क्या आप भी एक ऐसी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जो एक्टिव वियर और नाजुक कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ करने के साथ-साथ उनके फैब्रिक को भी सुरक्षित रखे? तो फ्रंट लोड मशीन में आपको ये खूबियां मिलती हैं। इन मशीन में कुछ ऐसे वॉशिंग प्रोग्राम शामिल होते हैं जो खासतौर पर एक्टिव वियर और नाजुक कपड़ों के लिए होते हैं, जैसे - फैब्रिक केयर, स्टीम वॉश, डेलिकेट, आदि। इसके अलावा Front Load वाली Washing Machine इसलिए भी बढ़िया मानी जाती है, क्योंकि इनके अधिकतर मॉडल्स AI तकनीक से लैस होते हैं, जो सेंसर के माध्यम से कपड़ों का फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी हिसाब से वॉश प्रोग्राम, पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है। इससे पानी, बिजली और मेहनत की बचत तो होती ही है लेकिन इसी के साथ कपड़े भी बढ़िया ढंग से साफ हो सकते हैं। वहीं फ्रंट लोड मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती हैं, जिसका मतलब है कि यह कम बिजली खपत करते हैं जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं।
आइए नीचे फ्रंट लोड मशीन के 5 विकल्पों को देखें
Haier 9 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
9 किलोग्राम की यह हायर वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें आपको 525mm का बड़ा ड्रम मिलता है, जिसमें कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और उलझते नहीं है। इससे कपड़ों का फैब्रिक भी सुरक्षित रहता है। इसमें शामिल Puri स्टीम तकनीक कपड़ों में भाप छोड़कर 99.9% बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसमें आपको 15 से ज्यादा वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें शामिल एंटी-बैक्टीरियल तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने का काम करती है। यह हायर वॉशिंग मशीन AI तकनीक के साथ काम करती है, जो कपड़ों का भार, गंदगी और फैब्रिक सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉश प्रोग्राम चुनती है और कपड़ों को धोती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है जो मशीन में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े साफ होने से जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं और बैक्टीरिया भी खत्म भी खत्म हो सकते हैं। यह 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड में आता है, जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier EFL90-DM14IBIEBK
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - ड्यूल स्प्रे
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- कंट्रोल तकनीक - रिमोट
- RPM स्पीड - 1400 RPM
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
खूबियां
- इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है, जिस पर वॉश साइकिल व अन्य जानकारी को देख सकते हैं और सेटिंग्स को बदल भी सकते हैं।
- यह वॉशिंग मशीन साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करती है यानी मशीन कपड़े धोते समय बेहद कम शोर करती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
LG Smart Choice 9 Kg Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine
स्पोर्ट्स वियर और नाजुक कपड़ों के लिए एलजी की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें आपको स्पोर्ट्स वियर, डेलिकेट और स्टीम वॉश प्रोग्राम शामिल होता है, जो कपड़ों को सही ढंग से साफ करता है और एलर्जी को खत्म करता है। इसी के साथ कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से भी बचाता है। यह 9 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली LG वॉशिंग मशीन है, जो बड़े परिवारों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको AI डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल मिलती है, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी हिसाब से वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है। इससे कम मेहनत के साथ कपड़ों की बेहतर सफाई हो सकती है। वहीं इसमें 6 मोशन DD तकनीक शामिल है जो कपड़ों को 6 अलग-अलग मोशन में साफ करती है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इस मशीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं और ऐप के माध्यम से इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG FHP1209Z5M
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- विशेष सुविधा - एलर्जी केयर
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1200 हाई स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 14 वॉशिंग प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें स्मार्ट डाग्नोसिस सिस्टम मौजूद है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन देकर आपको मशीन में होने वाली खराबी की जानकारी देता है।
- इसमें शामिल स्टीम तकनीक कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उन्हें एलर्जी फ्री बनाने में मदद करती है।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 9 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह 9 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन एक्टिव वियर और नाजुक कपड़ों के लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसमें आपको हाइजिन स्टीम और डेलिकेट जैसे शानदार फीचर्स शामिल मिलते हैं, जो कपड़ों को इस तरह से साफ करते हैं कि उनमें मौजूद एलर्जी और बैक्टीरिया भी साफ होते हैं और कपड़ों को फैब्रिक भी खराब नहीं होता है। यह AI तकनीक से लैस वॉशिंग मशीन है, जिसमें AI एनर्जी मोड और इकोबबल मोड शामिल है। एनर्जी मोड वॉशिंग मशीन में सैमसंग के स्मार्ट थिंग्स ऐप के माध्यम से ऊर्जा की खपत को ऑप्टिमाइज करता है और 70% तक बिजली की बचत कर सकता है। वहीं इकोबबल तकनीक डिटर्जेंट को जल्दी घोलकर बुलबुले बनाती है जो कपड़ों में तेजी से घुसते हैं और बेहतर सफाई कर सकते हैं। यह ऑटोमैटिक Samsung Washing Machine इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है। यह तकनीक ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं और उनमें लगे जिद्दी दाग आसानी से हट सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में DIT मोटर लगी है, जो बिना ब्रश और बेल्ट के सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। यह तकनीक लोड के हिसाब से वॉशिंग स्पीड को कम या ज्यादा करती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और शोर भी बहुत कम हो सकता है।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करें।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung WW90DG5U24AXTL
