Samsung की इन Automatic Washing Machine से कपड़े धोएं मिनटों में, मिलेगी गहरी सफाई!

अगर आप भी एक भरोसेमंद ब्रांड और आधुनिक फीचर्स वाली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो Samsung ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। ये न केवल जिद्दी दागों को साफ करने में मदद करती हैं बल्कि कम शोर और पानी की कम खपत के साथ कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखती हैं।
सर्वश्रेष्ठ सैमसंग स्वचालित वाशिंग मशीनें
सर्वश्रेष्ठ सैमसंग स्वचालित वाशिंग मशीनें

सैमसंग की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन अपनी आधुनिक तकनीक और शानदार प्रदर्शन की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। ये कपड़ों को गहराई से धुलने के साथ-साथ कपड़ों की गुणवत्ता को भी लंबे समय तक बनाए रखती हैं। इन Samsung वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कई वॉश प्रोग्राम, पानी और बिजली की बचत जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे उपयोगकर्ता के कपड़े धोने का काम आसान हो जाता है। स्मार्ट फीचर्स के साथ आने की वजह से इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है और समय की भी बचत होती है। इन Automatic Washing Machine में 7 किलोग्राम, 8KG और 9 किलोग्राम की क्षमता मिलती है, जिनका चयन आप अपने परिवार की जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं। अगर आप अपने घर के लिए भरोसेमंद, टिकाऊ और एडवांस फीचर्स वाली वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं, तो सैमसंग के ऑटोमैटिक मॉडल्स का चयन करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

यहां आपको सैमसंग की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

लेने से पहले जरूर पढ़ें: सैमसंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के फायदे 

अगर आप भी सैमसंग की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लेने का विचार बना रहे हैं, तो यहां सबसे पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान के बारे में। 

  • समय की बचत - कपड़े धुलने और सुखाने के लिए एक टब से दूसरे टब में बदलने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इससे आपका समय काफी बचता है। 
  • पानी और बिजली की बचत - सैमसंग की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर मोटर मिलती है। 
  • स्मार्ट फीचर्स - ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में AI एनर्जी मोड, AI इको बबल तकनीक, वाईफाई, बबल स्टॉर्म, चाइल्ड लॉक और डायमंड ड्रम मिलता है। 
  • उपयोग में आसान - वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आती हैं, जिस वजह से इनका उपयोग करना काफी आसान होता है। 
  • बेहतर तरीके से धुलना और सुखाना - ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है। 
  • कपड़ों को धुलने के लिए मल्टीपल वॉश प्रोग्राम - सैमसंग वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए विभिन्न वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। 
  • उन्नत धुलाई टेक्नोलॉजी - इसमें प्री सोक, हाई स्पिन स्पीड और स्टीम वॉश जैसे खास फीचर्स होते हैं, जो कपड़ों की गहराई से सफाई करते हैं। 
  • शोर स्तर - सैमसंग की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 55db से लेकर 60db पर चलती हैं, जिस वजह से ये कपड़ों को धोते और सुखाते समय कम शोर करती हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। साथ ही इसमें 70% तक बिजली की बचत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है। इस सैमसंग ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में विभिन्न प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके चलाया जा सकता है। सैमसंग की इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में AI इको बबल तकनीक है, जो डिटर्जेंट को पानी में घोलकर कपड़ों को साफ तरीके से धुलती है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के डायमंड ड्रम में पानी निकलने के छेद 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक के आकार के गड्डे में स्थित होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM 
    • शोर स्तर - 55db 
    • खास फीचर्स - चाइल्ड लॉक, विलंबित प्रारंभ, ड्रम सफाई, स्वच्छता स्टीम, स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 65 किलोग्राम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक मिलता है। 
    • इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित है। 
    • इसका AI कंट्रोल LED टच पैनल उपयोग में आसान है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    01
  • Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    700 RPM की हाई स्पिन स्पीड मोटर के साथ आने वाली यह सैमसंग फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धुलने के साथ-साथ सुखाने में मदद करती है। इको बबल तकनीक वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में सॉफ्ट क्लोजिंग डोर की सुविधा है। 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में बिस्तर, सॉफ्ट कपड़े, इको टब क्लीन, बिजली की बचत, जींस, शिशु देखभाल और अन्य फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। 9 किलोग्राम की क्षमता वाली इस सैमसंग फ्रंट वॉशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए WI-FI की सुविधा है, जिसे आप अपने फोन से जोड़कर भी चला सकते हैं। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ती वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इस टॉप लोड ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.8 x 54 x 100.8 सेंटीमीटर
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700RPM 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.01 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • आइटम का वजन - 29 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इसका मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे, बालों और गदंगी को एक जगह इकट्ठा करता है। 
    • इसमें डुअल पल्सेटर तकनीक है, जिसमें वॉशिंग मशीन के नीचे दो स्वतंत्र घूमने वाले पल्सेटर ब्लेड और डुअल स्पीड का उपयोग करते हैं। 
    • यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन हार्ड पानी में भी 20% तक कपड़ों की सुरक्षा करती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आने वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन AI कंट्रोल और AI इको बबल तकनीक के साथ आती है, जो कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए डिटर्जेंट को पानी में अच्छे घोल देती है। इस फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एक्टिववियर, बेबी केयर, बिस्तर, बादल वाले दिन रंगीन कपड़े, कॉटन, दैनिक धुलाई, नाजुक कपड़े, ड्रेन/स्पिन, ई कॉटन, जींस, आउटडोर, रिंस + स्पिन, शर्ट, साइलेंट वॉश, सुपर इको वॉश, सिंथेटिक्स, तौलिए, ऊनी और अन्य फैब्रिक वाले कपड़ों को धुलने के लिए 21 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसका हाइजीन स्टीम फंक्शन 99.9% कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटा देता है। वहीं ड्रम क्लीन गंदगी और 99.9% बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाता है। इस सैमसंग ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में ड्रम क्लीन फंक्शन है, जो हाई स्पिन स्पीड का इस्तेमाल करके ड्रम में जमी गंदगी, कीटाणु और अन्य कणों को साफ करने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - WW80T504DAX1TL
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.09 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 आरपीएम
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 50 वाट 
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार 
    • आइटम का वजन - 49 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 67.4 x 68.4 x 89 सेंटीमीटर

