशीन को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है और आप समय, मोड और सेटिंग्स आसानी से देख सकते हैं। वहीं इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली और पानी दोनों की बचत करती है। कपड़ों से 99.9% तक एलर्जी और बैक्टीरिया को हटाने के लिए इसमें स्टीम वॉश फीचर मौजूद है। इस फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन में 10 अलग-अलग वॉश मोड दिए गए हैं, जिससे आप हर तरह के कपड़े सही तरीके से धो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता - ‎7 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल टाइप - टच 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • धुलाई कार्यक्रम - ‎10

    खूबियां 

    • 6 मोशन ड्राइवत कनीक अलग-अलग तरीके से ड्रम को घुमाकर हर तरह के कपड़े की अच्छी सफाई करता है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूत और हाइजीनिक है।
    • मशीन में पानी का तापमान कंट्रोल फीचर भी मिलता है, जिससे आप अलग-अलग कपड़ों के अनुसार ठंडे या गर्म पानी से वॉश कर सकते हैं।
    • इसका लोड सेंस फीचर कपड़ों के हिसाब से पानी एडजस्ट करता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बेकार इंस्टालेशन का अनुभव बताया है। 
    03
  • LG 7 Kg 5 Star Steam Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    इसकी 7 किलो कैपेसिटी छोटे और मिडियम परिवार के लिए पर्याप्त रहती है। वहीं 1200 RPM स्पिन स्पीड होने से कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। साथ ही 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली का बिल कम निकालती है, जो लम्बे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा इस फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस्तेमाल करने में और भी आसान और सुरक्षित हैं। इसमें मौजूद चाइल्ड लॉक की मदद से आप मशीन को लॉक कर सकते हैं, जिससे बच्चे गलती से कोई बटन दबाकर सेटिंग खराब नहीं कर सकते हैं। साथ ही टाइम डिले फीचर से आप कपड़ो की धुलाई का समय पहले से सेट कर सकते हैं, जिससे कपड़े भिगो कर रख सकते हैं और बढ़िया धुलाई मिलती है। टेम्परेचर कंट्रोल की मदद से आप पानी का तापमान ठंडा या गर्म, अपने कपड़ों के हिसाब से चुन सकते हैं, जिससे बेहतर सफाई मिलती है और कपड़े सुरक्षित रहते हैं। इस Front Load Machine में 10 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जैसे कॉटन, मिक्स फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर और डेलिकेट, जो हर तरह के कपड़ों के लिए सही सेटिंग देते हैं। इससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं और अच्छी तरह साफ हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता - ‎7 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • शोर स्तर - ‎54 डीबी
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1200 RPM
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • धुलाई कार्यक्रम - ‎10

    खूबियां 

    • इसका क्रीज़ केयर फीचर कपड़ों में सिलवट कम करता है, जिससे प्रेस करना आसान हो जाता है।
    • शॉक प्रूफ डिजाइन मशीन को बिजली के झटकों से सुरक्षित बनाता है, जिससे यूजर और मशीन दोनों सुरक्षित रहते हैं।
    • स्टीम वॉश कपड़ों से एलर्जी और बैक्टीरिया को हटाकर उन्हें ज्यादा साफ और हाइजीनिक बनाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टालेशन में देरी होती है। 
    04
  • LG 12 Kg (Wash) / 7 Kg (Dry), AI Direct Drive Technology, Steam+ & Wi-Fi Front Load Washer Dryer

    अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो कपड़े धोने के साथ-साथ सुखाने का काम भी करे, तो LG की यह 12 किलो क्षमता वाली वॉशर ड्रायर मशीन एक प्रीमियम विकल्प है। इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों का वजन और उनकी सॉफ्टनेस पहचानकर अपने आप सही वॉश सेटिंग चुनती है। इसमें 12 किलो वॉश और 7 किलो ड्राय कैपेसिटी मिलती है, जो बड़े परिवार के लिए बिल्कुल सही है। साथ ही इसमें वॉशर + ड्रायर दोनों का काम एक ही मशीन में हो जाता है, जिससे जगह और समय दोनों की बचत होती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में स्टीम प्लस फीचर दिया गया है, जो कपड़ों से एलर्जी, बैक्टीरिया और गंदगी को हटाता है। इसके साथ टर्बोवॉश 360 टेक्नोलॉजी कम समय में चारों तरफ से पानी स्प्रे करके तेजी से और गहराई से सफाई करती है। इस मशीन की खास बात है वाई-फाई और LG ThinQ स्मार्ट कनेक्टिविटी से आप मोबाइल से मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता - ‎12 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल टाइप - टच, ऐप, नॉब 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM
    • वोल्टेज - 230 वाल्ट 
    • धुलाई कार्यक्रम - ‎14+

