अगर आप भी ₹30,000 के बजट में सैमसंग की वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 5 विकल्पों को देख सकते हैं। Samsung की Washing Machine अपनी एडवांस तकनीकों और टिकाऊपन के कारण ग्राहकों के बीच काफी मशहूर है। इसमें मिलने वाली डिजिटल इन्वर्टर मोटर तकनीक इसे अधिक टिकाऊ और ऊर्जा कुशल बनाती है। वहीं इनमें से कुछ में आपको AI कंट्रोल और Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आपके कपड़े धोने की प्रक्रिया अधिक आसान हो सकती है। जहां AI तकनीक कपड़ों का भार, गंदगी और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम, पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करता है, तो वहीं Wifi की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से कनेक्ट कर सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन की सेंटिग्स को बदल सकते हैं। इसके अलावा इसमें सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम, ऑटो रिस्टार्ट फंक्शन और AI वाइब्रेशन कंट्रोल तकनीक शामिल होती है। नीचे आप 30 हजार रुपये से कम वाली सैमसंग वॉशिंग मशीन के 5 विकल्पो को देख सकते हैं।
₹30,000 से कम की सैमसंग वॉशिंग मशीन: क्यों है बढ़िया ऑप्शन?
₹30,000 के बजट में सैमसंग की वॉशिंग मशीन इसलिए बढ़िया मानी जाती है, क्योंकि इसमें आपको टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों विकल्प मिल जाते हैं, जो छोटे और बड़े दोनों परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इस बजट में आपको मॉडर्न डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलती है, जो वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है। वहीं सबसे खास बात की इस रेंज में आने वाली सभी सैमसंग वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जो बिजली की खपत को कम करने में सक्षम मानी जाती है। इनमें आपको इको बबल, चाइल्ड लॉक और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सबसे बड़ी बात है कि ₹30,000 के अंदर आने वाली सैमसंग वॉशिंग मशीन में आपको ना केवल लंबी वारंटी मिलती है, बल्कि अच्छा सर्विस नेटवर्क भी मिलता है।
₹30,000 से कमी की सैमसंग वॉशिंग मशीन में मिलने वाले खास फीचर्स
- डिजिटल इन्वर्टर मोटर: सैमसंग की टॉप लोड और फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में शामिल डिजिटल इन्वर्टर तकनीक मोटर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करती है यानी कपड़ों की मात्रा और वॉश मोड के हिसाब से मोटर अपनी ताकत का इस्तेमाल करती है, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बिजली की खपत कम होती है, मोटर पर दबाव कम पड़ता है तो मोटर अधिक टिकाऊ बनती है और अधिक दबाव नहीं पड़ने के कारण शोर व कंपन भी कम होता है।
- Wifi कनेक्टिविटी: सैमसंग की अधिकतर वॉशिंग मशीन में वाई-फाई कनेक्शन मिलता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को मशीन से जोड़ सकते हैं और घर से बाहर रहकर भी मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं।
- इकोकबल तकनीक: यह तकनीक डिटर्जेंट को हवा और पानी के माध्यम से अच्छी तरफ मिलती है, जिससे बबल बनते हैं और कपड़ों में समा जाते हैं। इससे डिटर्जेंट कपड़ों में बेहतर ढंग से मिलता है और बेहतर सफाई करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन सैमसंग वॉशिंग मशीन के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत अमेजन ₹30,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