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- विशेष सुविधा - हाइजिन स्टीम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 हाई स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 14 वॉशिंग प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें Wifi तकनीक शामिल है, जिससे आप इस मशीन को अपने मोबाइल से जोड़ सकते हैं और मशीन को घर से बाहर रहकर भी मोबाइल ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद है जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
कमी
- यूजर्स ने इस मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
IFB 9 Kg 5 Star DeepClean Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो मशीन में कपड़ों के वजन, फैब्रिक और गंदगी को समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनती है, जिससे कम मेहनत के साथ कपड़ों को बेहतर ढंग से साफ किया जा सकता है। इस IFB वॉशिंग मशीन में शामिल स्टीम रिफ्रेश प्रोग्राम कपड़ों के अंदर गर्म भाप छोड़कर उनमें मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी को खत्म करता है। यह Automatic Washing Machine इको इन्वर्टर मोटर के साथ आती है, जो मशीन में कपड़ों के भार अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करता है। इससे 40 से 50% तक बिजली की बचत हो सकती है और मशीन में शोर भी कम होता है। नाजुक कपड़ों के लिए यह मशीन इसलिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसमें एडवांस फैब्रिक केयर शामिल होती है। यह कपड़ों को अच्छी तरह से धोने के साथ-साथ फैब्रिक को खराब होने से भी बचाता है। इसमें शामिल 9 Swirl वॉश तकनीक कपड़ों को 9 अलग-अलग तरह से साफ करती है, जिससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और Wifi कनेक्शन मिलता है, जैसे - अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट। इनकी मदद से आप वॉशिंग मशीन को केवल अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - IFB EXECUTIVE SXN 9014K CMS
- कैपेसिटी - 9 किलोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- विशेष सुविधा - स्टीम रिफ्रेश
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 हाई स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 10+1 वॉशिंग प्रोग्राम
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट हीटर शामिल होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके उसमें कपड़ों को साफ करता है। इससे कपड़ों से जिद्दी दाग समेत बैक्टीरिया और वायरस भी हट सकते हैं।
- इसमें Wifi कनेक्शन सपोर्ट होता है, जिससे आप अपनी मशीन को मोबाइल से कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Supreme Care Front Load Fully Automatic Washing Machine
नाजुक कपड़ों और एक्टिव वियर के लिए यह व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन ज्यादा बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इसमें सुप्रीम केयर शामिल होती है जो कपड़ों को बेहतर ढंग से धोने के साथ-साथ उनके फैब्रिक को खराब होने से भी बचाती है। यह वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करके उसमें लगे जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। यह Whirlpool Washing Machine स्टीम तकनीक से लैस है जो कपड़ों में गर्म भाप छोड़कर उसमें मौजूद एलर्जी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। वहीं स्टीम होने के कारण धुलाई के बाद इन कपड़ों में झुर्रियां भी कम हो सकती है। इसमें 6th सेंस सॉफ्ट मूव फीचर है जो सेंसर के माध्यम से कपड़ों के वजन और गंदगी को समझकर उसी अनुसार ड्रम की स्पीड को और वॉश प्रोग्राम को अपने आप चुनता है। इससे कपड़े अधिक कोमलता से साफ होते हैं और खराब नहीं होते हैं। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन का दावा है कि इसमें 100 से ज्यादा जिद्दी दागों को हटाने की क्षमता है। वहीं इसमें शामिल फ्रेश केयर तकनीक कपड़े साफ होने के बाद भी 6 घंटे तक उन्हें फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Whirlpool XS8014BWME
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- विशेष सुविधा - स्टनेलेस स्टील ड्रम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1400 हाई स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 15 वॉशिंग प्रोग्राम
खूबियां
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होता है जो जंग से सुरक्षित रहता है और इससे कपड़े भी खराब नहीं होते हैं।
- इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख व बदल सकते हैं।
कमी
- इस मशीन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
Bosch 7 kg Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया माने जाते हैं। यह AI एक्टिव वॉटर प्लस तकनीक के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन है, जो पानी की बचत करती है। इसमें शामिल इन्वर्टर तकनीक कपड़ों के भार अनुसार मोटर स्पीड को कम या ज्यादा करती है, जिससे बिजली खपत कम होती है और शोर भी कम होता है। इसमें आपको 1200 RPM की हाई स्पीड स्पिन शामिल मिलती है जो कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है। वहीं इसकी एडवांस डिजिटल डिस्प्ले की मदद से मशीन को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। यह मशीन स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आती है, जिसमें जंग लगने की समस्या नहीं रहती है और इसी कारण यह लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है। यह 15 वॉशिंग प्रोग्राम के साथ आने वाली मशीन है, जिन्हें आप फैब्रिक अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bosch WAJ24266IN
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- मशीन प्रकार - फ्रंट लोड
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरिया
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- RPM स्पीड - 1200 हाई स्पिन स्पीड
- वॉश प्रोग्राम - 15 वॉशिंग प्रोग्राम
खूबियां
- यह वॉशिंग मशीन इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है जो ड्रम में पानी को गर्म करती है, जिसमें आप कपड़े साफ कर सकते हैं। इससे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर मौजूद मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
कमी
- यूजर्स ने इस मशीन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
06
फ्रंट लोड वॉशर्स के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां ऊपर बताए गए Samsung, LG, Whirlpool, IFB और Bosch ब्रांड के फ्रंट लोड Washing Machine की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।