    खूबियां 

    • स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मशीन की समस्या जल्दी बताता है।
    • इसमें LED डिस्प्ले + टच पैनल और डायल नॉब मिलता है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।
    • झाग कंट्रोल फीचर ज्यादा झाग बनने पर उसे कंट्रोल करता है, जिससे कपड़े सही तरीके से साफ होते हैं।
    • स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर मशीन की समस्या जल्दी बताता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी कीमत को थोड़ा अधिक बताया है। 


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 



    05

बढ़िया एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना 

यहां पर नीचे एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के 5 मॉडल्स की तुलना की गई है जो अलग-अलग फीचर्स, क्षमता और बजट के अनुसार आती है।  ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फैसला ले सकें। 

फीचर

LG 9 Kg FHP1209Z5M

LG 7 Kg FHB1207Z2W

LG 7 Kg FHB1207Z2M

LG 7 Kg FHB1207Z2WB

LG 12/7 Kg FHD1207STB

कैपेसिटी

9 किलो

7 किलो

7 किलो

7 किलो

12 किलो वॉश / 7 किलो ड्राय

टेक्नोलॉजी

AI डायरेक्ट ड्राइव

इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव

डायरेक्ट ड्राइव

इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव

AI डायरेक्ट ड्राइव

स्पिन स्पीड

1200 RPM 

1200 RPM 

1200 RPM 

1200 RPM 

1400 RPM 

वॉश प्रोग्राम

14 प्रोग्राम

10 प्रोग्राम

10 प्रोग्राम

10 प्रोग्राम

14+ प्रोग्राम

डिस्प्ले

एलईडी + टच

एलईडी + टच

एलईडी + टच

डायल + टच + एलईडी

डायल + टच + एलईडी

स्मार्ट फीचर

वाई-फाई, स्मार्ट थिनक्यू

स्मार्ट डायग्नोसिस

स्मार्ट डायग्नोसिस

स्मार्ट डायग्नोसिस

वाई-फाई, स्मार्ट थिनक्यू

खास फीचर

AI केयर, रिमोट कंट्रोल

एलर्जी केयर

टच पैनल

फुल टच कंट्रोल

टर्बोवॉश 360

निष्कर्ष - LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बेहतर सफाई, स्मार्ट फीचर्स और लंबे समय तक चलने वाली मशीन चाहते हैं। इसमें मिलने वाली एडवांस टेक्नोलॉजी न सिर्फ कपड़ों को अच्छी तरह साफ करती है, बल्कि क्वालिटी भी बनाए रखती है। हालांकि सभी वाशिंग मशीन बढ़िया है। इनके मॉडल आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। इसका कोई निश्चित मापदंड नहीं है। अगर आप कम बिजली खर्च, कम शोर और आसान इस्तेमाल वाली वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, तो LG फ्रंट लोड मशीन आपके लिए सही चुनाव हो सकती है। सही मॉडल और साइज चुनकर आप अपने घर के लिए एक परफेक्ट और भरोसेमंद मशीन ले सकते हैं। 

ऐसे ही रोचक जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर पा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इन मशीन में आपको स्टीम वॉश (हाइजीन क्लीनिंग), कई वॉश प्रोग्राम्स, हाई स्पिन स्पीड और स्मार्ट फीचर्स जैसे Wi-Fi कंट्रोल मिलते हैं। कुछ मॉडल्स में ऐप के जरिए मशीन को कंट्रोल करने की सुविधा भी होती है।
  • एलजी फ्रंट लोड मशीन किस साइज में लेनी चाहिए?
    +
    अगर परिवार छोटा है (2–3 लोग), तो 6-7 किलो कैपेसिटी सही रहती है। वहीं 4-6 लोगों के लिए 7-9 किलो और बड़े परिवार के लिए 9 किलो या उससे ज्यादा कैपेसिटी बेहतर होती है।
  • क्या LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में बिजली और पानी की बचत होती है?
    +
    हां, LG की फ्रंट लोड मशीनें एनर्जी एफिशिएंट होती हैं और कम पानी का उपयोग करती हैं। इनका इन्वर्टर मोटर कम बिजली खर्च करता है और मशीन को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।