    खासियत 

    • इसका इन बिल्ट हीटर कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए 3 अलग-अलग स्तर पर गर्म पानी की सुविधा प्रदान करता है। 
    • 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाली यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 70% तक बिजली व पानी की बचत करती है। 
    • 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने में मदद करती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन में कार्यक्षमता की कमी बताई है। 
    03
  • Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    इको बबल तकनीक के साथ आने वाली यह सैमसंग फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तरीके से धुलने के लिए डिटर्जेंट को पानी में अच्छे से घोल देती है। 7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छी हो सकती है। साथ ही इसमें बिजली की बचत करने के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग और डिजिटल इन्वर्टर तकनीक शामिल है। इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की डुअल स्टॉर्म और प्लास्टिक बॉडी है, जिस वजह से यह लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। इसके डायमंड ड्रम में पानी निकलने के छेद 25% छोटे होते हैं और प्रत्येक डायमंड के आकार के गड्डे के अंदर गहराई में स्थित होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • खास फीचर्स - इन्वर्टर, जल स्तर 5.00
    • वार्षिक ऊर्जा खपत - 0.01 किलोवाट घंटे 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700RPM 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 29 किलो 500 ग्राम 
    • शोर स्तर - 48db 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 56.8 x 54 x 98.8 सेंटीमीटर 

    खासियत 

    • मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे, बाल और अन्य कणों को पकड़ता है, जिस वजह से वॉशिंग मशीन सही ढंग से चलती है। 
    • इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर की सुविधा है, जो ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के दरवाजे को झटके से बंद होने से रोकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    04
  • Samsung Smart Choice 8 kg, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    इको बबल वॉश तकनीक के साथ आने वाली यह सैमसंग वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तरीके से धुलने में मदद करती है। 8 किलोग्राम की क्षमता वाली यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के लिए अच्छी हो सकती है। 700RPM की हाई स्पिन स्पीड वाली यह सैमसंग टॉप लोड वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर और 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आती है, जिस वजह से यह बिजली की बचत कर सकती है। इस फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में विभिन्न प्रकार के फैब्रिक वाले कपड़ों को साफ व स्वच्छ तरीके से धुलने के लिए 6 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इस 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम लंबे समय तक उपयोग करने के लिए अच्छा हो सकता है। इसकी बॉडी को उच्च गुणवत्ता वाली प्लास्टिक के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का सॉफ्ट क्लोजिंग डोर ढक्कन को झटके से बंद होने से रोकता है। इको टब क्लीन फंक्शन के साथ आने वाली इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में मैजिक लिंट फिल्टर मिलता है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - WA80BG4441BGTL
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700RPM 
    • शोर स्तर - 60db 
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • खास फीचर्स - इन्वर्टर, जल स्तर 5.00 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 54D x 56.8W x 98.8H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 28 किलो 500 ग्राम 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • वाट क्षमता - 1290 वाट 

    खासियत 

    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होने की वजह से यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कम शोर करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करती है। 
    • यह सैमसंग वॉशिंग मशीन हार्ड पानी में भी कपड़ों को साफ तरीके से धुलती हैं। 
    • इसका टेम्पर्ड ग्लास विंडो प्रीमियम और शानदार फिनिश देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन में कार्यक्षमता की कमी बताई है। 
    05

सैमसंग की कौन सी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन बढ़िया है? 

यहां आपको टेबल के जरिए Samsung की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के अलग-अलग मॉडल्स के बारे में जानकारी दें रहे हैं। ताकि आप अपने लिए शानदार फीचर्स वाला मॉडल चुन सकें। 

मॉडल्स 

क्षमता 

वार्षिक ऊर्जा खपत 

खास फीचर्स 

WW90DG5U24AXTL

9 किलोग्राम

       -   

ड्रम क्लीन फंक्शन 

WA90BG4542BDTL

9 किलोग्राम

0.01 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

डिजिटल इन्वर्टर 

WW80T504DAX1TL

8 किलोग्राम 

0.09 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष

बबल टेक्नोलॉजी 

‎WA70BG4441YYTL

7 किलोग्राम 

0.01 किलोवाट घंटे 

सॉफ्ट क्लोजिंग डोर 

‎WA80BG4441BGTL

8 किलोग्राम 

      -  

डायमंड ड्रम 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की लाइफ कितनी होती है?
    +
    आमतौर पर, सैमसंग वॉशिंग मशीनें 7 से 10 साल तक चलती हैं, लेकिन उनका सही रखरखाव किया जाएं।
  • क्या सैमसंग वॉशिंग मशीन में पानी और बिजली की बचत होती है?
    +
    हां, सैमसंग ब्रांड की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के कई मॉडल्स में EcoBubble और डिजिटल इन्वर्टर जैसी तकनीक शामिल होती हैं, जो पानी और बिजली की बचत कर सकती हैं।
  • टॉप लोड और फ्रंट लोड सैमसंग वॉशिंग मशीन में क्या अंतर है?
    +
    टॉप लोड मशीनें ऊपर से कपड़े डालना आसान बनाती हैं और सस्ती होती हैं, जबकि फ्रंट लोड मशीनें पानी और बिजली कम उपयोग करती हैं तथा बेहतर धुलाई देती हैं।